Balrampur - मिशन शक्ति अभियान फेज-V" के दृष्टिगत जमपद में छात्राओं को दी जानकारी
Bhojehara, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल,महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं,बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 व साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
