नगर पालिका बलरामपुर में कूड़े से लोग परेशान
Balrampur, Uttar Pradesh:नगर पालिका के लोगों ने रास्ता ही बंद कर दिया जहां कूड़ा फेकना चाहिए वहां कूड़ा नहीं फेक रहे ,दूसरी जगह कूड़ा फेंका जा रहे है ,लोग कूड़े के गंदगी की वजह से बीमार हो रहे है. नरवालागंज के लोगों ने बताया कि कूड़े की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।और कम्प्लेन के बाद भी कोई सुनवाई नही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SIR के फायदे बताने के लिए बीजेपी जयपुर समेत प्रदेशभर में पदयात्रा निकालेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विपक्ष के आरोपों का सड़कों पर उतरकर जवाब देगी बीजेपी, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बताएंगे SIR के फायदे। SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के लगातार हमलों के बीच अब बीजेपी भी जनता के बीच उतरकर अपना पक्ष रखेगी। बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश के सभी संभागों में पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक होंगे शामिल इन पदयात्राओं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी रहेगी। बीजेपी नेता जनता को SIR के फायदे बताएंगे। पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिए SIR को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखेगी। 30 अक्टूबर को कोटा और अलवर में कार्यक्रम अभियान के तहत 30 अक्टूबर को कोटा और अलवर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, अलवर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदयात्रा में शामिल होंगे। 5 नवंबर को जयपुर में निकलेगी पदयात्रा इसके बाद 5 नवंबर को जयपुर में पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे। बीजेपी की ओर से पदयात्राओं से पहले जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी।354 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 75 लाख* पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर रामकुमार राजभर मय पुलिस बल द्वारा ग्राम गायघाट संपर्क मार्ग मोड़ पर रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी तलाशी एवं पूछताछ करने पर उनकी पहचान 1. इसरार खान पुत्र मुन्नी खान उर्फ कादिर खान, निवासी ग्राम मजगउँवा, कंजीकला, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 24 वर्ष तथा 2. नियाजुद्दीन पुत्र अली जान उर्फ डगरू, निवासी ग्राम मजगउँवा, कंजीकला, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 354 ग्राम स्मैक, 02 अदद मोबाइल फोन एवं ₹1,490/- नकद बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।कांग्रेस के SIIR विरोध के बीच भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान जारी
Chandigarh, Chandigarh:एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है 1 नवंबर को भी कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। इस परेशान करते हुए हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रही है उनके समय में भी एसआईआर की प्रक्रिया होती थी। तो अब विरोध क्यों हो रहा है। इस प्रक्रिया में किसी का वोट गलत तरीके से नहीं कटता अगर किसी का वोट कट किया है तो वह अपील करके उसे ठीक करवा सकता है। लेकिन कांग्रेस ऐसा चाहती है कि जो लोग इस दुनिया में नहीं रहे उनका वोट ना काटे और घुसपैठियों के वोट बनते जाएं। कांग्रेस ऐसा क्यों चाहती है। लेकिन कांग्रेस को यह समझना कि देश में ऐसा नहीं चलेगा। कांग्रेस के लोग देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। भाजपा ने कांग्रेस के झूठे अभियान के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान शुरू किया है ताकि लोगों को बताया जा सके कि कांग्रेस किस तरह झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाना चाहती है। रेवाड़ी के स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल होने के मामले पर उन्होंने कहा कि हमारे टीमों ने जांच की थी कुछ स्कूलों के पीने के पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। हम आगे इसकी जांच कर रहे हैं कि यह सैंपल फेल क्यों हुए। अगर इसमें जन स्वास्थ्य विभाग की कोई गलती रही हो तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाएगा ताकि बच्चों को पीने का साफ पानी मिल सके। लेकिन कई बार स्कूलों में पानी की टंकी समय से साफ नहीं की जाती । उससे भी खराब पानी आता है। अगर पानी की टंकी में कोई समस्या पाई गई तो उसे स्कूल प्रबंधन के द्वारा ठीक करवाया जाएगा। फिलहाल पानी की जांच जारी है और जो भी कभी पाई गई उसे दुरुस्त किया जाएगा। 121- रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी एवं जन स्वास्थ्य मंत्री हरियाणाझारखंड में अवैध शराब पर ड्रोन से निगरानी; तकनीक से शिकंजा कसना तय
