Back
बलरामपुर पेट्रोल पंप पर धधकी बाइक, चालक बाल-बाल बचा – वीडियो वायरल
PTPawan Tiwari
Mar 29, 2026 13:47:03
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर के पेट्रोल पंप पर धधकी बाइक, देखते ही देखते बनी आग का गोला; चालक बाल-बाल बचा, अग्निकांड का लाइव वीडियो
बलरामपुर में एक मोटरसाइकिल के जलने का लाइव वीडियो सामने आया है।बलरामपुर जिले के मथुरा बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल डलवाने के दौरान एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। कुछ ही सेकंड में बाइक आग के गोले में बदल गई। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ललिया थाना क्षेत्र के हल्लरहिया मथुरा बाजार निवासी लुकमान (30) अपनी ड्रीम योगा बाइक (यूपी47 आर 7631) में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही उन्होंने पेट्रोल डलवाने के बाद मोटरसाइकिल स्टार्ट की, उसमें अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक स्टार्ट होते ही उसमें कंपन के साथ चिंगारी उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।
आग लगते ही पेट्रोल पंप पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती हुई बाइक को खींचकर सड़क किनारे किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैलती, तो पेट्रोल पंप पर खड़ी अन्य गाड़ियों और टंकी तक पहुंचने का खतरा था。
सूचना मिलने पर मथुरा बाजार चौकी प्रभारी प्रतीक पांडे और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए。
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक लुकमान पूरी तरह सुरक्षित बच निकले और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई。
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RSRahul shukla
FollowMar 29, 2026 15:05:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 29, 2026 15:05:090
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 29, 2026 15:04:360
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 29, 2026 15:04:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 15:04:060
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:03:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 29, 2026 15:03:270
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 15:03:180
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 29, 2026 15:02:570
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 29, 2026 15:02:430
Report
SRShivam RAj
FollowMar 29, 2026 15:02:160
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 29, 2026 15:02:000
Report
685
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 29, 2026 14:48:32682
Report