271201
बलरामपुर: फर्जी वीजा और धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ वीजा देने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों ने कुवैत भेजने के नाम पर युवकों से लाखों रुपए की ठगी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदिरापुरम की लिफ्ट में व्यक्ति ने पेशाब कर दिया, वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अहिंसा खंड-1 की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स लिफ्ट के अंदर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या थी और अचानक पेशाब का प्रेशर इतना बढ़ गया कि वह खुद को रोक नहीं पाया। ब्लैडर पर अत्यधिक दबाव के चलते व्यक्ति मजबूरी में लिफ्ट के अंदर ही पेशाब करने लगा। स्थिति ऐसी थी कि यदि वह खुद को रोकता तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती थी। इसी वजह से उसने चलती लिफ्ट में ही पेशाब कर दिया। वायरल वीडियो सोसायटी के F-2 टावर की लिफ्ट का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लिफ्ट में प्रवेश करता है और कुछ देर बाद पेशाब करने लगता है। इस दौरान लिफ्ट कई फ्लोर पर रुकती है और उसके दरवाजे भी खुलते हैं, लेकिन व्यक्ति लिफ्ट के अंदर ही रहता है। पेशाब करने के बाद वह अपने फ्लोर पर उतर जाता है। बाद में लिफ्ट में दुर्गंध आने पर कई रेजिडेंट्स ने RWA और मेंटिनेंस विभाग से शिकायत की। इसके बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और सोसायटी में भी इसे लेकर चर्चा हो रही है। वही इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी और सामने आया है, जिसमें सोसायटी के अंदर काम करने वाली महिला कर्मचारी इस गंदगी को साफ कर रही है।0
0
Report
पुंछ के लोरन में जंगली भालू रिहायशी इलाके में पहुंचा, वन विभाग ने पकड़ लिया
Chikri Ban, पुंछ के लोरन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली भालू रिहायशी इलाके में पहुंच गया। भालू की मौजूदगी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। सीमावर्ती जिला पुंछ के लोरन इलाके में एक जंगली भालू रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। भालू को आबादी के बीच देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने जंगली भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। भालू के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।0
0
Report
भानपुरी केशरपाल में मछली पकड़ते समय डूबे सामू कश्यप की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:भानपुरी थाना क्षेत्र के केशरपाल में मारकंडी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान सामू कश्यप के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सामू घर से मछली पकड़ने के लिए नदी गया था, इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने नदी में शव देख इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर में साझा प्रयासों से अमरनाथ यात्रा देश-भर के लिए आदर्श मॉडल बना: LG
Aram Pora, Ganderbal, The Lieutenant Governor said the yatra had again shown that when the administration, civil society, local residents of Jammu Kashmir and the Langar Organisations work with shared resolve, no challenge is insurmountable. Calling them custodians of India's shared civilizational heritage, the Lieutenant Governor urged all stakeholders to begin preparations for next year based on this year's experience, and to work with the Shrine Board so that the Shri Amarnath Ji Yatra is regarded nationwide as a model spiritual pilgrimage. “My prayer is that Lord Shiva may continue to shower His divine grace upon you all, and that every year you may continue to serve Baba’s devotees in the same manner,” he said.0
0
Report
ICMR रिपोर्ट के अनुसार 2016 में 61.8% मौतें नॉन-कम्युनिकेबलDiseases से; NFHS बताता है रक्तचाप
Aram Pora, Ganderbal, The Lieutenant Governor Manoj Sinha cited the 2018 ICMR report, which found that non-communicable diseases accounted for 61.8 percent of all deaths in 2016, up from 37.09 percent in 1990. The National Family Health Survey, the Lieutenant Governor noted, records high blood pressure in 11 per cent of women and 15 percent of men aged 15–49.0
0
Report
गुरेज़ की दो महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों को देशभर के बाजारों तक पहुँचाया
Two Gurez women take local products to markets across India Anchor:-Two women from the border area of Gurez in Bandipora district, Safiya and Waheeda, have turned local products into a source of livelihood and are working to take products made in the valley to markets across the country. Operating under the banner of “Gurezi Bazaar,” Safiya and Waheeda sell a range of local and traditional products from Gurez. Their initiative aims to connect locally produced goods with customers outside the valley while creating market opportunities for local producers and artisans. Speaking to the media, the two women said they faced several challenges while starting and expanding their work, but continued with their efforts. “Many difficulties came our way, but instead of stepping back from our goal, we decided to work harder,” they said. Their initiative has also provided a platform for local products, traditional skills and the cultural identity of Gurez to reach customers in other parts of the country.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक मसूद का बीजेपी विधायक पर पलटवार, गरबा को लेकर नया विवाद
Noida, Uttar Pradesh:- कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा पर पलटवार... - मुसलमान वैसे भी गरबा कार्यक्रम में नहीं जाते... - मैंने तो सुना था कि गरबा कार्यक्रम में सिर्फ इंसान ही जाते हैं...0
0
Report
जमुई में नाबालिग से छेड़खानी वीडियो के बाद तीन गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन तेज
