icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज़ रफ्तार हाफ डाला ने बाराबंकी-लखनऊ हाईवे पर बाइक-कार दुर्घटना, दो मौतें

Barabanki, Uttar Pradesh:ओवरटेक के दौरान बाइक को हाफ डाला ने मारी टक्कर, दो की मौत, बाइक के बाद कार में भी भिड़ा हाफ डाला, मासूम समेत तीन घायल, एक मृतक की पहचान बाकी लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर के पास देर रात तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक और कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बाइक और कार लखनऊ से बाराबंकी की ओर आ रहे थे। आलापुर के पास बाइक सवार कार को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार हाफ डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फिर कार से जा भिड़ा। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में रामसनेहीघाट के बरजोर पुरवा निवासी श्रवण कुमार (39) की पहचान हो गई है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इसी गांव के अमित (35) और धर्मराज (32) के नाम सामने आए हैं। इनमें कौन मृतक और कौन घायल है, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तेज टक्कर की आवाज आई और चार-पांच सेकेंड बाद फिर जोरदार धमाका हुआ। मौके पर बाइक और कार क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं। कार से दो लोग एक बच्चे को गोद में लेकर बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में भीड़ जुट गई। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अधिकारियों से फोन पर घायलों के इलाज की जानकारी ली और हादसे की जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। एसपी के मुताबिक श्रवण कुमार टेंट लगाने का काम करता था और गांव के मजदूरों को भी साथ लेकर काम पर जाता था। वह अमित और धर्मराज को बाइक पर लेकर लखनऊ गया था। देर रात लौटते समय हादसा हो गया। श्रवण के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
0
0
Report

वैशाली: SI प्रमोद कुमार सिंह निलंबित, महनार-महुआ के बाद नगर थाना में एक्शन

Hajipur, Bihar:वैशाली में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। महनार और महुआ के बाद अब नगर थाना में तैनात SI प्रमोद कुमार सिंह पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। आरोप है कि मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना में थानाध्यक्ष रहते मद्यनिषेध कानून से जुड़े मामले में उनका आचरण जांच के घेरे में आया था।30 सितंबर 2026 को जारी वैशाली SSP कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वर्तमान में नगर थाना वैशाली में पदस्थापित पुअनि प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला वर्ष 2024 में मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना से जुड़े एक परिवाद की जांच से सामने आया।मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पटना की जांच में प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन संबंधी आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए।जांच में थाना दैनिकी, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण का भी उल्लेख किया गया। जांच रिपोर्ट में पुलिस पदाधिकारी के आचरण को लेकर गंभीर टिप्पणियां की गईं।इसी जांच रिपोर्ट और प्राप्त निर्देश के आधार पर वैशाली SSP ने प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।खास बात ये है कि पिछले कुछ दिनों में वैशाली पुलिस में लगातार बड़ी कार्रवाई हुई है। महनार में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद महुआ में दो दरोगा निलंबित किए गए और अब नगर थाना के SI प्रमोद सिंह पर एक्शन हुआ है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बागपत में गैंगस्टर संपत्ति कुर्क: करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में गैंगस्टर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिनौली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित की गई करीब एक करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई बागपत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई。 बताया गया है कि ग्राम सिरसाली निवासी गैंगस्टर निर्भय द्वारा हरिद्वार में अवैध तरीके से अर्जित धन से मकान बनाया गया था। प्रशासन ने हरिद्वार के देवनगर कॉलोनी महदूद, परगना ज्वालापुर, थाना सिडकुल, तहसील और जनपद हरिद्वार स्थित करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मकान को कुर्क किया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार और बागपत क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को सीज कर कुर्की की कार्रवाई पूरी की。 प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से गैंगस्टर और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

जमीन विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी का प्रयास किया — मुंगेर

Munger, Bihar:ज जमीन विवाद में एक युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर। मुंगेर: सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरु दियारा में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने चूहा मारने और फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद युवक गांव के घर के बाहर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने इसकी सूचना युवक की पत्नी को दी। पत्नी स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। युवक की पहचान हेरु दियारा निवासी मिठाई दुकानदार पवन साह के 30 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। कहते है कि उसके पति का अपने माता-पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सास पूनम देवी और ससुर पवन साह उसके पति के हिस्से की जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे। राजीव इसका विरोध कर रहा था। पिता ने बताया , जमीन बेचने को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राजीव ने कथित तौर पर कहा कि अगर उसके हिस्से की जमीन बेची गई तो वह जहर खाकर जान दे देगा। इस पर उसकी मां ने गुस्से में उसे जहर खा लेने की बात कह दी। पत्नी का आरोप है कि मां की बातों से आहत होकर राजीव बाजार गया और वहां से चूहामार दवा तथा फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक खरीदकर गांव के समीप खा ली। इधर कोतवाली थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से पूछ ताछ कर बाद बयान दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बैली ब्रिज हटते ही ट्रस ब्रिज की निर्माण की शुरुआत

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर अब मरम्मत के बड़े ऑपरेशन की शुरुआत हो गई है। सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने के बाद चार स्पैन पर बनाए गए बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेली ब्रिज को हटाने के लिए सिक्किम से बीआरओ की टीम भागलपुर पहुंची है। टीम के कर्मी बड़े क्रेन की मदद से बेली ब्रिज को खोलकर हटाने में जुटे हैं। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्पैन पर बेली ब्रिज तैयार किया गया था। सात जून 2026 को बेली ब्रिज के जरिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई थी। अब सेतु पर करीब तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के बीच इन चारों स्पैन से ब्रिज हटाया जा रहा है। मौके पर बड़े क्रेन लगाए गए हैं। बीआरओ की टीम बैली ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों को खोलकर सुरक्षित तरीके से हटाने का काम कर रही है। चारों स्पैन से बैली ब्रिज हटने के बाद इसी जगह स्थायी संरचना तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
0
0
Report

मानसून सीजन में प्रदेश में वर्षा 32% कम, उत्तर बिहार में चार दिन साफ मौसम

Patna, Bihar:मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के दौरान एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी जबकि 678.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा की गतिविधियां कम होने के कारण दिन में हल्की गर्मी एवं सुबह और रात में हल्की ठंड के आसार हैं। अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में प्रेमी युगल की कथित जबरन शादी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर प्रेमी युगल की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक और युवती को पकड़कर शादी कराते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो में युवक से युवती की मांग में जबरन सिंदूर डलवाते हुए भी दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अकेले में बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कथित तौर पर दोनों की जबरन शादी करा दी गई।वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर कुतलूपुर गांव का है। हालांकि, यह वीडियो कब का है और इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। आप तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की मौजूदगी में युवक से युवती की मांग में सिंदूर डलवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। जी मीडिया चैनल वायरल वीडियो की सत्यता और वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।
0
0
Report

आरा में ईओयू रेड: अमित कुमार गुप्ता के आवास से नगदी-जेवरात बरामद होने की चर्चा

Mumbai, Maharashtra:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है, लेकिन भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आरा में परिवहन विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड पड़ी। इकाई की टीम ने नवादा थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी में स्थित उनके आवास पर लगभग 10 घंटे की छापेमारी की, और बाद में पटना लौट गई। टीम ने कहा कि उनके घर से जो बरामद हुआ है उसकी जानकारी बाद में दी जाएगी, क्योंकि एक अन्य ठिकाने पर भी रेड जारी है। इस 10 घंटे की छापेमारी के दौरान माना जा रहा है कि उनके आवास से नगदी और जेवरात के साथ जमीन के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। अब तक छापेमारी पटना लौट गई है, और इसके बारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top