271207
Barhaipur-इंडो नेपाल बॉर्डर पर जवानो ने किया पैदल गश्त
Bishunpur Barhaipur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखनें हेतु पुलिस व SSB के जवानों द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पैदल गस्त किया गया. इस दौरान पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों तथा बार्डर एरिया, जंगल की पगडंडियों पर निरन्तर पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनों,व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक: पैदल मार्च से सियासी जलवा बढ़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस का पैदल march मध्य प्रदेश के विधायक पहुंचे दिल्ली नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल दिल्ली पहुंचा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर करेंगे प्रदर्शन0
0
Report
कानपुर देहात में विवाद पर तमंचा दिखाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ढाई सौ रुपये मांगने को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर विवाद,वीडियो वायरल विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कमर पर लगाये तमंचे को निकाला तमंचा देखकर डरा दूसरा युवक भी मारपीट में भिड़ा कमर पर तमंचा लगाकर मारपीट का वीडियो वायरल सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा लिए युवक को पकड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की मामुली विवाद में तमंचा निकलने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल रनिया थाना क्षेत्र की कस्बे की घटना0
0
Report
अतर सिंह भड़ाना हत्या पर गहलोत के तीखे सवाल, राजस्थान की कानून-व्यवस्था दांव पर
Jaipur, Rajasthan:अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भरतपुर की घटना को लेकर राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल गहलोत बोले, राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या, कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर सरकार को घेरा बोले, 70-80 लोगों ने दिनदहाड़े घेरकर मार दिया, इस राज में आम आदमी का तो राम ही रखवाला गहलोत का सवाल, दो साल से विवाद चल रहा था तो पुलिस और प्रशासन क्या कर रहे थे? चेतावनी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? हत्या को बताया पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा बताया गहलोत का तंज, जब पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं, तो जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे देगी सरकार?0
0
Report
Advertisement
रांची के राम मंदिर में नवरात्र पर वैदिक पाठ और कन्या पूजन की परंपरा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और आस्था का माहौल है। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण मां की भक्ति में सराबोर है। रांची के ऐतिहासिक राम मंदिर में भी नवरात्र की विशेष छटा देखने को मिल रही है। यहां वर्ष 1970 से लगातार रामचरितमानस का पाठ कराने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी करीब डेढ़ सौ कुंवारी कन्याएं सामूहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ कर रही हैं। मंत्रोच्चार और रामचरितमानस की चौपाइयों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा है। आस्था, परंपरा और भक्ति का यह संगम नवरात्र के उत्साह को और खास बना रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी से बरामद लापता छात्र सूरज, 10 लाख फिरौती मामले की जांच शुरू
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- 10 लाख की फिरौती मांगने वाले लापता छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला, पिता के मोबाइल पर आया था फिरौती और जान से मारने की धमकी वाला मैसेज बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र के परेठिया गांव से लापता हुए 17 वर्षीय इंटर के छात्र सूरज को पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला है। छात्र के लापता होने के बाद उसके मोबाइल से पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का संदेश आया था। रुपये नहीं देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया था。 जानकारी के मुताबिक, परेठिया गांव निवासी सूरज कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच देर रात सूरज के मोबाइल से उसके पिता पिंटू गौतम के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश आया। संदेश में रुपये नहीं देने पर सूरज की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने सतरिख थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो वाराणसी में मिली। इसके बाद बाराबंकी पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और लापता छात्र सूरज को खोज निकाला। पुलिस छात्र को लेकर बाराबंकी लौट आई है。 फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सूरज किन परिस्थितियों में वाराणसी पहुंचा था और उसके मोबाइल से पिता के फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला संदेश किसने भेजा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.0
0
Report
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ओबीसी मॉर्चा की बड़ी बैठक दफ्तर में
Noida, Uttar Pradesh:प्रकाश पाल राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा यूपी भाजपा. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की बड़ी बैठक दफ्तर में बुलाई गई है. बैठक में ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव के लिए बैठक महत्वपूर्ण है.0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनावों के लिए बीजेपी में मंथन, CM भजनलाल शर्मा जल्द कार्यालय पहुँचेंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही है बैठक चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर मंथन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी नेता कर रहे हैं मंथन कुछ देर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचेंगे बीजेपी प्रदेश कार्यालय CM भजनलाल शर्मा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय0
0
Report
श्रीनगर के नूरबाग में आग से दो मकान जलकर राख, महिला की मौत
Srinagar, Uttarakhand:Woman Dies as Fire Engulfs Two Houses in Srinagar’s Noorbagh A 50-year-old woman died after jumping from a window of a three-storey residential house while attempting to escape a fire in the Jehangir Mohalla area of Noorbagh in Srinagar on Monday. According to preliminary information, the woman jumped from the window while trying to save herself from the rapidly spreading flames. She sustained critical injuries and died in the incident. The fire reportedly engulfed two residential houses, causing extensive damage. Both houses were reportedly gutted in the blaze, leaving the affected families facing significant losses. Soon after the incident, emergency services were alerted, and firefighting operations were launched to bring the flames under control and prevent the fire from spreading to nearby structures. The incident triggered concern among local residents, who witnessed the devastating blaze in the densely populated locality. The exact cause of the fire and the total value of the property damaged are yet to be ascertained. Further details regarding the identity of the deceased woman and the circumstances0
