271306
Balrampur: एक ही मंडप में हुई 272 जोड़ों की शादी और निकाह
Ujjani Kalan, Uttar Pradesh:एक अनोखे समारोह में, एक ही मंडप में 118 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए जबकि 136 जोड़ों का विवाह और 18 जोड़ों का निकाह भी एक साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लाक प्रमुख गैसड़ी जगदम्बा सिंह शक्ति, समाज कल्याण अधिकारी राहुल राज गुप्ता, खंड विकास अधिकारी गैसड़ी अवनींद्र कुमार पांडे और खंड विकास अधिकारी पचपेडवा धनंजय सिंह ने जोड़ों को बधाई दी और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंत स्वस्थ हो तो शरीर स्वस्थ: विशेषज्ञ से Gut Health के रहस्य
Delhi, Delhi:Gastroenterologist Questions- Dr Manish C Kak chairman & Head lever and digestive Sciences Yashoda hospital Kaha jata hai ki agar gut healthy hai to body healthy hai esa kyu? Mind or gut kya kya connection hai? Gut health khrab hone se body me kis tarah ke changes aa sakte hai? Gut ko kese healthy rakha jaye? Kya gut humari feelings ko prabhavit karta hai? Gut health ko lekr kya miss conceptions hai? Gut health kharab hone ke kya symptoms hote hai? Agar gut healthy nhi hai to mind ko kis tarah ke severe problems face karni pad sakti hai?0
0
Report
खैरथल तिजारा में भूमि-रास्ता विवाद फिर भड़का, समझौता नहीं हुआ
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में लंबे समय से चले आ रहे भूमि एवं रास्ते के विवाद ने आज फिर एक बार तुल पकड़ लिया। रस्ते के विवाद के चलते ग्रामीण और बिल्डर के प्रतिनिधि सहित बीड़ा के अधिकारी आमने सामने हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर कई थानों का जाप्ता मौके पर बुलाया गया, कई बार लंबी वार्ता चली लेकिन हर बार हो वार्ता विफल रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले जिस बिल्डर के पास ये जमीन थी उस समय उपखंड अधिकारी कार्यालय में आपसी सहमति से दोनों पक्ष की सहमति बन गई थी, लेकिन अब दूसरे बिल्डर ने जमीन खरीदते ही रास्ते का विवाद खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार संबंधित भूमि पर 6 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाना था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। हालांकि इस दौरान पुलिस के कई आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे लेकिन कई घंटों की गहमा गहमी के बाद भी समझौता नहीं हो पाया। बाइट ग्रामीण0
0
Report
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 72,000 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन फर्म गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 72,000 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक गिरफ्तार "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने ध्वस्त किया मेडिकल सप्लाई की आड़ में चल रहा तस्करी का नेटवर्क। "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीएन कोटा की टीम ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नाकाबंदी कर एक किआ सेल्टोस कार से 72,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। इस मामले में मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन फर्म चलाने वाले जयपुर निवासी मुख्य आरोपी को NDPS अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। : मेडिकल नेटवर्क का दुरुपयोग बना बड़ी चुनौती यह कार्रवाई केवल एक जब्ती नहीं, बल्कि ड्रग कार्टेल्स के बदलते तौर-तरीकों का पर्दाफाश करती है। अमूमन अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी छिपकर की जाती है, लेकिन यहाँ कानूनी रूप से पंजीकृत "मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन फर्म" की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। यह दर्शाता है कि फार्मास्युटिकल ड्रग्स (दवाइयों) का दुरुपयोग अब पारंपरिक मादक पदार्थों जितना ही खतरनाक रूप ले चुका है। सीबीएन अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इन कैप्सूलों को हाईवे पर एक अन्य तस्कर को सौंपने जा रहा था। ब्यूरो की "शून्य-सहनशीलता" (ज़ीरो टॉलरेंस) नीति के तहत अब इस पूरे अवैध सिंडिकेट और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि मुख्य ड्रग कार्टेल को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के शिक्षकों ने 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, प्रमोशन संरचना पर जोर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं प्रधानाचार्यों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन प्रधानाचार्य से DEO पद के बीच नया प्रमोशन पद बनाने की मांग गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षा विभाग को मुक्त करने की मांग PEEO के लिए अतिरिक्त संसाधन और सुविधाएं देने की मांग झुंझुनूं राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के बैनर तले शिक्षकों ने 22 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन गढ़वाल ने बताया कि शिक्षा अधिकारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद से जिला शिक्षा अधिकारी पद तक पदोन्नति के अवसर बेहद कम हैं। वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य कार्यरत हैं, जबकि डीईओ के पद सीमित होने के कारण प्रमोशन में बाधा आ रहीं। परिषद ने मांग की है कि प्रधानाचार्य और डीईओ के बीच एक अतिरिक्त पद सृजित किया जाए, ताकि पदोन्नति के अवसर बढ़ सकें।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पीईओ से पिछले कई वर्षों से बिना अतिरिक्त संसाधनों और भत्तों के कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में पीईओ को आवश्यक संसाधन और अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।शिक्षा अधिकारियों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ कम करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि विभिन्न विभागों के कार्य लगातार शिक्षा विभाग पर डाले जा रहे हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है।इसके अलावा बार-बार होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण भी विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पर्याप्त समय नहीं दे पाने की समस्या सामने आ रही है।नवीन गढ़वाल ने बताया कि परिषद की कुल 22 सूत्रीय मांगें हैं, जिनके संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।0
