271207
बलरामपुरः गांव के ही दबंगो ने गरीब महिला को बुरी तरह से पीटा, पीड़िता की नहीं लिखी जा रही है शिकायत
Bishunpur Barhaipur, Uttar Pradesh:तुलसीपुर विशुनपुर टनटनवा निवासी गरीब पीड़िता को गांव के ही दबंगो ने बुरी तरह से मार-पीटकर घायल कर दिया. पीड़िता ने अपनी शिकायत स्थानीय थाना पचपेड़वा में करने गई तो उसकी शिकायत नहीं लिखी गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उल्टा ही पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया. इस हाल में पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रही है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोविंदगढ़ के युवा CLG से मुलाकात: पुलिस VC से नशे और साइबर क्राइम जागरूकता
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ में युवा CLG सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों की VC वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये युवाओं से किया संवाद रेन्ज आईजी राहुल प्रकाश ने युवाओं से किया संवाद DGP राजीव शर्मा ने भी जुड़े युवा CLG सदस्यों के साथ आईजी ने युवाओं से कहा- नशे को लेकर लोगों को जागरूक करने पर फोकस युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिलाई शपथ गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा,गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला,सामोद SHO हेमराज सिंह,कालाडेरा SHO पूजा पूनियां भी VC में रही मौजूद एंकर- जयपुर जिले गोविंदगढ़ में युवा CLG सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए साइबर अपराध और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर जागरूक किया। वहीं DGP राजीव शर्मा भी युवा CLG सदस्यों के साथ VC के माध्यम से जुड़े। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। VC में गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा, गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला, सामोद SHO हेमराज सिंह और कालाडेरा SHO पूजा पूनियां सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर अपराध नियंत्रण में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।0
0
Report
Kotputli के कबीर मंदिर के सामने श्मशान जाने वाला रास्ता बारिश के पानी से बंद
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के मोहल्ला बदाबास में स्थित भूतेश्वर में कबीर मंदिर के सामने श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भर जाने से करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रहा। इस दौरान शव लेकर पहुंचे लोगों को रास्ते में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर रास्ते से पानी निकासी कर आवागमन सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद यहां बार-बार जलभराव की स्थिति बनती है। लोगों ने बताया कि श्मशान भूमि की चारदीवारी नगर परिषद द्वारा बनाई गई है। दीवार निर्माण के बाद भराई का कार्य भी कराया गया था, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। भराई का काम भी अभी अधूरा पड़ा है, जिसको लेकर कई बार नगरपरिषद व प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन सुनवाई नहीं हों पाई। रास्ता बंद होने से श्मशान जाने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के रहनवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा अधूरे भराई कार्य को पूरा करवाने की मांग की है.0
0
Report
झीरम हमले के पीछे सरकार और पुलिस की भूमिका पर तुलिका कर्मा के गंभीर आरोप
Dantewada, Chhattisgarh:शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पुत्री तुलिका कर्मा ने झीरम हमले को लेकर तत्कालीन भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं. तूलिका कर्मा का आरोप है कि 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा और उसमें शामिल होने वाले शीर्ष नेतृत्व की जानकारी सरकार और पुलिस के पास पहले से थी. इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन डीजीपी, आईजी इंटेलिजेंस और आईजी नक्सल ऑपरेशन जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को इलाके में बड़े नक्सली मूवमेंट की जानकारी थी. ऐसे में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी थी. तुलिका कर्मा ने इसे महज सुरक्षा में चूक मानने से इनकार करते हुए तत्कालीन सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि झीरम घाटी में हमले से पहले बड़े पैमाने पर नक्सलियों की मौजूदगी और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही थी, जिसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर भी लोगों को थी. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती है. तूलिका कर्मा ने झीरम हमले को एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इस हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हत्या हुई और इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिला. शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी एवं पूर्व विधायक देवती कर्मा का बयान— वहीं, देवती कर्मा ने NIA कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उनके मुताबिक हमले के पीछे का कथित मास्टरमाइंड अभी सामने नहीं आया है. बाइट - तुलिका कर्मा शहीद महेंद्र कर्मा की पुत्री। बाइट - देवती कर्मा शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी।0
