Balrampur
Balrampur - पानी टंकी पाइप लीकेज होने से घरों में घुसा पानी
Chiraujiopur, Uttar Pradesh:बलरामपुर विकास खंड हर्रैया सतघरवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत हिडुलीकलां मे बना पानी टंकी जो करीब छह माह से गांव मे सप्लाई शुरुआत किया था।गुरुवार रात मजरे रेहार पुरवा में अचानक पाइप लीकेज हो गया जिससे गांव के मुख्य मार्ग मे पानी भर गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए गांव मे डाले गए घटिया पाइप की जांच की मांग डीएम से की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगानगर के कचरा प्लांट विवाद में रात को बनी सहमति, प्रशासनिक वार्ता सफल
श्री गंगानगर - नरसिंहपूरा में कचरा प्लांट से जुड़ा मामला पूरा मामला को लेकर रात करीब 2 बजे बनी सहमति RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने ग्रामीणों सहित रात को ही कलेक्ट्रेट घेराव का किया था ऐलान वहीं समर्थकों सहित रात 2 बजे तक महियावाली टोल पर धरने पर बैठे रहे बेनीवाल आखिर रात करीब 2 बजे ADM सुभाष चंद्र व ADM नयन गौतम व ASP दीपक शर्मा व नीलम चौधरी की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद बनी सहमति0
0
Report
गाजियाबाद में फर्जी GST फर्म बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी: 4 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपी कपिल चौधरी, सचिन, सुनील और विनीत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई स्वाट/सर्विलांस/साइबर टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से की। आरोपियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में धोखाधڑی और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अटल चौक के पास चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आठ मुहरें, 11 एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड फोन, सात चेकबुक, 17 एटीएम कार्ड, छह सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, 26 दस्तावेज और सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी जीएसटी फर्म तैयार कर कारोबारियों को फर्जी बिल उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इन फर्जी बिलों के जरिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर दिखाया जाता था और 3 से 5 प्रतिशत कमीशन बांटा जाता था। मामले में पुलिस अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
INDI बैठक: मुसलमानों के मुद्दे गायब, UCC और मस्जिद विवाद पर तल्ख बयान
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी कहते हैं, INDI गठबंधन की एक बैठक हुई और इस चर्चित बैठक पर खूब चर्चा हुई। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे या ममता बनर्जी—सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने SIR मुद्दे और चुनाव आयोग को निशाना बनाने पर कड़े बयान दिए, लेकिन INDI गठबंधन में मुसलमानों से जुड़े मुद्दों का कहीं कोई ज़िक्र नहीं था। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरे देश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करना चाहती है। इसके अलावा, सहारनपुर मस्जिद, उज्जैन मस्जिद, मध्य प्रदेश में भोजशाला मस्जिद, दरगाहों और मदरसों पर बुलडोज़र का इस्तेमाल, उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड को खत्म करना, असम में मदरसों को बंद करना और बंगाल में मदरसों की जांच के आदेश—मुसलमानों से जुड़े ये सभी मुद्दे पूरी तरह से नदारद थे...0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम NH 48 के पास कार में आग, बड़ा हादसा टला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग गुरुग्राम में चलती कार बनी आग का गोला गुरुग्राम के NH 48 के करीब गाड़ी में लगी आग Kia की सोनेटे गाड़ी में लगी आग बड़ा हादसा टला जहां गाड़ी में आग लगी वहां से 50 मीटर की दूरी पर मौजूद है petrol पंप और सीएनजी पंप आग लगने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं0
0
Report
सीकर दौरे में CM भजनलाल शर्मा ने खाटू श्यामजी मंदिर दर्शन और जनसभा की
Sikar, Rajasthan:सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटू श्यामदी बाबा के दर्शन करेंगे। फतेहपुर में लोकार्पण और जनसवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पिपराली के वैदिक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे ग्राम जालूण्ड, दांतारामगढ़ स्थित हेलीपैڈ पहुंचेेंगे। यहाँ से दोपहर 12.30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे खाटूश्यामजी मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक श्री श्याम बाबा खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे मंदिर परिसर से कार द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे ग्राम जालूण्ड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा फतेहपुर के लिए प्रस्थान कर 1.50 बजे निमावत पब्लिक स्कूल, फतेहपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे。 