271307
बलरामपुरः कूट रचित दस्तावेज से चारपहिया वाहन फाइनेंस करा धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
Sarai Khas, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज पर चार पहिया लग्जरी वाहनों को बैंको से फाइनेंस कराकर और फर्जी कागजों से ही आर टी ओं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चारपहिया वाहन भी बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान के ब्रह्मस्थान शराबकांड में फरार आरोपी के घर कुर्की-जप्ती, भारी पुलिस दबिश
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के चर्चित ब्रह्मस्थान शराबकांड मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मस्थान जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और शराब आपूर्तिकर्ता सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ताकिना गांव निवासी शैलेन्द्र राय, पिता जयनाथ राय, लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी को लेकर भगवानपुर हाट थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर से सामान जब्त करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। बताया जा रहा है कि ब्रह्मस्थान शराबकांड मामले में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
राजस्थान_NEET_UG-2026_के_लिए_Saakh_Top_Suraksha_Aur_Pardarshita_Nitiya
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार ने NEET UG-2026 परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष फोकस किया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में साफ कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा में नकल, प्रतिरूपण और अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए परीक्षा का निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और जिलों में विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राज्य के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 2.09 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीशकों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी केंद्रों पर निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर जैमर, CCTV कैमरे और सुरक्षा प्रोटोकॉल की कड़ी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रवेश प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान जांच और प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा सामग्री और OMR शीट्स के सुरक्षित परिवहन और संरक्षण के लिए भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बैठक में NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि केंद्र अधीक्षकों, सिटी को-ऑर्डिनेटर्स और जिला प्रशासन के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस और मेडिकल सहायता, IT विभाग को साइबर मॉनिटरिंग और ऊर्जा विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
जालौन में अवैध अतिक्रमण और कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध अतिक्रमण और कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पालिका और प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, मुख्य मार्ग पर अस्थाई रूप से जमाए गए अतिक्रमण और कब्जा को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, प्रशासन की टीम ने मुख्य मार्ग पर अवैध दुकानों और कब्जों को किया धराशाई, डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, अचानक हुई बुलडोजर कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और ईओ नगरपालिका अवनीश कुमार समेत पुलिस बल रहा मौजूद, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार का मामला। बाइट:- अवनीश कुमार शुक्ला--EO नगर पालिका कालपी0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ यातायात प्रभारी के पुत्र को तेज रफ्तार ऑडी से टक्कर, चालक फरार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ यातायात प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर अनिल चिंदा के पुत्र को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना तीन दिन पूर्व हनुमानगढ़ की अल्फा सिटी की है जहां रात्रि को तेज रफ्तार ऑडी कार ने कहर मचाया था और इस दौरान कार ने इंस्पेक्टर अनिल चिंदा के पुत्र लक्ष्य को टक्कर मार दी थी। घटना के समय पुलिस इंस्पेक्टर और पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी इसके बावजूद कार चालक फरार होने में सफल हो गया जिसका आज तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में ऑडी कार चालक लक्ष्य को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है और इसके बाद वह पुलिस जीप को भी टक्कर मारने का प्रयास करता हुआ नजर आया। इस संबंध में टाऊन पुलिस का कहना है कि ऑडी कार की नंबर प्लेट फर्जी हो सकती है और पुलिस कार की तलाश में जुटी है।0
0
Report
चंदौली में गौ तस्करी का बड़ा मामला, तस्कर दुर्घटना के बाद मौके से फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - चंदौली में गौ तस्करी का बड़ा मामला आया सामने... - देर रात गायों से लदी तस्करों की गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में पलटी... - हादसे के बाद तस्कर मौके से फरार, भूसे की बोरियां और घायल गायों को छोड़कर फरार... - कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे तस्कर वाहन को दोबारा किए खड़ा और वाहन लेकर हुए फरार... - ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल... - पुलिस ग़श्ती टीम और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं लगी भनक... - लापरवाही या तस्करों से सांठगांठ इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म... - एएसपी सदर ने घटना की जांच के दिए आदेश... - सकलडीहा थाना क्षेत्र के बढ़वालडीह गांव के समीप की घटना...0
0
Report
