Balrampur: तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई शुभकामनाएं
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मंगलवार को पुलिस सेवा से तीन कर्मियों ने अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इनमें उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय, पवन कुमार पांडेय और मुख्य आरक्षी द्विजेंद्र चंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) योगेश कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार प्रदान किए और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवा काल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हुए पुलिस विभाग में योगदान दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
