icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271207
Pramod KumarPramod KumarFollow3 Dec 2024, 12:20 pm

बलरामपुरः घूस और जमीन पर जबर्दस्ती कब्जा कराने को लेकर किसान ने लेखपाल पर लगाया आरोप

Bishunpur Barhaipur, Uttar Pradesh:

बलरामपुर सदर तहसील के ग्राम पंचायत मंगराकोहल हल्का लेखपाल मिथुन चक्रवर्ती पर दो हजार रूपये रिश्वत लेने और जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर एक किसान ने डीएम से लिखित में शिकायत की है. हालांकि लेखपाल ने सभी आरोप को गलत बताया. किसान लल्लन प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके पैतृक जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिसकी अगली तारीख आठ दिसंबर को है. बीते 28 नवंबर को लेखपाल मिले और कहा कि बीस हजार रुपए दे दो तो तुम्हारा कब्जा रहेगा नहीं तो विपक्षी का कब्जा करा देंगे और दो हजार रूपए ले भी लिया.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आसमान से बरसी आफत ने आगर मालवा में जलभराव, बांध के गेट खुलने लगे

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में आसमान से बरस रही आफत ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। देर रात से जारी मूसलाधार बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। सोयत कस्बे के निचले इलाके में पानी भर गया हैं और उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे भी सोयत के पास पानी भरने से अवरुद्ध हो गया है। जिसके बाद वैकल्पिक मार्ग से वाहनों के आने  जाने की व्यवस्था में प्रशासन लगा हुआ है । हालात की गंभीरता को देखते हुए सुसनेर एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। कालीसिंध नदी समेत जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। बढ़ते जलस्तर के चलते कुंडालिया बांध के चार गेट एक-एक मीटर तक खोल दिए गए हैं। जिसमें से 619 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो और भी गेट खोले जाने की संभावना है। सोयत के कंट्रोल रूम तक में पानी घुस गया है, जबकि बिजली ग्रिड में पानी भरने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील कर रहा है।
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

MKMOHAMMAD KHALIDFollowJust now
Gazipur, Uttar Pradesh:छपिया क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई । पदयात्रा गर्ग इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर हथियागढ़ बाजार तक निकाली गई।तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प के साथ हुआ।इस पदयात्रा में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ,मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला , प्रबन्धक देवी प्रसाद शुक्ला, जितेंद्र नाथ पांडेय, सोहरत वर्मा, पप्पू सिंह, मनीष पांडेय, राम अभिलाख वर्मा, श्याम नारायण एवं डबलू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों के कारण चेतावनी

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों को लेकर चेतावनी अलवर जिले के रामगढ़ में बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी बिजली व्यवस्था की रीढ़ हैं और वे त्योहार, अवकाश या रात-दिन हर परिस्थिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में इंटर डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने, ज्वाइनिंग तिथि से टाइम-बाउंड पदोन्नति, हाई ड्यूटी अलाउंस, नि:शुल्क वर्दी तथा साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग की गई है। साथ ही बढ़ते कार्यभार को देखते हुए तकनीकी पदों का पुनर्गठन और नए कर्मचारियों की भर्ती की मांग भी उठाई गई है। इसके अलावा टेक्नीशियन के पद बढ़ाने, सीनियर ईएस पद को पुनर्जीवित करने और डिप्लोमा धारक कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में जेल भरो आंदोलन: किसान-मज़दूर केंद्र-राज्य की नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- सीटू के नेतृत्व विभिन्न श्रमिक संगठनों व किसानो का संयुक्त ''जेल भरो आंदोलन'', शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एंकर इंट्रो- डुंगरपुर जिले में सीटू के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा और विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से जेल भरो आन्दोलन के तहत शहर में विभिन्न मांगो को लेकर रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही इसके बाद अपनी गिरफ्तारियां दी | बॉडी- सीटू के पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा मैदान में हुए देशव्यापी सम्मेलन के निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त को पूरे देश में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत डुंगरपुर में भी सैकड़ों किसान-मजबूर सड़कों पर उतरे हैं। जिसके तहत शहर के बादल महल पर श्रमिक व किसान एकत्रित हुए | इसके बाद सभी ने बादल महल से रैली निकाली | रैली बादल महल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी ओर कलेक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई | इस दौरान किसानो व श्रमिको ने अपनी मांगो व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोविड काल के दौरान लाए गए 4 नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को समाप्त कर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें तुरंत वापस लेकर पुरानी श्रम संहिता को बहाल किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा अमेरिकी कृषि व्यापार समझौतों के तहत भारतीय कृषि बाजार को सौंपने के प्रयासों का विरोध किया गया। साथ ही माँग की गई कि देश के किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार मिले। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने राज्य की भजनलाल सरकार पर चारागाह और पड़त भूमि से आदिवासियों और स्थानीय निवासियों को बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाया गया। वही वर्षों से काबिज मूल निवासियों को पट्टे जारी करने और वनाधिकार कानून 2006 के तहत लंबित पट्टों का अतिशीघ्र वितरण करने की मांग की गई | इधर प्रदर्शन के बाद लोगो ने अपनी गिरफ्तारियां दी और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी माँगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देने पर आने वाले दिनों में डुंगरपुर जिले के हजारों किसानों और मजदूरों द्वारा एकजुट कर एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी | बाइट- गौतमलाल डामोर सीटू नेता डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

महाराजपुर में अंबेडकर स्मारक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

