271206
Balrampur: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान
Sishania Ghoplapur, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डे के निर्देशन और सहायक कमांडेंट सुजीत कुमार की निगरानी में कोईलावास चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kashmir में migrant workers पर ULC धमकी, डर नहीं, स्थानीय-प्रवासी भाईचारा कायम
Srinagar, Uttarakhand:A fresh threatening message purportedly issued by the United Liberation Council (ULC), allegedly targeting migrant workers in Jammu and Kashmir, has triggered concern among sections of the non-local labour community. The message reportedly refers to migrant workers as “Delhi’s pawns” and warns them to leave Jammu and Kashmir or face consequences. Security agencies have described the ULC as an online proxy front allegedly linked to the banned Lashkar-e-Taiba (LeT). The authenticity and origin of the message are, however, subject to verification by the concerned security agencies. Amid the reported threat, several non-local labourers working in Kashmir said they have not been intimidated and will remain, emphasizing peaceful coexistence and trust in the people and security arrangements. They highlighted the strong bonds of brotherhood between local Kashmiris and migrant workers, saying that local people have generally supported and helped them in their daily lives. The workers said they came to Kashmir to earn a livelihood and have no intention of becoming part of any political or security-related controversy. They appealed to people to maintain peace and communal harmony and not allow elements with vested interests to disturb the atmosphere. The reported threat has once again raised concerns over attempts by militant or extremist elements to create fear among civilians and disturb the peaceful environment in Jammu and Kashmir. The migrant workers maintained that Kashmir belongs to all those who live and work here peacefully, and said that they would continue their livelihood without succumbing to intimidation. Their message was clear: “We are safe in Kashmir, we trust the people of Kashmir, and threats will not break the brotherhood between locals and migrant workers.”0
0
Report
इटियाथोक के श्रेयस शाश्वत शुक्ला का गोल्डन पंच, बॉक्सिंग में जीता सोना
Karuwa Para, Uttar Pradesh:इटियाथोक। गत दिवस आगरा में आयोजित रीजनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट प्रतियोगिता में गोंडा जनपद के इटियाथोक गांव निवासी श्रेयस शाश्वत शुक्ल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने यह खिताब जीता। वर्तमान में वे लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिटी मांटेश्वरी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं।पिता ज्ञानचंद शुक्ल और माता पूनम शुक्ला व चाचा सरस चंद शुक्ल ने बेटे को खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।बॉक्सिंग कोच कृपा शंकर ने कहा कि श्रेयस शाश्वत शुक्ल से आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक की उम्मीद है।0
0
Report
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तेज बारिश, जलजमाव के संकेत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है सुबह से ही हर अंतराल पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक नया सिस्टम बन रहा है जिस वजह से मौसम में तब्दीली देखी जा रही है और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरीके से रहने की संभावना है। लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जल जमाव हो गया है सड़कों पर भी घुटने तक पानी भरा है।0
0
Report
Advertisement
बारां के गोपालपुरा- दुनीखेड़ा में मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं
Baran, Rajasthan:बारां नगरपरिषद के गांव में मुक्तिधाम तो है, रास्ता नहीं... सालों से लोग परेशान परेशान, बारिश में 5 किलोमीटर दूर बारां शहर में ले जाना पड़ता है शव के अंतिम संस्कार के लिए बारां नगरपरिषद के वार्ड नंबर 53 और 57 के गोपालपुरा और दुनीखेड़ा गांव में एक अजीब विडंबना सामने आई है। गांव में मुक्तिधाम तो बना हुआ है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं है। बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारां शहर से सटे गोपालपुरा -दुनीखेड़ा गांव की आबादी करीब 1300 है। दोनों गांव नगरपरिषद के वार्ड 53 और 57 में आते हैं। यहां मुक्तिधाम की सुविधा तो है, लेकिन मुक्तिधाम तक जाने वाला कच्चा रास्ता लगातार बारिश के बाद दलदल बन चुका है। हालात ये हैं कि आम दिनों में तो ग्रामीण किसी तरह मुक्तिधाम तक पहुंच जाते हैं, लेकिन जब किसी की मौत होती है तो शव को इसी कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना लगभग असंभव हो जाता है। मजबूरन ग्रामीणों को शव को गांव से 5 किलोमीटर से ज्यादा दूर बारां शहर के मुक्तिधाम तक ले जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, मुक्तिधाम परिसर में बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, लेकिन बारिश और बदहाल व्यवस्था के बीच उन्हें घंटों परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि सालों पुरानी है। इसको लेकर वर्तमान और पूर्व विधायक से लेकर मौजूदा वार्ड पार्षद तक को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द मुक्तिधाम तक पक्के रास्ते का निर्माण करवाया जाए और वहां बैठने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उन्हें बारिश में शव को बारां ले जाने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके। बाइट - ग्रामीण0
