icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवाब दादा कायम खान शहीद दिवस पर कायम रत्न अवॉर्ड-2026 समारोह आयोजित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज नवाब दादा कायम खान शहीद दिवस के अवसर पर कायम रत्न अवॉर्ड-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ खानू खान बुधवाली की ओर से किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद इमरान मसूद सहित कई विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डॉ खानू खान बुधवाली ने कहा कि सभी को मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब और संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।
0
0
Report

पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं के स्वास्थ्य पर कांग्रेस का धरना, लापरवाही के आरोप

Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत का मामला, कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी जारी, “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के तहत जारी है विरोध प्रदर्शन, धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने किया शांति यज्ञ और सद्बुद्धि यज्ञ, प्रसूताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई, अस्पताल प्रशासन को सद्बुद्धि मिलने के लिए भी किया गया यज्ञ, कांग्रेस का आरोप— चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कई प्रसूताएं जीवन से संघर्ष कर रही हैं, पीड़ित महिलाओं के बेहतर उपचार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई गई, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा सहित कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद, मामलें को लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

नाचन के विकास ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का गर्व बढ़ाया

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नाचन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा विकास ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जैसे ही विकास अपने पैतृक गांव पलाहोटा पहुंचे, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। सुंदरनगर पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लेफ्टिनेंट विकास ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नेहरा पंचायत के पलाहोटा गांव में ग्रामीणों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों, गगनभेदी नारों तथा फूल-मालाओं के साथ अपने लाडले का अभिनंदन किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने विकास की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। लेफ्टिनेंट विकास ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने बताया कि सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता कुसुम कुमार ठाकुर से मिली। उनके पिता ने भी भारतीय सेना में लंबे समय तक देश की सेवा की है और ऑर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता की वर्दी, अनुशासन और देशभक्ति की भावना ने बचपन से ही विकास के मन में सेना के प्रति आकर्षण पैदा किया। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए विकास ने देश सेवा का संकल्प लिया और कठिन मेहनत, लगन तथा समर्पण के बल पर सीधी भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विकास की उपलब्धि में उनके दादा हेम सिंह ठाकुर, दादी मथुरा देवी और माता भुवनेश्वरी देवी के आशीर्वाद और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर दादा हेम सिंह ठाकुर, पिता कुसुम कुमार ठाकुर और रिश्तेदार प्रेम सिंह ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विकास ने पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे नाचन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विकास ठाकुर की सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
0
0
Report

कटिहार में कुख्यात अपराधी फूलन यादव हथियार सहित गिरफ्तार

Katihar, Bihar:बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ है। फूलन यादव पूर्व में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में गांधीग्राम स्थित मोगलाहा बगीचा से गिरफ्तारी हुई। विशेष टीम ने मोगलाहा बगीचा में छापेमारी कर फूलन यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी फूलन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है: पूर्व में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी, लूट के एक मामले में वांटेड, हत्या के प्रयास के मामले में जेल की सजा। बरामद देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

दारासिंह चौहान का श्रावस्ती दौरा: आयुष्मान कार्ड वितरित और स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया। सोनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां भी गिनाईं। प्रदेश के कारागार मंत्री एवं श्रावस्ती जिले के प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे। यहां डीएम, बीजेपी विधायक और भाजपा नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सोनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर सामुदायिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए और लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। बाद में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री दारासिंह चौहान ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले बैंक में खाता खुलवाने के लिए लोगों को गवाहों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीरो बैलेंस खाते खुलवाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को राहत मिली है।
0
0
Report

दो माह से पुलिस चौकी के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला, लोगों में नाराजगी

Dipu RawatDipu RawatFollow9m ago
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। परतावल चौराहे पर मुख्य पुलिस चौकी के बगल में पिछले दो माह से दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला खड़ी होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह वाहन 10 अप्रैल को हुए सड़क हादसे के बाद से वहीं खड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रॉला के कारण “आई लव परतावल” सेल्फी प्वाइंट, सामुदायिक शौचालय और बाजार क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, कई छोटे दुकानदारों की आजीविका पर भी असर पड़ा है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ट्रॉला हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