0
Report
सौरभ शुक्ला जयपुर से रवाना, अकासा एयर से मुंबई के लिए रवाना
Jaipur, Rajasthan:अभिनेता सौरभ शुक्ला जयपुर से रवाना। अकासा एयर की फ्लाइट से हुए मुम्बई के लिए रवाना। एक इवेंट में शामिल होने जयपुर आए थे सौरभ शुक्ला।0
0
Report
Advertisement
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पाली में अल्प प्रवास, महापौर से मुलाकात
Pali, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का पाली में अल्प प्रवास, उदयपुर से जोधपुर जाते वक्त कुछ देर रुके पनिहारी, पाली महापौर नमिता बुबकिया ने की राज्यपाल कटारिया से मुलाकात, इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रहे मौजूद।0
0
Report
झुंझुनूं में DP चोरी: तांबा कीमतों के बीच ग्रामीण फीडर पर हलचल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच डीपी चोरी की वारदातें बढ़ीं सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में मिला डीपी का खाली खोल डीपी से तांबा निकालकर खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हुए चोर बिजली विभाग जुटा जांच में, किस फीडर से चोरी हुई डीपी जेईएन अरुण बड़सीवाल बोले- ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी की सूचना नहीं आई तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक बार फिर बिजली की डीपी से तांबा चोरी करने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर डीपी चोरी कर उनमें से तांबा निकाल रहे हैं और खाली खोल सुनसान जगहों पर छोड़कर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजगढ़ रोड स्थित सेही वाले जोहड़ में सामने आया है, जहां बिजली की डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जोहड़ में डीपी का खाली खोल पड़ा है। आशंका है कि चोर डीपी को किसी अन्य स्थान से चोरी कर यहां लाए और उसमें से तांबा निकालने के बाद खाली खोल जोहड़ में छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि डीपी किस फीडर से चोरी हुई है। फिलहाल ग्रामीणों की ओर से ग्रामीण फीडर से डीपी चोरी होने की सूचना नहीं मिली है। विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है, ताकि चोरी की घटना का पता लगाया जा सके।0
0
Report
श्याकंभरी मंदिर में ब्रह्मचारिणी पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना सकराय स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही हैं। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के निकट सकराय गांव स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही हैं। सुबह से ही मां शाकंभरी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा हुआ । श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पंडित राजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा और महंत दयनाथ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां की आरती हुई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को तप, त्याग, वैराग्य और सदाचार की देवी माना जाता है। उनकी आराधना से साधक को धैर्य, संयम और आत्मबल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना की।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं RR अस्पताल समेत कई शहरों में आयकर विभाग की रेड
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के आरआर अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने कार्रवाई की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार करीब 15 सदस्यों की टीम पांच गाड़ियों में सुबह लगभग 5 बजे जिला मुख्यालय की चूरू रोड पर स्थित अस्पताल परिसर पहुंची। बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई के लिए टीमें रात लगभग 11 बजे रवाना हुई थीं और सुबह 5 बजे एक साथ रेड शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान अस्पताल के कंप्यूटर और मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में लिए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल स्टाफ के मोबाइल फोन भी टीम ने चेक किए। साथ ही टीम ने स्टाफ के फोन अपने कब्जे में लेकर उनमें मौजूद डेटा की जांच की। करीब दो घंटे बाद मोबाइल फोन वापस लौटा दिए गए। आपको बता दें कि झुंझुनूं के आरआर अस्पताल में चल रही इस कार्रवाई का कनेक्शन हरियाणा के पानीपत में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों कार्रवाइयों के बीच संबंध को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पानीपत के मॉडल टाउन स्थित भाटिया कार्यालय पर भी सोमवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब की टीमें शामिल हैं। संबंधित फर्मों का काम अस्पतालों को दवाओं की सप्लाई करना बताया जा रहा है। अनिल भाटिया और अश्वनी भाटिया से जुड़ी प्लस डिस्ट्रीब्यूशन तथा प्लस डिस्टिब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो फर्म संचालित हैं। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई किन दस्तावेजों, लेन-देन या अन्य पहलुओं की जांच के लिए की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कार्रवाई के क्रम में जयपुर के मानसरोवर स्थित अमर मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर पर भी इनकम टैक्स विभाग की रेड की जानकारी सामने आई है। हालांकि, झुंझुनूं, पानीपत और जयपुर में चल रही कार्रवाइयों के बीच आधिकारिक संबंध तथा जांच के उद्देश्य को लेकर विभाग की ओर से पुष्टि का इंतजार है।0
0
Report
कानपुर: ग्वालटोली में ESCAPE कैफे पर पुलिस ने छापा, हुक्का बार पकड़ा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग ग्वालटोली थाना क्षेत्र में ESCAPE कैफे lounges में पुलिस ने मारा छापा। डीसीपी सेंट्रल और एडीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में हुक्का बार में मारा छापा। डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम ने मारा हुक्का बार में छापा। मौके से कई हुक्के और हुक्के का सामान हुआ बरामद। मौके पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एडीसीपी अर्चना सिंह के साथ ग्वालटोली थाने की फोर्स मौजूद।0
0
Report
बागपत के खेकड़ा में नवरात्रि पर मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में नवरात्रों के अवसर पर महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने मॉडल शक्ति केंद्र का उद्घाटन कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं और स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेकड़ा थाना क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। नवरात्रों के दौरान आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल नवरात्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी मां की आराधना पूरे वर्ष करनी चाहिए और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देना चाहिए। कार्यक्रम के जरिए महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