मुख्यमंत्री दोपहर 1.55 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे खेल मैदान, चमड़िया कॉलेज, फतेहपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 से 3 बजे तक सीकर, चूरू एवं झुंझुनूं जिलों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा जनसभा कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 3 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर अपराह्न 3.05 बजे निमावत पब्लिक स्कूल, फतेहपुर पहुंचेंगे। यहां अपराह्न 3.05 बजे से 4.05 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सायं 4.05 बजे निमावत पब्लिक स्कूल से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.10 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे तथा सायं 4.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिपराली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4.30 बजे पिपराली स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा सायं 4.35 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.40 बजे वैदिक आश्रम, पिपराली पहुंचेंगे। यहां सायं 4.40 बजे से 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सायं 5 बजे वैदिक आश्रम से कार द्वारा प्रस्थान कर 5.05 बजे पिपराली हेलीपैड पहुंचेंगे तथा सायं 5.10 बजे पिपराली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे。0
0
Report
दमोह के तेजगढ़ में भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस ने भैंस चोर गिरोह को पकड़ा, कई वारदातें कबूली. दमोह जिले के अलग-अलग इलाकों में भैंस चोरी की वारदातें पुलिस के लिए परेशानी बनी हुई है और जिले भर में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। इस बीच जिले के तेजगढ़ में पुलिस को एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है जिसने बड़े स्तर पर भैंसों को चोरी करने की बात कबूल की है। दरअसल तेजगढ़ इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर घर के आंगन में बंधी भैंसे चोरी हुईं तो पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस के हाथ एक पिकअप वाहन में लोड की ही भैंसें मिलीं; पिकअप में मौजूद चार लोगों ने पहले तो इन भैंसों पर अपना मालिकाना हक जताया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूंछताछ की तो चारों ने कबूल किया कि ये भैंसें चोरी की हैं। इनके पास से चार भैंस और एक पड़ा बरामद हुआ है। तेजगढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक इन चारों ने बताया है कि ये गिरोह बड़ा है और जिले के अलग-अलग इलाकों से ये सिर्फ भैंसों को चुराते हैं और अब पुलिस इन चोरों से मिले इनपुट के आधार पर गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
दमोह के चार स्टेट हाइवे फोर लेन, आभार प्रदर्शन से यात्रा सुगम
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के पांच स्टेट हाइवे में से चार हुए फोर लेन अब एक के लिए प्रयास शुरू , सांसद ने केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार.. एंकर/ एमपी में बढते सड़कों के बढ़ते जाल के बीच दमोह जिले से गुजरने वाले स्टेट हाइवे अब और सुविधाजनक होंगे और जिले के पांच के से चार हाइवे फोर लेन हो जायेंगे। ये उपलब्धि दमोह कटनी स्टेट हाइवे को फोर लेन किए जाने की घोषणा के साथ मिली है, दरअसल मंगलवार को हुई एमपी केबिनेट की बैठक में दमोह कटनी स्टेट हाइवे को फोर लेन किए जाने की स्वीकृति मिली है और चार हजार चार सत्तर करोड़ की लागत से ये मार्ग फिर लेन बनेगा। इसके पहले दमोह सागर स्टेट हाइवे को फोर लेन बनाए जाने का निर्णय लिया गया था किसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी। इसके साथ ही दमोह जबलपुर हाईवे को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फोर लेन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की थी और जल्दी ही इस पर भी काम शुरू हो रहा है। दमोह के सांसद राहुल सिंह ने ताजा घोषणा के साथ पूर्व में स्वीकृत हुई सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद राहुल सिंह के मुताबिक दमोह को सागर छतरपुर जबलपुर और कटनी को जोड़ने वाले सभी मार्ग फोर लेन हो गए है और अब आखिरी दमोह पन्ना मार्ग के लिए प्रयास किये जायेगे। उन्होंने कहा है कि इन सड़को के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी समय और ईंधन भी बचेगा और इससे इलाके की सूरत बदलेगी।0
0
Report
भोपाल: 3 अक्टूबर से सोयाबीन उपार्जन के पंजीयन शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल किसानों के लिए बड़ी खबर 3 अक्टूबर से सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन शुरू होंगे भावांतर योजना के तहत लगातार दूसरे साल सोयाबीन की खरीदी की जाएगी पंजीयन के दौरान किसानों के बैंक खाते में ₹1 की राशि भेजकर खाते कावेरीफिकेशन किया जाएगा पंजीयन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसानों से सोयाबीन की खरीदी की जाएगी योजना का उद्देश्य किसानों को सोयाबीन की उपज का उचित मूल्य दिलाना है0
0
Report