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अब आसमान से नजर रखी जाएगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। घने जंगलों से लेकर नदियों के किनारे और दूर-दराज के इलाकों में चलने वाली अवैध शराब की फैक्ट्रियों पर अब ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। विभाग का दावा है कि आधुनिक तकनीक से अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर अब आसमान से नजर रखी जाएगी। जंगलों के बीच छिपी शराब की भट्टियां हों या नदियों के किनारे चल रहे अवैध ठिकाने, विभाग की नजरों से बचना अब आसान नहीं होगा। अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। ड्रोन कैमरों की मदद से संदिग्ध ठिकानों की पहचान की जाएगी और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के मुताबिक, राज्य से अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। विभाग की कोशिश है कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर भंडारण और बिक्री तक की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए... उत्पाद कमिश्नर संदीप सिंह के मुताबिक, ड्रोन से निगरानी कंट्रोल रूम के जरिए की जाएगी। जैसे ही अवैध कारोबार की जानकारी मिलेगी, क्विक रिस्पॉन्स टीम यानी QRT को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी कुल मिलाकर, झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अब तकनीक से भी मजबूत करने की तैयारी है... ड्रोन की निगरानी, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग और मौके पर QRT की कार्रवाई, विभाग की यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन इतना तय है कि अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विभाग अब पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीक का भी सहारा लेने जा रहा है...चक्रवात ARNAB के बीच काकीनाडा तट पर ऊंची लहरें, हवाएं और खतरनाक समुद्री स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:KAKINADA (ANDHRA PRADESH) HIGH WAVES LASH KAKINADA BEACH AMID CYCLONE ARNAB, STRONG WINDS AND ROUGH SEA CONDITIONS PERSISTheadline
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष के वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर उन पर जमकर हमला बोला - आंकड़ों सहित विपक्ष की जमकर क्लास लगाई. एंकर के अनुसार जिला भाजपा अटल कमल कार्यालय पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विपक्ष के वोट चोरी और SIR के मुद्दे को लेकर उनके पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश विरोधी देश को कमजोर करना चाहती है वहीं उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी वहां उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाया वहीं यदि SIR की बात करें तो राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी देश में Evm लेकर आए थे उसे भाजपा लेकर नहीं आई थी. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आंकड़ों सहित विपक्ष की जमकर क्लास लगाई. केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष द्वारा देश में आराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है वही ऑन रोड कहां की लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाना और तोड़फोड़ करना देश के प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर गंदी-गंदी गालियां निकालना यह उचित तरीका नहीं था और सारे देश ने इसे देखा है. वे लोग लोकसभा में बहस करते हैं लेकिन कभी भी समाधान का रास्ता इन्होंने नहीं बताया ऐसे समय इनका नेता सदन में नजर नहीं आता और कई बार जब लोकसभा चल रही होती है तो इनका नेता विदेश में घूम रहा होता है. SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई बार SIR हुआ. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मेजॉरिटी पटेल के पास थी लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू को बना दिया गया जो पार्टी खुद वोट चोरी करती हो और मेजॉरिटी को ना मानती हो उसे वोट चोरी का मुद्दा उठाने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी के आने से पहले ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां चुनाव के दौरान मत पेटियां ना लूटी गई हो और हथत्याएं ना हुई हो जबकि मोदी जी के आने के बाद किसी भी चुनाव में हिंसा और वोटो की हेरा फेरी सामने नहीं आई. बंगाल पर ममता दीदी चुनाव में विरोधी पक्ष के मतदाताओं को तो घरों से ही नहीं निकलने दिया जाता था. उन्होंने कहा कि मोदी के राज में कड़ी सुरक्षा में हर मतदाता को घर से बाहर निडर होकर वोट डालने का माहौल दिया. उन्होंने कांग्रेस को गिरते हुए कहा कि 50 साल लगातार कांग्रेस में देश में एकछत्र राज किया तो क्या उन्होंने वोट चोरी