Jamui, Bihar:जमुई : टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास नाबालिग युवती से छेड़खानी और युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमुई शहर में प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया。 प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी में देरी को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी उठाई。 दरअसल, 19 सितंबर की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास दो युवक और एक युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ मारपीट और युवती के साथ छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 हालांकि, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा उसकी तत्काल गिरफ्तारी और मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया。 बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र: दूसरा दिन शुरू, तस्वीरों में दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (J&K): SECOND DAY OF J&K ASSEMBLY SESSION0
0
Report
Advertisement
नवादा में चलती बाइक से चेन चोरी, दंपति और बच्चे घायल
Nawada, Bihar:चलती बाइक से चेन छीनी, दंपती और बच्चा जख्मी,2 लाख के सोने की चेन झपटी, दंपति बाइक से गिरे, हेलमेट ने बचाई जान, घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल नवादा जिले के खराट मोड़ के पास बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से चेन छीन ली। इस दौरान महिला अपने पति और बच्चे के साथ नवादा आ रही थी। चेन छीनने के बाद महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए। घायल पति-पत्नी और बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गोपाल जी, उनकी पत्नी रजनी कुमारी और बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। रजनी कुमारी ने बताया कि वे राजगीर में एक मीटिंग से लौट रहे थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने रजनी के गले पर हाथ मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन छीनते ही वे बाइक से सड़क पर गिर गए। रजनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन गिरने से उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने सोने की एक चेन और एक ढोलना लूटा, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।0
0
Report
Jamui में नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ के वीडियो: SIT, तीन गिरफ्तार, चाकू हमला
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): SUDHAKAR SINGH (RJD) ON SIT AFTER VIRAL VIDEOS OF MINORS BEING HARASSED IN JAMUI / THREE HELD IN JAMUI INCIDENT / KNIFE ATTACK ON TWO MINOR GIRLS0
0
Report
Jamui घटना पर Bhai Birendra ने एनकाउंटर की मांग; NDA ने उसे नाबालिक कहा
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BHAI BIRENDRA (RJD) ON JAMUI INCIDENT DEMAND FOR ENCOUNTER OF JAMUI CRIMINAL NDA LEADERS CALLING INCIDENT MINOR MUZAFFARPUR BLADE INCIDENT0
0
Report
Advertisement
TRE 4.0 भर्ती: बिहार PSC ने 32,388 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया
Patna, Bihar:बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। TRE 4.0 के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षकों के पद शामिल हैं। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद हैं। इस तरह सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए सबसे पहले BPSC के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जो अब शुरू हो चुकी है..इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरने होंगे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन जमा करने के बाद उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। 150 प्रश्न, 150 अंक और ढाई घंटे का समय TRE 4.0 की लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ यानी MCQ आधारित होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। गलत उत्तर देने पर निर्धारित नियम के अनुसार एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। शिक्षण स्तर और विषय के अनुसार प्रश्नपत्र की संरचना अलग-अलग हो सकती है। भाषा और सामान्य अध्ययन के साथ संबंधित शिक्षक पद के विषय से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।0
0
Report
मिलक थाना क्षेत्र में मुठभेड़, गौकशी आरोपी नदीम गिरफ्तार, हथियार बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:मिलक में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी, तमंचा, कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद. एंकर:रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, पुलिस के मुताबिक नहर के रास्ते में एक टेंपो के अंदर दो संदिग्ध गौवंशीय पशु के वध की फिराक में थे, पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में नदीम नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घायल आरोपी नदीम को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके अलावा पुलिस ने कुल्हाड़ी, चापड़, चार छुरी, दो रेती, लकड़ी का गुटका और तीन प्लास्टिक के कट्टे समेत पशु काटने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से एक टेंपो भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र लतीफ निवासी भैसोडी, थाना मिलक के रूप में हुई है, पुलिस के मुताबिक नदीम थाना मिलक का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नदीम के खिलाफ पशु क्रूरता और गौकशी से जुड़े मामलों के अलावा लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, उसके खिलाफ मिलक के साथ-साथ बिजनौर और बहराइच जनपदों में भी मामले दर्ज बताए गए हैं, पुलिस ने इस मामले में थाना मिलक पर बीएनएस की धाराओं 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, मुकदमें में गिरफ्तार आरोपी नदीम के साथ उसके फरार साथी को भी नामजद किया गया है.0
0
Report
कोटा में महापौर चुनाव और अनंत चतुर्दशी जुलूस के बीच भारी सुरक्षा तैनाती
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस के लिए 25 सितंबर एक बड़ी चुनौती है क्योंकि उसे दिन कोटा में कोटा नगर निगम के लिए महापौर का चयन होना है साथ राजस्थान में सबसे बड़े अनंत चतुर्दशी का जुलूस निकलने वाला है लगभग 3000 से अधिक पुलिसकर्मी सुबह से लेकर देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे बड़ी चुनौती को लेकर कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम से खास बातचीत0
0
Report
Advertisement
