271210
बलरामपुरः अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 2024 में कुल 86 आरोपियों को किया है गिरफ्तार
Tulsipur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इस पूरे साल में अपराधियों खिलाफ अभियान चलाकर उन पर नकेल कसी गई। इस अभियान के तहत जिले में कुल 31 मुकदमे लिखे गए जिसमें 86 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसी अभियान में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शिकायत के आधार पर 5 मुकदमे दर्ज हुए जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके साथ ही चल रहे फर्जी वीजा गैंग पर नकेल कसकर आरोपियों को जेल भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर मोदी-शिंदे का सकारात्मक रुख, महाराष्ट्र में जल प्रबंधन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी CM और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड का समर्थन बालासाहेब ठाकरे लंबे समय से करते रहे हैं; आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस पर सकारात्मक नज़रिया है और शिवसेना का भी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर सकारात्मक रुख है। देश में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की ज़रूरत है; सभी को समान न्याय मिलना चाहिए, यही शिवसेना का रुख है।" मुंबई - राज्य मंत्री गिरीश महाजन कहते हैं, "कई सालों बाद, इस साल बारिश कम होने की संभावना है... अगर बारिश में और देरी हुई, तो पीने के पानी की भारी कमी हो सकती है। पुणे, नासिक, मुंबई, ठाणे और आस-पास के इलाकों में पानी की कमी हो सकती है। मुंबई में पहले से ही पानी की बहुत कमी है... हमने तय किया है कि जिन जगहों पर रोज़ पानी सप्लाई किया जाता था, वहाँ अब हर दो दिन में एक बार सप्लाई किया जाएगा। यह कदम बारिश के पानी को हर संभव तरीके से बचाने के लिए उठाया जा रहा है... खेती के लिए पानी की सप्लाई रोक दी गई है... हमारी प्राथमिकता नदियों को आपस में जोड़ना और पानी के मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है। आने वाली बारिश के लिए नदी के रास्तों को खोलने, नहरों और तालाबों से गाद (silt) हटाने और पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। यह हमारी जारी कोशिशों का हिस्सा है…0
0
Report
जींद होटल में देह व्यापार रैकेट भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के एक निजी होटल में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले बोगस ग्राहक भेजकर पूरे नेटवर्क की पुष्टि की और फिर होटल पर छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी महिला कॉलेज के पीछे स्थित एक निजी होटल में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक बोगस ग्राहक को होटल में भेजा। जैसे ही सूचना की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दे दी। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं तथा 3 पुरुषों को हिरासत में ले लिया पुलिस ने मौके से नकदी तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन जींद में आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जांच में होटल की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किए जाने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।0
0
Report
भिवंडी-कल्याण-शहापूर में भारी बारिश से जलजमाव, बच्चों की सुरक्षा चिंता बढ़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडी, कल्याण व शहापूरात जोरदार पाऊस चार वाजता घड्याळाचा काटा फिरला आणि शहरावर पावसाने अचानक हल्ला केला. रस्ते जलमय, वाहनांची रांग... आणि शाळेतून सुटणाऱ्या मुलांना घ्यायला आलेल्या पालकांची मात्र तारांबळ उडाली. पण त्याच वेळी पावसामुळे काही जणांच्या चेहऱ्यावर आनंदही फुलला. चार वाजल्यापासून पुन्हा एकदा पावसाने जोरदार बरसायला सुरुवात केली. अचानक आलेल्या सरींमुळे नागरिकांची चांगलीच तारांबळ उडाली. ऑफिसमधून सुटणाऱ्या कर्मचाऱ्यांना छत्री-रेनकोटचा शोध घ्यावा लागला, तर रस्त्यांवर पाणी साचल्याने वाहतूक मंदावली. शाळा सुटण्याच्या वेळीच पाऊस सुरू झाल्याने पालकांची कसरत झाली. मुलांना वेळेत घरी कसे आणायचे हा मोठा प्रश्न होता. कुणी रेनकोट घालून, तर कुणी ऑटो-टॅक्सीचा आधार घेत मुलांना सुरक्षित घरी पोहोचवण्याचा प्रयत्न करत होते. पावसाने एकीकडे अडचण वाढवली, तर दुसरीकडे वातावरणात गारवा आणि आनंदाचे वातावरण निर्माण केले. छत्र्या आणि रेनकोट बाहेर निघाले आणि शहराने पुन्हा एकदा मान्सूनची मजा घेतली. हवामान खात्याने पुढील काही तासांसाठीही पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे.0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस ने पेपर लीक और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला
Ranchi, Jharkhand:देश में पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पिछले एक दशक में दर्जनों परीक्षाएं पेपर लीक की भेंट चढ़ीं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। कांग्रेस ने नीट, यूजीसी नेट, सीटेट और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि व्यवस्था की खामियों का खामियाजा छात्र भुगत रहा है। साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली होने और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षा बजट बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है。0
0
Report
जयपुर की कोचिंग सेंटर: सुरक्षा मानकों की खामियाँ उजागर
Jaipur, Rajasthan:कोचिंग के ‘लाक्षागृह’ में भविष्य तलाशते बच्चे! एंकर-अपने बच्चों को कोचिंग सेंटर भेज रहे हैं तो एक बार सेंटर पर जाकर जरूर देखें कि यदि आग लगे, जलभराव हो या इसी तरह की अन्य कोई आपदा आए तो बच्चा बिल्डिंग से सुरक्षित निकल सकेगा या नहीं। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 14 बच्चों की जिंदगी झुलस गई........कोचिंग सेंटर की जिस लापरवाही ने मासूमों की जान ली, जयपुर में भी कोचिंग के लाक्षागृह मौजूद है....राजधानी के कोचिंग सेंटर्स पर हजारों की संख्या में छात्र यहां पहुंचते हैं और असुरक्षित बिल्डिंग में लंबा समय गुजारते हैं। जब इन कोचिंग संस्थाओं पर सुरक्षा की हकीकत जांची गई तो सामने आई ऐसी तस्वीर जिसने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए.....एडमिशन के लिए लग्जरी ऑफिस…लेकिन बेसमेंटमें में चल रहीं बच्चों की क्लास में ना फायर इंतजाम, ना इमरजेंसी रास्ते…कई जगह फायर उपकरण सिर्फ दिखावे के लिए मिले, तो कई जगह वो भी एक्सपायर...... वीओ-1-कोचिंग सेंटरों में बच्चे भविष्य बनाने आते हैं…लेकिन अगर वही जगह उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो जिम्मेदारी किसकी होगी......आज सील लगे दरवाजे बता रहे हैं कि सिस्टम जाग गया है…लेकिन सवाल ये है कि ये नींद पहले क्यों नहीं टूटी.....क्योंकि हादसे के बाद कार्रवाई आसान है, हादसा रोकना जिम्मेदारी है......दरअसल माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद में कोचिंग संस्थानों में भेजते हैं। लाखों रुपए की फीस देकर बच्चे घंटों क्लासरूम में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन इन कोचिंग सेंटरों की चमकदार रिसेप्शन लॉबी और बड़े-बड़े दावों के पीछे सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर डराने वाली है। एडमिशन लेने के लिए आलीशान ऑफिस, बड़े होर्डिंग और सुविधाओं के दावे…लेकिन जहां बच्चे बैठते हैं वहां ना पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम, ना इमरजेंसी एग्जिट, ना आपदा से निपटने की तैयारी। लखनऊ के अग्निकांड के बाद जयपुर में नगर निगम की टीम ने गोपालपुरा, गुर्जर की थड़ी, रामगढ मोड, झोटवाडा इलाके में कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को सील किया। नगर निगम की कार्रवाई ने कोचिंग कारोबार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल ये की क्या बच्चों की जिंदगी सिर्फ फीस जमा होने तक ही सुरक्षित है...बेसमेंट में क्लासरूम, संकरी सीढ़ियां, एक ही रास्ते से प्रवेश और निकास…ये हालात किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। जयपुर का गोपालपुरा, त्रिवेणी नगर और गुर्जर की थड़ी इलाका कोचिंग सेंटरों का बड़ा केंद्र है। यहां करीब 75 से ज्यादा कोचिंग संस्थान संचालित हैं। हजारों विद्यार्थी रोजाना इन संस्थानों में पहुंचते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं होने की बात सामने आई है। जो संस्थान एनओसी होने का दावा कर रहे हैं, वहां भी कई जगह फायर सिस्टम की हालत खराब मिली। VIO-2- बड़ा सवाल यह है कि अगर आज कार्रवाई हो रही है तो कल तक इन्हें चलने किसने दिया........मोटी फीस वसूलने वाले संस्थानों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा.......