271201
बलरामपुरः यातायात माह का समापन, जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कोतवाली नगर में आज पुलिस अधीक्षक और ए आरटीओ के द्वारा पिछले एक माह से चल रहे यातायात जागरूकता माह का समापन किया गया। इस दौरान एसपी विकास कुमार ने यातायात जागरूकता में सहयोग करने वाले बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया। इसके साथ ही यातायात विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा में आंधी-बारिश से हाईवे पर टीन टप्पर उड़कर यातायात बाधित
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nभीषण गर्मी के बीच इंद्र देव हुए मेहरबान\nनौतपा की तपिश से लोगो को मिली राहत लेकिन तूफान के साथ आई बारिश ने बरपाया कहर\nहवा की गति तेज होने से लोगों के उड़े टीन टप्पर\nमैरी गार्डन में लगी टीन उड़कर आई हाईवे पर\nजिसके चलते हाईवे पर एक तरफा यातायात बाधित NH 21 पर जयपुर से दौसा आने वाली साइड बाधित\nकरीब साठ लोहे की टीन एक साथ उड़ी हवा के झोंके से\nगनीमत रही उस दौरान हाईवे पर कोई वाहन नहीं आया चपेट में नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा\nदौसा जिले के लोग पिछले कई दिनों से नौतपा की तपिश की मार झेल रहे थे लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच इंद्रदेव मेहरबान हुए तो लोगों को आज राहत मिली लेकिन तेज हवा के साथ आए तूफान ने लोगों के टीन टप्पर भी तहस नहस कर दिए\nतेज हवा के झोंकों ने जिले में कई जगह छप्पर पोस घर और टीन टप्पर उड़ा दिए तो वहीं जिला मुख्यालय पर भी हाईवे के समीप स्थित एक मैरिज गार्डन की टीन हवा के झोंके से उड़कर हाईवे पर आ गई जिसके चलते जयपुर से दौसा की तरफ आने वाला एक साइड का यातायात बाधित हो गया\nगनीमत रही जिस दौरान टीन उड़कर हाईवे पर पहुंची उस दौरान कोई वाहन टीन की चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था\nमैरी गार्डन में साठ टीन लोहे के एंगल पर लगी हुई थी एंगल सहित सभी टीन उड़कर हाईवे पर पहुंच गई फिलहाल हाईवे से तीन हटाने का काम जारी है तो वही यातायात को एक तरफ से निकाला जा रहा है\nवही जिले में लालसोट क्षेत्र सहित कई जगह बेर के आकार के ओले भी गिरे\nफिलहाल आकाश में बादल छाए हुए हैं ऐसे में उम्मीद है रात को भी बारिश हो सकती है हालांकि इस बारिश तूफान का मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट जारी कर दिया था0
0
Report
चौमूं में बदला मौसम, आंधी-तूफान के बाद बारिश से गर्मी कम
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में बदला मौसम का मिजाज tej आंधी तूफान के बाद बारिश शुरू लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत देर रात को भी इलाके में गिरे थे ओले0
0
Report
केशोपुरा चौराहा से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए बड़ी कार्रवाई: केडीए
Kota, Rajasthan:केशोपुरा चौराहे से हटा अवैध अतिक्रमण, केडीए की बड़ी कार्रवाई कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने शुक्रवार को केशोपुरा चौराहे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। तहसीलदार ललित नागर और थानाधिकारी सत्यनारायण मीणा के नेतृत्व में चली इस संयुक्त कार्रवाई में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क और फुटपाथ पर किए गए पक्के कब्जों को ध्वस्त किया गया। केडीए अधिकारियों के अनुसार, चौराहे के आसपास दुकानदारों और ठेला-गुमटी संचालकों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिससे लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
चांदबली स्थान के पास पल्सर-बुलेट टक्कर: तीन घायल, एक को मुंगेर रेफर
Munger, Bihar:मुंगेर: शुक्रवार की देर शाम खड़गपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर -- बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग स्थित चांदबली स्थान के समीप दो बाइक पल्सर बुलेट के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी रास्ते से गुजर रहे दरियापुर गांव के उपमुखिया राजेश कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तीनों घायलों को खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ मधुकर नंदी ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार महकोला गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र मोनू कुमार तथा उसका एक साथी लोहची गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सूरज कुमार के साथ लोहची गांव से महकोला गांव जा रहा था. तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रहे प्रसंडो गांव निवासी सुनिल कुमार सिंह के पुत्र ड्राइवर राजीव कुमार के बाइक के साथ सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज करते हुए गंभीर रूप से घायल मोनू कुमार तथा राजीव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. वहीं चिकित्सकों ने घायल सूरज कुमार का समुचित इलाज कर एवं आवश्यक दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी.0
0
Report