0
Report
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डूंगरपुर में कार्यशाला और पोस्टर विमोचन
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला और पोस्टर विमोचन का आयोजन एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के तहत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर, और ''सृष्टि सेवा समिति'' व ''जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कोर्ट परिसर में कार्यशाला व पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया। बॉडी कार्यशाला में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के विभिन्न पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव किरण कुमार चौहान की मौजूदगी में बाल श्रम की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों ने बाल श्रम को रोकने के लिए अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में बाल श्रम के कारणों और इसे पूरी तरह से समाप्त करने के व्यावहारिक उपायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसकी प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बाइट किरण कुमार चौहान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण0
0
Report
KVK गांदरबल ने खेत बचाओ अभियान सफलतापूर्वक पूरा, सचिव और अधिकारी मौजूद
Aram Pora, Ganderbal, Krishi Vigyan Kendra (KVK) Ganderbal, in collaboration with the Agriculture & Allied Departments, successfully organized the Khet Bachao Abhiyaan programme at Wakura, Ganderbal. The event was graced by Ms. Neetu Gupta (IAS), Secretary, Agricultural Production Department, UT of J&K. Mr. Sartaj Ahmed, Director Agriculture Kashmir, along with senior officers, scientists of KVK, and other dignitaries also attended the programme.0
0
Report
Advertisement
NMC की आपत्तियों के बीच छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों की तैयारी तेज
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की आपत्तियों के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एक सतत प्रक्रिया है और सरकार ने इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रारंभ करने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन किया था। चूंकि संबंधित अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भवन अभी निर्माणाधीन हैं इसलिए NMC की गाइडलाइन के तहत कुछ आपत्तियां सामने आई हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर दूर किया जाएगा। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सरकार जशपुर और मनेन्द्रगढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है,तो क्या कांग्रेस नहीं चाहती कि इन इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल शिक्षा मिले । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने सीमित समय में अपनी क्षमता से बढ़कर काम किया है। जहां पहले मात्र 30 बिस्तरों की व्यवस्था थी वहाँ आज 220 बिस्तरों वाले अस्पताल विकसित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार की गई है और डॉक्टरों की नियुक्ति सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाएं रिकॉर्ड समय में पूरी की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को इन प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, न कि राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ज्यादा खुश न हो, अभी मैच खत्म नहीं हुआ है। मामला अपील में गया है और हमारे पास 15 दिनों का समय है। हमें पूरा विश्वास है कि भारत सरकार और NMC की सभी आवश्यक गाइडलाइन पूरी कर ली जाएंगी"। जायसवाल ने दावा किया कि सरकार मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर पूरी तरह गंभीर है तथा सभी आवश्यक मानकों को पूरा करते हुए इसी शैक्षणिक सत्र से नए मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए तेजी से काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन खड़ा करना नहीं, बल्कि दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को उनके अपने जिले में मेडिकल शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है .0
0
Report
गरियाबंद: राजिम बस स्टैंड पर 10–11 माह کا बच्चा सुरक्षित बचाव, बाल कल्याण समिति सक्रिय
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...राजिम बस स्टैंड में मिला 10 से 11 माह का मासूम बच्चा...सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति ने लिया तत्काल संज्ञान...बताया जा रहा है कि एक महिला मासूम को बस स्टैंड में छोड़कर चली गई...अन्य बस में सवार यात्री की नजर बच्चे पर पड़ने के बाद बच्चे को सुरक्षित ले जाकर राजिम पुलिस को दी जानकारी...पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए बाल कल्याण समिति को दी सूचना...गरियाबंद बाल कल्याण समिति (CWC) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया...मासूम के माता-पिता एवं परिजनों की तलाश जारी...फिलहाल सुरक्षित देखरेख के लिए बच्चे को दत्तक ग्रहण केंद्र में रखा गया...बाल कल्याण समिति ने आमजन से की अपील— बच्चे या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी होने पर तत्काल बाल कल्याण समिति अथवा नजदीकी पुलिस थाने या फिर टोल फ्री नंबर 1098 में करें संपर्क。0
0
Report
सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार शोक में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित पक्का बाग में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय किशोरी कशिश ने कथित रूप से घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना देने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। एसपी सिटी वियोम बिंदल ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र में एक नाबालिग युवती की मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट या अन्य ठोस कारण सामने नहीं आया है। पक्का बाग क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। कम उम्र में एक बेटी की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
