271201
Balrampur: पुलिस अधीक्षक ने सभी समुदायों से की शांतिपूर्वक होली व रमजान का त्यौहार मनाने की अपील
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को एक बयान जारी करते हुए सभी से सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से यह अपील की है कि होली के दिन ही जुम्मे की नमाज पड़ रही है और रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कोई ऐसा कृत्य ना करें जिससे सामाजिक ताने-बाने में किसी तरह की कोई खराबी है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिला टोल कर्मी से अभद्रता के बाद महाराजपुर टोल प्लाजा पर हंगामा, तोड़फोड़
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 स्थित महाराजपुर टोल प्लाजा में महिला कर्मचारी से कथित अभद्रता के आरोप के बाद जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। महिला और नाबालिक ने टोल प्लाजा के कर्मचारी रवि शर्मा पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद महिला के परिजन और ग्रामीण पहले नागपुर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे टोल प्लाजा पहुंचे, जहां गुस्से में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी और दरवाजों समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। टोल प्लाजा प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं महिला और नाबलिक की शिकायत पर टोल कर्मचारी रवि शर्मा के खिलाफ भी नामजद अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्रामीण रामलल्लू सिंह, अशोक सिंह और दीपक साहू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। नागपुर हाईवे चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह ने बताया कि महिला और नाबालिक के द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इधर, टोल प्लाजा के मैनेजर विकास गुप्ता का कहना है कि महिला को काम में लापरवाही के कारण हटाया गया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी कर्मचारी रवि शर्मा फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स गिरफ्तार; विदेशी नेटवर्क से मिली जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे टार्गेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद वे वारदात को अंजाम देने वाले थे। वे दिल्ली में कई घटनाओं में वांछित थे। वे पहले भी टार्गेटेड शूटिंग कर चुके हैं: दिल्ली पुलिस। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विजय सिंह ने बताया अनिल पंडित के लिए काम कर रहे थे, नॉर्थ रोहिणी के मोबाइल शॉप के मालिक से एक करोड़ की फिरौती माँगी, मार्च में केस दर्ज किया। आज़मगढ़ से अभिनव सिंह को पकड़ा गया, विवेक यादव भी आज़मगढ़ से पकड़ा गया। अभिनव उर्फ मोटा के लिए काम कर रहा था; अभिनव उर्फ मोटा उर्फ आकाश पर पहले भी मर्डर का केस दर्ज रहा। Chandigarh, Karol Bagh के कुछ व्यापारियों की रेकी की गई थी।0
0
Report
चिंगली गांव ने चारागाह अतिक्रमण हटाने के लिए खुद बुलडोजर चलाकर मिसाल कायम कर दी
Khairgarh, Uttar Pradesh:चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटाना... प्रशासन के लिए अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। कई बार पुलिस बल लगाना पड़ता है, बुलडोजर चलाना पड़ता है और तनाव की स्थिति बन जाती है। लेकिन खैरागढ़ जिले का एक गांव अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है। यहां न प्रशासन ने कार्रवाई की, न सरकारी बुलडोजर चला… बल्कि ग्रामीणों ने खुद पंचायत में फैसला लिया, गांव का ही बुलडोजर लगाया और अपने ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए। ये तस्वीरें खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत चिंगली की हैं। गांव की करीब 35 एकड़ चारागाह भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण था। लगातार बढ़ते कब्जों के कारण गांव के मवेशियों के चरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। समस्या का समाधान निकालने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सार्वजनिक चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद जिन लोगों ने कब्जा किया था, वे खुद ही उसे हटाने के लिए आगे आए। सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे अभियान में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। अतिक्रमण हटाने के लिए गांव का ही निजी बुलडोजर लगाया गया और ग्रामीणों ने मिलकर कब्जे हटाने का काम शुरू किया। पिछले दो दिनों से पूरा गांव इस अभियान में जुटा हुआ है। जहां आमतौर पर चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटाने में विवाद और तनाव देखने को मिलता है, वहीं चिंगली गांव ने आपसी सहमति, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी से एक नई मिसाल पेश की है। अब इस पहल की पूरे जिले में चर्चा हो रही है और दूसरे गांव भी इससे प्रेरणा ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम में यातायात नियम तोड़ने वालों पर दबिश, 170 चालान और 66 जब्त
Sikar, Rajasthan:खाटूधाम में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 170 चालान, 66 वाहनों की जब्दी. सीकर जिले की खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 170 चालान किए गए जबकि 66 वाहनों को जब्त किया गया। यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर मालाराम के नेतृत्व में जोगेंद्र मीणा, बनारसी देवी सहित टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित स्थान के अलावा वाहन खड़े करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अव्यवस्थित तरीके से वाहन संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट और स्थानों पर ही वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी से वाहन संचालन करने की हिदायत दी। खाटूधाम में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.0
