Balrampur - नहर का गेट टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
Sishania Ghoplapur, Uttar Pradesh:मजगवा जलाशय का गेट टूटने के कारण जलाशय से निकला पानी, जिसके वजह से किसानों की फसल खराब हो गई और उन्होंने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है, इस संबंध में जेई मंजगवा जलाशय संतोष यादव ने कहां की गेट ठीक कराया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बर्फीली वादियों में स्केटिंग का आनंद: शानदार नजारे के बीच यादगार सफर
Noida, Uttar Pradesh:खूबसूरत वादियां, चारों तरफ बर्फ और ठंडी-ठंडी हवाएं... ऐसे नजारे के बीच स्केटिंग करने का मजा ही कुछ अलग होता है! जहां एक तरफ कुदरत की खूबसूरती मन मोह लेती है, वहीं बर्फ पर फिसलते हुए आगे बढ़ना इस सफर को और भी यादगार बना देता है। सच में, ऐसी जगह पर स्केटिंग करने का मौका मिले तो शायद कोई वापस आने का नाम ही न ले! वादियों में स्केटिंग का अलग ही मजा है! खूबसूरत नजारा और बर्फ पर शानदार सफर!प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से बिहार में विकास की उम्मीद, वैशाली में पुल उद्घाटन
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर कहा माननीय प्रधानमंत्री जी 21 तारीख को जो सबसे पुराना गणतंत्र वैशाली की धरती पर आ रहे हैं। सिक्स लेन पुल, जो पटना-बिदुपुर पुल है, जो नॉर्थ बिहार को, साउथ बिहार को जोड़ता है, उस पुल का उद्घाटन करेंगे। और बहुत सारी योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे जो जनहित की योजनाएं हैं。 बिहार को सौगात देंगे। और कुछ इन्वेस्टमेंट का भी मंत्र देकर जाएंगे, इन्वेस्टर्स भी आएंगे। उसके आने से निश्चित तौर पर बिहार में एक उत्साह है, बिहार में विकास होगा, बहुत सारे क्षेत्रों में काम होंगे。 वही मंत्री ने कहा 2 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे। बिहार सरकार के चीफ सेक्रेटरी के पत्र निकाले जाने को लेकर कहा यह अच्छी पहल है। लोकतंत्र में तो होना चाहिए, जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि—हम जनता के सेवक हैं। और हमारी प्राथमिकता, अहमियत, हमारा कार्यशैली सब जनता के लिए होता है, तो निश्चित तौर पर ग्राउंड स्तर पर ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि जो डेमोक्रेसी का जो मतलब है—ट्रू डेमोक्रेसी जिसको कहते हैं, ग्रासरूट ऑफ डेमोक्रेसी—उसका मतलब निकले और सही मायने में ग्राम स्वराज जो गांधी जी का सपना था, तो इससे निश्चित तौर पर होगा। और हम समझते हैं कि एक स्वागत योग्य कदम है। बाइट — संतोष सुमन, मंत्री, बिहार सरकार90 से पार दादी, घर में जिम बनाकर 100 साल तक जीने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh: उम्र भले ही 90 साल पार कर चुकी हो, लेकिन दादी के हौसले अभी भी जवान हैं....जहां इस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं दादी ने घर को ही जिम बना रखा है और बड़े मजे से कसरत कर रही हैं.... लगता है दादी ने 100 साल तक जीने की पूरी तैयारी कर ली है....इनका जोश देखकर तो यमराज भी सोचते होंगे कि अभी इन्हें बुलाना खतरे से खाली नहीं, कहीं मुझे ही एक्सरसाइज न करवाने लग जाएं दादी की फिटनेस के आगे जवानी भी फेल! 100 साल तक जीने की पूरी तैयारीसरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया
Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar IDजयपुर विद्युत हादसा: गलत शटडाउन से श्रमिक की मौत पर विभाग पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्युत विभाग के अभियंताओं की लापरवाही ने एक बार फिर एक श्रमिक की जान ले ली। लगातार हो रहे विद्युत हादसों के बावजूद उच्च स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला बासखों क्षेत्र के मदरामपुरा जीएसएस के भटेरी फीडर का है, जहाँ बिजली लाइन पर काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार गलत शटडाउन दिए जाने के कारण यह हादसा हुआ। श्रमिक सियाराम शर्मा नया ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक को तत्काल बस्सी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर कई घंटों तक हंगामा कर जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक श्रमिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले में बासखों के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सहायक अभियंता दीपक मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी लापरवाही को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। हादसे ने एक बार फिर विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था, शटडाउन प्रक्रिया और फील्ड में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का हंगामा देख अधिशाषि अभियंता श्रीकृष्ण अग्रवाल अभियंता मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाइइस के बाद अस्पताल से मृतक सियाराम शर्माका पोस्टमार्टम करवा कर शव रवाना करवाया,, अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।पांचों की टीम ने गर्दन पर रस्सी से गोल घूमकर किया चौंकाने वाला करतब—वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:डांस की ऐसी शानदार परफॉर्मेंस देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे....पांच लोगों की इस टीम ने ऐसा अनोखा करतब दिखाया है, जिसे देखकर नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। एक लड़की अपनी गर्दन में बंधी रस्सी के सहारे गोल-गोल घूमती है, वहीं चार लड़के उसके ऊपर से एक साथ गोल घेरा बनाते हुए घूमते हैं। पांचों के बीच इतना बेहतरीन तालमेल और संतुलन देखने को मिलता है...यह परफॉर्मेन्स काफी शानदार है टीम ने दिखाया गजब का करतब! अनोखे डांस का वीडियो वायरलभरतपुर के पंचायत समिति-वार जिला परिषद मतगणना कल वार्डवार टेबलों पर शुरू
