Back
बलरामपुर के ऐतिहासिक चौक-चौराहे का सौंदर्यीकरण और घंटाघर से उज्ज्वल भविष्य की राह
PTPawan Tiwari
Feb 01, 2026 11:32:25
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर नगर के हृदयस्थल स्थित ऐतिहासिक चौक-चौराहे के सौंदर्यीकरण तथा भव्य घंटाघर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन शनिवार को संपन्न हुआ। इसे नगर के समग्र विकास, ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे。
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, सभासदगण, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, कृष्णगोपाल गुप्ता, संजय शुक्ला, प्रवीण सिंह, शिव कुमार द्विवेदी, संजय मिश्रा (सभासद प्रतिनिधि), राघवेंद्र कांत सिंह ‘मंटू’, संदीप मिश्रा, राजेश कुमार कश्यप, सुशील साहू, नंद लाल तिवारी, आनंद किशोर, मनीष तिवारी (सभासद प्रतिनिधि), मनोज यादव (सभासद प्रतिनिधि), शुभेंद्र मिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे。
इसके अलावा नगर पालिका के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी अवनीश यादव (जेपी), धर्मेंद्र गौड़ (जेपी जल), दिवाकर (सफाई निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए。
पालिका अध्यक्ष का बयान
पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि “यह प्राचीन चौक नगर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके सौंदर्यीकरण और घंटाघर निर्माण से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। हमारा उद्देश्य विकास के साथ विरासत का संरक्षण सुनिश्चित करना है।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, नगर को आकर्षक स्वरूप देने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगी。
वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह योजना नगरवासियों की सहभागिता, सामूहिक संकल्प और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिवस बलरामपुर के उज्ज्वल और गौरवशाली भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम के रूप में याद रखा जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowFeb 01, 2026 14:03:250
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:02:440
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 01, 2026 14:02:110
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 01, 2026 14:01:520
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 01, 2026 14:01:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 01, 2026 14:01:080
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 01, 2026 14:00:460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 14:00:160
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 01, 2026 13:53:040
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 13:52:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 01, 2026 13:52:410
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 01, 2026 13:47:57Hapur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है
अब सवाल ये है कि, क्या आरोपी बेटे को सख़्त सज़ा मिलेगी और क्या बुज़ुर्ग मां को इंसाफ़ मिल पाएगा?
0
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 01, 2026 13:47:460
Report