271206
Balrampur: गैसड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस ने ली निष्पक्ष चुनाव की शपथ
Sishania Ghoplapur, Uttar Pradesh:गैसड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली गैसड़ी में प्रभारी निरीक्षक बलजीत कुमार राव की उपस्थिति में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने निष्पक्ष एवं निर्विघ्न चुनाव कराए जाने की शपथ ली। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी शपथ में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Pre-matric छात्रावास योजना से ग्रामीण और कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा- पोषण में बदलाव
Kawardha, Chhattisgarh:छात्रावासों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान बनी छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा के साथ पोषण को भी मिल रहा बढ़ावा अस़नुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्री-मैट्रिक छात्रावास एवं आश्रम योजना बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभाग द्वारा इन छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के मेस संचालन के लिए छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध कराई जाती है। समय-समय पर इस राशि में वृद्धि भी की गई है, जिससे विद्यार्थियों को भोजन एवं दैनिक आवश्यकताओं की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मिल रहा है। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को रहने और भोजन की सुविधा मिलने से उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होता है। वहीं, छात्रावास का बेहतर वातावरण बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करता है। निश्चित रूप से यह योजना शिक्षा के अवसर बढ़ाने के साथ सामाजिक समानता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हो रही है।0
0
Report
ओबरा में राहगीरों से लूट: पांच बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को ओबरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों को रोककर उनके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली थी। चकाड़ी पुल के पास हुई इस वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकाइल बरामद की गई हैं। हालांकि, इस मामले में दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। VO-1: पूरा मामला ओबरा थाना क्षेत्र के चकाड़ी पुल के पास का है। पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर को तीन राहगीर अपने रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और धमकी देकर मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई। पीड़ित की तहरीर पर ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। VO-2: इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी सेक्टर-10 की तरफ पुराने पीएसी मैदान के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीन नामजद आरोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू तिवारी, राजू यादव, आशीष जायसवाल, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी और रोहित यादव उर्फ राका के रूप में हुई है। VO-3: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नकद, दो स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल पैशन प्रो तथा पल्सर मोटरसाइकाइल बरामद की हैं। दोनों मोटरसाइकिलों के कागजात उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजू यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके खिलाफ ओबरा थाने में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।0
0
Report
बद्रीनाथ धाम में पंच पूजा के तीसरे दिन महाअभिषेक के साथ वेद पाठ सम्पन्न
Karnaprayag, Uttarakhand:आज बद्रीनाथ धाम में पंच पूजा के तीसरे दिन ब्रह्ममूर्त में महाअभिषेक के अवसर पर वेद आचार्यों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के अंतिम अध्याय 'ईशावास्योपनिषद' का उच्चारित पाठ भगवान श्री बद्रीविशाल को श्रवण कराया गया। पाठ संपन्न होने के बाद वेद पुस्तकों को दो ताम्र पत्रों के बीच संपुटित करके भगवान के चरणों में गर्भगृह के भीतर स्थापित कर दिया गया है। सनातन परंपरा के अनुसार 'खड्ग पुस्तक पूजन' का कर्म निभाया गया। मान्यता है कि बद्रीकाश्रम धाम भगवान नर और नारायण की पवित्र तपस्थली है। जहाँ भगवान नर 'छत्र धर्म' (छात्र/क्षत्रिय धर्म) के और भगवान नारायण 'ब्रह्म धर्म' के प्रतीक हैं। इसी पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए आज श्री बद्रीकाश्रम धाम में इस वर्ष का वेद वाचन विराम किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में ये पंच पूजाएं अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। 'जय बद्री विशाल' के जयकारों के साथ आज के अनुष्ठान शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वेदपाठी डॉ. अमित बन्दोलिया का कहना है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत आज पंच पूजा के तीसरे दिन 'खड्ग-पुस्तक पूजन' का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। ब्रह्ममुहूर्त में महाभिषेक के बाद वेद आचार्यों ने ईशावास्योपनिषद का पाठ कर भगवान बद्रीविशाल को श्रवण कराया। नर और नारायण की इस तपस्थली की प्राचीन परंपरा के अनुसार, वेद पुस्तकों को ताम्र पत्रों में संपुटित कर गर्भगृह में भगवान के चरणों में स्थापित किया गया है। इसी के साथ इस वर्ष के लिए धाम में वेद वाचन को विधिवत विराम दे दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर के ककरौली में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चोरी का खुलासा मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में करीब दो माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपये का माल बरामद किया है。 पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की इस वारदात को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि गांव में पड़ोस में ही रहने वाले वरिन और नजर मोहम्मद ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी के माल को अपने पास छिपा लिया था。 ककरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये की नकदी के साथ भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं。 घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के आधार पर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है।0