7 महीने से फरार आरोपी बस्तर में गिरफ्तार: गांजा तस्करी मामले में बड़ी कामयाबी

Jagdalpur, Chhattisgarh:गांजा तस्करी के मामले में 7 महीने से फरार एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने खैरागढ़ के बुड़ासागर गांव से गिरफ्तार किया है, 7 महीने पहले नगरनार थाने की पुलिस ने उड़ीसा सीमाक्षेत्र के धनपुंजी फॉरेस्ट नाका में गांजा तस्करी को नाकाम करते हुए 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया था , शातिर गांजा तस्कर स्कॉर्पियो वाहन का उपयोग कर गांजा तस्करी को अंजाम दे रहे थे पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने स्कार्पियो वाहन में POLICE लिखा प्लेट, सायरन, लाल/नीला बत्ती का उपयोग कर रहे थे, पुलिस ने तब स्कार्पियो वाहन चला रहे बेलसाजर खलखो को मौके से गिरफ्तार कर लिया था जबकि फरार मुख्य आरोपी दीपक पटेल को 7 महीने बाद गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है।
0
0
Report

NEET फर्जी पेपर घोटाला: मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी समेत कुल 5 गिरफ्तारी

Muzaffarpur, Bihar:NEET का फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर NEET के परीक्षार्थियों से वसूलते थे रुपये, NEET मामले में अब तक 5 गिरफ्तार मुज़फ्फरपुर में NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षार्थियों को बेचकर वसूली करने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हालांकि पुलिस ने इसके पूर्व मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे अनुसंधान करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है और इस मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित एक किराये के मकान से NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से बेचा जा रहा है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार किया था. उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया था. NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. जिसमे सीटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के निगरानी में एएसपी नगर-1 सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और वह टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर चार एन आरोपियों की पहचान करते हुए उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव तथा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्ष कनोडिया को गिरफ्तार किया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को NEET का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन रुपये मंगवाते थे और ये सब ठगी से प्राप्त राशि को मुख्य आरोपी मनीष झा को सौप देते थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही इस साइबर ठगी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को ठगने वाले ऐसे गिरोहों के लगातार अभियान चलाने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया है.
0
0
Report

केवलारी में हाई प्रोफाइल चोरी: घर से 75 लाख का माल गायब, चोर फरार

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के केवलारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर एक हाई प्रोफाइल चोरी ने सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोर एक घर से करीब 42 तोला सोना और 3 किलो चांदी सहित लगभग 75 लाख रुपये का माल समेटकर फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला केवलारी के वार्ड क्रमांक 9, बस स्टैंड के पीछे बिनेकी रोड स्थित अशोक तिवारी के मकान का है. जानकारी के मुताबिक देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और बेहद शातिर तरीके से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने घर में रखे कीमती आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी का पता चला. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोर करीब 42 तोला सोना और 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना स्थल केवलारी पुलिस थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में पहले भी कई बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधियों तक पहुंचना अब भी चुनौती बना हुआ है. सूचना मिलते ही केवलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में NEET फर्जी पेपर बेचने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तारी

Muzaffarpur, Bihar:NEET का फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर NEET के परीक्षार्थियों से वसूलते थे रुपये, NEET मामले में अब तक 5 गिरफ्तार\n\nमुजफ्फरपुर में NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षार्थियों को बेचकर वसूली करने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हालाकी पुलिस ने इसके पूर्व मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे अनुसंधान करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है और इस मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.\n\nपूरे मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित एक किराये के मकान से NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से बेचा जा रहा है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनीष झा को गिरफ्तार किया था. उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया था. NEET परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार करने के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें सीटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के निगरानी में एएसपी नगर-1 सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और वह टीम तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर चार एन आरोपियों की पहचान करते हुए उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव तथा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्ष कनोडिया को गिरफ्तार किया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को NEET का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन रुपये मंगवाते थे और ये सब ठगी से प्राप्त राशि को मुख्य आरोपी मनीष झा को सौप देते थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही इस साइबर ठगी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को ठगने वाले ऐसे गिरोहों के लगातार अभियान चलाने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया है.\n\nबाइट - कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी मुजफ्फरपुर
0
0
Report

अकोदिया में 82 लाख रुपए चोरी: 30 दिन बाद अभी तक सुराग नहीं, व्यापारी प्रदर्शन

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के अकोदिया में कांग्रेस नेता के घर हुई 82 लाख रुपए की चोरी के मामले में 30 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। मामले के विरोध में रविवार को व्यापारी संघ एवं समाजसेवी संगठन सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने अकोदिया-सारंगपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक चोरी का खुलासा करने में असफल रही है। इससे नगरवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के चलते अकोदिया नगर का बाजार भी बंद रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी तथा जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि अकोदिया में कांग्रेस नेता के निवास पर हुई करीब 82 लाख रुपए की चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अब तक मामले में पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top