Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201

बलरामपुर के निजी स्कूल: गाइडलाइंस अनदेखी, सुरक्षा पर सवाल

SSShailendra SINGH BAGHEL
Oct 08, 2025 06:33:33
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले में संचालित हो रहे निजी स्कूल शासन की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना कोई सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि निजी स्कूलों को मान्यता देने के पहले शासन द्वारा निर्धारित सभी गाइडलाइंस को चेक किया जाता है उसके बाद ही स्कूलों को मान्यता दी जाती है लेकिन जिले में संचालित कई स्कूल नियमों को ताक पर रखकर स्कूल चला रहे हैं जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है. अगर आप को प्राइवेट स्कूल का संचालन करना है तो आप बलरामपुर में बेधड़क कर सकते हैं क्योंकि यहाँ शिक्षा विभाग से आप को कोई रोक-टोक और कोई नियमों का पालन करने की पावंदी नहीं लगाई जाएगी और आपको स्कूल चलाने के लिए मान्यता भी आसानी से मिल जाएगी क्योंकि यहाँ का शिक्षा विभाग मान्यता देने में सिर्फ खाना पूर्ति ही करता है, लिहाजा जिले में आज कई ऐसे प्राइवेट स्कूल चल रहे जहाँ पर बच्चों को खेलने के लिए न तो कोई ढंग का खेल का मैदान मिलेगा और सुरक्षा के लिए स्कूलों में CCTV कैमरा और अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगाए गए जिससे अगर कोई घटना घटती है तो उसके बाद तो भगवान ही मालिक है, लेकिन सरकार द्वारा तय गाइडलाइंस का पालन करवाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होती है जो अब आंख मूंदकर तमाशबीन बना हुआ है और जिसका फायदा निजी स्कूल उठा रहे हैं, हालाँकि जी मीडिया ने जब इस मामले को लेकर जिले के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से सवाल किया तो उनका कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की जल्द ही जांच karvai जायेगी और अगर कोई शासन द्वारा तय गाइडलाइंस का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी!!
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MJManoj Jain
Oct 08, 2025 08:48:08
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की अवंतीपुर बड़ोदिया में विगत 500 वर्षों की परम्परा को आज भी निभाया जा रहा है,Sharad Purnima की रात्रि में माँ लालबाई फूलबाई की अद्भुत, आलौकिक, दिव्य एवं भव्य शाही सवारी ब्रह्ममुहूर्त में बुधवार प्रातः 4 बजे विधिविधान के साथ षोडशोपचार पूजन अर्चन करके निकाली गई। युवक को सोलह श्रृंगार से श्रृंगारित किया गया। शाही सवारी नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सुबह 7 बजें मंदिर पहुंची जूलूस में हाथों में जलती हुई मशाल लिए, माता के जयकारे लगाते हुए भक्त नगर भ्रमण पर निकले। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ में दूसरे प्रदेशों से भी भक्तजन अपनी मन्नत लेकर माता के दरबार मे पहुंचे और माँ के साक्षात दिव्य आलोकिक दर्शन किए, माँ लालबाई फूलबाई के दरबार में जो भी भक्त मन्नते मांगते हैं वह वर्ष भर में माँ के दर्शन मात्र से पूर्ण हो जाती है बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में हजारों की संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शन किए इस दौरान शुजालपुर एसडीओपी निमेश देशमुख थाना प्रभारी घनश्याम बेरागी ने पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम کیے क्या है मन्दिर का इतिहास माँ लालबाई फूलबाई के सम्बंध में कोई ज्ञात लिखित ऐतिहासिक प्रमाण तो नहीं है किंतु बताया जाता है कि माता की पाषाण प्रतिमा नेवज नदी के तट पर प्राचीन काल में एक चबूतरे पर स्वतः ही प्रकट हुई थी ,तब चबूतरे के आसपास कोई बसाहट नहीं थी .धीरे धीरे बस्ती का विस्तार होता गया और मंदिर एक सकरी गली के मध्य सिमटकर रह गया.. बताया जाता है कि संत गरीबनाथ बाबा मातारानी के अनन्य भक्त थे जो कि संवत 1245 ई. में तीर्थाटन करते हुए बड़ोदिया नगरी पहुंचे थे और मन्दिर के समीप ही कुटिया बनाकर रहते थे.. सम्भवतः तभी से ही माँ लालबाई फूलबाई की शाही सवारी की परंपरा आरम्भ हुई है. बताया जाता है कि उक्त प्रतिमा दिन के तीनों पहर में अपना स्वरूप बदलती है..और प्रतिपहर एक आभा से युक्त होती है.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Oct 08, 2025 08:47:52
