271201
डीएम की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग व सिंचाई से जुड़े विभागों की बैठक संपन्न
Balrampur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में फसल बुवाई के दौरान विशेषकर जनपद के हार्ड एरिया ब्लॉक हरैया सतघरवा , तुलसीपुर , गैसड़ी , पचपेड़वा में खेतों तक पानी पहुंचाएं जाना सुनिश्चित किए जाने को सिंचाई विभाग एवं सिंचाई से संबंधित विभागों की बैठक संपन्न हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा अलर्ट, प्रदर्शन के मद्देनजर नाकाबंदी तेज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। 10 अक्टूबर को CJP के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। दिल्ली से सटी फरीदाबाद की सीमाओं पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बदरपुर बॉर्डर सहित दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। वही नाके पर जसवीर सिंह ने बताया कि नाके पर एक-एक वाहन को रोककर चेक कर रहे हैं और वाहन चालकों व अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्गों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल, फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता और वाहनों की जांच के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिखाई दे रही है। फरीदाबाद में 8 से ज्यादा जगह पर नाके लगाए गए हैं जो दिल्ली से लगती सीमा ऊपर है और उन पर पुलिस की बैरिकेडिंग और पुलिस जवान तैनात हैं0
0
Report
पुसौर में प्रोफेसर अपहरण-लूट: चार गिरफ्तारी, ₹99,100 के साथ मोबाइल बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूर चंद गुप्ता के अपहरण और लूट के मामले में रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 5 अक्टूबर की शाम इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर को चाकू की नोक पर धमकाकर मोबाइल और UPI का पासवर्ड हासिल किया तथा खाते से रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद उन्हें भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में बंधक बनाकर रखा था। परिजनों की सतर्कता से प्रोफेसर सकुशल मुक्त हुए। पुसौर पुलिस ने पहले सुनील सारथी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार महंत उर्फ प्रदीप महंत, उसके भाई नरेंद्र उर्फ नंदू महंत और दिनेश सारथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 3 अक्टूबर को अपहरण कर रकम ऐंठने की योजना बनाई थी और 5 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹99,100 नकद, चार मोबाइल फोन, एक चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। मुख्य आरोपी राजेंद्र उर्फ प्रदीप महंत का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 309(6), 142 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपहरण और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी आरोपी सुनील सारथी, राजेंद्र उर्फ प्रदीप महंत और नरेंद्र उर्फ नंदू महंत तथा दिनेश सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
गाजीपुर जमीन पैमाइश विवाद: युवक डूबा, दरोगा पर हमला वायरल वीडियो
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दरोगा की पिटाई के बाद पुलिस के डर से भागे लापता युवक का शव मंगई नदी में मिला, गांव में मातम, परिजन पुलिस पर हत्या की FIR पर अड़े। मृतक की पहचार रामानंद उर्फ विक्की के नाम से हुई ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे से पुलिस को पीटते-भगाते वीडियो वायरल, जिसमें पुलिसकर्मी गिरते-पड़ते भागते दिखे, उसी दौरान दारोगा रामानंद सिंह का सिर फटा। शव मिलने के बाद परिवार और गांव वाले मौके पर मौजूद पुलिस पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े। एडीएम वेद प्रकाश और एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने FIR से इनकार कर जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने 20 नामजद + 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर कुछ को गिरफ्तार किया, एक मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और गांव में फोर्स तैनात। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और काफी देर तक शव उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम वेदप्रकाश और एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने परिजनों को समझाया। अधिकारियों ने सीधे हत्या की FIR लिखने से मना किया और कहा कि शिकायत पर जांच कर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की कुछ मांगें मान ली हैं, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने गांव वालों से बातचीत के दौरान बताया कि आप सभी जानते हैं कि राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागे और नदी में कूद गए, जिसमें यह हादसा हुआ, जिसका हम सभी को दुख है। गौरतलब है कि पुलिस ने 7 अक्टूबर को राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में नोनहरा थाने में 20 नामजद और 20 अज्ञात समेत 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। वहीं एक व्यक्ति की डूबकर मौत के बाद पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है。 वायरल वीडियो ग्रामीणों से एडिशनल एसपी अतुल सोनकार और एडीएम वेदप्रकाश की बातचीत का वीडियो, मौके के वीडियो, घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज का वीडियो फोटो, मृतक का पानी में उतराया शव को फोटो वीडियो。 बाइट : अतुल सोनकर , एडिशनल एसपी, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला हादसें में एक युवक की मौत ,दूसरे की हालत नाजुक घायल युवक का जिला अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुटी ललौली थाने की बहुआ के पास की घटना0
0
Report
