271604
बलरामपुरः कोटेदार के चयन प्रक्रिया में ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप, उपजिलाधिकारी से की शिकायत
Utraula, Uttar Pradesh:कोटेदार चयन प्रक्रिया में पंचायत सचिव और एडियो कोपरेटिव ग्रामीणों से सादा कागज पर दस्खतक कराकर फरार हो गए. पूर्व प्रधान ने सचिव एडियो कोपरेटिव व प्रधान पर पैसे लेकर चुनाव में धांधली करने का लगाया आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने एसडीएम उतरौला को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है और साथ ही जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उलगुलान मोर्चा मुंबई राजभवन पहुँचा; आदिवासी विकास मंत्री से इस्तीफा की मांग
Thane, Maharashtra:नाशिकहून निघालेला उलगुलान मोर्चा रात्री भिवंडीमध्ये दाखल झाला है. भिवंडीतील साईबाबा मंदिर परिसरात हा मोर्चा थांबला होता. सात दिवसांपासून हा मोर्चा पायी मुंबईच्या दिशेने निघाला आहे. शेकडो मोर्चे तरुण, तरुणी व नागरीक या मोर्चात सहभागी झाले आहेत. आज हा मोर्चा मुंबईतील राजभवनावर पोहोचणार है. आदिवासी विकास मंत्री यांचा राजीनामा घ्यावा, सर्पदंशाने मृत्यू झालेल्या विद्यार्थ्यांच्या पालकांना एक कोटीची भरपाई द्यावी आणि सेंट्रल किचन बंद करून आश्रमशाळेतच जेवण बनवावे या मागण्यांसाठी हा उलगुलान मोर्चा निघाला आहे.0
0
Report
WESTAAR के गुरुग्राम लीडरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य बीमारी और बेरोजगारी मिटाना
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में WESTAAR के दो दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभर से पहुंचे लोग शिरकत कर रहे थे और कंपनी के चेयरमैन रविंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आयुर्वेद और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। कंपनी का दावा है कि आयुर्वेद आधारित उत्पादों के जरिए लोगों को बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कमाई के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन रविन्द्र सिंह ने देश को बीमारी और बेरोजगारी से मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेद से जुड़ी जानकारी पहुंच सके।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस ने वोट बचाओ मार्च के साथ लोकतंत्र बचाने की कवायद तेज की
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालने की तैयारी तेज कर दी है कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन में शामिल सहयोगी दल भी मार्च में भाग लेंगे 2 से 8 अक्टूबर तक कांग्रेस प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मना रही है 6 अक्टूबर को सभी जिलों में जिला स्तरीय बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी 7 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर तैयारी बैठकें होंगी 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मार्च निकालकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई जाएगी मार्च के दौरान राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन भी किया जाएगा प्रदेश के सभी 22 जिलों में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है कांग्रेस के अनुसार 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन के प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक भी होगी0
0
Report
Advertisement
कोरबा के न्यू दिल्ली स्वीट्स के बर्तन टॉयलेट में धोए गए; वीडियो वायरल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग' - कोरबा के "न्यू दिल्ली स्वीट्स" में मिठाई और पकवान बनाने के बर्तन धूल रहे टॉयलेट में, ग्राहक की नजर पड़ते ही बनाया वीडियो, वीडियो को किया सोशल मीडिया में वायरल, वीडियो वायरल के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स के स्टॉफ ने कहा- इमरजेंसी की वजह से बाथरूम में धोना पड़ा, स्वछता को लेकर खड़े हुए गंभीर सवाल, खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर भी उठे सवाल, कोरबा के निहारिका क्षेत्र में स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स की दुकान का मामला0
0
Report
बेगूसराय में राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव ने भक्तों में वृंदावन की आभा बिखेरी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में भक्ति और आस्था का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने शहर को वृंदावन की भक्ति में रंग दिया। रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महंत सियाराम दास सरोवर में श्री राधा कुंज बिहारी मठ के तत्वावधान में भव्य श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव में भगवान श्री राधा-कृष्ण की दिव्य नौका विहार लीला और महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मयूर के स्वरूप में तैयार की गई भव्य नौका पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को विराजमान कराकर सरोवर में नौका विहार कराया गया।भगवान की नौका सरोवर के जल में आगे बढ़ी, पूरा परिसर राधे-राधे और हरे कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। बेगूसराय के रतनपुर स्थित ऐतिहासिक महंत सियाराम दास सरोवर की हैं... जहां भक्ति, आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला।