Back
Balrampur के कोदौरा गांव में 60-70 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा; विजय गुप्ता के खिलाफ जांच
SSShailendra SINGH BAGHEL
Dec 05, 2025 04:36:16
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले के कोदौरा गांव से करीब 60 से 70 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है, जिसके विरोध में कई अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक की और फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्यवाही और ग्रामीणों की जमीन को वापस दिलाने की बात रखी; वहीं मौके पर पहुँची राजपुर की तहसीलदार ने ग्रामीणों की समस्या को सुनी और एक हफ्ते के भीतर जाँच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है. दरअसल ग्रामीणों का आरोप है, कोदौरा गांव का विजय गुप्ता राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत करते हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की 60 से 70 एकड़ जमीन को अपने और अपने परिवार के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली है, और ग्रामीणों का जमीन से मालिकाना हक भी समाप्त हो चुका है क्योंकि अब रिकॉर्ड में ग्रामीणों का नाम ही नहीं है; राजस्व रिकार्ड में छेड़खानी करते हुए विजय गुप्ता गांव से लगे कुछ जंगल की जमीन का फर्जी पट्टा भी बनवा लिया है, और ये खेल विजय गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा था जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों के शामिल होने का पूरा अंदेशा लगाया जा रहा है; अब गांव के कुछ ऐसे भी ग्रामीण है जिनके पास कोई जमीन भी नहीं बची है और विजय गुप्ता अलग-अलग ग्रामीणों की करीब 60 से 70 एकड़ की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली है; वहीं मौके पर पहुँची राजपुर की तहसीलदार ने ग्रामीणों को एक हफ्ते के भीतर जाँच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। सवाल यही है कि गरीब किसानों की पुस्तैनी जमीन का मालिक राजस्व रिकॉर्ड में विजय गुप्ता और उसका परिवार कैसे हो गया; क्या राजस्व विभाग भी इस पूरे खेल में शामिल है? बहरहाल अब देखना यह होगा कि क्या ग्रामीणों की उनकी खुद की जमीन वापस मिल पाती है या ग्रामीणों को अपनी ही जमीन को पाने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काटने पड़ेंगे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:45:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 06:45:33Noida, Uttar Pradesh:इराकियों के हाथ जब एक क्रैश हुआ अमेरिकी LUCAS लगा! रिपोर्ट के मुताबिक़ इसमें स्टारलिंक लगा है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 06:45:25Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के संबंध में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 06:35:320
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:35:070
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 03, 2026 06:34:550
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:34:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 03, 2026 06:34:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:34:020
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 03, 2026 06:33:380
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 03, 2026 06:32:510
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:32:380
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 03, 2026 06:32:170
Report