Advertisement
नैनपुर में 108 एम्बुलेंस पलटी, दो घायल; एक की हालत गंभीर
Mandla, Madhya Pradesh:एम्बुलेंस: नैनपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां मरीजों की सेवा में लगी 108 एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वीओ - जानकारी के मुताबिक, नैनपुर थाना क्षेत्र के सुभेवाड़ा पुलिया के पास सिविल अस्पताल नैनपुर में सेवा दे रही 108 एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर बुरी तरह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर पहुंचाया गया। घायलों में अमरु नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
छिंदवाड़ा में वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मियों ने CMHO कार्यालय बाहर प्रदर्शन किया
Chhindwara, Madhya Pradesh:आउटसोर्स कर्मचारियों ने CMHO कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, वेतन नहीं मिलने से घर चलना हुआ मुश्किल छिंदवाड़ा में आउटसोर्स कर्मचारियों का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आया. सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन से चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की स्कूल फीस, राशन और दवाइयों जैसी जरूरी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं. कर्मचारियों ने कहा कि कई दिनों से प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्या रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा .उनका कहना है कि लगातार उपेक्षा के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. प्रदर्शन में शामिल वासुदेव शर्मा ने बताया कि बड़े स्तर पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है .उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य स्थानों पर कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान मिल रहा है, जबकि यहां कर्मचारियों का वेतन कम कर दिया गया है. साथ ही तीन महीने से वेतन तक नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है. यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
चंद्रपूर एसटी आगाराच्या शिवाई ई बसेसची चाके थांबली, न्याय मागण्यांसाठी चालक वाहकांनी सुरू केले आंदोलन
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:---चंद्रपूर एसटी आगाराच्या शिवाई ई बसेसची चाके थांबली, न्याय मागण्यांसाठी चालक वाहकांनी सुरू केले आंदोलन वेतनातील गैरप्रकार उघडकीस आल्याने संतप्त झाले चालक -वाहक0
0
Report
Advertisement
चांद मियां पर नया अपडेट आया
Noida, Uttar Pradesh:चांद मियां0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार, दो पिस्टल-तमंचे बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्थित इकोटेक-3 थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो तमंचे, नौ कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूरनर कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात में किया गया था या नहीं। साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कहाँ से हथियार खरीदा है, इसकी जांच की जा रही है। बाइट स्वतंत्र सिंह एडिशनल डीसीपी एडिशनल सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सादुल्लापुर सर्विस रोड स्थित खेड़ी गोल चक्कर के पास घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव (होशियारपुर), यश नागर (सादुल्लापुर), अभिषेक उर्फ अन्नू (मिल्क लच्छी) और जोगेंद्र उर्फ हैप्पी (जलालपुर) के रूप में हुई। पूछताछ और तलाशी के दौरान राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन कारतूस, यश नागर के पास एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस, अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस, और जोगेंद्र उर्फ हैप्पी के पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूरनर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक यश नागर थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बिसरख, इकोटेक-3, सेक्टर-39 और कासना थानों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के अनुसार अभिषेक उर्फ अन्नू के खिलाफ सेक्टर-39 और इकोटेक-3 थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। राहुल यादव के खिलाफ बिसरख और सेक्टर-49 थानों में मारपीट, बलवा, अपहरण और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। जोगेंद्र उर्फ हैप्पी का नाम भी पूर्व में दर्ज आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों से बरामद हथियारों के स्रोत और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है। जिले में अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता मिली है।0
0
Report
हिमस्खलन के खतरे के बीच 19 सदस्य सुरक्षित लौटे
Bageshwar, Uttarakhand:कुमाऊं हिमालय के दुर्गम ट्रेल्स पास (5,312 मीटर) अभियान के दौरान 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल उस समय दहशत में आ गया, जब पास पार करने के बाद अचानक एक बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) उनकी ओर बढ़ता दिखाई दिया। दल ने 10 दिनों तक बर्फीले तूफान, गहरी हिमदरारों और भारी बर्फबारी का सामना करते हुए ट्रेल्स पास फतह किया । अभियान लीडर दिनेश सिंह दानू ने बताया कि पास से उतरते समय मौसम साफ था, लेकिन धूप बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने लगी और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया। अंततः खड़ी ढलान पर उतरते समय नीचे मौजूद सपोर्ट टीम ने अचानक एवलांच की चेतावनी दी। इसके बाद सभी सदस्य तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ही सेकेंड बाद हिमस्खलन दल के बिल्कुल बगल से गुजर गया। दानू के अनुसार, यदि पांच सेकेंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि टीम की सतर्कता और त्वरित निर्णय से सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले और नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए मुनस्यारी लौट आए थ0
0
Report
Advertisement
