Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ballia221712

बलिया झाड़ियां में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गया

Feb 10, 2026 11:17:08
Rasra, Uttar Pradesh
मंगलवार सुबह रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव के पास लोहटा-पंडितपुर मार्ग पर झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बासनही नदी (लकड़हा) और नथूपुर (जोबनवा) नाले के बीच सिंचाई कर रहे किसानों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओ गड़वार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से दो चाकू, एक रस्सी, कैंपस का जूता और एक शॉल भी बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मृतक के चेहरे पर तेजाब भी डाला गया है। पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए गहन छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब इस सुनसान जगह पर ऐसी घटना हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 10, 2026 12:51:46
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। शहर में एक रेजिडेंट डॉक्टर से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कथित रूप से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। वीडियो में डॉक्टर द्वारा कैंटीन संचालक, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित रेजिडेंट डॉक्टर केएन चेस्ट अस्पताल में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार यह मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और घटना स्थल एमडीएम अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस स्तर पर मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। संबंधित वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी。
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:51:34
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में प्रेम प्रसंग का एक रोचक मामला सामने आया है जिसमें प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीण ने पकड़ लिया । उसके बाद ग्रामीणों ने आपस में पंचायत की और दोनों की शादी करा दी अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महूजा गांव का निकला विगत 06 फरवरी का यह वीडियो बताया जा रहा है। आपको बता दे कि देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव के रहने वाले तुरहा समाज का एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव में पहुंचा था प्रेमी और प्रेमिका दोनों सजातीय हैं युवक के पहुंचने पर ग्रामीणों को भनक लग गई और उसे पकड़ लिया और उसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई बातचीत के बाद दोनों की शादी कर दी गई दोनों परिवार सहमत हो गए एक पंडित को बुलाया गया और कमरे में विवाह के रस्म में पूरी कराई गई युवक के रीति रिवाज से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और साथ निभाने की शपथ ली मौके पर दोनों पक्षों के ग्राम प्रधानों मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार हुआ वही इस संबंध में जब हमने महुजा गांव के ग्राम प्रधान नित्यानंद पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से चल रहा था दोनों सजातीय हैं।कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन रही थी अब दोनों परिवार सहमत है दोनों का विवाह करा दिया गया है और दोनों परिवार खुश हैं
1
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 10, 2026 12:51:14
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम उकावता की एक पुरानी बावड़ी में बीती रात एक नर नीलगाय गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उकावता चौकी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल द्वारा रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल और वन विभाग को अवगत कराया गया। मंगलवार को रेंजर पुष्पलता मोर्य के निर्देश पर डिप्टी रेंजर ललित उपाध्याय के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल सहित दुलेसिंह, सुधीर, विनोद, राजेश, मुकेश, गोपाल और सतीश की टीम ने कड़ी मशक्कत कर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद टीम ने नीलगाय को जंगल में हाँका लगाकर सुरक्षित छोड़ दिया। नीलगाय की जान बचने पर रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग और रेस्क्यू दल के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 10, 2026 12:51:00
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 10, 2026 12:50:41
