271207
नरेगा योजना में फर्जीवाड़ा, एपीओ पर गंभीर आरोप,
chaudharydeeh, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले हरैया सतघरवाा विकास खंड में नरेगा योजना के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यहां फर्जी मास्टर रोल तैयार कर और फर्जी फोटो अपलोड कर योजनाओं में घोटाला किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में एपीओ (असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर) पर प्रमुख भूमिका निभाने के आरोप लग रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर हादसे पर कांग्रेस ने ज्ञापन देकर मुआवजा, नौकरी और उच्चस्तरीय जाँच की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-पुल हादसें को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवारों के लिए विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, दिल्ली से आये डेलीगेशन ने जिलाधिकारी से मुलाक़ात कर हादसें के संबंध में की चर्चा, पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता,परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी और अन्य सहायता दिये जाने की माँग, हादसें की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग, राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस मनीष शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता, ज्ञापन देने जाने के दौरान जिलाधिकारी चैं chamber में घुसने को लेकर सीओ और कांग्रेस नेता के बीच हुई बहस, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला0
0
Report
पति-प्रेमिका ने मिलकर प्रेमी की हत्या; जेल-फांसी जानकारी से ब्लैकमेलिंग का खुलासा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र से जुड़े विजय निषाद हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक विजय निषाद का एक विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन समय के साथ दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ने लगा। आरोप है कि विजय महिला पर लगातार बात करने का दबाव बनाता था और उसके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इसी ब्लैकमेलिंग और दबाव से परेशान होकर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। वीओ- पुलिस के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से विजय निषाद को बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के मकसद से आरी और ग्राइंडर का इस्तेमाल कर शव के कई टुकड़े कर दिए। बाद में शव के कटे टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया , जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी कामता निषाद ने हत्या से पहले गूगल और यूट्यूब पर अपराध, कानून और सजा से संबंधित कई जानकारियां खोजी थीं। आरोपी ने हत्या की धाराओं, संभावित सजा, जेल की व्यवस्था और फांसी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाई थी। उसने इंटरनेट पर फांसी से पहले काला कपड़ा क्यों पहनाते हैं, जेल कैसी होती है, क्या हत्या के मामले में फांसी की सजा हो सकती है, जैसे विषयों को भी सर्च किया था, फतेहपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और बरामदगी के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बाइट- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, फतेहपुर0
0
Report
महिला कांस्टेबल की मौत: छोटीसादड़ी बंद, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सोम कुंवर (वरमंडल, जिला प्रतापगढ़) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को करणी सेना एवं सर्व धर्म समाज के आह्वान पर नगर पूर्ण रूप से स्वैच्छिक बंद रहा. पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बीच सर्व समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. सुबह से ही छोटीसादड़ी नगर के बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं. बंद के चलते नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रतिनिधियों ने कहा कि घटना के बाद अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन और अधिक व्यापक होगा.0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में महिला पर हमला: आरोपी को 10 साल जेल, 66 हजार जुर्माना
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ में महिला पर जानलेवा हमला: आरोपी को 10 साल की सजा, 66 हजार जुर्माना अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 66 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है。 लोक अभियोजक अजीत यादव के अनुसार, घटना 30 जुलाई 2023 की है। बहादुरपुर रोड स्थित गुर्जर मोहल्ले में अत्री देवी अपने बेटे हरमान को बुलाने गई थीं। वहां उन्होंने देखा कि हरमुख उनके बेटे को शराब पिला रहा है। इस पर अत्री देवी ने विरोध जताते हुए हरमुख को बेटे को बिगाड़ने पर उलाहना दिया。 इस बात से नाराज होकर हरमुख ने लाठी से अत्री देवी पर हमला कर दिया और उनके साथ गंभीर मारपीट की। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया。 घटना के बाद अत्री देवी के बेटे हरमान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में न्यायालय में चालान पेश किया。 मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने 13 गवाहों के बयान और 26 दस्तावेजी साक्ष्यों का अवलोकन किया। सभी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी हरमुख को दोषी मानते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 66 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
