Back
बलरामपुर में अमघटी जंगल में नग्न शव, हत्या की आशंका: पुलिस ने मामला दर्ज किया
PTPawan Tiwari
Oct 06, 2025 06:47:09
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जनपद के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के अमघटी जंगल में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का नग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम गोकुला बुजुर्ग (मौहरवा) निवासी कर्ता राम उर्फ करतु वर्मा (45) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, कर्ता राम रविवार शाम मुद्दों भट्टा बाजार के पास कुछ लोगों से विवाद के बाद घर से निकला था और रातभर खोजबीन के बावजूद वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव नग्न अवस्था में देखा तो सनसनी फैल गई।
रिश्तेदारों ने बताया कि शव पर कई जगह चोटों के निशान हैं, विशेष रूप से गले और गुप्तांगों पर गहरे जख्म मिले हैं। इससे अंदेशा है कि हत्या से पहले उसे यातनाएं दी गईं। कर्ता राम भैंस खरीदने-बेचने का काम करता था। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं。
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NJNitish Jha
FollowNov 16, 2025 11:34:440
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 16, 2025 11:34:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 16, 2025 11:34:220
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 16, 2025 11:34:060
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 16, 2025 11:33:290
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 16, 2025 11:33:180
Report
PSPradeep Sharma
FollowNov 16, 2025 11:32:560
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 16, 2025 11:32:310
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 16, 2025 11:32:040
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 16, 2025 11:31:500
Report
PSPramod Sharma
FollowNov 16, 2025 11:31:370
Report