0
Report
टिब्बी में नशा तस्करी से अर्जित 70 लाख का मकान पुलिस ने फ्रीज किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी में नशा तस्करी से अर्जित 70 लाख का रिहायशी मकान फ्रीज, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत NDPS की धारा 68एफ में बड़ी कार्रवाई, टिब्बी के गुड़िया गांव में आरोपी राजकुमार उर्फ राजू का मकान फ्रीज, NDPS सहित अन्य धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं, आरोपी पर, तस्कर की कथित अवैध संपत्ति पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने का सिलसिला जारी, टिब्बी थानेदार राकेश सांखला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
धौलपुर में स्वीप टीम और स्कूल ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया
Dholpur, Rajasthan:स्वीप टीम और स्कूली बच्चों ने चलाया वोट बुलावा अभियान, घर-घर बांटे पीले चावल धौलपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026 के तहत सप्तम दिवस को स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने एवं मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूकता लाने हेतु जिला स्वीप टीम एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी के छात्र-छात्राओं ने विशेष अभियान चलाया। 7 सितंबर 2026 को जिला स्वीप टीम ने वोट बुलावा अभियान के तहत पुरानी छावनी धौलपुर में घर-घर हेला देकर पीले चावल बांटे और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूक किया। इस दौरान "वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल" और "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्वीप प्रकोष्ठ संयोजक महेश मंगल ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक देश की सरकारी प्रणाली को बनाती है, का संदेश दिया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी प्रधानाचार्य सविता कुमारी ने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की आधारशिला है। हमें अपने सारे काम छोड़कर भयमुक्त होकर बिना प्रलोभन के सबसे पहले शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। जिला स्वीप टीम द्वारा विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ को मतदाता शपथ दिलाई गई।0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा का पाली दौरा: 8 सितम्बर को रोड शो और मुलाकातें
Pali, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली दौरा, 8 सितंबर को पाली के विभिन्न मार्गो से होकर निकलेगा रोड शो, नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात, कार्यक्रम को लेकर सिटी सीओ मंगलेश चुंडावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट, सीएम के रोड़ शो को लेकर रूट मेप का लिया जायजा, पुलिस टीम की तैनाती सहित रूट का बारीकी से किया निरीक्षण, एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को 11 बजे सीएम शर्मा का पाली पहुंचने का है कार्यक्रम।0
0
Report
कोटपूतली वार्ड-46 में महिला प्रत्याशियों की घमासान, प्रचार आखिरी दौर में तेज
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली Ward-46 में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में महज दो दिन शेष रहने के कारण क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियाँ चरम सीमा पर हैं। चुनाव आयोग के अनुसार कल शाम से चुनावी शोर-शराबा पूरी तरह थम जाएगा। अंतिम समय में सभी प्रत्याशी जीत के दावों के साथ एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। महिला आरक्षित नगर परिषद कोटपूतली के वार्ड-46 में मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है; प्रत्याशी एवं उनके समर्थक गली-गली डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ ही महिला मतदाताओं से संवाद बनाकर क्षेत्र के विकास, सफाई, सड़कों के निर्माण, पानी की समस्या और बुनियादी सुविधाओं के सुधारीकरण जैसे मुद्दों पर भरोसा जीतने की कोशिश जारी है। मतदाताओं की प्रतिक्रियाएं मिश्रित हैं: कई लोग कहते हैं कि हर प्रत्याशी बढ़े-चढ़े वादे करता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन वादों को पूरा करना कठिन हो जाता है; वहीं कुछ लोग विकास कार्य करने वाले, क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले और ईमानदार प्रत्याशी को वोट देने की बात कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रचार थमने के बाद उम्मीदवारों के बीच किसका पलड़ा भारी रहेगा और वोटिंग के दिन वार्ड-46 की जनता किसके सिर जीत का सेहरा बाँधती है।0
0
Report
