221711
प्रेमनगर में माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन
Nagra, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर नगरा बिजली घर पावर हाउस के पास माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। छोटी-छोटी कन्याओं को कन्या भोज कराया गया और भक्ति गीतों के बीच भक्तों ने भंडारे का लाभ उठाया। सभी आने-जाने वाले राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरवास पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 युवक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:सादुलपुर। हमीरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एविएटर गेम के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले 17 युवक गिरफ्तार, रावतसर कुंजला गांव के खड़ेर क्षेत्र स्थित दो हवेलियों पर पुलिस की दबिश, पुलिस ने 91 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त, एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जारही कीमत, मोबाइल फोन के साथ वाईफाई और चार्जर भी किया जब्त, आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में हमीरवास SHO राय सिंह सुथार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी।0
0
Report
मधुबनी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक की मौत
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक की हुई मौत, घटना अरेर थाना के धकजरी रोड की है। मृतक की पहचान मधुबनी नगर थाना के लहेरियागंज मुहल्ला निवासी मुकेश साह के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया युवक मार्केटिंग का जॉब करता था और मधवापुर गया हुआ था। मधवापुर से घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। ठोकर लगने से युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग दौड़े और जख्मी युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। 35 वर्षीय युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
आगर मालवा में जमीन अतिक्रमण पर बुलडोजर: 25 बीघा मुक्त, सुरक्षा बढ़ी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में जमीन अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे किनारे करीब 25 बीघा बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह से मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा कच्चे मकान और झोपड़ियां हटाई गईं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासन के लगभग 100 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले रहवासियों को मुनादी और एनाउंसमेंट के जरिए जगह खाली करने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाया गया। वहीं प्रभावित लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और उनके साथ एकतरफा कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सर्व हिन्दू समाज ने इसी अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम और प्रदर्शन किया था। अब प्रशासन की इस कार्रवाई को उसी मांग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
12 घंटे में बरामद विवाहिता, पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ से बैंक के काम से निकली महिला मोहनिया के एक अर्धनिर्मित मकान से मिली, पुलिस कर रही है हर पहलू की गहन जांच कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई एक विवाहिता को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने अपने अनुमंडल कार्यालय कक्ष में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी。 डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीती 4 जुलाई 2026 को सोनहन थाना क्षेत्र के पचगांवा निवासी निर्मल बिंद (अपहृता के पिता) ने पुलिस में एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर भभुआ थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 667/26 दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, निर्मल बिंद की बेटी, जिसकी शादी भभुआ थाना क्षेत्र के ही वार्ड नंबर 3 में हुई है, 3 जुलाई की शाम बैंक के किसी कार्य से भभुआ शहर आई थी। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई और वापस घर नहीं लौटी。 मामले में मोड़ तब आया जब 4 जुलाई की सुबह अपहृता के परिजनों के मोबाइल पर एक वीडियो संदेश प्राप्त हुआ। वीडियो में महिला ने रोते हुए दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और वे उसे कहीं दूर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद परिजनों को एक फोन कॉल भी आया, जिसमें इसी बात को दोहराया गया। घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैमूर के निर्देश पर एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें भभुआ और मोहनिया दोनों थानों की पुलिस को शामिल किया गया。 डीएसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध क्षेत्र की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई। परिजनों को भेजे गए वीडियो में दिख रही छत कंडी और पटिया' की बनी थी, जिसके आधार पर महाराणा प्रताप कॉलेज के पूर्वी हिस्से में स्थित लगभग 100 से अधिक मकानों, झाड़ियों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। अंततः 4 जुलाई की रात लगभग 11 बजे पुलिस टीम ने जगजीवन राम हॉस्टल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान से महिला को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के समय वहाँ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था。 महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने स्पष्ट किया कि महिला फिलहाल सुरक्षित है, उसे कोई बाहरी चोट नहीं है और वह खतरे से बाहर है। हालांकि, वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस एफएसएल (FSL) टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके。 बाइट - गोपाल कृष्णा ,डीएसपी मोहनिया0