IMA की चेतावनी: आयुष्मान भुगतान बंद से हरियाणा के निजी अस्पताल हड़ताल की ओर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- 5 जून से हरियाणा प्रदेश के निजी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे और आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दी आंदोलन की चेतावनी। आयुष्मान योजना के तहत भुगतान न होने की वजह से मरीज को भारी दिक्कत और परेशानियों से जूझना पड़ेगा。 आयुष्मान योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के निजी अस्पताल को मिलने वाले करोड़ों रुपए की राशि अटकी पिछले 6 महीने से नहीं हो पाया भुगतान निजी अस्पताल के डॉक्टर में पनपने लगा रोष. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दी आंदोलन की चेतावनी。 आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एक बार पहले बैठक हुई थी और उसके बाद सरकार ने आश्वासन भी दिया था मगर अब हमारा कुरुक्षेत्र जिले का करोड़ों रुपए अटक गया है और उस समय थोड़ा बहुत अस्पतालों का भुगतान हुआ था ऐसे में अस्पताल की स्थिति भी खराब होती जा रही है । हरियाणा प्रदेश के लगभग 600 से 700 करोड़ रुपए अटके हुए हैं । कुरुक्षेत्र जिले की बात की जाए तो कुरुक्षेत्र में 50 से 60 करोड़ रुपए अटके हुए हैं कुरुक्षेत्र जिले में 35 निजी अस्पताल है अब अगर सरकार जल्द भुगतान नहीं करेंगे तो इलाज बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पताल को मिलने वाली राशि का भुगतान 6 महीने से नहीं हो पा रहा है जिससे प्रदेश भर के अस्पतालों के डॉक्टर और संचालकों में रोष दिखाई दे रहा है। करोड़ों रुपए अटकने के बाद अब निजी अस्पताल के डॉक्टर और अस्पताल संचालक कह रहे है कि आयुष्मान योजना के तहत भुगतान न होने की वजह से मरीज को भारी दिक्कत और परेशानियों से जूझना पड़ेगा। बाईट:- डॉ. सुरेंद्र मेहता पूर्व अध्यक्ष IMA बाईट :- डॉ. अनुराग कौशल फिजिशियन0
0
Report
ब Bilaspur के ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह पर सामाजिक बहिष्कार और मौत की धमकी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। प्रेम करने वालों पर सामाजिक क्रूरता का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अंतर्जातीय विवाह करने वाले पांच प्रेमी जोड़ों और उनके परिवारों का गांवों में बहिष्कार कर दिया गया है। कहीं हुक्का-पानी बंद हुआ, तो कहीं जीते जी मृत्यु भोज तक करा दिया गया। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों का है, जहां अलग-अलग जातियों के बालिग युवक-युवतियों ने अपनी मर्जी से कानूनी विवाह किया। लेकिन समाज के कुछ ठेकेदारों ने इसे अपनी तथाकथित परंपरा के खिलाफ मानते हुए परिवारों पर अमानवीय फरमान थोप दिए। गांवों में बैठकें बुलाई गईं, भारी जुर्माना लगाया गया और विरोध करने वालों को समाज से बाहर कर दिया गया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव के सार्वजनिक कुओं से पानी लेने तक नहीं दिया जा रहा। राशन दुकानों से अनाज खरीदने पर रोक लगा दी गई है और मजदूरी करने से भी मना कर दिया गया है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि कई परिवार डर और दहशत में अपने ही घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मामलों में अपनों ने ही जीते जी दशगात्र और मृत्यु भोज जैसी रस्में निभाकर रिश्तों को खत्म करने का ऐलान कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। वहीं सभी पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 21वीं सदी में भी प्रेम और अपनी पसंद से शादी करना क्या इतना बड़ा अपराध है, जिसके लिए लोगों को समाज से जिंदा दफन करने जैसी सजा दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में CPI का प्रदर्शन: महंगाई- बेरोजगारी- पेपर लीक पर SDM को ज्ञापन सौंपा
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ (अलवर) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) तहसील कमेटी रामगढ़ ने सोमवार दोपहर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सीपीआई के तहसील सचिव कॉमरेड शम्भु सोनी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में आम जनता, मजदूरों, किसानों और विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग भी उठाई। सीपीआई नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं रुपये की गिरती कीमत का भी आम जनता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। पार्टी ने ईंधन और गैस की कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। मजदूर वर्ग की समस्याओं को उठाते हुए पार्टी ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। साथ ही श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों के भविष्य से जुड़े पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए सीपीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। नेताओं का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और युवाओं का भविष्य संकट में है। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए पार्टी ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि कृषि सीजन के दौरान संसाधनों की कमी से उत्पादन प्रभावित होता है। सीपीआई नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
रीवा में फर्जी इवेंट एंबुलेंस से 6 बकरियां चुराई गईं; चालक गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत पोखरा गांव से अज्ञात चोरों ने 6 बकरियां चुराई थीं, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला फर्जी इवेंट लेकर पहुंची शासकीय निःशुल्क शव वाहन एंबुलेंस के द्वारा आरोपी चालक राजेश मिश्रा व उसके दो अन्य साथियों ने बकरियां चुराई थीं; पुलिस एंबुलेंस जब्त करने सहित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सभी बकरियां बरामद कर ली है, वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
नीट पेपर लीक, महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किशनगढ़बास में पैदल march किया
Bagheri Kalan, Rajasthan:केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में पैदल march निकालकर प्रदर्शन किया। पैदल march गुलाब देवी धर्मशाला से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे। पैदल march के बाद प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सत्यवीर यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, बेरोजगारी जैसे मुद्दे अहम रहे, किशनगढ़बास से कांग्रेस विधायक दीपचंद खेरिया ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंता की स्थिति में है। विधायक ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों की उम्मीदों को झटका पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर प्रभावी समाधान करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
