बलरामपुर-अधेड को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा,मौत
Bishunpur Barhaipur, Uttar Pradesh:बलरामपुर थाना ललिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरी खैरहनिया निर्माणाधीन सड़क पर गंजडी गांव के पास एक अधेड को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया।पीछे से कई लोग बाइक से पीछा किया लेकिन पिकअप को नही रोक पाए भागने मे सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे मे लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में वामपंथी प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया. कलेक्ट्रेट के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उनके इस्तीफे की मांग की गई. कॉमरेड महिपाल पूनिया ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन की ओर से ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव देने का आरोप लगाया गया है. महिपाल पूनिया ने कहा कि ऐसे आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पद की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कॉमरेड राजेश बिजारणिया ने बताया कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी आह्वान के तहत वामपंथी संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. झुंझुनूं में भी इसी क्रम में मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।बस्तर बाढ़ पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना, दीपक बैज बोले राहत राशि बढ़ाओ
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब और बाढ़ के बाद अब सियासी तूफान खड़ा हो गया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ राहत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा, राजीव भवन में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को संवेदनहीन बताया, उन्होंने मुख्यमंत्री के बाढ़ के बाद बस्तर दौरे को लेकर कहा सीएम जरूर बस्तर आए लेकिन बाढ़ प्रभावितों के लिए कोई घोषणा नहीं की दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा सीएम साय पहले बस्तर के टूर में आए अब सिंगापुर के टूर में जा रहे, वहीं दीपक बैज ने जगदलपुर में बाढ़ राहत शिविरों को खाली कराए जाने का आरोप भी लगाया उन्होंने कहा अब तक बाढ़ प्रभावितों के रहने खाने की व्यवस्था नहीं हुई है और अब भी घरों में बाढ़ का मलबा भरा हुआ है, बावजूद प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर खाले करवाए जा रहे है, इसके अलावा दीपक बैज ने उड़ीसा से इंद्रावती नदी में पानी छोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाया, उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि को लेकर भी अपर्याप्त बताया उन्होंने कहा RBC 6 (4) के तहत दी जाने वाली राशि अपर्याप्त है फसल और मवेशियों के नुकसान की राहत राशि को लेकर भी सवाल उठाया और सरकार से बाढ़ राहत राशि बढ़ाने की मांग की।ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश चुप, बीजेपी ने सपा- कांग्रेस पर तंज कस
Noida, Uttar Pradesh:सपा को ओवैसी के ऑफर पर बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का सपा पर तंज सपा के दो प्लान—प्लान A कांग्रेस के साथ गठबंधन, प्लान B ओवैसी के साथ?: बीजेपी कांग्रेस से गठबंधन पर सपा नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी: बीजेपी ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी को बीजेपी ने बताया मौन सहमति, सपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग सपा बताए—कांग्रेस के साथ गठबंधन कब तक, और क्या ओवैसी के साथ भी बनेगी नई सियासी जुगलबंदी? ‘दो लड़कों’ की जोड़ी पहले नहीं चली, अब ‘तीसरे लड़के’ के रूप में ओवैसी की एंट्री पर सपा-कांग्रेस पर बीजेपी का तंज तुष्टीकरण के एजेंडे को लेकर सपा अपनी रणनीति जनता के सामने स्पष्ट करेबेतिया में बैरिया पुल ध्वस्त, आवागमन बाधित; नागरिकों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बैरिया प्रखंड पूजहा पटिजीरवा बेतिया मुख्यमार्ग का पुल ध्वस्त हो गया है सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है आवागमन बाधित हो गया है लगभग तीस से चालीस फीट चौड़ा सड़क क्षतिग्रस्त हुआ है बाढ़ की पानी से पुल ध्वस्त हुआ है जिला प्रशासन ने आमलोगों से अपील किया है कि छोटेलाल चौक के समीप पुल ध्वस्त होने से आवागमन बाधित हो गया है आमलोग वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करेचित्तौड़गढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि और स्वच्छता प्रमाणपत्र वितरण
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चित्तौड़गढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहाद adapters शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें भजनों के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की। जिला कलक्टर ने उपस्थितजनों को गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नगर परिषद के 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।Hanumangarh में गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने स्वच्छता का संदेश फैलाया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) गांधी जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने थामी झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश,कार्यकर्ताओं ने गलियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर कचरा हटाया हनुमानगढ़ में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर शुक्रवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर सार्वजनिक गलियों में सफाई की तथा जगह-जगह जमा कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में श्रमदान केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने का आधार और नैतिक कर्तव्य था। गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना। गांधी जयंती उनके विचारों को याद करने के साथ उन्हें व्यवहार में उतारने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश-अब्बास अंसारी मुलाकात पर बीजेपी ने निशाना लगाया
Noida, Uttar Pradesh:राज्य सभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से अब्बास अंसारी की मुलाकात पर बीजेपी ने साधा निशाना अब्बास के चाचा अफजाल अंसारी ने डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी, अखिलेश चुप क्यों ? मौलाना की टिप्पणी पर भी अखिलेश की बोलती बंद - जनता पूछ रही सवाल मुख्तार अंसारी कोर्ट से घोषित अपराधी, फिर भी सपा का मौन समर्थन ? क्या अखिलेश माफियाओं को फिर से जिंदा करने का बना रहे हैं प्लान ? BJP सरकार में माफिया हुए नेस्तनाबूद, क्या सपा ला रही है वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया मॉडल ? प्रदेश की जनता सब देख रही हैपटना में SIR मुद्दे पर विपक्ष का लोकतंत्र बचाओ मार्च
Patna, Bihar:पटना में SIR और वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से शुरू हुए मार्च में महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पोस्टर-बैनर के साथ वोट चोर गद्दी छोड़, वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन गांधी मूर्ति के नीचे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। बाइट -- दीपांकर भट्टाचार्य, CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव मार्च को लेकर CPI(ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के 29 सितंबर के सर्कुलर में SIR वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों के नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 2023 के कानून को खत्म करने और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग की。 बाइट -- शकील अहमद खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहम खान ने कहा कि SIR के हवाले से देश में जिस तरह वोट की चोरी और सरकारें बनाए जाने की बात सामने आई है, उसे देखते हुए आंदोलन की जरूरत है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों की ओर से सामने रखी गई बातों के बाद कांग्रेस और विपक्ष बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। उन्होंने गांधी मूर्ति को आंदोलन और बदलाव का बड़ा प्रतीक बताते हुए कहा कि तय समय तक आंदोलन जारी रहेगा。 ELEMENTS - VISUAL, BYTEभीलवाड़ा में अधिवक्ता पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक अधिवक्ता पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जेल चौराहे की बताई जा रही है, जहां अधिवक्ता गोविंद मानणीया पर चाकू से हमला किया गया। वारदात के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