प्रयागराज के नकल माफिया सोनू सिंह यादव की 60 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नकल माफिया सोनू सिंह यादव के अवैध साम्राज्य पर बड़ा एक्शन, 60 लाख कीमत की जमीन को प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर के तहत किया कुर्क, परीक्षाओं में धांधली कराके अर्जित धन से नकल माफिया ने बनाई है संपत्ति। संगम नगरी प्रयागराज पुलिस ने कुख्यात नकल माफिया सोनू सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नकल माफिया की 60 लाख कीमत की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। बकायदा ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने नवाबगंज के राजापुर इलाके में स्थित 60 लाख रुपए कीमत की जमीन को कुर्क करके नोटिस बोर्ड भी गाड़ दिया है। सोनू सिंह यादव और उसकी पत्नी शारदा पर विभिन्न परीक्षाओं में धांधली करके करोड़ो की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। प्रयागराज के अलग अलग थानों में दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस को नकल माफिया सोनू सिंह यादव की 60 लाख कीमत की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली।जिसका राजस्व विभाग से सत्यापन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर के तहत विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई करते हुए अपने कब्जे में उक्त जमीन को ले लिया है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सेमीकंडर क्लस्टर से डाटा सेंटर-डिफेंस उद्योग को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Noida, Uttar Pradesh:CM भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव की महत्वपूर्ण बैठक सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के उद्यमियों के साथ सीएमओ में बैठक भिवाड़ी में इसी महीने हुआ प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन 50 एकड़ के कॉम्प्लेक्स में हर साल 6 करोड़ चिप बनेंगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा हमने राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी लागू की है। कैबिनेट ने राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का अनुमोदन किया है। इससे सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र एवम कंकानी क्षेत्र को विशेष रूप से सिलिकॉन वैली ऑफ राजस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू किया गया0
0
Report
बिहार ने नीट छात्रों के लिए निशुल्क बस, पानी और सत्तू की व्यवस्था घोषित
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना देश के पहले राज्य बिहार में नीट के छात्रों को निशुल्क बस सेवा और पीने का पानी और सत्तू की व्यवस्था करने की घोषणा की है घोषणा पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा हमारे छात्र हमारे लिए स्पेशल है बिहार के मुख्यमंत्री ने हमारे छात्रों को बेहतर सुविधा देने के साथ बेहतर रिजल्ट लाने के लिए यह काम किया है। वही TRE —4 को लेकर कहा जल्द ही जारी हो जाएगा।0
0
Report
इब्राहिमपुर जंगल में कथित गोमांस बरामदगी पर हड़कंप, दो संदिग्धों की पहचान
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर जिले के इब्राहिमपुर गांव के जंगलों में बकरीद से पहले कथित गोमांस मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रतापनगर और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर मौके से सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं मौके पर मिले अवशेषों को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमीन में दबवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। described portions of the broadcast indicate that गौ रक्षक दल arrived but suspects fled, and डॉक्टरों ने मौके से सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि बरामद मांस किस पशु का है। प्रशासन ने अवशेषों को दबवा दिया और ग्रामीणों में रोष है; पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता चले कि इस गतिविधि के पीछे कौन लोग शामिल हैं। बाइट: सचिन भटली, सदस्य, गौरक्षक दल; बाइट: वेदपाल, थाना प्रभारी, छछरौली0
0
Report
Advertisement
जालौन: प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर भारी कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध अतिक्रमण और कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पालिका और प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, मुख्य मार्ग पर अस्थाई रूप से जमाए गए अतिक्रमण और कब्जा को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, प्रशासन की टीम ने मुख्य मार्ग पर अवैध दुकानों और कब्जों को किया धराशाई, डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, अचानक हुई बुलडोजर कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और ईओ नगरपालिका अवनीश कुमार समेत पुलिस बल रहा मौजूद, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार का मामला.0
0
Report
अमरौहा: डिडौली पुलिस ने जनरेटर चोरी کا खुलासा kar दो आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने किया जनरेटर चोरी का खुलासा, आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और चोरी किया गया एल्टीनेटर बरामद किया है。 अमरौहा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि डिडौली कोतवाली पुलिस ने जनरेटर एल्टीनेटर चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और चोरी किया गया एल्टीनेटर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 30 अप्रैल की रात हरियाना गांव निवासी अकरम के मकान के पास खड़े तीन जनरेटरों से एल्टीनेटर चोरी किए गए थे। मामले में डिडौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ला बेरियान निवासी गुलफाम और अनस को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस, हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक और एक एल्टीनेटर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार गुलफाम पर पहले से चोरी और मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