बक्सर-पटना फोरलेन पर 1209.6 लीटर अवैध शराब बरामद, दो वैशाली तस्कर गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोझपुर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई! बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान एक 6 चक्का ट्रक से 1209.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान वैशाली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एस पी भोजपुर मिस्टर राज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मद्यनिषेध विभाग को यह बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। हालांकि इस पूरे मामले पर उत्पाद विभाग ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है。0
0
Report
भोपाल में शिक्षक संगीत अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, जल्द नियुक्ति की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में DPI कार्यालय के सामने माध्यमिक शिक्षक संगीत और प्राथमिक शिक्षक संगीत-नृत्य के अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला..... सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की....प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक चयन सूची जारी होने के तीन महीने के भीतर नियुक्ति आदेश जारी होना चाहिए, लेकिन लंबे समय बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं मिली.... नहीं किसी से भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते और संगीत शिक्षकों को न्याय दो, नियुक्ति का अधिकार दो” जैसे नारों के साथ अभ्यर्थियों ने डफली और तालियों की थाप पर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में ग्वालियर से पहुंची एक दिव्यांग महिला अभ्यर्थी भी शामिल रही, जिन्होंने सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग की। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा0
0
Report
ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह किया ध्वस्त, दो गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन अंकुश" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने आईपीएल फाइनल मुकाबले GT बनाम RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क संचालित करने की बात स्वीकार की। जाँच के दौरान पुलिस साहिल अग्रवाल के ठिकाने पर पहुंची, जहाँ वह फरार हो गया। उसके घर से दो बैगों में रखी 31.99 लाख रुपये की नकद राशि बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि यह रकम सट्टे के कारोबार से जुड़ी है। मामले में गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि "ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में सैकड़ों मजदूर अनिश्चितकालीन धरना, बकाया वेतन की मांग
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय के सामने सैकड़ों मजदूर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे,, 2 साल से बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर नाराज है मजदूर,, प्रतापपुर इलाके के लगभग एक दर्जन गांव के मजदूर आंदोलन में शामिल,,, तालाब गहरीकरण व पुलिया निर्माण कार्यों की मजदूरी अब तक है लंबित,, मजदूरों ने प्रशासन से जल्द भुगतान और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की कर रहे हैं मांग,,0
0
Report
सीकर में महंगाई के विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर हंगामा
Sikar, Rajasthan:सीकर महंगाई के विरोध में कांग्रेस का सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी पpet्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों, लगातार बढ़ रही महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में आज सीकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के कल्याण सर्किल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को आमजन पर आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार से राहत देने की मांग की。 शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश सैनी व निवर्तमान सभापति जीवण खां ने बताया कि केंद्र व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के आह्वान पर आज सीकर शहर के जिला कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, गैस सिलेंडर की किल्लत और पेपर लीक जैसी घटनाओं के विरोध में आज कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का असर आम जीवन को प्रभावित कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। सरकार लगातार देश में बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाए और आमजन को महंगाई से राहत दे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज स्थित है कि लगातार पेट्रोल डीजल की दरों में टुकड़ों में बढ़ोतरी की जा रही है जिसका असर भी आज देश की जनता पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से मांग है की बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई ताकि देश की जनता को महंगाई से राहत मिल सके। रैली और प्रदर्शन में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी, निवर्तमान सभापति जीवण खां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
झुंझुनूं में महंगाई, कानून-व्यवस्था और नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं महंगाई, कानून व्यवस्था और नीट पेपर लीक मामला विरोध में कांग्रेस का झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस की आक्रोश रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी झुंझुनूं एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया और झुंझुनूं के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया तथा राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर पार्क से आक्रोश रैली निकाली। जो जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं के साथ हुए अन्याय का मुद्दा उठाया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया के अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा के पेपर लीक होने से युवाओं का व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं से विश्वास कमजोर हुआ है। कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं तथा शहरों में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
