277303
जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को घर में बंद कर किया जानलेवा हमला
Sikandarpur, Bagara, Uttar Pradesh:बलिया के सिकन्दरपुर कस्बा के मोहल्ला बडढा (चिड़ैयाटोल) में जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को घर में बंद कर किया जानलेवा हमला। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित धन्नू अंसारी ने अपने चाचा शौकत अली व उनके पुत्रगण शाहिद अंसारी व बबली पर आरोप लगाया है कि कल रात (शुक्रवार) को मुझे बहलाफुसला कर बुलाया गया, और मुझे भरोसे में लेकर मुझे घर में बुलाकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मुझे मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर समेत राजस्थान जिलों में जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों कर मामले
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में जीएसटी चोरी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मामलों के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। विभागीय टीमों ने 12 और 13 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और फलोदी में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं जांच की कार्रवाई की। इसमें करीब 2.85 करोड़ रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के दौरान करदाताओं ने लगभग 2.51 करोड़ रुपये जमा कराए और आईटीसी रिवर्स किया। जांच में रिसॉर्ट और अचल संपत्ति निर्माण में अपात्र आईटीसी लेने, बिना बिल माल की बिक्री, कारोबार छिपाने और गलत कर दर लागू करने जैसे मामले सामने आए। जयपुर के स्टर्बन रिसॉर्ट्स ने 55.26 लाख रुपये तथा एजीआरएस वेंचर्स ने 99.76 लाख रुपये का आईटीसी रिवर्स किया। हेयर विग हाउस ने गलत कर वर्गीकरण के मामले में 13.49 लाख रुपये जमा कराए। अजमेर, केकड़ी और ब्यावर में फर्नीचर, टिम्बर एवं प्लाईवुड कारोबारियों के यहां स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। संदिग्ध कारोबारी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया गया। डीडवाना-कुचामन में माहेश्वरी प्लाईवुड एंड हार्डवेयर ने 7 लाख रुपये जमा कराए। खैरथल-तिजारा में वान्स एल्युमिनियम डिजाइन की जीएसटी विवरणियों में 53.89 लाख रुपये का अंतर सामने आया, जबकि फर्म ने 22.21 लाख रुपये जमा कराए। फलोदी के एस.के. क्रेन सर्विस में अपात्र आईटीसी और डीजी सेट की अघोषित बिक्री का मामला सामने आया।0
0
Report
महेश जोशी: जमानत मिलने के बाद कहा- षडयंत्र हुआ, पार्टी मदद करे तो चुनाव लडूंगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन घोटाले में सुप्रीम राहत मिली है. जेल से बाहर आने के बाद महेश जोशी ने जी मीडिया से बातचीत में कहा कि JJM घोटाले में मेरे साथ षड्यंत्र रचा गया. मेरे साथ राजनीति हुई, 1 केस में 2 बार गिरफ्तारी हुई. मामला कोर्ट में चल रहा, मैं खुलकर नहीं बोल पाऊंगा. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा. मेरे साथ न्याय होगा. मेरी राजनीति खत्म नहीं हुई है, मैं राजनीति करता रहूंगा. पार्टी विश्वास जताएगी तो मैं चुनाव भी जरूर लड़ूंगा.0
0
Report
कासगंज में जमीनी विवाद के कारण खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और गोलीबारी
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट और कई राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल कासगंज。 यूपी के कासगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और कई राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में तमंचा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा का है। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दौरान मारपीट और फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में प्रेम प्रताप के हाथ में तमंचा दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。 घटना की सूचना मिलते ही कासगंज के एसपी ओमप्रकाश सिंह और एएसपी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है。 बाइट: ओमप्रकाश सिंह, एसपी कासगंज0
0
Report
Advertisement
चूरू महिला थाने में काउंसलिंग से 36 परिवार सुधरे, 10 दंपतियों ने संवाद शुरू किया
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन--चूरू\n\nमहिला थाने में काउंसलिंग के जरिए दंपतियों के बीच संवाद, 10 दंपतियों की हुई रिकाउंसलिंग; बच्चों को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित,\n\nपौधे की तरह रिश्तों को भी सींचें,\n\nबिखरते परिवारों को फिर बसाने की पहल\n\nचूरू। रिश्तों में आई दूरियाँ को मिटाकर बिखरते परिवारों को फिर से बसाने और दंपतियों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से गढ़ स्थित महिला थाने में काउंसलिंग एवं रिकाउंसलिंग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंपतियों को आपसी मतभेद भुलाकर रिश्तों को एक और मौका देने तथा परिवार की खुशहाली के लिए मिलकर प्रयास करने का संदेश दिया गया।