0
Report
जालौन में पुराने विवाद के चलते युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की फावड़े से हमलाकर निर्मम हत्या, सरेराह युवक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, करीब आधा दर्जन दबंगों ने राजेश को घेरकर सिर पर फावड़े से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही राजेश ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, बुलेट बाइक से खेत से घर लौट रहा था मृतक राजेश, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा की घटना।0
0
Report
आगरा में दलित सम्मेलन से पहले भाजपा नेता का बुद्ध वंदन कार्यक्रम, सपा पर निशाना
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा नेता का बुद्ध वंदन कार्यक्रम भाजपा नेता सीटू चौहान ने जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया बुद्ध वंदना कार्यक्रम बुद्ध वंदना कार्यक्रम में दलित समाज के संत कहर जाने वाले भंते का हुआ सम्मान समारोह भंते और समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से की बुद्ध वंदना दलित समाज भाजपा को साथ,सपा के दलित सम्मेलन से नहीं भटकेगा दलित समाज/सीटू सपा लच्छेदार भाषणों से दलितों को करना चाहती है भ्रमित मोदी योगी सरकार में दलितों का हित सुरक्षित0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में CM योगी आदित्यनाथ ने संदीप सिंह की सगाई समारोह में आशीर्वाद दिया
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंत्री संदीप सिंह के परिवार के सगाई समारोह में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के सगाई समारोह में शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की, मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज यहां आने का अवसर राजवीर सिंह राजू भैया की पत्नी प्रेमलता जी की वजह से मिला है, योगी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि प्रेमलता जी ने डांट लगाई थी, जिसके बाद सभी को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भेजा गया, सीएम ने कहा कि उन्हें निमंत्रण इसलिए भी मिल गया, क्योंकि संदीप सिंह सरकार में मंत्री हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि शाम 4 बजे के बाद पहुंचने पर यहां लोगों से मुलाकात का मौका कम मिलेगा, लेकिन यहां बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी देखकर खुशी हुई, योगी आदित्यनाथ ने इस जनसमूह का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिवंगत बाबूजी कल्याण सिंह को देते हुए कहा कि यह सब उनके प्रति लोगों के प्रेम और जुड़ाव की वजह से है, अलीगढ़ में सगाई समारोह के मंच से सीएम योगी के संबोधन की चर्चा।0
0
Report
कोनी थाना के पीछे अटल आवास में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासा तालाब के पीछे स्थित अटल आवास में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत घर के बाहर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी मारपीट का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हुई इस मारपीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल वायरल वीडियो कोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
छठ पूजा में खरना की तैयारी से शहर में भक्तिमय माहौल, चार दिवसीय महापर्व शुरू
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन आज छठव्रती खरना की तैयारी में जुटी हैं। जहानाबाद शहर के गौरक्षणी स्थित संगम घाट पर भी छठ पर्व मनाने पहुंचीं व्रतियों के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल है। छठी मइया के पारंपरिक गीतों के बीच व्रती पूरी श्रद्धा और शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार कर रही हैं। खरना को लेकर घरों और घाटों पर चावल, गुड़ और दूध से खीर के साथ रोटी और पिट्ठा बनाया जा रहा है। शाम को भगवान भास्कर को प्रसाद का भोग लगाने के बाद छठव्रतियां खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। प्रसाद ग्रहण के बाद छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। खरना का प्रसाद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच भी वितरण किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। एक श्रद्धालु ने बताया कि वह लुधियाना में रहती है। छठ पूजा का उन्हें खासा इन्तेजार रहता है और वे इस बार छठ पूजा के मौके पर अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची है। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर उन्होंने तीन माह पूर्व ही ट्रेन में टिकट कराया था। वावजूद उन्हें आने में बहुत परधानियो का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। छठ के दूसरे दिन पूरे परिवार के साथ गौरक्षणी स्थित मंदिर में छठ पर्व मना रहे है। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ महापर्व शुद्धता, आस्था और विश्वास का पर्व है। खरना के दिन प्रसाद तैयार कर भगवान सूर्य को भोग लगाया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। मान्यता है कि छठी मइया की पूजा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। चार दिवसीय इस महापर्व में खरना के बाद रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी, जबकि सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन होगा। इधर, छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। शहर के गौरक्षणी संगम घाट समेत जिले के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस: 8-10 हजार लोगों की शोभायात्रा और आमसभा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. आयोजन में 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. कार्यक्रम की शुरुआत बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से होगी, जिसके बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा के समापन पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विशाल