icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271215
Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow17 Feb 2025, 03:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

BRICS के विस्तार पर बहस तेज, 11 सदस्य, सदस्यता पर बहस जारी

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ब्रिक्स (BRICS) के विस्तार पर अपनी राय रखते हुए, JNU के प्रोफ़ेसर (चीनी अध्ययन) श्रीकांत कोंडापल्ली कहते हैं, "... 2009 में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करके ब्रिक्स का विस्तार किया गया। 2006 से यह BRIC था और फिर 2009 में BRICS बन गया। 2024 में छह सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें से अर्जेंटीना अपने घरेलू राजनीतिक मुद्दों के कारण शामिल नहीं हो सका। 2025 में, पिछले साल इंडोनेशिया शामिल हुआ। इस तरह ब्रिक्स में 11 सदस्य हो गए। इसके 10 पार्टनर भी हैं... तीन साल पहले, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने बताया था कि 41 देशों ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। तो यह काफी बड़ी संख्या है। और अगर 41 सदस्यों को शामिल किया जाता है, तो यह संयुक्त राष्ट्र की महासभा का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा... आज ब्रिक्स 'ग्लोबल साउथ' पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक अंतर-महाद्वीपीय संगठन भी बन गया है। कुछ देशों का तर्क है कि हमें और सदस्यों को शामिल करना चाहिए। लेकिन एक बहुपक्षीय समूह में, आप किसी को सदस्य बनने से मना नहीं कर सकते। एक बार जब आप सदस्य बन जाते हैं, तो आपको मोटे तौर पर चार्टर का पालन करना होता है। ब्रिक्स का कोई चार्टर नहीं है। यह अंतर-सरकारी नेताओं की बैठक है, वे कुछ घोषणाएं करते हैं, और अगले एक साल तक उन पर काम करते हैं, और फिर एक और शिखर सम्मेलन होता है... कुछ देश सुझाव देते हैं कि पाकिस्तान, तुर्की, वियतनाम या अन्य देशों को सदस्यता दी जानी चाहिए। युगांडा, नाइजीरिया, मैक्सिको जैसे देशों को ब्रिक्स का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव है। पिछले साल ही भारत और पाकिस्तान के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान संघर्ष हुआ था, जिसमें तुर्की ने पाकिस्तान को हथियार सप्लाई किए थे। इसलिए अगर किसी अन्य सदस्य देश द्वारा सदस्यता का मुद्दा उठाया जाता है, तो स्थिति वास्तव में समस्याग्रस्त हो सकती है। दूसरा मुद्दा यह है कि क्या इस पर नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में चर्चा की जानी चाहिए या हम इस पहलू को कुछ समय के लिए टाल दें। अभी तक, कोई आम सहमति नहीं बनी है। जहां तक ​​UAE-ईरान संघर्ष की बात है, तो वह एक अटका हुआ मुद्दा है। लेकिन इस पर तर्क यह है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के लिए ब्रिक्स जिम्मेदार नहीं है। यह अमेरिका-इजरायल-ईरान का संघर्ष है…
0
0
Report

गड्ढे के झटके से जिंदा बचे मरीज, ऋषिकेश में हड़कंप

Rishikesh, Uttarakhand:हरिद्वार के ऋषिकेश में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। श्यामपुर फाटक के पास एक गहरे गड्ढे में एंबुलेंस के उछलने से मरीज के जीवन के संकेत उभर आए। अस्पताल से मल्टी-ऑर्गन डैमेज के मरीज को लेकर परिजन घर लौट रहे थे; परिजनों को लगा कि मरीज की सांसें थम चुकी हैं, इसलिए शव वाहन बुक कर लिया गया था। लेकिन गड्ढे के कारण एंबुलेंस को झटका लगा और मरीज ने आंखें खोल दीं। इसके बाद शहर में चर्चा फैल गई कि सड़क के गड्ढे ने मुर्दे को जिंदा कर दिया। एम्स ऋषिकेश ने स्पष्ट किया कि मरीज को आधिकारिक तौर पर मृत घोषित नहीं किया गया था; मरीज की हालत बेहद गंभीर है और उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मल्टी-ऑर्गन डैमेज का मतलब सीधे तौर पर मृत्यु नहीं होता।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में बाढ़ की आपदा: घरों में पानी, राहत की मांग तेज