नशे में धुत्त सिपाही ने कार में टक्कर मारने के बाद की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - स्याना: शराब के नशे में धुत कार चला रहे सिपाही ने ज्ञानेश चौहान को ठोकी कार, महिला से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल, SSP दिनेश कुमार सिंह ने स्याना कोतवाली में तैनात HCP अमित मालिक को किया निलंबित, शुरू कराई विभागीय जांच।0
0
Report
जयपुर में विधायक प्रत्याशी चंद्रमनोहर बटवाड़ा के हूटर-शोर पर चर्चाएं
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnuविधायक प्रत्याशी का रूतबा या टशन ! निजी वाहन पर हूटर लगा कर दौड़ रहे सरपट किशनपोल से बीजेपी प्रत्याशी हैं चंद्रमनोहर बटवाड़ा बटवाड़ा की कार में लगा हुआ है सायरन वाला हूटर सड़कों पर खुले आम हूटर बजा रहे हैं, कोई रोकने वाला नहीं नियमों के अनुसार हूटर नहीं लगा सकते विधायक प्रत्याशी हूटर सायरन को लेकर जयपुर शहर में हो रही है चर्चा0
0
Report
Advertisement
पुणे में संदिग्ध मिलावटी शराब से कई लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:PIMPRI CHINCHWAD, PUNE (MAHARASHTRA): SUSPECTED SPURIOUS LIQUOR KILLS SEVERAL IN PUNE0
0
Report
कर्नाटक के चडचान में संपत्ति विवाद के चलते छह लोग मारे गए
Noida, Uttar Pradesh:Six shot dead near Chadchan over property dispute. A violent clash over a land dispute in Vijayapura, Karnataka, resulted in the tragic deaths of six people, including five members of one family, prompting a police investigation. An alleged property dispute took a fatal turn when six people, among them five members of a family, were killed in this district on Friday, police said. According to police sources, the victims were attacked with deadly weapons and later shot dead in a gruesome assault that has sent shockwaves across the region. The deceased have been identified as Revanasiddappa Nirale, Dundappa Revanasiddappa Nirale, Shivaputra Revanasiddappa Nirale, Chandrashekhar Nirale, Shabbir Nadaf and another person.0
0
Report
बीपीएससी TRE 4.0 नोटिफिकेशन के विरोध में NSUI ने विशाल मशाल जुलूस निकाला
Madanpur, Bihar:बीपीएससी TRE 4.0 के नोटिफिकेशन जारी करने और पीटी एवं मेन्स की बाध्यता को खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार देर संध्या को सैकड़ों युवाओं ने NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव की अध्यक्षता में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। छात्रों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। छात्रों ने कहा सरकार लगातार छात्रों को बरगला रही है। ये बर्दाश्त के लायक नहीं है। संबोधित करते हुए निशांत यादव ने कहा सरकार पहले एक लाख चालीस हजार का बहाली वादा था घटते घटते बीस हजार पर आ गया। ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील रुद्रपुर क्षेत्र में परिवहन, खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर तीनों वाहनों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया। प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी करते हुए नियमित छापेमारी अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन अथवा उससे जुड़े परिवहन कार्य में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जामालपुर में महिला से मोबाइल छीनकर भागे चोर पकड़ाए, धुनाई का वीडियो वायरल
Munger, Bihar:जमालपुर में महिला यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक धराया, लोगों ने की धुनाई, वीडियो वायरल मुंगेर जिले के जमालपुर शहर स्थित जुबली बेल चौक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई की घटना से अफरा-तफरी मच गई। महिला यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ाए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार खगड़िया निवासी रूपम कुमारी इलाज कराने जमालपुर के अमेरिकन हॉस्पिटल आई थीं। अस्पताल से लौटने के दौरान वह ऑटो पर बैठ रही थीं, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। घटना के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और “चोर-चोर” चिल्लाने लगीं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर सक्रिय हो गए। स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया。 पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान सागर कुमार के रूप में हुई है। उसने अपने साथी का नाम सत्यम यादव बताया, जो कथित तौर पर रामचंद्रपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मोबाइल बरामदगी के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ रही मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
हाथरस में मौसम ने ली करवट: आंधी-बारिश से बिजली गुल, गर्मी से राहत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में मौसम ने फिर ली करवट धूलभरी आँधी के साथ तेज बारिश शुरू मौसम विभाग ने पहले किया था अलर्ट भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत भारी आंधी और बारिश से बिजली हुई गुल0