New Delhi, Delhi:CM Rekha Gupta आज मैं आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताना चाहता/चाहती हूँ, जो दिल्ली की बेटियों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा राशि बैंक में जमा कराई जाती है, और निर्धारित अवधि पूरी होने पर परिपक्वता के बाद यह राशि सीधे लाभार्थी को दी जाती है। 186000 अनक्लेमद मेच्योरिटी एकाउंट्स (unclaimed maturity accounts) हमने खोजा 41000 बच्चियाँ मिली वह महिलाएं और मिली हमें खोजने पर जिनके हक का 100 करोड़ रुपए का फंड हम अपने 1 साल पूरा होने के इस मौके पर उन सारी 41000 को देंगे जिन्होंने कब-कब वह योजना ली होगी किसी ने 10 साल पहले ली थी किसने 12 साल पहले ली थी और मैच्योरिटी हो गई उसके बाद भी कोई लेने नहीं आया उनका खोज के दिल्ली सरकार में हमारे मंत्रालय ने उन सबको इकट्ठा किया है और अगली लिस्ट 100 करोड़ 31 मार्च को हम इस योजना को बंद कर देंगे और इसके स्थान पर नई योजना “दिल्ली लखपति बिटिया योजना” लेकर आ रहे हैं। इसमें दी जाने वाली राशि में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। अब लाभार्थियों को 36,000 रुपये की जगह 56,000 रुपये दिए जाएंगे। नई योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना की शुरुआत करेंगे. दिल्ली में 2 surviving बेटियों को 56 - 56 हजार रुपये का अमाउंट दिया जाएगा. बेटियां ग्रेजुएशन करने पर कम से कम 1 लाख रुपए मिलेंगे. कुछ शर्ते लगाएंगे, vaccination के साथ साथ स्कूल की पढ़ाई होना ज़रूरी होगा. अगर 18 साल से पहले लड़कियों की शादी होती है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 10, 2026 12:50:23
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर, सनातन, ब्राह्मण समाज, बंगाल हिंसा, फार्म-7 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखे बयान दिए। अजय राय ने भाजपा और योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन की बात करते हैं, लेकिन चारों शंकराचार्यों की अनुपस्थिति में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को उन्होंने “अपूर्ण” बताया। अजय राय ने कहा निश्चित रूप से वो भद्रा काल था, इसीलिए वो पूर्ण नहीं हुआ। फिल्म घूसखोर पंडित के मुद्दे पर अजय राय ने कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा कि यह सनातन और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्यों का अपमान किया गया और भाजपा के संरक्षण में ऐसी फिल्म बनवाई गई। अजय राय ने कहा अगर योगी जी के अंदर थोड़ी भी इंसानियत है तो फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और अभिनेता को जेल भेजें। डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी विधानसभा नहीं जीत सका, उस पर क्या ही टिप्पणी की जाए। वहीं बंगाल हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कहते है कि राफेल उड़ाया जाए, सैन्य कार्रवाई हो, हिंदुओं की रक्षा हो, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि शेख हसीना को संरक्षण किसने दिया। शंकराचार्य से जुड़े कथित दुर्व्यवहार को लेकर अजय राय ने कहा कि यह पूरे सनातन और हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा अगर मैं कांग्रेस की सरकार होती तो शंकराचार्य को अपने कंधे पर बैठाकर स्नान कराने ले जाता। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। फार्म-7 को लेकर अजय राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के नाम कटवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। अमेठी का हवाला देते हुए कहा कि वहां बीएलओ ने भाजपा के गलत दबाव की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई बीएलओ पर ही कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद से भाग रहे हैं और राहुल गांधी से डरकर सदन में नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जनरल नरवणे की किताब देने की बात सही है, जिसमें चीन की घुसपैठ को लेकर गंभीर बातें लिखी गई हैं। कुल मिलाकर कौशांबी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का यह दौरा पूरी तरह से सियासी बयानबाज़ी और भाजपा पर तीखे हमलों से भरा रहा।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 10, 2026 12:50:03
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. पत्नी की डेढ़ लाख कैश की डिमांड और तलाक की धमकी से परेशान युवक सुसाइड के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा. युवक ने स suside के लिए गले में रस्सी का फंदा डालकर टंकी से कूदने की कोशिश की. टंकी पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल युवक का हाथ पकड़ा. आधे घंटे से अधिक 60 फिट ऊंची टंकी पर लटका रहा युवक. ऊपर आने के लिए तैयार नहीं था युवक. 1 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और पालिका कर्मियों ने युवक को समझा बुझा कर टंकी से नीचे उतारा. चमन सराय इलाके का कासिम बताया जा रहा है युवक. युवक का आरोप पत्नी सायना डेढ़ लाख कैश की कर रही है डिमांड ... कैश की डिमांड पूरी न होने पर तलाक की देती है धमकी. युवक की शादी को 7 वर्ष हो चुके है ..1 बेटी भी है. संभल कोतवाली इलाके का मामला.