कोचिंग संस्थान बच्चों से लाखों रुपए की फीस लेते हैं। बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि यहां बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन जब सुरक्षा की बात आती है तो कई संस्थान नियमों से बचते नजर आते हैं......सवाल उठता है क्या सिर्फ फायर एनओसी का कागज काफी है या जमीन पर भी सुरक्षा व्यवस्था जांची जाती है.....सालों से कैसे चल रहे थे बिना एनओसी संस्थान.......नगर निगम के विशेष अभियान में शहर की 1,250 से ज्यादा इमारतें ऐसी मिलीं जो बिना फायर एनओसी या अधूरी सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रही थीं......इनमें होटल, अस्पताल, मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कोचिंग सेंटर शामिल हैं......कोचिंग संस्थानों की जांच में 139 सेंटरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 45 बिना फायर एनओसी संचालित मिले.....अब सवाल सिर्फ कोचिंग संचालकों पर नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर भी है.....इतने सालों तक बिना एनओसी बच्चों की पढ़ाई कैसे चलती रही......क्या जिम्मेदार विभागों ने कभी जांच नहीं की......या फिर आंखें बंद करके सब कुछ चलता रहा.......फायर एनओसी जारी होने के बाद भी नियमित निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पहले एनओसी की अवधि एक साल थी, जिसे अब बढ़ाकर दो साल कर दिया गया है। लेकिन सवाल ये है कि इस दौरान क्या फायर विभाग की टीम दोबारा जाकर यह जांच करती है कि सिस्टम चालू है या नहीं.....सवाल ये भी हैं की हर बार किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय होता है। लेकिन सवाल यह है कि जब नियम पहले से मौजूद हैं तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं होती? बाइट- गौतमलाल, सीएफओ, नगर निगम बाइट- देवेन्द्र मीना, सीएफओ, नगर निगम बाइट- राजेन्द्र नागर, फायर ऑफिसर बाइट-कोचिंग संचालक बाइट-कोचिंग संचालक बहरहाल, कहते हैं बच्चे देश का भविष्य होते हैं....लेकिन जयपुर में यही भविष्य ऐसे कमरों में बैठकर पढ़ रहा है जहां सुरक्षा का भरोसा सिर्फ कागजों पर नजर आ रहा है.........सवाल ये नहीं कि हादसा होगा या नहीं…सवाल ये है कि हादसे के बाद कितने परिवारों के सपने राख होने का इंतजार किया जा रहा है......चमकदार कोचिंग की इमारतों के पीछे छिपी ये लापरवाही अब जवाब मांग रही है…क्योंकि एक छोटी सी चूक, कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है......दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
वाराणसी मस्जिद ध्वस्तीकरण रोक: रेलवे ने रद्द आदेश का ऐलान
Varanasi, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी से बहुत बड़ी खबर काशी स्टेशन री मॉडलिंग में लिया रेलवे का यू-टर्न. 1000 साल पुरानी गंज शहीदा मस्जिद ध्वस्तीकरण हुआ रद्द. रेलवे ने जारी किया रद्द करने का आदेश. आदेश की कॉपी मस्जिद की दीवार पर चस्पा.0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा 2026: हर यात्री के लिए हेल्थ इंश्योरेंस 10 लाख और मुफ्त मेडिकल सेवाएं
Chaka, श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान, भगवान शिव के हर भक्त का हेल्थ इंश्योरेंस दोगुना कर दिया गया है। इस साल श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हर यात्री के लिए हेल्थ केयर को आसान बनाने के लिए हज़ारों हेल्थ अधिकारियों को तैनात किया गया है। आने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए भगवान शिव के भक्तों का स्वागत करने के लिए कश्मीर में सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्ते खुल दिए गए हैं। दोनों रास्तों, बेस कैंप और ट्रांजिट कैंप पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा देने के अलावा, अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती इस साल कश्मीर का अस्थिर मौसम है, खासकर पहाड़ी इलाकों में जहाँ हर दूसरे दिन ओलावृष्टि, बादल फटने और भारी बारिश होती है। यात्रियों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए अधिकारियों ने उनकी हेल्थकेयर पर बहुत ज़्यादा ध्यान दिया है। हर रजिस्टर्ड यात्री का हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है और उन्हें यह बिना किसी प्रीमियम के मिलेगा। अधिकारियों ने इस साल की यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों के लिए हेल्थकेयर को आसान बनाया है। कश्मीर घाटी में सिविल प्रशासन ने यह पक्का करने के लिए बहुत कोशिशें की हैं कि यात्री आराम और सुरक्षा के साथ सालाना यात्रा कर सकें। इस साल की मुख्य पहल यात्रियों के लिए इंश्योरेंस कवरेज को बढ़ाना है। अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रियों के लिए लाइफ इंश्योरेंस कवर को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दिया है, जिससे पवित्र यात्रा करने वाले भक्तों को ज़्यादा फाइनेंशियल सुरक्षा मिलेगी। बढ़े हुए इंश्योरेंस कवर के अलावा, पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए मुफ़्त मेडिकल सेवाएँ उपलब्ध होंगी। ज़रूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल मदद देने के लिए दोनों रास्तों पर एक-एक करके दो 100-बिस्तरों वाले अस्पताल भी बनाए गए हैं, साथ ही यात्रियों के लिए 24 घंटे 4x4 एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, पवित्र गुफ़ा मंदिर तक जाने वाले पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों पर समय से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए गए हैं और गुफ़ा तक का रास्ता समय से पहले ही खोल दिया गया है। यात्रा के लिए ज़रूरी हर तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है。0
0
Report
Sur एयर समिति में गड़बड़ियों के बाद रजिस्टार ऑफिस में जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Sur एयर समिति की गड़बड़ियों को लेकर के हम पहुंचे रजिस्टार ऑफिस जो पार्लियामेंट जिला थाने पर मौजूद है Sur एयर सोसाइटी में गंदे पानी की बहुत दिनों से दिक्कत है यहां पर नलों से गंदा पानी निकलता है इसको लेकर तरुण batla निजी हेल्पलाइन को संपर्क किया जी हेल्पलाइन की टीम रजिस्टार ऑफिस में पहुंची जहां हमने रजिस्टर से बात की इसके बाद रजिस्ट्रार ने समिति के एडमिनिस्ट्रेटर सुरेंद्र सिंह के नाम से एक पत्र जारी कर दिया और उसके साथ ही साथ एमसीडी के कमिश्नर को भी पत्र जारी किया और दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी को भी यह पत्र जारी किया जिसमें जांच की मांग की और साथ ही जो भी सोसाइटी में गड़बड़ियां हैं उसको जल्द से जल्द पूरा करने की बात की0
0
Report
निहाल विहार में सीवेज संकट, 20-25 दिन में सड़क मरम्मत से राहत
Noida, Uttar Pradesh:निहाल विहार में सीवर लाइन की दिक्कत है। वहां सीवर का पानी भर जाता है जिससे लोगों को आना-जाना मुश्किल हो रहा है। हमने वहां के JE से बात की। JE ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण वहां मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से सीवर का काम नहीं हो पा रहा है। लेकिन सड़क पूरी होने पर संभवत: 20-25 दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस तेज, समिति गठित करने का संकेत
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र विधानसभा में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, तीन तलाक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और यूसीसी लागू करने का मुद्दा सदन में उठाया। सरकार ने इस पर बड़ा ऐलान करते हुए यूसीसी के अध्ययन के लिए एक सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। विधानसभा में भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने आरोप लगाया कि तीन तलाक पर रोक लगाने वाले कानून के बावजूद महाराष्ट्र में इसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार, बहुविवाह और तलाक से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। फरांदे ने सरकार से मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की。 देवयानी फ़रांदे ( बीजेपी एमएलए) मामले पर जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावनाओं और विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आज़मी ने यूसीसी की मांग का विरोध किया है। आज़मी ने कहा कि किसी भी धर्म के व्यक्तिगत कानूनों में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा और अगर किसी समुदाय के मौलिक अधिकारों पर आघात करने की कोशिश हुई तो समाजवादी पार्टी उसका विरोध करेगी। अबू आज़मी ( सपा नेता ) दूसरी ओर भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने यूसीसी का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का