271208
Balrampur - थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा वन्य जीव सं0 अधि0 से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
Terahi Pras, Uttar Pradesh:बलरामपुर थाना तुलसीपुर थाना क्षेत्र से अभियुक्तों के कब्जे से 169 बोटा खैर की लकड़ी लदी पिकअप,एक स्कोर्पियो,दो साइकिल व चार अदद मोबाइल बरामद कर बुधवार को थाना तुलसीपुर के उ0नि0 आद्या कुमार पटेल मय हमराह का0 गौतम प्रसाद, का0 अमित कुमार व वन विभाग व SSB संयुक्त टीम के द्वारा थाना तुलसीपुर वन्य जीव सं0 अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण को थाना तुलसीपुर से गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेलियरगंज में बीच सड़क दबंगों ने युवक की पिटाई; वीडियो वायरल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज तेलियरगंज में बीच सड़क दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा, मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा, दबंग किस्म के तीन युवकों ने घेरकर एक युवक को जमकर पीटा, बीच सड़क पिटाई का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में तो युवक एक युवक को घेरकर पीटते हुए दिख रहें हैं, सड़क पर राहगीरों का मजमा भी लगा हुआ है लेकिन कोई बीच बचाव नहीं कर रहा है, दबंग किस्म के युवकों के ताण्डव का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल, शिवकुटी थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों की तलाश में जुटी।0
0
Report
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, 11 हजार लोगों ने एक साथ किया सामूहिक गायन उन्नाव। वंदे मातरम् के 150
Unnao, Uttar Pradesh:वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, 11 हजार लोगों ने एक साथ किया सामूहिक गायन उन्नाव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में ‘एक साथ, एक समय, एक स्वर और एक लय’ में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में शुक्लागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, कर्मचारियों, अभिभावकों और नगरवासियों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में एक साथ हजारों लोगों ने निर्धारित समय पर एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक उमाशंकर मिश्र, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अवनीश कुमार समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बाइट 1 क्षेत्रीय संयोजक विद्या भारती उमाशंकर मिश्रा बाइट 2 प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रवण कुमार0
0
Report
राकेश टिकैत: बुंदेलखंड पैकेज, कर्ज माफ़ी और चुनावी हकीकत पर केंद्र-राज्य पर हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के उरई पहुंचे भकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत में किसानों को किया संबोधित, केंद्र व राज्य सरकार से अलग से बुंदेलखंड पैकेज की उठाई मांग, प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों को दिया जाए अलग से लाभ, लाभ न मिलने के कारण यहां के किसान कर रहे पलायन, राकेश टिकैत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहां सिर्फ वोट के लिए भाजपा सरकार ने अपना जुमला फेंका था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, किसानो की आय अभी तक नहीं हुई दोगुनी, किसानों का कर्ज जरूर चार गुना बढ़ गया है, राकेश टिकैत बोले, बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज किया जाए माफ, साथ ही यहां की खनिज संप्रदाय में बुंदेलखंड के लोगों की हो भागीदारी, केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है, सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट और c2 प्लस 50 वाला फार्मूला लागू करें, अमेरिका से हो रही डील को तत्काल निरस्त किया जाए, उससे होने वाला नुकसान का किसानों को दिया जाए लाभ, उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी सर्किल रेट नहीं बढ़ा उसका सर्किल रेट बढ़ाया जाए, चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार पर भी राकेश टिकैत, बोले, उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है, पहला ऐसा इलेक्शन कमीशन है, जो वोट चोरी करा रहा है, पहले इलेक्शन कमीशन का बहुत सख्त रहता था, अब सरकार के इशारों पर काम कर रहा है इलेक्शन कमीशन, अगर इलेक्शन कमीशन चाहे ले तो चुनाव निष्पक्ष हो जाएगा, देश में गुंडागर्दी से हो रहे चुनाव, देश में नहीं हो रहा निष्पक्ष चुनाव, इलेक्शन कमिशन जीत का सर्टिफिकेट हारे को दे रहा है:- राकेश टिकैत, उन्होंने राहुल गांधी का किया समर्थन, उन्होंने कहा कि 3 दिन से जो हंगामा मच रहा है वह बिल्कुल सत्य है, उन्होंने कहा कि 2027 में वह किसी का समर्थन नहीं करेंगे जनता स्वतंत्र है, उन्होंने कहा कि वह 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे न ही किसी का करेंगे समर्थन, जैन जी ही ला सकता बदलाव, उनका मूवमेंट बिल्कुल सही है, उन्होंने कहा कि 2020-21 में उनके द्वारा हुए आंदोलन में अभी तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी बेईमानी करेंगे, यह बेईमान है, जब देश का राजा बेईमान और तानाशाह हो तो उससे ईमानदारी की उम्मीद करना बेईमानी, सर्किल रेट पूरे देश और बुंदेलखंड का बढ़ना चाहिए, जालौन की उरई स्थित गल्ला मंडी में विशाल किसान पंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे, राकेश टिकैत0