\n\nजिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस पहल में महिला थाना पुलिस ने परिवारों को जोड़ने के लिए संवाद और समझाइश का रास्ता अपनाया। महिला थानाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन के माध्यम से बेटियों के सम्मान और घर में उनके महत्व का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी है और उसका सम्मान परिवार की जिम्मेदारी है। परिवार में प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास बना रहे, तो कई समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है।\n\nजिला पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान 10 दंपतियों को पौधे भेंट किए तथा उनके बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य दंपतियों को परिवार के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित करना रहा।\n\nपौधा देकर दिया रिश्ते संवारने का संदेश..\n\nकार्यक्रम में दंपतियों को पौधे भेंट कर एक अनूठा संदेश दिया गया। उन्हें समझाया गया कि जिस तरह एक पौधे को नियमित देखभाल, पानी और संरक्षण की जरूरत होती है, उसी तरह रिश्तों को भी प्यार, विश्वास, धैर्य और समय देकर सींचना पड़ता है। यदि रिश्तों की अनदेखी की जाए तो उनमें दूरियाँ बढ़ने लगती हैं। दंपतियों से अपील की गई कि वे आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं और अपने रिश्तों को मुरझाने न दें।\n\n36 परिवारों की काउंसलिंग, 10 दंपतियों से फिर संवाद..\n\nमहिला थानाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 36 परिवारों की काउंसलिंग की गई, जिनमें से 10 दंपतियों की रिकाउंसलिंग कर उनसे दोबारा संवाद किया गया। पुलिस का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी समझाइश और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से किया जाए, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।\n\nबाईट__ निश्चय प्रसाद एम , एसपी चूरू।\n\nनवरतन प्रजापत0
0
Report
तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक: पंचायत चुनाव पर रायशुमारी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायती राज चुनाव को लेकर रायशुमारी बूंदी। पंचायती राज चुनाव को लेकर तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद की 9 सीटों और पंचायत समिति तालेड़ा के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की。 विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी लहर है। उन्होंने दावा किया कि बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे。0
0
Report
23 वर्षीय बाघिन महक डिस्प्ले एरिया से हटाकर नाइट शेल्टर में रखी गई
Noida, Uttar Pradesh:कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में 23 वर्षीय बाघिन महक की बिगड़ी शारीरिक स्थिति के कारण उसे डिस्प्ले एरिया में नहीं बल्कि नाइट शेल्टर में रखा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण में पिछले हिस्से की कार्यक्षमता प्रभावित होने से संतुलन बनाने में दिक्कत पाई गई। समिति ने उम्र और मौजूदा स्थिति को देखते हुए डिस्प्ले एरिया में न रखने की अनुशंसा की। 17 अक्टूबर को महक ने भोजन नहीं किया था, 18 अक्टूबर को लगभग 2.8 किलो चिकन खाया। तापमान और श्वसन दर सामान्य रहे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने यह निर्णय लिया। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) टी. मोहनराज और क्षेत्र निदेशक ने डिस्प्ले एरिया में नहीं छोड़ने की पुष्टि की। महक को नाइट शेल्टर और कराल क्षेत्र में रखा जाएगा ताकि उसे आराम और आवश्यक देखभाल मिल सके। सहायक वन संरक्षक पंकज मीणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार पाण्डेय और डॉ. त्रिलोक गोचर की समिति नेHealth परीक्षण किया। बाघिन की निगरानी के लिए केयरटेकर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी को तैनात किया गया है.0
0
Report
Advertisement
रायपुर के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी पर पालकों ने कार्रवाई की मांग
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस और अन्य शुल्कों को लेकर पालकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. पालकों का आरोप है कि हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की राशि वसूलने के लिए छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर निश्चय बाजपेयी ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 से इन शुल्कों में अचानक बढ़ोतरी की गई है.. आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन और डीएमई के नियमों के विपरीत स्वैच्छिक सुविधाओं को भी छात्रों के लिए अनिवार्य बनाया जा रहा है.. पालकों का कहना है कि इन सुविधाओं के लिए शुल्क नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर लिया जाना चाहिए.. इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.0
0
Report
