Back
समस्तीपुर: सेना के जवान ने चचाओं के परिवार पर गोली चलाई, चार घायल
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 06, 2025 08:38:05
Bihar
समस्तीपुर में सेना में तैनात जवान ने अपने ही दो चाचा के परिवार के चार लोगों को मारी गोली। गोलीकांड की घटना में रिटायर्ड फौजी समेत चार लोग जख्मी। आरोपी सेना के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में तीन सैनिकों के बीच चली दर्जनों राउंड गोली, जिसमें एक पूर्व सैनिक समेत चार लोग को लगी गोली। वर्तमान सैनिक नवीन कुमार सिंह ने मारी है चारों को गोली। घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गाँव की है जहाँ सेना में तैनात जवान ने अपने चाचा से पानी बहाने के विवाद के कारण दो चाचा के परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसमें चार लोगों को गोली लगी है जिसमें सेना से रिटायर महेश सिंह, सुरेश सिंह और सुरेश सिंह की पत्नी रंजना देवी और उसके बेटे गुलशन सिंह को गोली मारी गई है। सभी को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि वर्षा के पानी बहने के कारण विवाद शुरू हुआ इसके बाद सेना में तैनात जवान नवीन सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। जिसमें महेश सिंह को 4 गोली, सुरेश सिंह को 3 गोली, रंजना देवी को 2 गोली और गुलशन कुमार को 5 गोली लगी है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ संजय सिन्हा का बताना है कि सुबह छह बजे की घटना है। तीन भाइयों की साझेदारी में उमेश सिंह ने वर्षा के पानी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद हुआ। किसी विवाद को लेकर उमेश सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह जो वर्तमान में सेना में तैनात है उसने ही अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें चार लोगों को गोली लगी है। सभी का इलाज डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी इलाजरत हैं। घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया गया। साथ ही घर से ही आरोपी नवीन कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowOct 06, 2025 10:51:410
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 06, 2025 10:51:310
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 06, 2025 10:51:040
Report

0
Report
MPManish Purohit
FollowOct 06, 2025 10:50:420
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 06, 2025 10:50:280
Report
0
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 06, 2025 10:50:030
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 06, 2025 10:49:501
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 06, 2025 10:49:410
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 06, 2025 10:49:300
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 06, 2025 10:49:220
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 06, 2025 10:49:040
Report
0
Report