0
Report
कुशीनगर में जमीन विवाद, तीन भाइयों सहित 7 घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - पैतृक जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष - तीन सगे भाइयों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे - मकान निर्माण के दौरान भूमि बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद - मारपीट में तीनों भाई समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल - सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहा से जिला अस्पताल से किया गया रेफर - खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के भरपटिया टोला का मामला0
0
Report
सरयू नहर में मगरमच्छ के हमले से 55 वर्षीय महिला की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:जनपद बहराइच के थाना सुजौली व रेंज निशानगाड़ा अंतर्गत सरयू नहर में मगरमच्छ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मगरमच्छ महिला का एक पैर खा चुका था और शरीर पर कई गहरे जख्म थे। मृतका की पहचान केतकी, उम्र 55 वर्ष, पत्नी रमेश, निवासी मोहकमपुरवा, ग्राम पंचायत चफरिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि केतकी शनिवार शाम पड़ोसी गांव हजारीपुरवा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रातभर घर न लौटने परिजन परेशान थे। रविवार सुबह लगभग 9 बजे सरयू नहर के 10 नंबर पुल से लगभग 600 मीटर दूर रमपुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने नहर में एक मगरमच्छ को महिला का शव मुंह में दबाए देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमपुरवा विनोद वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ के चंगुल से शव को छुड़ाकर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने एसआई मारकंडे मिश्रा और सत्तार को मौके पर भेजा। लेखपाल अरुण कुमार व ग्राम प्रधान चफरिया अजीज अहमद ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। महिला का शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस टीम ने लेखपाल व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल परिजन पहुंचे और रोते-बिलखते रहे0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर के घोटाला से चार युवक पानी की टंकी पर गिरफ्तारी की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में सरकारी योजना के नाम पर ठगी का शिकार हुए चार लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। पानी की टंकी पर चढ़े चारों लोगों ने धमकी दी थी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वोट टंकी से पूछ कर अपनी जान दे देंगे। फिलहाल कार्रवाई के ठोस आश्वासन के बाद ही चारों युवकों को पानी की टंकी से नीचे उतारा जा सका। पूरी घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की है। जहां पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत लोन के नाम पर चार युवकों से ठगी की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने से नाराज आज कर युवक ककॉलोनी में बनी पानी टंकी पर चढ़ गए और नीचे कूदने की धमकी देने लगे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। युवकों का कहना था कि सरकारी योजना के नाम ठगी करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी हो वरना वह नीचे कूद कर अपनी जान दे देंगे। मौके पर अफरा तफरी माहौल पैदा हो गया। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के ठोस आश्वासनके बाद ही चार युवकों पानी टंकी से नीचे उतरा जा सका।0
0
Report
गुरुग्राम में हल्की बारिश के बाद जलभराव, प्रशासन की पोल खुली
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बारिश के बाद कई जगह जल भराव गुरुग्राम में थोड़ी सी बारिश के बाद भरा सड़कों पर पानी थोड़ी सी बारिश के कारण प्रशासन की पोल खुली गुरुग्राम के सेक्टर-10 इलाके में भरा पानी फिलहाल पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है0
0
Report
अढ़े घंटा की बारिश में बख्तावरपुर की सड़क तालाब, दावे खोखले दिखे
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बख्तावरपुर गांव में महज आधे घंटे की बारिश के बाद मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर कई-कई फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल नेताओं और अधिकारियों की ओर से जलभराव से निजात दिलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में सभी दावे पानी में बह जाते हैं। वीओ-1 ये तस्वीरें उत्तर दिल्ली के बख्तावरपुर गांव की हैं... जहां सिर्फ आधे घंटे की बारिश ने पूरे इलाके की बदहाल व्यवस्था उजागर कर दी। मुख्य सड़क पर इतना पानी भर गया कि तेज रफ्तार वाहन भी रेंगते हुए नजर आए। सड़क पर जलभराव के चलते ट्रैफिक स्लो मोशन में चलता दिखाई दिया, जबकि पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ-2 स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मानसून में यही हालात बनते हैं। चुनाव के समय जलभराव से स्थायी राहत दिलाने के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही सारी हकीकत सामने आ जाती है। लोगों का आरोप है कि पल्ला गांव से हिरणकी गांव तक बन रहे नाले का निर्माण पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। इसी वजह से बख्तावरपुर से गढ़ी टांडा गांव तक मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ-3 जलभराव के कारण सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप जाने से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला。 बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 4 बख्तावरपुर के लोगों का सवाल साफ है... आखिर हर साल मानसून में यही हाल क्यों होता है? अधूरे पड़े नाले का निर्माण कब पूरा होगा और आखिर कब इस इलाके को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी? फिलहाल पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बरखास्त शिक्षक सुरेंद्र पटेल: दिव्यांग कोटे में फर्जी प्रमाण पत्र से नियुक्ति निरस्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के बक्सवाहा में तैनात शिक्षक सुरेंद्र पटेल को नौकरी से बरखास्त कर दिया गया है ,बरखास्त शिक्षक पर आरोप था कि उसने दिव्यांग कोटे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी ली थी , मामले की जांच के लिए फाइल सागर संभागीय मेडिकल बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड की रिपोर्ट में सुरेंद्र पटेल को दिव्यांग नहीं पाया गया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी डीईओ कौशल सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।0
0
Report
सीहोर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर कीचड़-जलभराव पर विरोध, सर्विस रोड निर्माण की उम्मीद
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर रेलवे ओवरब्रिज पर बवाल: सड़क जाम के बाद अधिकारियों की 'सद्बुद्धि' के लिए हवन, तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन सीहोर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर फैली कीचड़, गंदगी और सर्विस रोड नहीं बनने से नाराज़ रहवासियों ने ब्रिज के पास सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद भी लोगों का विरोध जारी रहा और उन्होंने सड़क किनारे बैठकर ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ हवन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन दोनों ओर सर्विस रोड नहीं बनाई गई। बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव हो रहा है, जिससे रोज़ाना लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है और दो दिन के भीतर सर्विस रोड का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान विधायक सुदेश राय भी मौके पर पहुंचे और ब्रिज कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराज़गी जताई। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक थाना प्रभारी कोतवाली से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ब्रिज का काम रोककर संबंधित वाहनों की चाबियां जब्त कर ली जाएं और सबसे पहले सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए।0
0
Report
HTET-2026: यमुनानगर में लेवल-2 और लेवल-1 परीक्षाएं शांतिपूर्ण, नकल मुक्त, 9,940 अभ्यर्थी
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET-2026 के दूसरे दिन रविवार को यमुनानगर जिले में लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही हैं। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9,940 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डायल-112 की टीमें भी पूरी तरह सक्रिय हैं। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी के साथ पुलिस, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते लगातार निगरानी कर रहे हैं। वीओ : रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 7,559 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा होगी, जिसमें 2,381 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाएं जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जा रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्स्ट एड और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही रोडवेज विभाग को जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल मुक्त संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश से मौसम सुहाना, उमस घटी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश हुई बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप के चलते और गर्मी के चलते लोग परेशान थे लेकिन अचानक काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट आ गई है。0
0
Report
सीतापुर में दूधिया को पुलिस के हवाले, वीडियो वायरल; हिंदू शेर सेना ने पकड़ा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक दूधिया ने थूक कर दिया दूध। दूधिया का दूध में थूकते हुए वीडियो वायरल विशेष समुदाय का बताया जा रहा है दूधिया। हिंदू परिवार में दे रहा था दूध। हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू और उनके कार्यकर्ताओं ने दूधिया को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालपुर का मामला। बाइट- विकास हिंदू राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू शेर सेना0
0
Report
ललितपुर के गिरार में शराबी विवाद से हिंसक संघर्ष, 10 घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के गिरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रमगढ़ा ग्राम में शराब के नशे में हुये विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी. जिस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गये, सभी घायलों को इलाज के लिए CHC मड़ावरा में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