0
Report
Advertisement
अमरौहा के नेशनल हाईवे किनारे नाले में 35 साल के युवक की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में नेशनल हाईवे किनारे नाले में लगभग 35 वर्षीय युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। नाले से तेज दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जीवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार और टीम पहुँची। नाले के ऊपर पड़े पटले हटाने पर पानी में युवक का शव दिखा। शव को नाले से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव करीब 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की पहचान कराने के लिए जांच तेज कर दी है।0
0
Report
टोंक में गणेश विसर्जन तैयारी का निरीक्षण, मयंक गोयल ने लिया जायजा
Tonk, Rajasthan:टोंक गणेश विसर्जन की तैयारियों का सभापति मयंक गोयल ने लिया जायजा टोंक में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर परिषद द्वारा की जा रही तैयारियों का सभापति मयंक गोयल ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चतुर्भुज तालाब पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। इस दौरान विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।0
0
Report
टोंक के नए सभापति मयंक गोयल की पहली बैठक: साफ-सफाई पर जोर
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल का नगर परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभापति की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभापति श्री मयंक गोयल ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को बेहतर स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, नगर परिषद की व्यवस्थाओं में सुधार एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और टोंक शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी गैंग गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ गरीबी/एंकर इंट्रो_ झालावाड़ पुलिस ने सरकारी और संविदा नौकरी लगवाने व सरकारी विभागों में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है । पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहीं थी। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सरकारी, संविदा नौकरी तथा सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एडिशनल एसपी भागचंद मीणा को लेकर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर मामले में अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सरकारी विभागों, अस्पतालों और स्कूलों में पक्की संविदा नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोंगो से करीब 1.50 लाख से 2.50 लाख रुपये तक नकद और ऑनलाइन माध्यम से लेते है। जांच में अब तक सामने आए 8 फरियादियों से कुल 16 लाख 40 हजार रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। इनमें 11 लाख 60 हजार रुपये नकद और 4 लाख 80 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से लिए गए। पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हमीदा उर्फ तमन्ना निवासी केजीएन कॉलेज के पीछे झालावाड़ और अंजुम निवासी पायगा मोहल्ला झालावाड़ शामिल हैं। दोनों से गिरोह के अन्य सदस्यों , फरियादियों के शैक्षणिक दस्तावेजों और व्हाट्सऐप चैट को लेकर पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय से पीसी रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी। गिरोह के दो सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी अमित बुडानिया ने आमजन से अपील की है कि सरकारी या संविदा नौकरी केवल पारदर्शी सरकारी भर्ती प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर ही मिलती है। नौकरी या ट्रांसफर के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी व्यक्ति को राशि नहीं दें। यदि किसी के साथ ऐसी ठगी हुई है तो तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar0
0
Report
रामगढ़ में डीएपी खाद के लिए मारामारी, 600 कट्टों के बावजूद किसान कतार से मायूस
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में डीएपी खाद के लिए मची मारामारी, 600 कट्टों के लिए उमड़ी सैकड़ों किसानों की भीड़ रामगढ़ (अलवर)। सरसों की बुआई का सीजन शुरू होते ही डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद मिलने की उम्मीद में किसान सुबह करीब 6 बजे से ही समिति के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए। समिति का केंद्र करीब 10 बजे खुला, जिसके बाद खाद का वितरण शुरू किया गया। समिति पर शुक्रवार को डीएपी खाद के 600 कट्टे उपलब्ध थे, जबकि खाद लेने पहुंचने वाले किसानों की संख्या इससे कहीं अधिक थी। सीमित स्टॉक और बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से खाद लेने के लिए मारामारी की स्थिति बन गई। कतार में खड़े किसानों के बीच कई बार धक्का-मुक्की और कहासुनी भी हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। एएसआई चंद्रपाल चौधरी और कांस्टेबल महमूद खान मौके पर पहुंचे और किसानों की कतार को व्यवस्थित कराया। पुलिस निगरानी में खाद का वितरण कराया गया। दोपहर करीब 2 बजे तक वितरण प्रक्रिया चलती रही। 