बलरामपुर सदर तहसील में खतौनी शुल्क से अधिक वसूली का वीडियो सामने
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में खतौनी के नाम पर तय शुल्क से ज्यादा वसूली का आरोप: बलरामपुर सदर तहसील में 15 की जगह 20 लेने का वीडियो सामने आया, 2 खतौनी के लिए मांगे 40 बलरामपुर सदर तहसील से खतौनी निकलवाने के नाम पर निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूले जाने का मामला सामने आया है। इसका 59 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक किसान दो खतौनी निकलवाने के बाद अंदर बैठे कर्मचारी से शुल्क पूछता दिखाई दे रहा है। कर्मचारी दो खतौनियों के लिए 40 बताता है। जबकि सरकारी नियम के अनुसार दो खतौनियों का निर्धारित शुल्क 30 है। वीडियो में खतौनी के पटल पर बैठे संविदा कर्मी संजय श्रीवास्तव से किसान शुल्क को लेकर बातचीत करता नजर आ रहा है। आरोप है कि एक खतौनी के लिए निर्धारित 15 के बजाय 20 और दो खतौनियों के लिए 30 के बजाय 40 लिए जा रहे हैं। यानी प्रत्येक खतौनी पर 5 अतिरिक्त वसूली की जा रही है। वीडियो में 100 देकर लिए 40, वापस किए 60 वीडियो में किसान के पास 100 होने की बात कहता है और चेंज देने के लिए कहता है। बातचीत के दौरान कर्मचारी पहले चेंज नहीं होने की बात करता है। इसके बाद किसान 100 देता है और कर्मचारी उसे 60 वापस करता दिखाई देता है। इस तरह दो खतौनियों के लिए 40 लिए जाने की बात वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। रोजाना सैकड़ों खतौनी निकलने का दावा स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि सदर तहसील में प्रतिदिन करीब 300 से 500 खतौनी निकलती हैं। यदि प्रत्येक खतौनी पर 5 अतिरिक्त वसूली की जा रही है, तो बड़ी संख्या में लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम लिए जाने का मामला बनता है। हालांकि, यह अतिरिक्त वसूली कितने समय से हो रही है और कुल कितनी रकम ली गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सरकारी कार्यालय में अतिरिक्त वसूली पर सवाल सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से निर्धारित शुल्क ही लेने के निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि खतौनी के लिए सरकारी शुल्क 15 निर्धारित है तो लोगों से 20 क्यों लिया जा रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों को इस अतिरिक्त वसूली की जानकारी है और मामले में कोई कार्रवाई होगी?0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध हिरासत पर 40 हजार का जुर्माना लगाया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, आरोपी पर आत्मसमर्पण का दबाव बनाने के लिए परिजनों को हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार पर हाईकोर्ट ने लगाया 40 हजार रुपए का हर्जाना, हाईकोर्ट ने परिजनों के अवैध हिरासत को बताया गैरकानूनी, हाईकोर्ट ने साफ किया है कि हर्जाने की वसूली जार्जटाउन थाने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों से की जाए, साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह और विवेचक अश्वनी सविता की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का भी आदेश, याचिका के अनुसार प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में सुरेश के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज थी, मामले में आरोपी बनाए गए सुरेश को अग्रिम जमानत भी मिल चुकी थी, याची ने आरोप लगाया कि उसे 23 जून को जौनपुर से उठाकर जार्जटाउन थाने लाया गया और 26 जून को शाम को छोड़ा गया, इस दौरान पुलिस उसके भाई अरविंद पर आत्मसमर्पण का दबाव बना रही थी, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तथ्य साक्ष्यों के साथ सामने आया कि याची को 4 दिनों तक अवैध हिरासत में रखा गया, पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के सीडीआर से 23 जून से 26 जून तक की अवैध हिरासत की पुष्टि हुई, हाईकोर्ट ने मामले को अवैध हिरासत बताते हुए 40 हजार रुपए का हर्जाना संबंधित पुलिसकर्मियों पर लगाया है。0
0
Report
फर्रुखाबाद में पुतला फूंकने को लेकर पुलिस-कांग्रेसियों के बीच भिड़ंत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पुतले को लेकर पुलिस-कCongressियों में छीनाझपटी, सड़क पर हुई धक्का-मुक्की कलेक्ट्रेट के बाहर पुतले पर संग्राम, पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर खींचतान जिला - फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने पहुँच गए। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने भी उसे नहीं छोड़ा। देखते ही देखते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर पुतले को लेकर छीनाझपटी शुरू हो गई। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस पुतला छीनने में कामयाब रही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला नहीं फूंक पाए। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर उस वक्त जमकर हंगामा हुआ, जब कांग्रेसियों और पुलिस के बीच पुतले को लेकर सड़क पर छीनाझपटी शुरू हो गई। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कांग्रेसियों ने सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे। तख्तियों पर लिखा था— “लोकतंत्र की डकैती बंद करो, वोट चोर गद्दी छोड़।” प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष से पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से खींचतान शुरू हो गई।इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी भी पुतला लेकर आगे बढ़े। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतले को अपने कब्जे में लेने के लिए सड़क पर काफी देर तक छीना-झपटी चलती रही। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। आखिरकार पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया और कांग्रेसियों का पुतला फूंकने का प्रयास नाकाम हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों में कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की。 प्रदर्शन में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, अर्चना राठौर समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
वाराणसी में 14 अवैध Ola/Rapido वाहन जप्त, पर्यटकों से वसूली रोकथाम
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): 14 अवैध Ola/Rapido वाहन और बाइकर्स सघन चेकिंग के दौरान ज़ब्त किए गए. विज़ुअल्स. Dr Atul Anjan Tripathi (ACP, Dashashwamedh) ने कहा कि थाना चौक और थाना दशा सहित टीम गठित की गयी थी. इस टीम ने आज सघन चेकिंग चलाई जिसके परिणामस्वरूप 14 बाइकों को पकड़ा गया जो पर्यटकों से अतिरिक्त पैसे मांग रहे थे. इन सभी बाइकों को सीज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की गयी.0
0
Report
Advertisement
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ब्रेड लदी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल , महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे चालक को नींद की झपकी आने से ब्रेड से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज से ब्रेड की डिलीवरी लेकर गोरखपुर जा रहे चालक नितेश कुशवाहा पिकअप संख्या UP57 BT 4981 चला रहे थे। अमवा चौराहे के पास अचानक नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक समेत किसी को चोट नहीं आई। बाद में ट्रैक्टर की मदद से पलटी पिकअप को सीधा कराया गया।0
0
Report
ललितपुर के घर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, किसानों को चूना
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक घर के अंदर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है , कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम में स्थित एक घर के अंदर बड़े पैमाने पर नकली खाद बनाते हुये लोगों को पकड़ा है । जिनके द्वारा IFKO की बोरियों के अंदर नकली खाद भरी जा रही थी , टीम ने मौके से नकली खाद से भरी हुई करीब 217 बोरिया बरामद की है । इस दौरान सूचना पाकर मौके पर सदर SDM ने पहुँचकर बताया कि फैक्ट्री के अंदर PDM को IFKO की बोरियों में भरकर DAP के नाम से बेचा जा रहा था । बाजार में PDM की कीमत मात्र 400 - 500 रूपये होती है ,जिसको IFKO की बोरियों में भरकर मुनाफे के लालच में किसानों को बेचा जा रहा था । इस पूरे रैकेट में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच कर मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही करने की बात SDM द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
लखनऊ यूनिवर्सिटी हॉस्टल की लड़कियों ने खाने की गुणवत्ता पर कुलपति ऑफिस घेराव किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Lucknow University hostel girls stage protest over food quality, gherao Vice-Chancellor's office / visuals / Ashish Awasthi (Chief Provost, Lucknow University), Shreya Yadav (Student, Lucknow University), Vaishnavi Mishra (Student, Lucknow University) s/b Source ANI लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के छात्राओं ने खाने की क्वालिटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और वाइस-चांसलर के ऑफिस का घेराव किया。 बाइट छात्राओं की हमारी यही मांगे हैं कि या तो टेंडर चेंज करें और इनसे अगर नहीं भी हो रहा है तो रिजाइन दे दें ये लोग। हम लोग कल कल कितने पिछले हफ्ते भी प्रोटेस्ट में बैठे थे। पिछले हफ्ते उन्होंने रिटर्न दिखा था कि आपका सप्लायर चेंज होगा, आपका वेंडर्स चेंज होगा लेकिन हमारे जाने के बाद कुछ भी चेंज नहीं हुआ और उसके प्रोटेस्ट के बाद भी पिछले हफ्ते से यही सब चला रहा है। कल कल कीड़ा निकला शाम में हम लोग गए फिर बाहर से टीचर्स आए उन्होंने पूछा कि ये बताओ कि लड़कियां रूम में जिस लड़की के खाने थाली में मतलब कीड़ा निकला था वो रूम में लेके गई थी खाना या वही मेस में खा रही थी तुम्हारी आँखों के सामने हुआ था ये ये कोई रीज़न नहीं होता है सर बस हमसे यही है कि अगर इन सब से कुछ नहीं हो पा रहा तो प्लीज़ रिजाइन दे देंगे लोग।0
0
Report
Advertisement