श्री राधा कुंज बिहारी मठ की ओर से आयोजित श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव में भगवान श्री राधा-कृष्ण की दिव्य नौका विहार लीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।भगवान के नौका विहार के लिए विशेष रूप से एक भव्य नौका तैयार की गई थी, जिसे कलात्मक ढंग से मयूर यानी मोर का स्वरूप दिया गया था। इस दिव्य नौका पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को विराजमान कराया गया और सरोवर की जलधारा में नौका विहार कराया गया।भगवान की नौका जैसे ही सरोवर के जल में आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा परिसर तालियों, घंटियों और राधे-राधे... हरे कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा।सरोवर के चारों ओर की गई बहुरंगी आधुनिक लाइटिंग ने इस आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। जल में पड़ता रोशनी का प्रतिबिंब ऐसा मनोरम दृश्य बना रहा था, मानो धरती पर वृंदावन की छटा उतर आई हो।आयोजन की सजावट के लिए करीब ढाई टन यानी 25 क्विंटल सुगंधित फूल मंगाए गए थे। 15 अलग-अलग किस्मों के ये फूल कोलकाता, बेंगलुरु और वृंदावन से विशेष रूप से लाए गए थे।सरोवर के जल तट से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक फूलों की आकर्षक सजावट की गई थी। वहीं, वृंदावन से आए कुशल कलाकारों की विशेष टीम पिछले तीन दिनों से दिन-रात सजावट को अंतिम रूप देने में जुटी थी। जबकि मठ के कार्यकर्ता करीब एक सप्ताह से सरोवर की सफाई, जल प्रबंधन और आयोजन की तैयारियों में लगे हुए थे।शाम ढलते ही जब सरोवर के जल पर रोशनी की तरंगें दिखाई देने लगीं और वातावरण में राधे-राधे के जयघोष गूंजने लगे, तो हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।मठ के रक्षक गिरधारी दास ने बताया कि यह मठ की ओर से आयोजित दूसरा नौका विहार महोत्सव है। पिछले वर्ष इसे छोटे स्तर पर प्रयोग के तौर पर आयोजित किया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और भक्ति को देखते हुए इस बार इसे बेहद भव्य स्वरूप दिया गया।उन्होंने कहा कि जिस तरह मठ की जगन्नाथ रथ यात्रा को भव्यता के लिए विशेष पहचान मिली है, उसी तरह बेगूसराय के नौका विहार महोत्सव को भी आने वाले समय में बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास है।पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि बेगूसरायवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि महंत सियाराम दास सरोवर में आयोजित इस आयोजन ने शहर को वृंदावन जैसा बना दिया। उन्होंने आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं और इसे सफल बनाने वाले तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।वहीं ईश्वर नाम दास ने कहा कि बेगूसराय अब सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं, बल्कि भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का भी केंद्र बन रहा है। महंत सियाराम दास सरोवर उन्हें राधा कुंड जैसा पवित्र प्रतीत हुआ।नौका विहार के बाद आयोजित महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देर रात तक पूरा सरोवर रोशनी से जगमगाता रहा और चारों ओर भक्ति का माहौल बना रहा।कुल मिलाकर, श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव ने बेगूसराय में भक्ति, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता की एक अनोखी तस्वीर पेश की। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन लंबे समय तक यादगार रहने वाला बन गया। बाइट — गिरधारी दास, रक्षक, श्री राधा कुंज बिहारी मठ बाइट — ईश्वर नाम दास0
0
Report
Masaurhi शराब छापे में पथराव: पुलिस पर हमला, कई घायल
Masaurhi, Bihar:शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव। तीन पुलिसकर्मी जख्मी। पुलिस के वाहनों को किया क्षतिगस्त्र। पुलिस का आरोपियों पर एक्शन। शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी। हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट। एक देशी कट्टा, तीन कारतूस बरामद। दर्जनों लोग पुलिस हिरासत में। पिपरा थाना के बेहरावां चकिया गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले के अगले ही दिन रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मसौढ़ी के साथ पिपरा थाना, पुनपुन थाना, लहसुना थाना, केवड़ा ओपी, नौबतपुर व जानीपुर थाने की पुलिस और अतिरिक्त पुलिसबल गांव पहुंचा। पुलिस टीम के पहुँचते ही ग्रामीणों की ओर से फिर पथराव किया जाने लगा। पथराव में पुलिस की जीप और कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, बल की संख्या अधिक होने के कारण कार्रवाई जारी रखी गयी। इस दौरान कई पुरुष पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में छलांग लगा दूसरी ओर निकल गए। वहीं पुलिस ने दर्जनों महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव के कई घरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान रवि मांझी के घर से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। घरों से एक हजार लीटर शराब बरामद पुलिस के मुताबिक, गांव में अलग-अलग घरों में प्लास्टिक में पैक कर रखी गयी करीब एक हजार लीटर देसी शराब भी बरामद की गयी। इसके अलावा पुनपुन नदी के किनारे जमीन में गाड़कर रखे गये करीब 500 ड्रम में लगभग हजारों लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कराया गया। रविवार की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव व वाहनों को क्षतस्त्र किये जाने के मामले में पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं हिरासत ने लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक दिन पहले भी हुआ था पुलिस पर हमला बता दे कि एक दिन पूर्व इसी गांव के समीप शराब के खिलाफ छापेमारी करने गयी पिपरा पुलिस की टीम पर हमला कर पथराव किया गया था। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। मामले में पुलिस पहले ही करीब 50 नामजद व करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। रविवार की कार्रवाई इसी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी व शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे की कार्रवाई के क्रम में की गयी।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में दलित चेहरे को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने शुद्धिकरण की राजनीति को जवाब दिया
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में खाली हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा ने दलित चेहरे को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस की शुद्धिकरण की राजनीति का जवाब देने की कोशिश की है। राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। इसे भाजपा की दलित राजनीति को साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है。 राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देर रात दिनेश आर्य के आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिनेश आर्य को बधाई देते हुए उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर खुशी जाहिर की, मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि लगातार दो विधानसभा और तीन लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड में पराजय मिलेगी और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, दिनेश आर्य, राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य का सामाजिक-राजनीतिक सफर! संघ से नाता! - साल 1982 लखीमपुर खीरी, 1983 में बरेली-1996 में नागपुर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षण प्राप्त किया। - ABVP से नाता! 1985 में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के रूप में नैनीताल में सदस्यता ग्रहण। 1986 में विद्यार्थी परिषद का नैनीताल जिला संयोजक नियुक्त। 1988 तक विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक के रूप में कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी से नाता! जिला मंत्री युवा मोर्चा नैनीताल- 1988 से 1991 जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नैनीताल- 1992 से 1995 प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा- 1996 से 1998 प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा- 2001 से 2002 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य- 2002 से वर्तमान तक जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल- 2007 से 2010 2017 से 2021 अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ मोर्चे के पंजाब प्रभारी के रूप में संगठन का कार्य किया। 2021 में पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क का जिम्मा।0
0
Report
युवती घायल, ठाकरी गांव में इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर; पुलिस पूछताछ जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)। गांव ठाकरी के पास एक युवती घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान है जिसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। वहीं, सरकारी अस्पताल में डॉ. विनोद कुमार और राकेश के नेतृत्व में चिकित्सा टीम मौजूद रही। चिकित्सकों की टीम युवती के उपचार में जुटी है। युवती किन परिस्थितियों में घायल हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.0
0
Report
उमेश पाल केस: अरमान बिहारी को प्रयागराज लाकर कोर्ट में पेशी की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, बिहार जेल में बंद शूटर अरमान बिहारी को लाया गया प्रयागराज, कड़ी सुरक्षा के बीच कल शाम को गया जेल से लेकर निकली थी पुलिस, सुबह तड़के अरमान बिहारी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस, बी वारंट पर बिहार से अरमान बिहारी को लाया गया है प्रयागराज, अरमान बिहारी को दोपहर के आस पास प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, प्रयागराज पुलिस कोर्ट से अरमान बिहारी का कस्टडी रिमांड भी मांग सकती है, उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हो गया था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ घटनास्थल पर बाइक से पहुंचा था अरमान, उमेश पाल और उनके गनर पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया था अरमान बिहारी, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया था अरमान, पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर करके गया जेल में बंद था अरमान, इधर उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने अरमान की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था, हालांकि अरमान के जेल में होने की जानकारी के बाद अब पुलिस गया जेल जेल से प्रयागराज लेकर पहुंची है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में एक मंजिल के फ्लैटों को अलग बिजली कनेक्शन: नियम बदलाव पर सुनवाई