आमसभा आयोजित होगी. इस दौरान जनजातीय समाज की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा. जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं. जनजातीय गौरव दिवस आयोजन समिति के तत्वावधान में 16 नवंबर को विशाल शोभायात्रा और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन की जानकारी पत्रकारवार्ता में समिति की ओर से श्रीमती वंदना उइके ने दी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. आयोजन की शुरुआत आदिवासी बालक छात्रावास स्थित बूढ़ा देव स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद जरहाभाठा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नेहरू चौक, सदर बाजार और गोल बाजार होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेगी. यहां शोभायात्रा विशाल आमसभा में परिवर्तित होगी. आमसभा में मुख्यमंत्री को जनजातीय समाज की विभिन्न मांगों से जुड़ा मांगपत्र सौंपा जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे.0
0
Report
जमशेदपुर में लोकआस्था का महापर्व छठ: खरना preparations और नदी घाटों पर रौनक
Jamshedpur, Jharkhand:लोकआस्था का महापर्व को लेकर जमशेदपुर में भी काफी रौनक देखने को मिल रहा है, आज खरना है जिसे लेकर छठवर्त धारियों ने नदी में स्नान कर खरना की तैयारी में जुट गईं हैं, मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर व्रतधारियों ने स्नान कर खरना की तैयारी में लग गईं हैं, उसके साथ ही नदी घाट पर व्रतधारियों ने छठ के गीत गाकर छठ माता की आराधना में लग गए हैं, व्रतधारियों ने कहा कि आज खरना का प्रशाद खाने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत का शुभारम्भ हो जाएगा।0
0
Report
कुशीनगर में स्वगणना शुरू: मोबाइल, लैपटॉप से घर बैठे नागरिक दर्ज कर पाएंगे विवरण
Kushinagar, Uttar Pradesh:जनगणना-2027 को लेकर कुशीनगर में तैयारियां तेज - 16 नवंबर से शुरू होगा स्वगणना अभियान - 16 से 30 नवंबर तक नागरिक मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर से खुद दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार का विवरण - पहली बार डिजिटल जनगणना के साथ मिलेगी स्वगणना की सुविधा - स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण - स्वगणना पूरी होने पर मिलेगी विशेष SE ID - प्रगणक के घर पहुंचने पर देनी होगी आईडी - 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा घर-घर जनगणना अभियान - 5 से 9 जनवरी 2027 तक होगा जनगणना का पुनरीक्षण कार्य - कुशीनगर में जनगणना के लिए 7,840 एन्यूमरेशन ब्लॉक निर्धारित - 6,822 प्रगणक और 1,021 सुपरवाइजरों की हुई तैनाती - जिले की अनुमानित जनसंख्या 47 लाख 56 हजार 648 - जनगणना में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय - जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर दी अहम जानकारी - डीएम ने कुशीनगर के नागरिकों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर पुलिस ने गैंगस्टर पर कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार और 29 मुकदमे दर्ज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस का गैंगस्टरों पर एक्शन, पुलिस ने 13 गैंगस्टर के आरोपी किये गिरफ्तार, 2 महिलाओं सहित 13 आरोपी गोकशी में बने गैंगस्टर, गोकशी के 13 आरोपियों पर 29 मुकदमे दर्ज, सलमान पाल्लू वसीम दानिश सीमा सहित 13 आरोपी, वर्ष 2024 से गोकशी की घटनाओं में थे संलिप्त, अपराधियों की अर्जित संपत्ति पर होगी कार्रवाई, SP, गोकशी के बाद सिटी में बेचते थे आरोपी गौ मांस, थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई。0
0
Report
सपा ने उठाई किसानों की आवाज, गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शामली में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खेवाल ने गन्ना किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और खेती की लागत के चलते किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना बेहद जरूरी है। सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, मेरठ-करनाल बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खेवाल ने प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद, बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी की लगातार बढ़ती कीमतों ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है। ऐसे में सरकार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या समय पर भुगतान नहीं होना है। किसान अपनी फसल चीनी मिलों को देने के बाद भी लंबे समय तक भुगतान का इंतजार करते रहते हैं। इससे किसानों को खेती के साथ-साथ परिवार की जरूरतें पूरी करने में भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को गन्ने का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के पिछले वर्षों के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द से जल्द दिलाने की मांग उठाई। सुरेंद्र सिंह खेवाल ने बीते 30 वर्षों में गन्ना भुगतान में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी के मामलों में न्यायालय के आदेशों के अनुसार किसानों को ब्याज भी दिया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनका पूरा हक मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज किसान अपनी मेहनत की फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। बाईट...सुरेंद्र सिंह खेवाल (जिलाध्यक्ष समाजवादी शामली)0
0
Report
किसानों का गुस्सा फूट जाए: गन्ने का MSP 600 और 14 दिनों में भुगतान की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। किसानों की मुख्य मांग है कि गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और शुगर मिलों द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित हो। दरअसल, किसान कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कार्यालय परिसर के बाहर ही रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने गेट पर ही जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन और उग्र होगा और किसान नेशनल हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