Bharatpur, Rajasthan:एंकर-पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनावों की मतगणना कल मास्टर अदितेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना वार्डवार की जाएगी। हर वार्ड की मतगणना सम्बंधित रूम में एक ही टेबल पर की जाएगी। मतगणना के दौरान 1 काउंटिंग एजेंट रूम में मौजूद रहेगा। जिला परिषद सदस्य की भी मतगणना वार्डवार की जाएगी। जिला परिषद सदस्य के लिए रूम में सभी टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए प्रत्याशी हर टेबल पर काउंटिंग एजेंट मौजूद रख सकता है। जो वार्ड दो पंचायत समिति में आते हैं। उनकी मतगणना दोनों पंचायत समितियों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की जाएगी。 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिले की सात पंचायत समितियों के कुल 887 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए 107 टेबल निर्धारित की गई हैं। वैर में 99, भुसावर में 100, बयाना में 188, नदबई में 156, सेवर में 115, उच्चैन में 79 और रूपवास में 150 मतदान केंद्र शामिल हैं। रूम नंबर 8 में 10 टेबलों पर, रूम नंबर 5 में भुसावर की मतगणना 10 टेबल पर की जाएगी। बयाना की मतगणना रूम नंबर 22 और 23 में 12-12 टेबल पर की जाएगी। नदबई की मतगणना रूम नंबर 25 और 26 में 12 और 9 टेबल पर की जाएगी। इसी प्रकार पंचायत समिति सेवर की मतगणना रूम नंबर 4 में 14 टेबलों पर की जाएगी। उच्चैन की मतगणना रूम नंबर 13 में 9 टेबलों पर होगी। रूपवास की मतगणना रूम नंबर 01 और 12 में 10 और 9 टेबलों पर की जाएगी।डॉल्फिन ने पूल में बास्केटबॉल से सबका ध्यान खींच लिया
Noida, Uttar Pradesh:इस वीडियो में दो डॉल्फिन का कमाल देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे... स्विमिंग पूल के अंदर दोनों डॉल्फिन इंसानों की तरह बड़े मजे से बास्केटबॉल खेल रही हैं... पहले एक-दूसरे के साथ गेंद उछालती हैं....और कमाल की बात तो ये है कि गेंद को सीधा टोकरी में डालकर बास्केट भी कर देती हैं...रेफरी एक महिला हैं, जो दोनों का खेल मॉनिटर कर रही होती है... डॉल्फिन के परफेक्ट शॉट ने सबको चौंका दिया! जब डॉल्फिन बनीं बास्केटबॉल की खिलाड़ी!नदी में छलांग लगाते हुए पारदर्शी बबल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम
Noida, Uttar Pradesh:आजकल AI वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं और ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक व्यक्ति बड़ी सी पारदर्शी बॉल जैसी बबल के अंदर बैठा है और ऊपर से सीधे नदी में जा गिरता है। इसके बाद पानी की लहरों के साथ बिल्कुल राफ्टिंग की तरह आगे बढ़ता हुआ मजे लेता नजर आता है बबल के अंदर बैठकर नदी में लगा दी छलांग राफ्टिंग का ऐसा अनोखा तरीका पहले नहीं देखा होगा!गेंद गिरते ही बज उठती सुरीली धुन, म्यूज़िकल स्ट्रिप का कमाल
Noida, Uttar Pradesh:म्यूजिक तो आपने कई तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट से निकलते सुना होगा...लेकिन यहां का नजारा कुछ अलग ही है.... यहां एक खास म्यूजिकल स्ट्रिप लगाई गई है, जिस पर जैसे ही गेंद गिरती है....उसमें से एक प्यारी सी धुन निकलने लगती है....हर बार गेंद गिरने पर अलग-अलग सुर सुनाई देते हैं और देखते ही देखते एक बढ़िया संगीत तैयार हो जाता है... सच में, टेक्नोलॉजी और संगीत का ये कमाल दिल जीत लेगा गेंद गिरते ही बज उठती है सुरीली धुन! ऐसा म्यूजिक आपने पहले कभी नहीं सुना होगा!20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:-20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
-बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बनकर करते थे फोन, कम ब्याज पर लोन दिलाने का देते थे झांसा..
-टीम लीडर और मैनेजर भी पकड़े गए..
दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल सेंटर की टीम लीडर और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया, इंश्योरेंस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलकर फोन उठाना बंद कर देते थे।
पुलिस के मुताबिक, विजय विहार के फेज-2 में रहने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये का लोन कम या जीरो ब्याज दर पर दिलाने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 10.15 लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में 17 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल की लोकेशन, IMEI नंबर और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की। इसके अलावा आईपी लॉगर और पैकेट कैप्चर जैसी तकनीकों की मदद से कॉल सेंटर की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाया गया।
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारा। यहां फर्जी लोन कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में बाकायदा टीम लीडर और मैनेजर की व्यवस्था थी। टेलीकॉलर को पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे।
टीम लीडर और मैनेजर समेत छह गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहदरा निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कॉल सेंटर की टीम लीडर थी, जबकि रघुवीर नगर निवासी 24 वर्षीय जतिन मैनेजर के तौर पर काम करता था। इनके अलावा उत्तम नगर निवासी नीरज (39), द्वारका निवासी आकाश (28), विकास नगर निवासी सनी (34) और वजीरपुर निवासी दया प्रसाद (34) टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे।
कॉल सेंटर से क्या-क्या मिला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैंडलाइन फोन, फिक्सड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और नोटपैड बरामद किए हैं। इन नोटपैड में लोगों को फोन कर ठगने के लिए पहले से तैयार बातचीत की स्क्रिप्ट लिखी हुई थी।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कॉल सेंटर के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगा गया है। आरोपियों के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हो सकता है।
(नई दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