की थी. उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस के राज में चुनाव हुआ तो फिर कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर कैसे सिमट कर रह गईं. उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी EVM को तो कभी चुनाव आयोग को खराब बताते हैं और कभी वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि Evm को लाने वाला कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी थे उसे भाजपा नहीं लेकर आई थी वहीं उन्होंने कहा कि गड़बड़ evm में नहीं बल्कि विरोधी दलों के दिमाग में है. जहां और जिन राज्यों में कांग्रेस जीती वहां पर evm पर प्रश्न चिन्ह क्यों नहीं लगाया गया - वहां इन्होंने बोर्ड चोरी की कोई बात नहीं की. उन्होंने कहा कि विपक्ष का हमेशा दोगला चरित्र रहा है उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी mlc के बैलट पेपर पर चुनाव हुए और 28 सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मालूम है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए गुमराह कर रहे हैं. बाइट - कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री*सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन अनशन पर बैठे ग्रामीण*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के लखनीपुर ग्राम पंचायत से पांचूपुरवा गांव होते हुए विशुनपुर तिवारी को जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का लगातार दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा । बजरंगी तिवारी के अगुवाई में ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू किया है। उनका कहना है, कि मार्ग निर्माण के लिए जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा।इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत लखनीपुर से पांचूपुरवा होते हुए विशुनपुर तिवारी गांव तक पक्के मार्ग निर्माण को लेकर एक दशक से मांग उठ रही है। यहां बीस गांवों के करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों का गांव से निकलना दुश्वार हो जाता है।प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को सचेत करने के लिए कई बार लोग प्रदर्शन कर चुके हैं।लेकिन सडक निर्माण के लिए किसी भी जिम्मेदार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई।समाजसेवी बजरंगी तिवारी ने बताया, कि दो दिनों के बीच कोई भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उनके बीच नहीं आया है। चंद्रशेखर तिवारी, अंगद वर्मा, देवप्रकाश तिवारी, मुर्तुजा खान, अरविंद प्रजापति, आज्ञाराम, राजेश तिवारी, अनीस खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।दिल्ली: नेहा Bora Mandir Marg पुलिस स्टेशन से रवाना, visuals सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI NEHA BORA LEAVES FROM MANDIR MARG POLICE STATION/VISUALSएलएंडटी-बीएई ने भारतीय सेना के लिए सिंधु ATVS का उत्पादन शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:HAZIRA,SURAT (GUJARAT): L&T AND BAE SYSTEMS BEGIN PRODUCTION OF SINDHU ATVS FOR INDIAN ARMYकरहल-CRPF जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन पर परेशान करने और कैमरा तुड़वाने का आरोप।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल CRPF जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन पर परेशान करने और कैमरा तुड़वाने का आरोप,सीसीटीवी फुटेज वायरल । मैनपुरी CRPF जवान जीवन कुमार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार,पड़ोसन संजू देवी पर परेशान करने का आरोप । गली का मामला कोर्ट में विचाराधीन स्टे ऑर्डर है,फिर भी रास्ता रोकने गाली गलौज धमकी का आरोप । 29 सितंबर सुबह 4:41 बजे कैमरा तोड़ने ईंट पत्थर फेंकने का आरोप,10 अक्टूबर को दोबारा कैमरा तुड़वाने जान से मारने की धमकी । थाना करहल सीओ कार्यालय में शिकायत दस्तावेज पेनड्राइव में साक्ष्य कमांडेंट के माध्यम से 2 बार शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं-आरोप । जवान 6 माह से ड्यूटी पर पत्नी बबली बच्चों के साथ अकेली,परिवार भयभीत सुरक्षा की मांग । पड़ोसी पर धमकी देने और कैमरा तोड़ने का आरोप । पूरा मामला करहल न्यू बस्ती,गांधी नगर का है ।संभल: अचानक दौरा पड़ने से शख्स की खुले नाले में गिरकर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे शख्स की अचानक दौरा पड़ने से सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से मौत । नाले में शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया । पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन .. शख्स की मौत से परिवार में कोहराम मचा । पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी । बनियाठेर थाना इलाके के नरौली का हादसा ।