0
Report
Advertisement
कानपुर कल्याणपुर गैस सिलेंडर हादसा: दो युवकों की मौत, सड़क पर जाम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कल्याणपुर में हादसे के बाद परिजनों का हंगामा इंडेन गैस सिलेंडर लदे वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी थी जोरदार टक्कर हादसे में दोनों युवकों की हुई थी दर्दनाक मौत पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों को समझाने का प्रयास मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण स्थिति0
0
Report
जयपुर में काका ने भजनलाल के सहारे तूफानी प्रचार शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - BABU LALAकाका को सीएम भजनलाल का सहारा मानसरोवर में सीएम के नाम पर माँग रहे वोट मुकेश शर्मा काका ने आज किया तूफानी प्रचार बारिश के बीच घर घर जाकर मांगे वोट सीएम भजनलाल शर्मा की सौगातों का किया जिक्र0
0
Report
सालीचौका में मारपीट-लूट: महिला के हाथ पर तेजाब और आभूषण छीने
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। सालीचौका वार्ड क्रमांक 01 निवासी बबीता लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 16 अगस्त की सुबह छोटी बवाई पुलिया के पास कुछ लोगों ने उनके और उनके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आवेदन के मुताबिक आरोपियों ने महिला के हाथ पर तेजाब भी डाला और उसके कान के फूल, सोने की पायल, 14 गुरिया की माला सहित अन्य जेवर छीन लिए। महिला का आरोप है कि घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज कराया गया। बबीता लोधी ने एसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
मुरैना के संजीवनी क्लिनिक: डॉक्टर नहीं, एक्सपायर दवाओं का ढेर
Morena, Madhya Pradesh:संजीवनी क्लिनिक सिर्फ नाम के? डॉक्टर नदारद, एक्सपायरी दवाइयों का मिला ढेर मध्य प्रदेश सरकार ने आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से संजीवनी क्लिनिक की शुरुआत की थी, लेकिन मुरैना में इन क्लीनिकों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग में मुरैना के दो संजीवनी क्लिनिकों का जायजा लिया गया। दोनों ही जगहों पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब क्लीनिक में डॉक्टर ही नहीं होंगे, तो मरीज अपना इलाज कराने आखिर जाएं तो जाएं कहां? डॉक्टरों की गैरमौजूदगी का असर क्लीनिक पर आने वाले मरीजों पर भी साफ दिखाई दिया। स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनाए गए इन केंद्रों पर मरीजों की संख्या भी बेहद कम नजर आई। वहीं, एक संजीवनी क्लिनिक में तो एक कार्टून में बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाइयां भी मिलीं। ये दवाइयां मरीजों को वितरित नहीं की गईं और अब इन्हें कचरे के ढेर में फेंके जाने की बात सामने आई है। सरकार का मकसद था कि लोगों को उनके घर के नजदीक इलाज मिले, लेकिन अगर डॉक्टर ही नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होंगे और दवाइयां एक्सपायर होकर कचरे में जाएंगी, तो संजीवनी क्लिनिक का उद्देश्य कितना पूरा हो रहा है यह बड़ा सवाल है। अब देखने वाली बात होगी कि मुरैना के इन संजीवनी क्लिनिकों की इस जमीनी हकीकत पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम धमाका, जांच तेज
Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित पटना यूनिवर्सिटी के जोग्राफी डिपार्टमेंट कैंपस में अचानक सुतली बम से धमाका हो गया। धमाके की तेज आवाज सुनते ही कैंपस में अफरातफरी मच गई। छात्र डरकर इधर-उधर जाने लगे। घटना के बाद छात्रों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैंपस में सुतली बम किसने फेंका और इसके पीछे क्या वजह थी। पीरबहोर थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि जोग्राफी डिपार्टमेंट कैंपस में धमाके की घटना हुई है। प्रारम्भिक जांच में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि धमाके से जुड़े शरारती तत्वों की पहचान की जा सके। घटना के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने जानकारी जुटाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।0
0
Report
जैसलमेर के पास इको वेन पलटने से 10 लोग घायल, जनहानि नहीं