0
Report
पानीपत की पुरानी तहसील खंडहर: सुरक्षा खतरे के बीच पुनर्विकास की मांग
Panipat, Haryana:लघु सचिवालय के सामने स्थित पुरानी तहसील भवन जर्जर, झाड़-झंखाड़ से घिरा परिसर; लोगों ने उठाई जल्द कार्रवाई की मांग पानीपत, राकेश भयाना। पानीपत में कई सरकारी इमारतें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसी ही एक इमारत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लघु सचिवालय के सामने स्थित पुरानी तहसील भवन है, जो आज पूरी तरह खंडहर में तब्दील होती नजर आ रही है। भवन की दीवारें और छतें जर्जर हो चुकी हैं, परिसर में बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं तथा कभी भी किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है。 यह भवन कभी जिले के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यहां शहर और जिले के पटवारी बैठते थे, इंतकाल सहित राजस्व विभाग के अधिकांश कार्य यहीं होते थे। इसके अलावा उप-मंडल खजाना कार्यालय भी इसी भवन में संचालित होता था, जहां से सरकारी कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न विभागों की वित्तीय ग्रांट का वितरण किया जाता था。 स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यदि तेज बारिश या आंधी-तूफान आता है तो इमारत का कोई हिस्सा गिर सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि भवन के भीतर अब भी सरकारी रिकॉर्ड रखा हुआ है, जिसे भी गंभीर खतरा बना हुआ है。 स्थानीय निवासी ने बताया कि भवन के बाहर की स्थिति बेहद खराब है और हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि पहले पटवारी यहीं बैठते थे, लेकिन अब उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कई लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि संबंधित अधिकारी कहां बैठते हैं और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है。 लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार ने सामने आधुनिक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर का निर्माण किया है, जबकि ठीक सामने स्थित पुरानी सरकारी इमारत को पूरी तरह उपेक्षित छोड़ दिया गया है। प्रतिदिन हजारों लोग यहां राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जर्जर भवन और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है。 भवन के कई कमरों पर आज भी ताले लगे हुए हैं। परिसर में उप-मंडल खजाना अधिकारी का बोर्ड अब भी लगा है, जो इस इमारत के पुराने गौरव की याद दिलाता है। हालांकि अब यह भवन अपनी बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है。 स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पुरानी तहसील भवन का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, जर्जर हिस्सों को हटाकर नए भवन का निर्माण किया जाए या फिर इस ऐतिहासिक सरकारी संपत्ति का पुनर्विकास किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की सके。0
0
Report
मीरजापुर के जिम जिहाद मामले में 11 करोड़ कुर्की, चार्जशीट कोर्ट में
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में जिम जिहाद मामले में 11करोड़ का कुर्की का आदेश है जिसमें कई घर व जमीन कुर्क की गई है । पुलिस ने 10 जिम संचालकों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया है। आरोप है कि जिम ट्रेनिंग के बहाने महिलाओं को फंसाकर ब्लैकमेल, शोषण और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते थे इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात में 19 जनवरी 2026 को एक महिला की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में धारा 74/308 (5)/352/351(2) बी0एन0एस0 व 3/5 (1) उ०प्र० धर्म परिवर्तन अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया था. विवेचना के समय साक्ष्य संकलन के आधार पर इसमें धारा-64(1)/61(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2 बी0एन0एस0 व 67 बी आई0टी0 एक्ट भी जोड़ी गई. आरोपियों की चार्ज शीट 17 अप्रैल में कोर्ट में पेश की गई. इस मामले में विवेचना के बाद पता चला कि गैंग लीडर इमरान खान पुत्र इशरार अहमद द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ अपने व अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक एंव अनुचित दुनियावी लाभ हेतु हिन्दू लड़कियों को जिम में ट्रेनिंग देने व उन्हे बहला-फुसला कर अपने साजिश में लेकर, उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना, उनका आपत्तिजनक फोटो व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करना व जबदस्ती पैसा वसुलना व जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता हैं।0
0
Report
Advertisement
दीपक प्रकाश का शेखपुरा दौरा: पंचायत सचिवालय मजबूत करने और भर्ती पर जोर
Sheikhpura, Bihar:बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दौरे पर शेखपुरा में है।दूसरे दिन पंचायती राज दीपक प्रकाश द्वारा प्रेस वार्ता का बुलाया।सर्किट House में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जाने रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंचायतों को सशक्त बनाया जाए जो पंचायत सचिवालय के रूप में काम करेगा।जिसे विकसित किए जाने की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव की कमी को भी पूरा किया जाएगा।जिसको लेकर जल्द ही पंचायत सचिव की नियुक्ति को लेकर परीक्षा कंडक्ट कराए जाने को लेकर एसएससी और बीपीएससी को इसके लिए पत्र भेजा गया है।ताकि कर्मियों की कमी को पूरा किया जा सके।वही बाकीपुर उपचुनाव के सवाल पर कहा कि एनडीए का प्रत्याशी की जीत होगा । उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिहार को विकसित किए जाने को देखते हुए जनता का वोट मिलने की बात कही।जबकि प्रत्याशी बदलने के सवाल पर पार्टी के निर्णय बताया।जबकि बिहार में पंचायत चुनाव के सवाल पर कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग चाहती है कि समय पर पंचायत का चुनाव संपन्न हों। उन्होंने कहा कि अगल रोस्टर में बदलाव के साथ परिसीमन पर चर्चा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब कुछ अगर ठीक रहा तो समय पर चुनाव होने की बात कही।जबकि कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि पुलिस क्राइम को कंट्रोल में लगी है।जबकि विपक्ष के सवाल पर पुराने चश्मे को उतारने की बात कही है।दो दिवसीय दौरे के बाद आज मंत्री दीपक प्रकाश पटना के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