सोनभद्र के आदिवासी जत्थे की दिल्ली तक पहुंच, 24 मई लाल किले पर कार्यक्रम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से जनजातीय समाज की एक बड़ी आवाज अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचने जा रही है। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आदिवासी समाज के 84 लोगों का जत्था शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच शुरू हुई इस यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बताया जा रहा है कि 24 मई को लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम में देशभर से जनजातीय समाज के लोग जुटेंगे। इस दौरान धर्मांतरण, जनजातीय अधिकारों और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गृह मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। प्रांत संयोजक संतोष सिंह गोंड के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल में ग्राम पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्रों के आदिवासी भाई बड़ी संख्या में शामिल हुए। दरअसल जनजाति सुरक्षा मंच के आह्वान पर सोनभद्र जिले से शनिवार को जनजातीय समाज का बड़ा जत्था नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। चोपन ब्लॉक क्षेत्र से बसों के जरिए निकले इस दल में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे आदिवासी समाज के लोग शामिल रहे। यात्रा शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल गूंज गया। लोगों का कहना है कि दिल्ली में आयोजित होने वाला जनजाति सांस्कृतिक समागम सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि जनजातीय समाज की आवाज बुलंद करने का बड़ा मंच बनेगा। बताया जा रहा है कि 24 मई को लाल किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। सोनभद्र से पहुंचे प्रतिनिधियों का कहना है कि धर्मांतरण, वनाधिकार, शिक्षा, रोजगार और जनजातीय समाज की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के सामने अपनी बात मजबूती से रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की गई है। प्रांत संयोजक संतोष सिंह गोंड के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल में महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। जिले भर से करीब 14 बसों के माध्यम से लोग दिल्ली पहुंचे हैं। जनजातीय समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और समाज से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान निकलेगा0
0
Report
Advertisement
कॉलेज में लव-जिहाद-धर्मांतरण के आरोप, सिराठू बालिका इंटर कॉलेज में नामजद टीचर
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कॉलेज में लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू में लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। उर्दू टीचर शाइस्ता नूर समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू का है, जहां उर्दू शिक्षिका शाइस्ता नूर और उनके करीबियों पर हिंदू छात्राओं को इस्लामिक प्रेयर और तालीम देने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया है कि छात्राओं पर जबरन इबादत करने का दबाव बनाया जाता था और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोप यह भी है कि कुछ छात्राओं को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश की गई। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने शाइस्ता नूर समेत तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं DIOS ने कार्रवाई करते हुए उर्दू टीचर शाइस्ता नूर का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
ट्विशा शर्मा मौत केस: समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट से ले जाया जा रहा है। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे जाने पर ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा, "7 दिन हमें मिले हैं। CBI को जल्द से जल्द इस मामले का चार्ज लेना चाहिए जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।भोपाल: पीड़ित के वकील वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, "पुलिस रिमांड मिली है लेकिन पहले ही बहुत देर हो गई है। इस केस में दुर्भाग्य से गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने के समय यह शर्त नहीं रखी गई कि वे उस घर में नहीं रह सकती। वे शुरू से उस घर में रह रही हैं, वहां उनके, समर्थ के खिलाफ जो भी सबूत होंगे उसे नष्ट करने का उनके पास मौका है। बार-बार वे सोशल मीडिया पर ट्विशा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा रही हैं और इस संबंध में उसके कमरे में, कहीं भी वे कुछ भी रख सकती हैं। अब अगर जाँच के समय कुछ मिलता है तो यह देखना चाहिए कि गिरिबाला सिंह के पास पहले से 10-12 दिन का समय था... आज भी वे उसी घर में हैं... पोस्टमार्टम के लिए एक्सपर्ट टीम यहाँ आएगी और दूसरी बार पोस्टमार्टम होगा...0
0
Report
भीषण गर्मी में बेतवा नदी में भीड़, प्रतिबंध के बावजूद लोग नहा रहे मनोरंजन
Vidisha, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी में बेतवा नदी के पानी में नहाकर और तैरना सीख कर लोग कर रहे मनोरंजन - प्रतिबंध के बावजूद दिखी भारी भीड़.... बेतवा नदी में हाल ही में हलाली डैम से पानी लिया गया है। जो बेतवा बांग्ला घाट पर भी पहुच रहा है। इस घाट पर नहाने के लिए प्रशासन की ओर से यह स्थान प्रतिबंधित किया गया है, लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ और बच्चों के साथ यहां पहुंच रहे हैं, बंगला घाट मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले पुजारी का कहना है कि शहर में किसी और स्थान पर स्विमिंग पूल जैसी व्यवस्था नहीं है ऐसे में लोगों नदी में तैरना सीख रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि अभी यहां पानी कम है हलाली से आ रहा पानी यहां के जलस्तर को बढ़ा रहा है उस समय खतरा हो सकता है। एक अन्य महिला जो यहां पूजा अर्चना करने और नहाने आई थी उनका कहना है की सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड को तैनात करना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