भारतीय संविधान पर विश्वास है, वे यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध नहीं करेंगे। राणे ने दावा किया कि जिस तरह लव जिहाद के खिलाफ कानून लाए गए, उसी तरह यूसीसी भी लागू किया जाएगा। नितेश राणे ( महाराष्ट्र सरकार में मंत्री ) यूसीसी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ भाजपा इसे महिलाओं के अधिकारों और समानता से जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य दल इसे धार्मिक स्वतंत्रता और पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप का मुद्दा बता रहे हैं। अब सबकी नजर सरकार द्वारा गठित की जाने वाली समिति और उसकी रिपोर्ट पर टिकी है। अश्विनी कुमार पांडेय, ज़ी मीडिया मुंबई0
0
Report
महाराष्ट्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी बनाए जाने के आदेश
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई - महाराष्ट्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाना चाहिए। इसे लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी; मुख्यमंत्री ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं और कमेटी बनने के बाद, उसकी रिपोर्ट के आधार पर महाराष्ट्र में इसे लागू करने की कार्रवाई की जाएगी... उद्धव ठाकरे की UBT छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल होने वाले 6 सांसदों पर कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा, देश में अभी जो माहौल है, वह काफी अनोखा है। जब कोई चुनाव लड़ता है, तो वह खास पार्टी के चुनाव चिह्न और गठबंधन की विचारधारा के तहत लड़ता है। अगर जीतने के बाद किसी को लगता है कि उन्हें उस पार्टी को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में चले जाना चाहिए, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके वोटर्स ने उस खास पार्टी और विचारधारा के लिए वोट दिया था; पाला बदलना वोटर्स से मिले जनादेश के साथ धोखा करने जैसा है। उस भरोसे को तोड़ने के बजाय, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और फिर जिस पार्टी में चाहें, उसमें शामिल हो जाना चाहिए...0
0
Report
पेपरलेस रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरुआत और ऑटो इंटकाल प्रणाली लागू
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पेपरलेस रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरुआत.Chandiगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन गत 29 सितंबर 2025 को कुरुक्षेत्र के लाडवा तहसील से की पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत- मुख्यमंत्री 1 नवंबर 2025 को पूरे प्रदेश में किया गया पेपरलेस रजिस्ट्री को लागू आज कुछ और सुधारो के साथ की जा रही है इसके दूसरे चरण की शुरुआत- मुख्यमंत्री इसमें अब रजिस्ट्री के साथ इंतकाल को भी किया गया है शामिल अब रजिस्ट्री के लिए आवेदन फार्म पहले से अधिक सरल और यूजर फ्रेंडली बन गया दोनों पक्षों के लिए आधार e-KYC किया गया अनिवार्य, इस से पहचान की शत प्रतिशत होगी पुष्टि- मुख्यमंत्री कोई व्यक्ति, कंपनी, संस्था या एनआरआई रजिस्ट्री प्रक्रिया में स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता हो तो अब वह एक से अधिक व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि कर सकता है नियुक्त डीड को नागरिक स्वयं, डीड राइटर, अधिवक्ता अथवा हेल्प डेस्क के माध्यम से भर सकेंगे अब रजिस्ट्री के समय संबंधित भूमि का कौन सा हिस्सा प्राइम श्रेणी में आता है और कौन सा नॉन प्राइम श्रेणी में इसकी जानकारी सिस्टम में स्वत दिखाई देगी पूरी प्रक्रिया में डिजिटल हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक प्रणाली की गई है लागू अधिकतम तीन अवसरों के भीतर मामले का निर्णय किया जाएगा सुनिश्चित DTP और NOC के लिए अलग से दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, विभागीय सत्यापन पूरी तरह ऑनलाइन होगा वर्तमान प्रणाली में अलग-अलग स्तर पर किए जाने वाले RC1 एवं RC2 के कार्यों को कर दिया गया है कंबाइन- मुख्यमंत्री आज राजस्व प्रशासन में एक और ऐतिहासिक और क्रांतिकारी सुधार की कर रहे हैं शुरुआत आज ऑटो इंतकाल प्रणाली की भी शुरुआत की जा रही है इससे प्रदेश के लाखों किसानों और भूस्वामियों को मिलेगी बड़ी राहत प्रदेश में लगभग 5 लाख से अधिक इंतकाल लंबित थे, इनमें से लगभग चार