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक मस्लिम युवक द्वारा एक नावालिग हिन्दू लड़की को घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है । जिसको देखते हुये हिन्दू संगठनों के लोगों ने मुस्लिम युवक को नावालिग हिन्दू लड़की के साथ पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय उमर नाम का मुस्लिम युवक ने एक 17 वर्षीय हिन्दू लड़की को अपने परिजनों की मदद से भला फुसलाकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया । जिसके बाद वह नावालिग लड़की को घर से भगाकर ले जा रहा थे , जिसकी जानकारी पाकर हिन्दू संगठनों के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और सदर कोतवाली के पुलिस के हवाले कर दिया । जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को दी गयी , नावालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उमर और उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 08, 2025 08:46:45
Chatra, Jharkhand:नक्सली हमले में शहीद SDPO विनय भारती सहित अन्य जवानों को दी गई श्रद्धांजलि यह श्रद्धांजलि शहर के कॉलेज रोड स्थित शहीद विनय भारती पार्क में आयोजित थी। मौके पर डीसी कृतिश्री जी एवं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके अदम्य साहस और उनके शहादत को नमन करते हुवे उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। बताते चलें कि 8 अक्टूबर 2005 को हुवे इस नक्सली वारदात में चतरा के तत्कालीन एसडीपीओ विनय भारती, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जेडी अमर समेत एक दर्जन पुलिस के जवान शाहिद हो गए थे। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिरीदाग पहाड़ी पर माओवादियों द्वारा वसूले गए लेवी के रुपए से भरा एक बक्सा छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर एसडीPO विनय भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें वहाँ वास्तव में एक आयरन चेस्ट (लोहे का बक्सा) मिला, जिस पर लिखा था कि यह रुपया पलामू जोन का है। जैसे ही अधिकारियों ने बक्सा खोला, उसमें एक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया। बक्सा ब्लास्ट होने के साथ ही, पहाड़ी पर पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों के इस अचानक हमले में एसडीपीओ विनय भारती, सीआरपीएफ सहायक कमाडेंट जेडी अमर और एक दर्जन जवान शहीद हो गए थे。
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Oct 08, 2025 08:46:25
Deoghar, Jharkhand:देवघर मरीजों की सुविधा के लिए देवघर सदर अस्पताल में लगाई गई कियोस्क मशीन अब मनोरंजन का साधन बन चुकी है। रात के समय जब अस्पताल में भीड़ कम रहती है, तो इस मशीन पर यूट्यूब खोलकर फिल्में चलाते हैं। मरीजों की जानकारी देने के लिए लगाई गई यह मशीन अब अपनी मूल भूमिका से भटक गई है। कियोस्क मशीन में डॉक्टर का रोस्टर अस्पताल की जानकारी सहित अन्य स्वास्थ्य जानकारी देने के लिए लगाई गई है लेकिन कई बार यह मशीन बंद ही पड़ी रहती है या तो कई बार इसमें मनोरंजन के वीडियो लगाकर लोग देखते हैं इस विषय पर जब देवघर सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी अभी हुई है इस पर कार्यवाही की जाएगी हालांकि उन्होंने इस विषय पर अस्पताल के कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि कियोस्क मशीन में पासवर्ड लगा दी जाए और अस्पताल के इनफॉर्मेटिक वीडियो को ही चलाया या दिखाया जाए।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 08, 2025 08:45:41
Nuh, Haryana:नूंह अनाज मंडी में धान व बाजरे की आवक बढ़ी, लेकिन किसानों को नहीं मिल रहा सही दाम। नूंह की अनाज मंडी इन दिनों किसानों की फसलों से भरी हुई दिखाई दे रही है। मौसम के बदलते मिजाज और बीच-बीच में हुई बरसात के कारण किसान अपनी फसल को लेकर तेजी से मंडी पहुंच रहा है। मंडी में इस समय धान के साथ-साथ बाजरे की भी अच्छी आवक हो रही है, जिससे मंडी लवा-लव नजर आ रही है। हालांकि, फसल की बढ़ती आवक के बावजूद किसानों के चेहरों पर निराशा साफ झलक रही है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य (MSP) के अनुसार उनकी फसल की खरीद नहीं की जा रही है। सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है और भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 575 रुपए अतिरिक्त देने की बात कही गई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है। आश मोहम्मद, हमीद, रतन सिंह किसानों ने बताया कि मंडी में बाजरे में कमी बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है और कम रेट पर खरीदा जा रहा है। वहीं, धान लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से फसल में नमी आने के कारण आढ़ती धान को कम दामों में खरीद रहे हैं। जब इस विषय में