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बाढ़ का कहर अब भी जारी है। गंगा के जलस्तर में भले ही थोड़ी कमी आई हो, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर निगम क्षेत्र के सिहमा स्थित वार्ड नंबर 18 में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने ही घरों में चौकी डालकर रहने को मजबूर हैं। वहीं कई परिवार पानी के बीच तंबू लगाकर किसी तरह जिंदगी गुजार रहे हैं। करीब 500 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की बात सामने आ रही है, जबकि हजारों लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की भयावह तस्वीरों ने प्रशासनिक इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरें बेगूसराय के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 की हैं, जहां बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घरों के अंदर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जिसके कारण लोगों को चौकी के ऊपर बैठकर और सोकर समय गुजारना पड़ रहा है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके घर पानी से घिर चुके हैं और वे घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग पानी के बीच तंबू लगाकर किसी तरह अपना और अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 18 में करीब 500 घर बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं और हजारों लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि गंगा के जलस्तर में थोड़ा कमी जरूर आई है, लेकिन इलाके में अब भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है और लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती बनी हुई है। बाढ़ के पानी ने लोगों के घर, सड़क और आसपास के इलाकों को जलमग्न कर दिया है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से वे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान तथा जरूरी सुविधाओं की जरूरत है। इसी दौरान हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने जी मीडिया के कैमरे के सामने अपना दर्द बयां किया और बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों को बताया। बेगूसराय के सिहमा स्थित वार्ड नंबर 18 में बाढ़ की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि पानी भले ही थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन लोगों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। घरों में पानी और चारों तरफ फैली बाढ़ के बीच लोग किसी तरह अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। जरूरत है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचाई जाएं。
0
0
Report

झारखंड में मोदी जन्मदिन पर एक माह चलेगा सेवा-समर्पण अभियान

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने की तैयारी में । सेवा और संकल्प अभियान के तहत जन कल्याण से जुड़े कार्यक्रम होगें आयोजित ... विरोधियों ने साधा निशाना झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प सभी। के तहत एक माह तक कार्यक्रमों की श्रृंखला के जरिए जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं और पीएम मोदी के जनसेवा संदेश को गांव गांव ,घर घर ,जन जन तक पहुंचाने में जुटेंगे बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तो विरोधी तंज कसने और निशाना साधने की तैयारी में हैं 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प मनाने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता केके गुप्ता ने कहा कि मुख्य रूप से सेवा को माध्यम बनाया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बीच जिस तरीके से 25 वर्षों तक काम किया है इस को हम अभियान बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए तंज कसा है। बीजेपी जिस तरीके की राजनीतिक दल है सेवा उनकी डिक्शनरी में नहीं है और कोई संकल्प नाम की चीज भी नहीं। और अगर संकल्प है भी तो सिर्फ सत्ता हथियाना। क्योंकि अगर सेवा की भावना होती तो आज देश की यह हालत नहीं होती चारों ओर बेरोजगारी महंगाई और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर भी देश पीछे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश 25 वर्ष पीछे चला गया इधर बीजेपी के सेवा और संकल्प अभियान पर कांग्रेस ने भी कटाक्ष किया है। कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं का महिमा मंडल करने में माहिर है वह भले ही इस सेवा और संकल्प का अभियान बना ले लेकिन हालत किसी से छुपी नहीं हैं।बेरोजगारी महंगाई चरम पर है,रुपया का वैल्यू गिर गया है। विदेश के आगे भारत झुकने पर मजबूर है और यह लोग माहिमामंडल कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर पुलिस ने WHATSAPP CHATBOT JOHAR POLICE से सेवाएं घर बैठे दीं

Jamshedpur, Jharkhand: jamshedpur में पुलिस से जुड़ी हर जरूरतों के लिए लोगों को अब थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए ‘JOHAR POLICE’ चैटबॉट की शुरुआत की है. इसके जरिए लोग अपने मोबाइल से ही पुलिस सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. एसएसपी एहतेशाम वकारीब ने इसकी शुरूआत की. एसएसपी ने बताया कि चैटबॉट को WhatsApp के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके लिए लोगों को 9471167577 नंबर पर WhatsApp से सिर्फ ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा. इसके बाद चैटबॉट के जरिए उपलब्ध सेवाओं और जानकारियों तक पहुंच बनाई जा सकेगी. एसएसपी ने बताया कि ‘JOHAR POLICE’ के जरिए लोग खोए या चोरी हुए मोबाइल से संबंधित सहायता, साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत और जानकारी कर सकेंगे. इसके अलावा ट्रैफिक एवं चालान, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी भी ले सकेंगे. वहीं, पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति जानने, पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन का स्टेटस देखने और अपने नजदीकी थाना की जानकारी हासिल करने की सुविधा भी इसमें दी गई है. एसएसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों, ईव-टीजिंग की शिकायत भी कर सकेंगे. वरिष्ठ नागरिकों की सहायता भी इससे हो सकेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सुझाव और फीडबैक देने का विकल्प भी चैटबॉट में उपलब्ध रहेगा. एसएसपी का कहना है कि चैटबॉट शुरू करने का उद्देश्य पुलिस सेवाओं को आम लोगों के लिए ज्यादा सरल और सुलभ बनाना है. WhatsApp के जरिए घर बैठे जानकारी मिलने से लोगों का समय बचेगा. छोटे मोटे काम के लिए लोगों को थाना आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पुलिस की यह पहल पुलिस और जनता के बीच संवाद को तेज करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम मानी का रही है.
0
0
Report

