Gonda - रेहरा बाजार गौशाला के पशुओं से ग्रामीण परेशान
Sarai Khas, Uttar Pradesh:रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के किसानों की फसलें आवारा पशुओं से नष्ट हो रही हैं। ग्राम सभा रेहरा में स्थित गौशाला के पशुओं को खेतों में छोड़ा जा रहा है, इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसानों का कहना है कि गौशाला प्रबंधन की लापरवाही से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। पशुओं को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गौशाला के पशुओं को नियंत्रित किया जाए। साथ ही उचित देखभाल की व्यवस्था की जाए, जिससे फसलों को नुकसान न पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