महेंद्र कुमार गोयल मंडी आढ़ती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण फसल में नमी जरूर है, लेकिन फिर भी किसानों की फसल खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि नमी होने के बावजूद किसान की उपज को मंडी में खरीदा जा रहा है। वहीं मनोज कुमार मार्केट कमेटी अधिकारी ने बताया कि इस बार नूंह अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। धान की खरीद आढ़तियों द्वारा खुली बोली के माध्यम से की जा रही है। बाजरे की सरकारी खरीद जरूर शुरू की गई है, लेकिन लगातार हुई बरसात के कारण फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, जिसकी वजह से सरकारी खरीद नहीं की गई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक मंडी में करीब 6000 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद हो चुकी है। भावांतर भरपाई योजना के तहत सरकार किसानों के खातों में 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि डाली जाएंगी। कुल मिलाकर, इस बार नूंह जिले के किसानों को मौसम की मार और खरीद की सुस्त रफ्तार दोनों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर फसल तैयार होने के बाद किसान मंडी तक पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपनी मेहनत की कीमत न मिलने से मायूसी झेलनी पड़ रही है。
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 08, 2025 08:34:27
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার -ভয়াবহ বন্যায় বহু বন্যপ্রাণী নদীর জলে চলে এসেছে মাথাভাঙা ২ ব্লকের বিভিন্ন এলাকায়। এরকমই বন্য শূকরের আক্রমণে গতকাল একজন মারা যায়। ফের আজ ঘোকসাডাঙ্গা একই এলাকার আরেক ব্যক্তি নিহত হয়। বনদপ্তরের রেসকিউ টিম কুনকি হাতি, ড্রোন, ঘুমপাড়ানি বন্দুক সহ বিশষ প্রশিক্ষিত টিম বন্যপ্রাণীগুলিকে আয়ত্তে আনার চেষ্টা করছে। গতকাল রাতে নদীতে মাছ ধরতে গিয়ে হিংস্র বন্য শূকরের আক্রমণে প্রাণ হারায় কাশিকান্ত বর্মন। স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্য স্বপন বর্মনের বাবা। আর পরশु রাতের নিহত ছিলেন ধীরেন বর্মন । বনদপ্তর এর আধিকারিকরা ঘটনার স্থলে রয়েছেন । ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনার স্থলে ছুটে যান তৃণমূল নেতা পার্থপ্রতিম রায়।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 08, 2025 08:34:16
Jamui, Bihar:जमुई: मंगलवार की देर रात करीब एक बजे झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक घर के दूसरे तल्ले की खिड़की पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना में खिड़की के शीशे चकनाचूर होकर चारों ओर बिखर गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने घर पर दो बम फेंके थे।अचानक हुए धमाके से घर के सभी सदस्य नींद से जाग गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गृहस्वामी को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। बुधवार की सुबह गृहस्वामी जितेंद्र कुमार बरनवाल उर्फ पिंटू झाझा थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुरानी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में सोया हुआ था, तभी खिड़की पर एक के बाद एक दो बम फेंके गए, जिससे खिड़की टूट गई और कमरे में बारूद की गंध फैल गई। गृहस्वामी ने कहा की मैं एक व्यवसायी हूं और मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घर पर बमबाजी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। आसपास के लोग भी डर के साए में हैं। इधर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन बमबाजी की बात झूठी है जबकि पटाखा छूटने की बातें सामने आ रही है आपसी विवाद के कारण बम चलने की बात कही जा रही है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 08, 2025 08:33:27
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है. बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की. नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की गईं, जिससे मजदूर आक्रोषित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस आम लोगों को परेशान करती है. किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है जिससे हर दिन उनका काम छूट जाता है. सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे. मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे. काफी देर समझाने पर मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ, और जाम को खाली करवाया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top