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 10, 2026 12:49:47
Karnaprayag, Uttarakhand:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग चमोली ने आज वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी , और वाहन चालकों के आंखों की जांच कर उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी । बीओ 1 / 16 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग चमोली इन दिनों टैक्सी स्टैंड पर जाकर वाहन चालकों को यातायात की जानकारी दे रहा है । एआरटीओ चमोली ने बताया कि वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाये, हेलमेट पहनकर वाहन को चलाये, ओवर स्पीड और ओवर टेक न करे , ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके , वही वाहन चालकों ने भी परिवहन विभाग की इस पहल को सुरक्षित यातायात के लिहाज से सकारात्मक बताया ।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 10, 2026 12:49:03
Moradabad, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बंटे बयान के सबंध में भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी का बड़ा बयान, बोले उन्होंने ये बयान कहीं भी दिया हो लेकिन वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ आध्यात्मिक गुरु भी है जिनका हम सम्मान करते हैं, मुख्यमंत्री या आध्यात्मिक गुरु जब बोलता है तो सिर्फ एक धर्म के लिए नहीं बोलता बल्कि सभी धर्मों के लिए बोलता, उनका मैसेज बहुत अच्छा है और ये मैसेज हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई और बौद्ध सबके लिए है, हम सबको एक मुट्ठी बंद होकर प्रदेश का निर्माण करना है, मैं उनसे इस नजरिये से देखता हूं, मेरा ताल्लुक सूफीज़न से है तो मैं आध्यात्मिक गुरु का सम्मान करते हुए समझता हूं कि उनका ये बयान सब धर्मों के लिए है, सब धर्म मिलकर प्रदेश का निर्माण करें।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Feb 10, 2026 12:48:06
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड नगर पालिका की साधारण सम्मेलन सभा की बैठक में हंगामा,विधायक ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को निकलवाया बाहर, जमकर हुआ हंगामा, हंगामें का वीडियो हुआ वायरल। एंकर-भिंड नगर पालिका को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है, लंबे समय से विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी भिण्ड नगर पालिका पर अब राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते विकास कार्य न होने के आरोप भी लगने लगे हैं, पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशواهा संजू ने नगर पालिका के कामकाज पर गंभीर सवाल खडे किए हैं, दरअसल भिंड नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों को गति देने के लिए बुलाया गया साधारण सभा सम्मेलन हंगामें की भेंट चढ़ गया, हंगामे के बीच 76 विकास कार्यों के प्रस्ताव तो स्वीकृत हुए लेकिन,बीते तीन सालों से स्वीकृत पड़े विकास कार्यों के शुरू न होने के कारण हंगामा हो गया, शुरुआत भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों का मुद्दा उठाया गया, जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि के चचिया ससुर ( अध्यक्ष प्रतिनिधि) द्वारा माइक पकड़ कर जवाब देने का प्रयास करने लगा तभी विधायक ने कड़ा एतराज जताते हुए सुनील बाल्मीकि को बैठक से बाहर निकलवा दिया, जबकि बैठक के दौरान कई महिला पार्षदों के पति उनकी जगह मौजूद थे, वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि शहर में विकास कार्य रुके पड़े हैं कोई भी ठेकेदार कार्य करने के लिए तैयार नहीं है, कमीशन खोरी के सवाल पर दबी जुबान में उन्होंने कहा कि यह सब तो पर्दे के पीछे बातें हैं, पार्सद लगातार नाराज हैं और कई बार पार्सद इस्तीफा देने की भी तैयारी कर चुकी है और नगर पालिका का संचालन दबाव को चलते ठीक से नहीं हो पा रहा है, वहीं पूर्व विधायक संजीव सिंह संजू का आरोप है कि नगर पालिका को लूटने शासकीय पैसे का बंदरबाट करने की उसकी हिस्सेदारी तय करने की पूरी लड़ाई है, जनता के कामों की भिंड के विकास की किसी को कोई परवाह नहीं है, यह लड़ाई सिर्फ बंदरबांट की है,जो ताकतवर है उसका हिस्सा ज्यादा है और जिसको कुछ मिल नहीं रहा है वह लड़ रहा है और उसको बैठक से बाहर कर दिया गया है उसमें कई ऐसे प्रतिनिधि थे जो उसमें बैठक में जाने की हकदार ही नही, विकास न होने की बात कही तो उसको बाहर कर दिया गया है दो वर्षों में कोई भी नगर पालिका में नया काम हुआ ही नहीं है, सीएमओ और विधायक मिलकर छोटी-छोटी पांच लाख तक की फाइलें ऑफलाइन बनाकर लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं जिसका खामिया शहर को उठाना पड़ रहा है। बाइट-1-सुनील बाल्मीकी, अध्यक्ष प्रतिनिधि। बाइट-2-भानू भदौरिया, उपाध्यक्ष। बाइट-3-संजिव सिंह संजू,पूर्ब बिधायक भिण्ड। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिन्ड
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 10, 2026 12:47:27
Noida, Uttar Pradesh:आसींद. नगर पालिका आसींद द्वारा आज शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कार्यवाही के तहत विभिन्न स्थानों से 31.25 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1100 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है और इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन व व्यापारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और स्वच्छ व प्लास्टिक-मुक्त आसींद बनाने में सहयोग करें।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 10, 2026 12:46:49
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर की गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बलौदा में ट्रैक्टर चोरी की नीयत से आए बदमाशों द्वारा फायरिंग करके एक शख्स को घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है गौर तलब है कि ग्राम बालोदा में 9 फरवरी को तड़के 3 बजे ट्रैक्टर चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने लोगों के जागने पर पकड़े जाने के डर से फायरिंग की थी जिसमें एक 62 वर्षीय बुजुर्ग घायल हुआ था पुलिस ने मौके से दो कारतूसों के खोल और दो मोटरसाइकिल ज़ब्त कि और CCTV खंगाला, जिसके आधार पर दो आरोपियों को राजस्थान के झालावाड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top