Back
बलरामपुर: 8 वर्षीय समीरा को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, वीडियो से हड़कंप
PTPawan Tiwari
Dec 07, 2025 12:48:10
Balrampur, Uttar Pradesh
पिता बोले - "मेरी बेटी को कुछ हो गया तो मैं कैसे जिऊंगा…"
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर क्षेत्र का एक मिनट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक चार पहिया वाहन एक स्कूली छात्रा को रौंदते नजर आ रही है। घटना बीते শুক্রবার की दोपहर सादुल्लाहनगर क्षेत्र की बताई गई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बस एक मिनट का वीडियो… और पूरा कस्बा दहशत में नजर आ रहा है। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कन्या में कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम समीरा खातून रोज की तरह स्कूल से घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। मासूम को क्या पता था कि कुछ पल बाद उसकी ज़िंदगी बदल जाएगी। तभी तेज रफ्तार से आए चार पहिया वाहन ने उसे बेरहमी से रौंद दिया। बच्ची सड़क पर गिरते ही तड़पने लगी और आसपास खड़े लोग भागकर आए।
वीडियो में वो पल किसी को भी रुला देने वाला है। छोटी सी स्कूली ड्रेस में जमीन पर पड़ी मासूम समीरा, घायल शरीर और आंखों में दर्द का खौफ़ देखा गया है… वहीं दूसरी ओर घबराए लोगों की आवाजें। स्थानीय लोगों ने बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे गोंडा रेफर कर दिया गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता फहीमुद्दीन अस्पताल के बाहर सिर्फ यही कह पा रहे थे— “मेरी बेटी को कुछ हो गया तो मैं कैसे जिऊंगा…”
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के बाहर हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावक गुस्से में हैं— सवाल सीधा है, स्कूल टाइम पर सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण क्यों नहीं था? रोज यहां बच्चे सड़क पार करते हैं और तेज रफ्तार वाहन उनकी जान के लिए खतरा बने रहते हैं।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वाहन को चिन्हित कर कब्जे में ले लिया गया है। लेकिन इलाके के लोग आश्वस्त नहीं हैं। उनका कहना है कि सिर्फ जांच नहीं, स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर, पुलिस की तैनाती और ट्रैफिक रोकने के ठोस इंतज़ाम होने चाहिए।
समीरा जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है और पूरा कस्बा दुआ कर रहा है—“बस, बेटी ठीक होकर घर लौट आए…”.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report