सुजानगढ़ में 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Churu, Rajasthan:75 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित घर में ही मिली लाश पुखराज देवी के गले के पास से बह चुका है काफी खून एडिशनल एसपी पवन कुमार, डीएसपी अनुज शुभम, कोतवाली सीआई मुकेशचंद पहुंचे मौके पर, पुलिस जुटा रही है मामले की जानकारी बाकी परिवारजन रहते हैं राजस्थान से बाहर सुजानगढ़। शहर के मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक घर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुखराज देवी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले के पास से भारी मात्रा में खून बहा हुआ पाया गया है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मतदान पर्ची बांटने वाले लोग महिला के घर पहुंचे। घर के चौक में महिला का लहुलूहान शव देखकर वे सन्न रह गए और तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचित किया। महिला की मौत की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी पवन कुमार, डीएसपी अनुज शुभम तथा कोतवाली थानाधिकारी मुकेश चंद जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मौका-मुआयना कर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतका पुखराज देवी घर पर अकेली रहती थीं, जबकि उनके अन्य परिजन राजस्थान से बाहर रहते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाइट अनुज शुभम डीएसपी0
0
Report
Advertisement
खरगोन में ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:बलकवाड़ा थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से ऑयल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शकुंतला रुहल ने खुलासा करते हुए बताया आरोपियों से 1860 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, जिसकी कीमत करीब 4.09 लाख रुपए, बरामद किया गया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बैलेनो और ईको कार भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार पिछले एक माह में बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्रांसफॉर्मर बंद होने की शिकायतें मिली थीं। जांच में ट्रांसफार्मरों के निचले हिस्से में कट लगाकर ऑयल चोरी किए जाने का खुलासा हुआ। मामले में बलकवाड़ा थाने में पांच प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से रुपखेड़ा निवासी करण डावर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों पप्पू, बबलू और शाहवाज उर्फ राजा के साथ मिलकर चोरी करना और ऑयल बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा यह ऑयल धार जिले के धरमपुरी में बेचा जा रहा था पुलिस ने चोरी का मॉल खरीदने वाले दुकानदार को भी आरोपी बनाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑयल के अलावा बैलेनो कार, ईको कार, आरी पत्ता और साइकिल का ट्यूब जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खरगोन के अलावा बड़वानी और धार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। गिरोह के ओर लोगो को पकड़ा जाएगा0
0
Report
9 सितंबर सुप्रीम कोर्ट फैसले से पहले बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर उत्तराखंड प्रशासन तैयार
Dehradun, Uttarakhand:एंकर हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा फैसला आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट की सुप्रीम सुनवाई को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने पूरी ताकत के साथ पैरवी की है। प्रशासन को जो भी सुप्रीम कोर्ट से निर्देश दिए गए हैं उन पर काम किया गया है और भविष्य में भी सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा इसके लिए प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है और कार्य कर रहा है। । बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर राख, जनहानि नहीं
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी आग - धू धू कर जल उठा मकान - बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली - घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं - जिले में कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश - कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
संभल में बाबा वहाउद्दीन शाह मस्जिद शिकायत मामले में ASI की एंट्री
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल की बाबा वहाउद्दीन शाह मस्जिद के ASI संरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की जांच के ASI की टीम कल बाबा वहाउद्दीन शाह मस्जिद पहुंचेगी ।0
0
Report
खंभाखाल- सिलोडा सड़क निर्माण के लिए DM ने कार्रवाई शुरू करने के संकेत दिए
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के सीमांत खंभाखाल - सिलोडा गांव को सड़क से जोड़ने के मामले में डीएम ने कहा इस सड़क पर pwd विभाग द्वारा देरी और कुछ गांव के लोगों द्वारा विरोध की बात सामने आई है जिसके लिए अब एस डी एम को निर्देशित किया गया है और बैठक कर जल्द सहमति बनाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा जिससे सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को कम किया जा सके आपको बता दे कि पिछले दिनों सिलोडा गांव का एक वीडियो जिसमें मरीज को डंडी कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत की थी और अपनी समस्या के बारे में बताया था।0
0
Report
डीएम जनता दर्शन में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश निस्तारण; पुरानी शिकायतों के लिए रिपोर्ट
New Tehri, Uttarakhand:डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा पुरानी शिकायतों की बनेगी अलग रिपोर्ट। टिहरी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकतर का मौके पर निस्तारण किया गया; पुनर्वास, PWD और जलसंस्थान विभाग से जुड़ी पुरानी शिकायतों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि पुरानी शिकायतों में अधिकतर शिकायत नहीं, बल्कि लोगों की अतिरिक्त मांगे शामिल हैं, जिनको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान किया जाएगा और अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
