Gonda: DM पवन अग्रवाल ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिव्यांग को तुरंत ट्राईसाइकिल दिलाई
Koeliha, Uttar Pradesh:गोंडा DM पवन अग्रवाल प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में, दिव्यांग इसरार अली ने ट्राईसाइकिल के लिए प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के तहत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद इसरार अली को तुरंत ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