लाख इंतकालों का निपटान किया जा चुका है- मुख्यमंत्री इसके पहले प्रदेश में ऑटो म्यूटेशन प्रणाली को एक माह तक पायलट आधार पर चलाया गया इस दौरान प्राप्त सभी सुझावों और फीडबैक को प्रणाली में किया गया शामिल प्रारंभिक चरण में ही लगभग 50 हजार इंतकाल स्वत दर्ज किया जा चुके हैं जिन मामलों में खेवट विभाजन की जरूरत नहीं होगी उनमें 24 घंटे के भीतर इंतकाल हो जाएगा मंजूर जिन मामलों में खेवट विभाजन जरूरी होगा उनमें अधिकतम 10 दिनों के भीतर इंतकाल का निपटान हो जाएगा हमारा लक्ष्य आगामी 15 दिनों के भीतर शेष सभी लंबित इंतकालों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना- मुख्यमंत्री अब रजिस्ट्री और इंतकाल की प्रक्रिया एक दूसरे से जुड़ जाएगी, अलग से इंतकाल के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी नागरिक अपने इंतकाल की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे तथा इंतकाल की प्रति ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकेंगे0
0
Report
Advertisement
भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: Ethanol blending से आपूर्ति सुरक्षा बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NICK SHARMA (EXECUTIVE DIRECTOR, UPSTREAM ENERGY, S&P GLOBAL ENERGY) ON INDIA’S APPROACH TO ENERGY SECURITY / ROLE OF ETHANOL BLENDING IN STRENGTHENING FUEL SECURITY / RISKS LINKED TO US-IRAN PEACE DEAL TIMELINE AND REGIONAL STABILITY / INDIA’S CONTINUED CRUDE OIL DIVERSIFICATION DESPITE EASING WEST ASIA TENSIONS / TIMELINE FOR NORMALIZATION OF CONDITIONS AFTER DISRUPTION IN WEST ASIA OVER PAST THREE AND A HALF MONTHS दिल्ली - S&P ग्लोबल एनर्जी में अपस्ट्रीम सॉल्यूशंस के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्लोबल हेड ऑफ़ इनसाइट्स, निक शर्मा कहते हैं, "अभी ज़्यादातर गतिविधियाँ भारतीय कंपनियाँ ही चला रही हैं। इस स्थिति को बदलने की ज़रूरत है और भी कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आकर इन गतिविधियों में मिलकर योगदान देना चाहिए। इससे नए आइडियाज़ आएंगे और रिस्क कैपिटल का दायरा भी बढ़ेगा..."0
0
Report
लवकुशनगर में बिना लाइसेंस दवा प्रचार, आयुष विभाग ने छापेमारी की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर से सोशल मीडिया मे बिना लाईसेंस दबाओ का प्रचार प्रसार कर बिक्री करने की सूचना पर आज आयुष विभाग छापामार कारवाई की , लवकुश नगर में शेरा भाई नामक व्यक्ति द्वारा पहले मंदिर में दरबार लगाकर दवाई वितरण की जाती थी जिसमें शरीर के किसी भी कोने में किसी प्रकार का कोई दर्द हो उससे तत्काल आराम मिलने का दावा भी किया जाता है, उसके बाद अपनी निजी जनरल स्टोर की दुकान से लगातार दवाई वितरण कर अपनी फेसबुक आईडी से सैकड़ो वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया में अपनी दवाई का प्रचार प्रसार करने लगा, जो बीते दिनों से एक चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसको लेकर एसडीएम आयुष जैन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आयुष विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आज आयुष विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कार्यवाही करने पहुंचे जहां दुकान में दवाई नहीं मिली और अपनी ही दवाओं को गलत बता दिया।छापे की सूचना संबंधित तक पहले मिल गई थी इसलिए उसने वह दबाई वहां से हटा दी थी0
0
Report
बस्सी में SDM कार्यालय के बाहर धरना: स्टेडियम सुविधाओं की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:स्टेडियम की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन, महात्मा गांधी खेल स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की मांग। स्टेडियम विकास संघर्ष समिति ने दिया खिलाड़ियों को समर्थन। बस्सी (जयपुर ग्रामीण) में धरना प्रदर्शन किया गया। बेहतर खेल मैदान, आवश्यक खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के अनुकूल वातावरण की मांग को लेकर बस्सी SDM कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा। धरने पर बैठे खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, जिससे नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो क्षेत्र के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
