महेशभारी- मार्ग पर राहगीरों का चलना हुआ दुश्वार ,पटरी के बगल मिट्टी पटान से उत्पन्न हुई समस्या
Bishunipur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के महेशभारी-भैंसहवा मार्ग पर पटरी के बगल मिट्टी पटान होने से राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है .वहीं अगर बात करें तो बलरामपुर-भैंसहवा मार्ग जो की एक गैर जनपद गोंडा को जोड़ने वाला अन्य जिला मार्ग है,और लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी स्वीकृति अन्य जिला मार्गो में भी कर ली गई है. लेकिन इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होगी लेकिन यह सड़क अभी भी गड्ढा युक्त होने का दंश झेल रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