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबरभारत-पाक सीमा के समीप श्रद्धालुओं की इको वेन पलटी, लोंगेवाला वॉर म्यूजियम जा रहे गुजराती श्रद्धालुओं की इको वेन पलटी, गुजरात से बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन एवं जैसलमेर भ्रमण पर आए थे श्रद्धालु, लोंगेवाला की तरफ जाते समय इको वेन का टायर फटा, टायर फटने से अनियंत्रित हुई इको वेन करीब 3 पलटियां खाकर सड़क से नीचे उतरी, वेन में 6 बड़े और 4 बच्चों समेत कुल 10 लोग थे सवार, हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को राजकीय जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर किया गया रेफर, हादसे में एक बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर एवं अन्य घायलों को मामूली चोटें, घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर किया जा रहा रेफर, गनीमत रही कि हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में गाड़ी छत पर रखवाने वाला वीडियो वायरल, लोग हैरान
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गाड़ी रखने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति अपनी स्कार्पियो गाड़ी को रखने के लिए क्रेन मंगाता है और अपनी स्कार्पियो को क्रेन की मदद से छत पर रखवाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला की है जहाँ मनोज यादव स्कार्पियो चलाता था; उसे विदेश जाना था तो उसने अपनी गाड़ी सुरक्षित रखने के लिए क्रेन मंगाया और गाड़ी को छत पर रख दिया। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि मनोज यादव इजरायल में नौकरी करता है; उसने स्कार्पियो क्लासिक खरीदा था; घर पर पत्नी रहती है। ड्राइवर हटने के बाद गाड़ी खड़ी रहती थी; मनोज यादव ने क्रेन मंगाकर स्कार्पियो को छत पर रखवा दिया। वही सूत्रों के मुताबिक मनोज इजरायल रहता है; उसने अपने दोस्त मुजाहिद को पैसा भेजकर स्कार्पियो गाड़ी खरीदवाया जिसे मुजाहिद चलाता था। बीते दिनों कुछ विवाद उत्पन्न हो गया जिसके बाद गाड़ी छत पर रखवा दिया। गांव में अलग-अलग तरह की चर्चा और पड़ोसी वीडियो बनाने से मना करते नजर आये।0
0
Report
बैतूल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा संजीवनी अभियान से आधुनिक सुविधाओं का निर्माण
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। जिले के 227 शासकीय स्कूलों में 'शिक्षा संजीवनी अभियान' के तहत अधोसंरचना विकास और उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत स्कूलों में भवन,बाउंड्रीवाल,डेस्क-बेंच,डिजिटल कक्षाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों ने इसे सरकार और समाज की साझेदारी से सरकारी स्कूलों को आकर्षक, सर्वसुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने की अभिनव पहल बताया। वहीं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि जनसहभागिता से स्कूलों का विकास तेज होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी हमला: NIA फैसले के बाद सियासत गरम, मास्टरमाइंड पर सवाल
Dantewada, Chhattisgarh:झीरम घाटी हमले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा है कि कोर्ट ने जिन 10 आरोपियों को सजा सुनाई है, वे सिर्फ हमले को अंजाम देने वाले लोग थे, जबकि झीरम हमले के पीछे के असली मास्टरमाइंड अब भी सामने नहीं आए हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि झीरम हमला एक राजनीतिक षड्यंत्र था और इसके पीछे जिन लोगों की भूमिका थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तत्कालीन पुलिस और खुफिया तंत्र की भूमिका की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 को घटना के वक्त वे खुद दरभा घाटी पहुंची थीं, लेकिन आज तक NIA या किसी अन्य जांच एजेंसी ने उनका बयान दर्ज नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के समय मौके पर पहुंचने वाले लोगों से अब तक पूछताछ क्यों नहीं की गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार झीरम हमले के असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शहीद नेताओं, जवानों और आम नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हमले की पूरी साजिश का पर्दाफाश होगा और सभी दोषियों को सजा मिलेगी.0
0
Report
झोटवाड़ा में ज्वेलरी शॉप लूट: लड़की अंगूठी लेने के बहाने बॉक्स लेकर भागी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu झोटवाड़ा में ज्वेलरी शॉप पर लड़की ने की लूट अंगूठी लेने के बहाने ज्वेलरी शॉप पहुँचिी लड़की अंगूठियाँ देखते देखते अचानक बॉक्स लेकर भाग गई लड़की हालांकि ज्वेलर्स ने दूर भागकर लड़की को दबोचा 3 सितंबर दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है घटना झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
IMD चेतावनी: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश संभव
Noida, Uttar Pradesh:IMD के साइंटिस्ट नरेश यादव ने कहा, "...हमारा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी... कल भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है... हमने आज और कल के लिए पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है... दिल्ली-NCR के लिए, हमने आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है... ज़्यादातर गतिविधियां आज होंगी और कल से कम हो जाएंगी, हालांकि कल भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश देखी जाएगी। उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है... आने वाले दिनों में बिहार में भी भारी बारिश हो सकती है."0
0
Report
Advertisement