मधुबनी में अवैध वधशाला पर संयुक्त छापेमारी: 14 मवेशी, चार कारोबारी गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में अवैध वधशाला पर SSB टीम और पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी,पुलिस ने 10 गाय सहित 14 मवेशी और भारी मात्रा में संदिग्ध गोमांश बाइक मोबाइल बरामद किया है।टीम ने बूचड़खाना से चार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर लौकहा थाना के परती टोला में एसएसबी जवान और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने वधशाला में मौजूद कारोबारी मो मकसूद,मो शाहिद,मो अकबर,सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 18 वीं वाहिनी राजनगर SSB कमांडेंट कोजाराम लोमरर के निर्देश पर टीम ने की छापेमारी।सुबह करीब 6 बजे 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के निर्देशन में डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह और सहायक कमांडेंट बिकाश रॉय की अगुवाई में बीओपी लौकहा और लौकहा थाना पुलिस द्वारा परतीटोला गांव स्थित एक अवैध वधशाला पर संयुक्त छापेमारी की गई।कार्रवाई ड्रोन कैमरा के निगरानी में की गयी। विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस और गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु लौकहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। राजनगर SSB कमांडेन्ट कोजाराम लमरोर ने कहा सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियान सतत रूप से जारी रहेंगे।बहरहाल कार्रवाई से अवैध कारोबारियों और तस्करों में हड़कम्प मच गया है।0
0
Report
पटना के पुलिसकर्मी के शराब के नशे का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज
Patna, Bihar:पटना में रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक के पास एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई। मेडिकल जांच में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता या कानून का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
650 करोड़ के हेल्थ स्कैम में दिल्ली सचिवालय से फ़ाइलें गायब, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:650 करोड़ का हेल्थ स्कैम दिल्ली सरकार के सचिवालय और दफ़्तरों से सैकड़ों फ़ाइलें गायब हो गई हैं। पिछले 2 महीनों से विजिलेंस और ACB की जांच चल रही है, लेकिन उनके पास फ़ाइलें तक नहीं हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि दिल्ली सरकार असली दोषियों को बचा रही है। क्या यह कोई मज़ाक है?0
0
Report
भूरासर में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:भूरासर गांव में रविवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव जोहड़ के पास जाल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। मौत के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी भूरासर का बास के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार शनिवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी मां और भाई सुनील उसे ढूंढते हुए गांव के जोहड़ के पास पहुंचे, जहां जाल के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट निष्कर्ष फिलहाल नहीं निकल पाया है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्रामीणों ने बुडाना स्कूल विवाद में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बुडाना स्कूल विवाद में ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग. व्याख्याता व प्रधानाचार्य के समर्थन में आये ग्रामीण. छेड़छाड़ के आरोपों को बताया निराधार और तथ्यहीन. विद्यालय की छात्राओं व अभिभावकों ने आरोपों से किया इनकार. झूठी शिकायत से स्कूल और ग्रामीणों की छवि खराब करने का आरोप. निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग. सोमवार सुबह 8 बजे स्कूल के बाहर सर्वसमाज की सभा और धरने का ऐलान. स्वतंत्रता सेनानी बालाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़े व्याख्याता सत्यनारायण और प्रधानाचार्य सुशील के खिलाफ शिकायत के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश है. ग्रामीण, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य को ज्ञापन सौंपकर शिकायत को तथ्यहीन और विद्यालय की छवि धूमिल करने वाला बताया. ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि सत्य सामने नहीं लाया गया तो आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन में कहा गया कि जिन छात्राओं के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है, उनमें से कई छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत ही नहीं हैं. विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं तथा उनके अभिभावकों ने भी कथित छेड़छाड़ की घटना से साफ इनकार करते हुए शिकायत को झूठा बताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतकर्ता ने विद्यालय, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे गांव की छवि खराब करने का प्रयास किया है. शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग ने 5 जुलाई को व्याख्याता सत्यनारायण को एपीओ करते हुए मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी. जांच समिति ने 7 जुलाई को विद्यालय पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट शिक्षा मंत्री को भेज दी है. इसके बाद विद्यालय परिसर में अभिभावकों, एसडीएमसी सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कथित झूठी शिकायत की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 8 बजे विद्यालय के बाहर सर्व समाज की ओर से धरना एवं सभा आयोजित कर अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी निष्पक्षता से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो सके.