600 कट्टे खत्म होने के बाद कई किसानों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। सुबह से कतार में लगे किसानों ने खाद की सीमित उपलब्धता को लेकर नाराजगी जताई। गौरतलब है कि गुरुवार को भी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लगी थी। कुछ कट्टों के वितरण के बाद किसानों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इसके बाद समिति सदस्यों ने व्यवस्था संभालने के लिए रामगढ़ थाने से पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने का प्रयास किया, लेकिन उस समय थाने में पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। दरअसल, गुरुवार को पंचायत राज चुनाव के तहत सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में चल रही थी। इसके चलते थाने का अधिकांश जाप्ता एसडीएम कार्यालय में तैनात था। पुलिसकर्मियों की कमी के कारण खाद लेने के लिए थाने के बाहर लगी किसानों की लंबी कतार को बाद में वापस भेजना पड़ा。 शुक्रवार को पुलिस निगरानी में खाद वितरण होने से व्यवस्था अपेक्षाकृत सुचारु रही, लेकिन डीएपी के सीमित स्टॉक के कारण बड़ी संख्या में किसान खाद से वंचित रह गए। सरसों की बुआई के समय खाद की बढ़ती मांग के बीच किसान पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं。 बाइट: प्रेम सिंह, कृषि विभाग अधिकारी बाइट: मोहन सिंह, किसान0
0
Report
मांगरोल नगरपालिका भ्रष्टाचार मुक्त बनने का वादा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पदभार संभाला
Baran, Rajasthan:मांगरोल नगर पालिका को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ बनाया जायेगा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, बारां जिले की मांगरोल नगर पालिका को फिर से स्वच्छ, साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। यह भरोसा नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन और उपाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक ने पदभार ग्रहण समारोह के दौरान खुले मंच से दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने उद्बोधन में अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन ने कहा कि पिछले सात साल के कुशासन को जनता ने आइना दिखा दिया है। अब नगर पालिका में पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के हित में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को नगर पालिका में किसी भी काम के लिए निराश नहीं होना पड़ेगा और किसी भी काम के लिए एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी इस व्यवस्था को ईमानदारी से काम करना सिखाया जाएगा और भ्रष्टाचार के लिए किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन और उपाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक अपने आवास बमोरीकलां रोड से जुलूस के रूप में पूरे कस्बे से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। पदभार समारोह में पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विधायक प्रत्याशी मोरपाल सुमन, पीयूष विजय, निकाय प्रभारी मुकुट नागर, अमित चोपड़ा सहित सभी वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
तिंवरी (जोधपुर) में गणपति विसर्जन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बप्पा की जयकार
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन की धूम रही। देव सरोवर तालाब में श्रद्धालाओं ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। दिनभर तालाब पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
बलरामपुर में 179.6 किलोग्राम गांजे की बड़ी तस्करी पकड़ी, दो वाहन जप्त
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 179 किलो 625 ग्राम गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 85 लाख बताई जा रही है. साथ गांजे की अवैध तस्करी में लगे एक इनोवा कार और एक पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है, जप्त वाहन की कीमत करीब 30 लाख आंकी जा रही है. जिले के एसपी वैभव बैंकर ने मामले की जानकारी दी कि NDPS के पुराने मामले में END TO END कार्यवाही की जा रही थी और मुखबिर की सूचना मिली कि एक पिकअप के जरिए गांजे की अवैध तस्करी की जा रही है. बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने पिकअप पकड़ा जिसमें चेंबर के नीचे गुप्त रास्ते से 179 किलो 235 ग्राम गांजे की तस्करी, जिसकी कीमत करीब 50 लाख, पकड़े गए पिकअप की कीमत करीब 10 लाख, जिसे उड़ीसा से बिहार के लिए ले जाया जा रहा था. एक आरोपी गिरफ्तार. वहीं दूसरे मामले में बसन्तपुर थाना की पुलिस चेकिंग में एक इनोवा कार संदिग्ध मिली. कार के अंदर से 70 किलो 390 ग्राम गांजे की खेप बरामद, बोरियो में भरकर रखा गया था. अवैध गांजे के साथ इनोवा भी जप्त. जप्त गांजे की कीमत लगभग 35 लाख और जप्त इनोवा की कीमत लगभग 20 लाख. गांजे यूपी की ओर ले जाया जा रहा था जिसे बसन्तपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. यदि दोनों मामलों की बात करें तो जप्त गांजे की मात्रा 179 किलो 625 ग्राम जिसकी कीमत 85 लाख रुपये है और दोनों मामलों में जप्त वाहन की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है. दोनो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है; एक करोड़ से ज्यादा की कार्रवाई की गई है. एसपी ने कहा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस सतत कार्रवाई करती रहेगी ताकि तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.0