0
Report
Advertisement
प्रतियोगी छात्रों का कैंडल मार्च: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में प्रतियोगी छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, शिवकुटी से सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने निकाला मार्च, भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने की मांग को लेकर निकाला मार्च, हाथों में कैंडल लेकर चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पहुंचे प्रतियोगी छात्र, सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद。 संगम नगरी प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों की संख्या में छात्रों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला है। कैंडल मार्च के जरिए प्रतियोगी छात्रों ने सरकार से परीक्षाओ में धांधली करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कैंडल मार्च निकाल रहे प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि हर एक परीक्षाओं पर सवाल उठ रहे हैं, चाहे लेखपाल भर्ती परीक्षा हो, या फिर यूपीएसआई और नीट जैसी परीक्षा हो या दूसरी अन्य परीक्षाएं। इन परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जो की सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हैं। निष्पक्ष और नकलविहीन भर्ती परीक्षा के दावे सरकार करती है। लेकिन अक्सर पेपर लीक हो जाते है, या फिर भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदल दी जाती है। ऐसे में इसका खामियाजा तमाम प्रतियोगी छात्रों को उठाना पड़ता है। छात्रों का कहना है भर्ती परीक्षाएं न सिर्फ नकलविहीन हों बल्कि पारदर्शिता भी बनी रहे, ताकि परिक्षार्थियों का समय न खराब होने पाए। सरकार को भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए, ताकि परिक्षार्थियों को दिक्कतें न होने पाए。0
0
Report
जौनपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा: भ्रष्टाचार-भेदभाव के आरोपों पर अध्यक्ष माफी मांगें
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों ने लगाए भ्रष्टाचार और भेदभाव के आरोप अध्यक्ष ने मांगी माफी जौनपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब करीब एक साल से बोर्ड बैठक न होने को लेकर नाराज सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य से तीखे सवाल पूछे। सभासदों ने कहा कि आखिर पिछले एक वर्ष से बोर्ड की बैठक क्यों नहीं कराई गई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक के दौरान कई सभासदों ने अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करने और माफी मांगने की मांग की। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य खड़ी हुईं और कहा कि “मुझसे गलती हुई है, आगे से ऐसी स्थिति नहीं होगी।” अध्यक्ष के इस बयान के बाद माहौल कुछ शांत हुआ। सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष में नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे हैं। शहर की सड़कें, नालियां और सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी हैं, जबकि जनता लगातार समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर धन का बंदरबांट किया गया और कई टेंडर बिना नियमों के पास किए गए। सभासदों ने सवाल उठाया कि बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए कार्य कैसे स्वीकृत हुए और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में कुछ सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता और विकास कार्यों में भेदभाव किया जाता है। उनका कहना था कि अध्यक्ष अपने वार्डों में तो काम करा रही हैं, लेकिन अन्य सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में लगातार कमी निकाल दी जाती है। नाराज सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड बैठक में लगे भ्रष्टाचार के आरोप शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।0
0
Report
चकराता में भारी बारिश से सड़क यातायात ठप, पहाड़ों में तबाही
Noida, Uttar Pradesh:चकराता से आ रही खबर के अनुसार मौसम की मार के कारण सिली खड्ड-कुनैन मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर भारी मलबा आने और सड़क का हिस्सा धंसने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कल जो पहाड़ गर्मी और जंगलों की आग से जल रहे थे, आज भारी बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश से सिली खड्ड-कुनैन मार्ग बाधित, सड़क टूटने से इलाके के लोगों को मुश्किल हो रही है। रास्ते बंद हैं, पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। इस बारिश ने खेतों में खड़ी फसलें और बागों में तैयार हो रहे फलों को नुकसान पहुंचाने का डर पैदा किया है। तेज हवाओं और बारिश से बागवानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर सकता है।0
0
Report
Advertisement