शाहजहांपुर पुलिस ने दंगा-नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल में दिखायी ताकतवर तैयारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी उपद्रव या दंगे से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी तैयारी को परखने के लिए आज जलालाबाद के कलेक्टरगंज मैदान में एक जोरदार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में क्षेत्र के पांच थानों की भारी पुलिस फोर्स एक साथ मैदान में उतरी। मॉक ड्रिल के दौरान बिल्कुल असल दंगे जैसे हालात तैयार किए गए थे। अभ्यास के जरिए पुलिस जवानों को सिखाया गया कि अगर अचानक भीड़ बेकाबू हो जाए या दंगाई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करें, तो कम से कम समय में स्थिति पर कैसे काबू पाना है। सबसे पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर से उपद्रवियों को पीछे हटने की सख्त चेतावनी दी। जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस टीम ने मानक तरीकों का पालन करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को चारों तरफ खदेड़कर मैदान खाली करा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण से जुड़े साजो-सामान, शील्ड और हेलमेट के सही इस्तेमाल के गुर सिखाए। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिले का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अराजक तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा के लिए शाहजहांपुर पुलिस हर वक्त तैयार और मुस्तैद है।0
0
Report
बाराबंकी में संजय सिंह: दिल्ली किसी के बाप की नहीं, युवाओं की आग
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में गरजे आप सांसद संजय सिंह, बोले- दिल्ली किसी के बाप की नहीं, युवाओं से टकराई भाजपा तो चुनाव में जब्त होंगी जमानतें, बोले- ट्रेनें बंद कर दें या टिकट न मिले, जंतर-मंतर जरूर पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह आज बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में चीनी मस्जिद के पास गल्ला मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने दिल्ली में युवाओं के आंदोलन को रोकने के लिए कथित तौर पर ट्रेनों की आवाजाही और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात तो आपातकाल के दौरान भी देखने को नहीं मिले। सरकार चाहे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें बंद कर दे या टिकट न मिले, लेकिन युवा जंतर-मंतर जरूर पहुंचेंगे। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली किसी के बाप की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समझना चाहिए कि यदि देश के युवाओं से टकराव किया गया तो चुनाव में युवा सभी की जमानतें जब्त कराकर उन्हें घर बैठाने का काम करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आंदोलन के दौरान सरकार ने युवाओं पर लाठियां चलवाई थीं और बाद में मजबूरी में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा था। इस बार वोट चोरी के आरोपों से घिरे ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी ताकत लगा दी है। आप सांसद ने दावा किया कि दिल्ली के आसपास एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 32 हजार का आंकड़ा तो केवल शुरुआती संख्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन से दिल्ली पहुंचने वाले युवाओं को पुलिस उठा रही है, घरों में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रोका जा रहा है। संजय सिंह ने इसे भाजपा की तानाशाही और दादागीरी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनवाने में मदद कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन युवाओं के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। लखनऊ में भी आप ने बड़ा प्रदर्शन किया है और पार्टी सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है। विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को इस बारे में फैसला करना है। दोनों दल जितनी जल्दी निर्णय करेंगे, उतना बेहतर होगा। वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि ओवैसी की अपनी राजनीतिक पार्टी है और चुनाव लड़ना उनका अधिकार है। बाइट- संजय सिंह, सांसद, आप。0
0
Report
Advertisement
सीएम ने अंकित बालियान की पत्नी को व्यापार कर विभाग से 10 लाख रुपये भेजे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मुख्यमंत्री महोदय ने अंकित बालियान की पत्नी को व्यापार कर विभाग से 10 लाख रुपए भिजवाये हैं।0
0
Report
बिलासपुर के सिविल लाइन में हथियारों की वायरल तस्वीरों से असली-नकली पिस्टल पर उठे सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड इलाके के एक युवक की चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। वायरल तस्वीरों में युवक अलग-अलग अंदाज में हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक के हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल असली है या नकली। यदि हथियार असली है, तो उसके लाइसेंस और उसे रखने की वैधता की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। इसके साथ ही तस्वीरें कब और कहां खींची गईं तथा सोशल मीडिया पर इन्हें पोस्ट करने के पीछे क्या मंशा थी, यह भी जांच का विषय है। सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह प्रदर्शन युवाओं के बीच गलत संदेश देने के साथ आम लोगों में भय की स्थिति पैदा कर सकता है।0
0
Report
नूंह रोजगार मेले में 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर; 564 नियमित पद, 145 अप्रेंटिस
Nuh, Haryana:नूंह के रोजगार मेले में 707 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर। 52 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप और 564 को नियमित वेतन वाली नौकरियों के मिले अवसर नूंह जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नूंह के तत्वावधान में शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नल्हड़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 52 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। इनमें 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप तथा 564 युवाओं को नियमित वेतन वाली नौकरियों के लिए जॉइनिंग लेटर मिले। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नूंह जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सिंह और मंडलीय रोजगार अधिकारी योगेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और तकनीकी दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को मिला मंच रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके कौशल का उपयोग सुनिश्चित करना रहा। विभिन्न कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार चुनने का अवसर मिला। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से युवाओं को कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं नियमित वेतन वाली नौकरियों से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी कम करने का अवसर मिला। रोजगार प्राप्त करने वाले युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकेंगे। ऐसे रोजगार मेले तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो आग बन गया गोला, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर आग का गोला बनी स्कॉर्पियो कार बड़ा हादसा टला. दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन इस हादसे में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में अचानक एक कार में आग लगी और इसमें सवार लोग कुछ करते उसके पहले ही कार आग का गोला बन गई। इस कार में एक पूरा परिवार सवार था जो भोपाल में एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झारखंड वापस जा रहा था। इसमें 5 बच्चे 3 महिलाएं और 2 पुरुष सवार थे। कुम्हारी पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वहीं इसके सवार परिवार को सुरक्षित पुलिस थाने लेकर गई जहां से उनके भोपाल जाने का इंतजाम पुलिस ने किया है।0
0
Report
गोपालगंज में एडीएम आवास पर SUV छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में सर्च
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एडीएम राजेश्वरी पांडेय के आवास पर एसयूवी की टीम ने घंटों छापेमारी की एडीएम वहाँ मौजूद नहीं थे आज शुक्रवार को एसयूवी की टीम गोपालगंज पहुँची जहाँ एडीएम ऑफिस व उनके सरकारी आवास में छापेमारी की एसयूवी के डीएसपी एके अकेला ने बताया कि एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई पटना में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था उनके सरकारी आवास पर सर्च के लिए हमे टीम के साथ सर्च वारंट प्राधिकृत किया गया था आज टीम ने सर्च किया आवास से कैस व ज्वेलरी बरामद नही हुआ कुछ दस्तावेज मिले है जिसकी जांच की जा रही है वही अलग ठिकानों की जानकारी एसयूवी के द्वारा दी जायेगी बाइट- एके अकेला,डीएसपी ,एसयूवी0
0
Report
हापुड़ मिलावट के माफियाओं पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, सोया चाप मिट्टी में दफन
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अब मिलावट के सौदागरों की खैर नहीं है. सीएम योगी के कड़े निर्देशों और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर हापुड़ में मिलावट के माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए विभाग ने बड़ा प्रहार किया. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए जहां डेयरी से 4 नमूने भरे, वहीं अनहाइजीनिक वातावरण में तैयार किए जा रहे 2 क्विंटल सोया चाप को जब्त कर मौके पर ही जमीन में गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में मिला दिया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया. हापुड़ जिले में टीम ने सबसे पहले श्यामपुर रोड, ददायरा स्थित रविन्द्रा डेयरी पर छापा मारा. यहां से जांच के लिए दूध, पनीर, खोया और घी का एक-एक कुल चार सैंपल लिए. डेयरी परिसर में मिली कमियों को देखते हुए विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किया जा रहा है. इसके बाद टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एण्टरप्राइजेज पर छापा मार कार्रवाई की. यहां बेहद गंदी और अनहाइजीनिक दशा में सोया चाप तैयार की जा रही थी. अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाप का 1 नमूना जांच के लिए लिया और मौके पर मौजूद लगभग 2 क्विंटल तैयार कच्ची सोया चाप अनुमानित कीमत लगभग 12,000 रुपये को फिंकवाकर मिट्टी में दफन करवा दिया. इस दौरान टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस प्रतिष्ठान को बंद करा दिया. इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में आम जनता की सेहत के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा. संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. लैब से रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित पक्षों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.0
0
Report
Advertisement
Sant Kabir Nagar में 1.045 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार; NDPS एक्ट
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और एक बाइक बरामद किया है। बरामद की गई चरस की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त गोरखपुर से चरस की तस्करी कर इसे बेचने के लिए बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरामोड़ के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया。0
0
Report
रायबरेली: Uzbek महिला के अवैध ठहराव और दस्तावेज धोखाधड़ी से जुड़े मामले में आरोपी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन कोतवाली पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में ठहराने और भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का वीजा 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी राशिद उर्फ समीर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई मदीना खोन की मदद करने के नाम पर उसके संपर्क में आया था। आरोप है कि उसने भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज तैयार कराए, जिनके आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाए गए। पुलिस का दावा है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल महिला की आजीविका और धन अर्जित करने के लिए किया जाता था। पुलिस ने एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और पासपोर्ट व वीजा की तीन छायाप्रतियां बरामद की हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
दुर्गा पूजा पर इटवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर।त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से घोषित यह ट्रेन तीन फेरों में संचालित की जाएगी।रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08861इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।Bilaspur और आसपास के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच शामिल हैं।त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सफर को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक समय-सारणी से ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि जरूर कर लें।0
0
Report
Advertisement