Alwar, Rajasthan:महाराजपुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन अलवर जिले के ग्राम महाराजपुर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर भूमि आवंटन करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण मालाखेड़ा तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि महाराजपुर के खसरा नंबर 863 (गैर मुमकिन पहाड़, शिवाचक बिला लगानी) में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने मांग की कि इस भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए और प्रतिमा को हटाने की किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन दिन पहले पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कथित कार्रवाई और धमकाने की घटना की निंदा करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रस्ताव जिला कलेक्टर को नहीं भेजा गया तो वे केंद्र सरकार के गृहमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिकायत करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में बौद्ध भिक्षु महंत गोवर्धन भंते गुढ़ानंद, एडवोकेट भारत चौधरी, महिला नेत्री रुक्मणी देवी, वीर सिंह, बाबूलाल मास्टर, सीताराम और मुकेश सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। तहसीलदार दीपा यादव ने बताया कि ग्रामीणों के ज्ञापन को शीघ्र ही जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा। साथ ही प्रतिमा स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से गूंज उठा

Alwar, Rajasthan:अलवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर अलवर। आजादी के पर्व को लेकर सोमवार सुबह अलवर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जब जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया। सुबह करीब 9 बजे शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, प्रबुद्ध नागरिक और आमजन इसमें शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में बच्चों और विद्यार्थियों का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक रहा। नन्हे हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरे पर देशप्रेम का जोश आकर्षण का केंद्र बना रहा। तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर मन्नी का बड़ और चर्च रोड होते हुए होप सर्कस तक पहुंची। पूरे रास्ते लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंत्री संजय शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य बलिदानों और संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आजादी की कीमत समझे और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। संजय शर्मा ने प्रदेशवासियों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बाइट:संजय शर्मा , वन मंत्री
0
0
Report

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्कुगाड़ के पास भारी भू-स्खलन; 3 किलोमीटर जाम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्कुगाड़ के पास भारी भू-स्खलन और बड़े-बड़े बोल्डर आने से बंद, 3 किलोमीटर जमा लगा। रिपोर्ट: हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह हेल्कुगाड़ के पास पहाड़ी से भारी भू-स्खलन और बड़े-बड़े चट्टाने सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया मार्ग बंद होने से मार्ग के दोनों तरफ कावड़ यात्री, चारधाम यात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं और करीब 3 किलोमीटर लंबा जमा लगा हुआ है। BRO की मशीनों के द्वारा अभी भी मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि हेल्कुगाड़ भू-स्खलन क्षेत्र के पास अभी भी BR0 की बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं जिसके कारण मार्ग से बड़े-बड़े बोल्डर अभी तक नहीं हट पाए हैं हालांकि पैदल आवागमन के लिए मार्ग को खोल दिया गया है लेकिन अभी भी मार्ग में बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलने में अभी 2 से 3 घंटे का समय लगेगा।
0
0
Report

हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कटरामेंदनीगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Saurabh SharmaSaurabh SharmaFollow5m ago
Katra Medniganj, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कटरा मेदनीगंज के माँ शीतला धाम से बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा व पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता यात्रा में शामिल हुए और लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।"वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा कटरामेंदनीगंज क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा में अजय कुमार गुप्ता (चेयरमैनप्रतिनिधि ), महावीर पाल, रवींद्र पटेल, सूर्य प्रकाश पटेल, राम आसरे पाल,गजराज सिंह,नामित सभासद मनोज अग्रहरि,नामित सभासद अमित सोनी,सुनील मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बद्रीनाथ धाम: मेजर समेत सेना के जवानों ने पुलिस पर हमला, मुकदमा दर्ज

Karnaprayag, Uttarakhand:पवित्र बद्रीनाथ धाम के घस्तोली तिराहे पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नशे में धुत सेना के एक मेजर और 10 से 15 जवानों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसको लेकर पुलिस जवान की तहरीर पर पुलिस ने मेजर सहित 10 से 15 अन्य जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते 8 अगस्त की शाम करीब 5:42 बजे की है। बद्रीनाथ के घस्तोली तिराहे पर तैनात पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह और होमगार्ड दिनेश पर सेना के मेजर अनमोल प्रीत ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि मेजर और उनके साथी जवान शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से बेदर्दी से पीटा और उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। वारदात की सूचना उसी रात 10:25 बजे बद्रीनाथ कोतवाली में दर्ज कराई गई। पीड़ित कांस्टेबल विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फाइनल बीओ सेना के जवानों की इस गुंडागर्दी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बद्रीनाथ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक प्रकाश बिष्ट को सौंप दी है। अब देखना यह होगा कि खाकी पर हमला करने वाले इन वर्दीधारियों के खिलाफ पुलिस और सेना प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।
0
0
Report

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस

Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने कहा कि हमारी सरकार में किसी योजना में भेदभाव नहीं किया। जो भी योजनाएं थीं। सभी के लिए थी लेकिन जब से दिल्ली में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। योजनाओं में भेदभाव किया जा रहा है। बाहर भाजपा सरकार को कटिंग सरकार कहा जाता है। पहले इन्होंने ये नहीं कहा था कि किसके कितने बच्चे होंगे? वैक्सीन की शर्त होगी। कितने लोगों के राशनकार्ड काट दिए गए। ये बातें घोषणा पर में नहीं थी। महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर भी शर्तें लगा दी। मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि विपक्ष दिल्ली लक्ष्मी योजना पर भ्रम फैला रहा है। एक्शन होना चाहिए। दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता नहीं है। भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि इनका तो कोई नेता ही नहीं है। आए दिन कोई विधायक विपक्ष का नेता बना जाता है। नेता विपक्ष गायब रहतीं हैं। इन्होंने योजना देने में सालों लगाए यहां एक साल 4 महीने में ही योजना लागू कर दी। डेढ़ साल में विपक्ष का कोई नेता नजर नहीं आ रहे वो तो पंजाब में जाते हैं क्यों जाते हैं सबको पता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top