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं रीको में पिकअप से दुकान तोड़फोड़, नकदी चोरी की घटना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के रीको में कहासुनी के बाद दुकान से मारपीट रीको के शास्त्री नगर में मारपीट के बाद दुकान में घुसाई पिकअप दुकानदार का आरोप है कि गल्ले में रखी नकदी भी आरोपित अपने साथ ले गए। पीड़ित ने पुलिस पर समय पर मौके पर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया है। जानकरी के अनुसार झुंझुनूं शहर के रीको स्थित शास्त्री नगर के वारिसपुरा रोड पर शनिवार देर शाम चाय की दुकान पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पीड़ित दुकानदार नवीन के अनुसार उनकी दुकान के पास चार-पांच युवक पानी-पुरी खाने के लिए आए थे। इसी दौरान युवाओं के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दुकानदार ने बताया कि जब उसने युवाओं को दुकान का मटका तोड़ने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद युवकों ने अपने एक साथी को पिकअप वाहन लेकर बुलाया। पिकअप चालक ने आते ही वाहन दुकान में घुसा दिया, जिससे दुकान की रैक, काउंटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार का आरोप है कि हमले के दौरान गल्ले में रखे करीब 7,500 से 8,000 रुपये भी आरोपित लेकर चले गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लगातार फोन किए, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में वह स्वयं थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाने गया। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया, हालांकि आरोपित युवक तब तक फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपितों की पहचान में जुटी हुई हैं।0
0
Report
सड़क सुरक्षा अभियान में 51 हेलमेट वितरण, दोपहिया चालकों को जागरूक किया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जरूरतमंद वाहन चालकों को बांटे हेलमेट भामाशाह के सहयोग से 51 हेलमेट वितरण, सुरक्षित सफर का दिया संदेश दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना की अपील सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने को लेकर जागरूकता अभियान सिंघाना सर्किल पर हेलमेट वितरण कर बढ़ाया सड़क सुरक्षा का संदेश सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिंघाना सर्किल पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सहयोग और भामाशाह के सहयोग से जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को 51 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। उन्होंने वाहन चालकों से हर यात्रा के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। भामाशाह प्रीतम शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों तथा मौतों की संख्या को कम करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान और हेलमेट वितरण कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञान सिंह ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का आह्वान किया।0
0
Report
मंडावा में 50 बीघा से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, बुलडोजर से कार्रवाई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मंडावा उपखंड प्रशासन की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई 50 बीघा से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त गोचर, जोहड़ और सरकारी भूमि से हटाए अवैध कब्जे बहादुरवास, फूसकानी और पंजी का बास में कार्रवाई तहसीலदार मुकेश सिहाग के नेतृत्व में चला अभियान प्रशासन की चेतावनी—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं झुंझुनूं मंडावा उपखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से गोचर, जोहड़ और अन्य सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दौरान मिली शिकायत पर की गई। अभियान के दौरान बहादुरवास, फूसकानी और पंजी का बास स्थित गोचर, जोहड़ एवं अन्य सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा-91 के तहत न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी बेदखली आदेशों की पालना में की गई। आदेशों के अनुसार राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया।कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार मुकेश सिहाग ने किया। इस दौरान गिरदावर मंजू, गिरदावर किशन जांगिड़, पटवारी सुल्ताना बेगम, पटवारी नरेंद्र, पटवारी सुमेर सहित राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडावा थाना के एएसआई संजीव कुमार मील पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर तैनात रहे। राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।तहसीलदार ने बताया कि तहसील कार्यालय मंडावा द्वारा गठित विशेष टीम ने अभियान के तहत वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया। इस दौरान किशोर, नरेंद्र, मुकेश, संतोष, पृथ्वी सिंह सहित अन्य अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।तहसीलदार ने बताया कि הציבור, गोचर और जोहड़ भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