एसSP ने मोमोज विक्रेता से मारपीट मामले में सिपाही को निलंबित किया; वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में मोमोज विक्रेता के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही राजीव कुमार मोमोज विक्रेता को कथित तौर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के संज्ञान में पहुंचा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही राजीव कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि आम जनता के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीनता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी इसे सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
0
0
Report

हरदा में अवैध जहरीली शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; 50 किलो महुआ लहान नष्ट

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर दबिश देकर करीब 50 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की दो भट्टियों में उपयोग होने वाले ड्रम, हांडी सहित अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 15 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जहरीली अवैध शराब से जुड़े दो प्रकरण और अवैध महुआ शराब का एक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
0
0
Report
Advertisement

नितिन नबीन ने महालक्ष्मी मंदिर में पूजा कर उत्तराखंड में आस्था जताई

Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन हल्द्वानी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। महालक्ष्मी मंदिर के महंतों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से भी मंदिर प्रांगण में बातचीत की। नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है अध्यात्म की भूमि है शहीदों की भूमि है यहां जब भी आते हैं एक नई ऊर्जा का संचार होता है। जिस तरह केंद्र और राज्य सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की सेवा की है यहां के लोगों का आशीर्वाद जरुर मिलेगा। बाइट नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
0
0
Report

स्वाइन फ्लू के लक्षणों के साथ युवक भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Unnao, Uttar Pradesh:युवक संदीप को वायरल और सीने में दर्द की शिकायत के साथ लौटने पर जांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं युवक को जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू के लिए आरक्षित वार्ड में रखा गया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हिंदू खेड़ा गांव का रहने वाला संदीप दोस्तों के साथ टूर पर गया था और वापस लौटने के बाद उसे वायरल फीवर के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कराई। जांच के दौरान युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू आरक्षित वार्ड में भर्ती कराया गया। मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
0
0
Report

गोगामेड़ी मेले में साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क से श्रद्धालु सुरक्षित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। गोगामेड़ी मेले में देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ अब उन्हें साइबर अपराधों से बचाने के लिए भी हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देश पर सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के नेतृत्व में गोगामेड़ी मेले में विशेष साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सरल भाषा में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बता रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी निवेश सहित साइबर अपराधों के नए तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को समझा रहे हैं कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर हेल्प डेस्क पर श्रद्धालुओं को साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड होने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने तथा ठगी से संबंधित बैंक/यूपीआई लेन-देन, ट्रांजेक्शन आईडी, मोबाइल नंबर, चैट, स्क्रीनशॉट, संदिग्ध लिंक सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की जानकारी दी जा रही है। संबंधित बैंक अथवा यूपीआई सेवा प्रदाता को भी तत्काल सूचना देने के लिए कहा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कन्नौज में 12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

कन्नौज में 12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, जिला जज ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी कन्नौज जिले में आगामी 12 सितंबर को कन्नौज न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जज ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। प्रचार वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण का अवसर उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। *बाइट : जिला नोडल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण*
0
0
Report

सीतामढ़ी के डीएम तनय सुल्तानिया ने औचक निरीक्षण से भ्रष्टाचार रोकने का संदेश दिया

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। डीएम द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। महज दो दिनों के भीतर डीएम ने जिले के पांच प्रखंड और अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अवधि में अपने कार्यालय से गायब मिले कुल 17 कर्मियों पर कार्रवाई की गई। डीएम की इस कार्रवाई के बाद सरकारी कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने आम लोगों से भी बातचीत की और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगो द्वारा अंचल कार्यालय में पैसे की उगाही की शिकायत पर डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top