0
Report
पत्नी ने लाइसेंसी प pistौल से पति को गोली मारी, केस दर्ज
Jhajjar, Haryana:पत्नी ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल पति को मारी 2 गोलियां सांखोल गांव में गोली लगने से घायल जोगेंद्र ने पुलिस को दिए बयान पत्नी पर गोली मारने और बेटे पर वारदात में सहयोग करने का आरोप अलमारी का लॉकर तोड़कर लाइसेंसी पिस्तौल निकालने का आरोप पहले पांव और फिर पेट में मारी गोली, अस्पताल में चल रहा उपचार शुरुआत में बेटे द्वारा गोली मारने की चर्चा थी, पुलिस को था पीड़ित के बयान का इंतजार पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया ससुराल पक्ष पर भी उकसाने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच, जांच के बाद सामने आएगी वारदात की वास्तविक स्थिति0
0
Report
Advertisement
गहलोत ने BJP पर हमला कर लोकतंत्र में दबाव-तानाशाही का मुद्द्दा उठाया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur अशोक गहलोत का BJP सरकार पर जुबानी हमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे और स्वागत को लेकर भी तंज, बोले, “ये सवाल भजनलाल जी से पूछो,उनके हाईकमान आए हैं, फोटो, वीडियो में कौन आगे खड़ा, कौन पीछे, स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम की फोटो काट दी बोले निकाय चुनावों के दौरान भाजपा सरकार पर पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग और दबाव की राजनीति के गंभीर आरोप लगाए। गहलोत का आरोप— “ऐसी पुलिस और प्रशासन की दबंगता मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी。” धमकाने, मकान तोड़ने के नोटिस, थाने बुलाने और गिरफ्तारी जैसे कदम उठाने का लगाया आरोप。 बोले, हाईकोर्ट को रात 2 बजे तक सुनवाई करनी पड़ी, यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय。 यूपी और हरियाणा पुलिस के इस्तेमाल का भी लगाया आरोप。 बोले, लोकतंत्र में जीत-हार से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन दबाव और तानाशाही स्वीकार नहीं。 वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों का किया समर्थन。 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई。 बोले, “मतदाता का मान-सम्मान और उसका वोट सुरक्षित रहना चाहिए。” गहलोत ने कहा—इन मुद्दों पर न्यायिक जांच होनी चाहिए。 आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी चेताया, विपक्षी दलों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील。 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे और स्वागत को लेकर भी तंज, बोले, “ये सवाल भजनलाल जी से पूछो。” मेयर चुनावों का भी जिक्र, भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप。 गहलोत बोले, अगर ऐसी परंपरा को छूट दी गई तो आने वाली युवा पीढ़ी और लोकतंत्र के भविष्य की चिंता करनी होगी。0
0
Report
सिकंदरा राव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस) -कोतवाली क्षेत्र के गांव कपासिया में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऊंचा, जलेसर (जनपद एटा) निवासी मुकेश पुत्र मंगल सिंह (45 वर्ष) ट्रैक्टर लेकर किसी कार्य से गांव कपासिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर जा गिरा और पलट गया। हादसे में मुकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कराया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
छतरपुर में गणपति बप्पा विसर्जन पर आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में गणपति बप्पा की विदाई में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ शहर में विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। बूढ़ा बांध पर प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ गणेश प्रतिमाएं लेकर बूढ़ा बांध के जलभराव क्षेत्र स्थित विसर्जन स्थल पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्तों ने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और नम आंखों से प्रतिमाओं को विदाई दी। बच्चों में भी बप्पा की विदाई को लेकर उत्साह और भावुकता दोनों देखने को मिली। गणेश विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से इस बार विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन मशीन की मदद ली जा रही है, वहीं जलभराव क्षेत्र में SDRF की टीम और प्रशिक्षित गोताखोर लगातार तैनात हैं। पानी में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नाव के माध्यम से निगरानी की जा रही है। विसर्जन स्थल पर पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से भी जांच और निरीक्षण किया जा रहा है। इस बार प्रशासन की व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पहल यह भी देखने को मिली कि गणेश प्रतिमा के साथ आने वाली पूजा सामग्री, निर्माल्य और अन्य सामग्री के लिए अलग व्यवस्था की गई है, ताकि इन्हें जलाशय में जाने से रोका जा सके और पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। प्रशासन के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस, महिला थाना, यातायात पुलिस, नगरपालिका, SDRF और गोताखोरों सहित प्रशासनिक अमला तैनात है।0
0
Report
Advertisement