Chandigarh, Chandigarh:एक मंजिल पर बने अलग-अलग फ्लैटों को मिल सकता है अलग बिजली कनेक्शन हरियाणा में एक ही मंजिल पर बने कई आवासीय फ्लैटों को अलग-अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ हो सकता है दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस मामले में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग से नियमों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे हैं अदालतों के अलग बिजली कनेक्शन देने के आदेशों के बाद डीएचबीवीएन ने एचईआरसी के समक्ष मामला रखा है。 एक ही परिसर में अलग-अलग फ्लैटों को स्वतंत्र बिजली कनेक्शन देने के लिए नियमों में बदलाव की जरूरत पर भी विचार किया जा रहा है。 एचईआरसी में 6 अक्टूबर को मामले पर होगी जनसुनवाई । प्रस्तावित व्यवस्था में अलग आवासीय इकाई की पहचान के लिए स्वामित्व या कब्जे से जुड़े दस्तावेजों को आधार बनाया जा सकता है。 फैसला होने के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हजारों फ्लैट मालिकों और किरायेदारों को फायदा हो सकता है。 एचईआरसी की सुनवाई के बाद स्थिति होगी साफ0
0
Report
यूपी में कांग्रेस अकेले मोर्चे पर? गौतम ने संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 'मनमुताबित सीटें न मिलने पर, क्या कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले मोर्चे के साथ भी जा सकती है?' के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...समय आने पर पार्टी और हमारा शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। हम बहुत मजबूत और पुरानी पार्टी है..." उन्होंने आगे कहा, "सीट नहीं मिली तो कोई क्यों गठबंधन करेगा? कोई अपनी पार्टी को खत्म करके समझौता करेगा? क्या? कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की 400 सीटों पर संगठन तैयार कर चुकी है, मजबूती से आगे बढ़ रही है..."0
0
Report
यमुना खादर में मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:यमुना खादर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू उस्मानपुर इलाके के यमुना खादर में सोमवार तड़के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश जसीम और कैफ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि 2 अक्टूबर को भजनपुरा इलाके में एक कारोबारी के घर के बाहर रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि जसीम और कैफ यमुना खादर इलाके में पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की。 मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलियां पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। एक गोली सब-इंस्पेक्टर कौशिक घोष यादव की जैकेट पर, जबकि दूसरी गोली हेड कांस्टेबल अमीर की जैकेट पर लगी। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी के घर के बाहर हुई रंगदारी की फायरिंग में दोनों की क्या भूमिका थी और गैंग से उनके संबंध कितने पुराने हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
शहर में नानवेज दुकानों पर दबिश, किल्लाई नाका से दुकाने हटाई गईं
Damoh, Madhya Pradesh:कसाई मंडी के बाद अब शहर में कार्यवाही, नानवेज के ठिकानों को हटाया.. कसाई मंडी में गौकशी के आरोपियों के अतिक्रमणों पर बुलडोजर चला और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नानवेज शॉप्स पर जांच पड़ताल हुई तो अब शहरी इलाके में पुलिस और नगर पालिका की टीम ने नानवेज शॉप्स पर कार्यवाही की है। रविवार की देर शाम से शुरू हुई जांच पड़ताल देर रात तक जारी रही वहीं शहर के किल्लाई नाका इलाके में फुटपाथ पर संचालित हो रही मांसाहारी दुकानों को भी हटाने की कार्यवाही की गई है। इस इलाके में कई नानवेज की दुकानें संचालित हो रही थी जिन्हे अवैध रूप से रखा गया था नगर पालिका की टीम ने उन्हें हटाने का काम किया है। सीएसपी एच आर पांडे के मुताबिक शहर के मौजूदा हालातों और आगामी नवरात्रि के त्यौहार के मद्देनजर सड़क पर खुलेआम बेचे जा रहे मांस की बिक्री पर नकेल कसने के साथ हाथ ठेलों और टपरों पर चलाई जा रही दुकानों को हटाया जा रहा है और अभी ये कार्यवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
भोपाल में जहांगिराबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल के जहांगिराबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा नीलम पार्क के सामने सड़क हादसे युवक की हुई मौक़े पर मौत बाइक पर पीछे बैठे एक युवक को आई गंभीर चोट घायल युवक को पहुंचाया 1250 अस्पताल ओवर टेक करते समय गाड़ी की स्पीड ज़्यादा होने से डिवाइडर से टकरा गई मौक़े पर पहुंची जहांगिराबाद पुलिस0
0
Report
भोपाल: दीपावली से पहले पटाखा फैक्ट्री सील, विस्फोटक सामग्री अधिक मिली
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दीपावली से पहले भोपाल में पटाखा फैक्ट्री सील निर्धारित क्षमता से अधिक मिली विस्फोटक सामग्री कई अनियमितताए मिली जिला प्रशासन और भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