सतना की धर्मशाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगतदेव तालाब परिसर में बनी धर्मशाला में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा था। कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय निवासी अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से बंद कमरे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंची। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बिहारी पाठक (70), पिता प्यारेलाल, निवासी हिलौंधा, थाना नागौद के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से पत्नी देवकली पांडे के साथ जगतदेव तालाब स्थित धर्मशाला में रह रहे थे। दोनों तालाब के पास बैठकर भीख मांगकर गुजारा करते थे। करीब आठ दिन पहले पत्नी देवकली की मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज (इलाहाबाद) में करने गए थे। धर्मशाला के कमरे से दुर्गंध आने पर अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर जांच की तो बुजुर्ग का शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर मिला। पलंग के नीचे कुछ खाली पर्स भी मिले। आशंका है कि किसी ने करीब तीन दिन पहले बुजुर्ग की हत्या कर शव को गद्दे में लपेट दिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
मालोट में वरिष्ठों का सम्मान, 1000 से अधिक बुजुर्गों का चेकअप, मुफ्त दवाइयाँ वितरित
Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਨ ਤਹਿਤ ਮਲੋਟ ਵਿਚ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕเตอร์ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵਿਸੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ ਇਸ ਮੌਕੇ 1000 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਨ ਉਪਰાંત ਮੁਫਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ 35 ਲੱਖ ਦੇ ਮੁਫਤ ਉਪਕਰਣ ਵੰਡੇ ਗਏ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਲਈ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਖੋਲੇ ਜਾਣਗੇ V/O ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣ ਸਨਮਾਨ ਦੇਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਅੱਜ ਮਲੋਟ ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1000 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਮੁਫਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ 35 ਲੱਖ ਦੇ ਮੁਫਤ ਉਪਕਰਣ ਵੰਡੇ ਗਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਬੇਘਰ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਲਈ ਮਾਨਸਾ ,ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਚ ਵੀ ਖੋਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ Byte ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਜਿਥੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਉਥੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਵੀ ਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆਏ Byte ਆਮ ਲੋਕ0
0
Report
Advertisement
बरनाला की रामलीला: तीन पीढ़ियों की भक्ति और बिना पारिश्रमिक कलाकारों का समर्पण
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के श्री शक्ति कला मंदिर में 1960 से जीवंत है रामलीला की परंपरा, तीन पीढ़ियां मिलकर निभा रहीं श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी। सोशल मीडिया और मोबाइल के दौर में भी लाइव रामलीला का आकर्षण बरकरार है; सैकड़ों दर्शक प्रत्यक्ष मंच पर देखना पसंद करते हैं। यहाँ मंचन बिना पारिश्रमिक के किया जाता है और मर्यादा तथा भक्ति भाव के साथ रामायण की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास होता है। मंदिर के संस्थापक सदस्यों में शामिल अनिल गर्ग ने बताया कि वर्ष 1971 से वह इस कला मंच से जुड़े हुए हैं। रामलीला की यह परंपरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जीवित रखने का एक प्रयास है; भगवान वाल्मीकि की रामायण, गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस, अध्यात्म रामायण, अद्भुत रामायण और आनंद रामायण सहित विभिन्न रामायणों के प्रसंगों का समन्वय कर मंचन किया जाता है। रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे अनिल दत्त शर्मा कहते हैं कि रामायण में रावण को एक विद्वान के रूप में भी दिखाया गया है, पर उसका अहंकार पतन का कारण बनता है; रामलीला के प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को यह संदेश दिया जाता है कि ज्ञान के साथ विनम्रता और अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। श्री शक्ति कला मंदिर की रामलीला की अनूठी परंपरा दर्शाती है कि आज के समय में भी लोग श्रद्धा से जुड़ते हैं और लाइव मंचन का अनुभव लेते हैं। मंदिर के संस्थापक सदस्य अनिल गर्ग के अनुसार यहाँ कोई कलाकार पारिश्रमिक लेकर काम नहीं करता; सभी श्रद्धा और सेवा भावना से भाग लेते हैं, और कई बार कलाकार अपने घरों से भोजन लेकर आते हैं ताकि परंपरा पूरी मर्यादा के साथ निभाई जा सके। रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले अनिल दत्त शर्मा पिछले करीब 38 वर्षों से इस भूमिका को निभा रहे हैं; उन्होंने 1989 में इस किरदार की शुरुआत की थी और उनका मानना है कि आज के बच्चों की मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर अधिक आकर्षण के कारण पारंपरिक कला से उनका जुड़ाव कम हो रहा है, इसलिए रामलीला के जरिए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाती है। श्री शक्ति कला मंदिर के प्रधान जिम्मी मित्तल कहते हैं कि रामलीला से शहर के अनेक परिवार जुड़े हुए हैं और कई पीढ़ियां लगातार इसमें योगदान दे रही हैं; इस बार भी कई नए बच्चे कलाकारों के साथ जुड़े हैं, ताकि रामलीला का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक कथा मंचन ही नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और सामाजिक बुराइयों से दूर रखना हो। उनके अनुसार भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादा को अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। श्री राम के किरदार निभाने वाले सुखविंदर सिंह भी इस परंपरा को श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं; दर्शक धीरज बंसल कहते हैं कि लाइव मंचन का अनुभव अपने आप में खास है और कलाकारों की प्रस्तुति समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर देती है। रामलीला देखे जाने वाले दर्शक भी इस परंपरा से जुड़ाव महसूस करते हैं। समापन VO में कहा गया है कि बरनाला के श्री शक्ति कला मंदिर की रामलीला आधुनिकता के दौर में भी परंपराओं के प्रति आस्था को बनाए रखती है; बिना किसी पारिश्रमिक के कलाकारों का समर्पण, तीन पीढ़ियों की भागीदारी और बड़ी संख्या में दर्शक इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।0
0
Report
यातायात नियंत्रक SI राजेश धीमान की चिंतपूर्णी में मौत, ड्यूटी के दौरान हादसा
Una, Himachal Pradesh:ऊना के उमण्डल अम्ब के भरवाईं चौक पर दो बसों के बीच फंसे एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत, ड्यूटी के दौरान गंवाई जान जाम खुलवाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम; पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर थाना चिंतपूर्णी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान का ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। भरवाईं चौक पर जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने के दौरान वह दो बसों के बीच फंसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई राजेश कुमार धीमान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ शनिवार रात भरवाईं चौक पर सड़क जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुबारिकपुर और देहरा की ओर जा रही दो बसें एक तंग मोड़ पर एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। इस बीच राजेश कुमार धीमान दोनों बसों के बीच दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रविवार दोपहर बाद ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद एसआई राजेश कुमार धीमान का शव भरवाईं थाना लाया गया। यहां डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पुलिस स्टाफ, स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक बबलू ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजेश कुमार धीमान को पुलिस विभाग में मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करते हुए अपनी जान गंवाई। उनकी सेवाओं और कर्तव्यपरायणता को पुलिस विभाग और क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस विभाग ने एक समर्पित अधिकारी खो दिया है।0
0
Report
IGIMS में नेता वशिष्ठ नारायण सिंह का हालचाल; अभिषेक रंजन की बेटी स्वास्थ्य जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:IGIMS अस्पताल में नेताओं के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें सामान्य प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त हुईं। आगंतुकों ने वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह जी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अभिषेक रंजन के संबंध में भी स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ग्राम पंचायत देउरा में डीह बाबा मंदिर पर गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-पूजन
Deura, Uttar Pradesh:राजातालाब / वाराणसी। ग्राम पंचायत देउरा में स्थित प्राचीन डीह बाबा मंदिर पर रविवार को गांव को खुशहाल एवं सुख, शांति, समृद्धि के लिए ग्रामीणों और माननीय लोगों द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं और गांव के कल्याण, अच्छी फसल, आपसी भाईचारा और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि डीह बाबा गांव के रक्षक देवता हैं और हर वर्ष यहां सुख-शांति के लिए हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि डीह बाबा के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती0
0
Report
केंद्रीय कारागार वाराणसी में रामलीला के आठवें दिन का मंचन, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा की लीला
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में चल रही रामलीला के आठवें दिन के मंचन में रावण को उसका भाई विभीषण नीति की बातें बताता है, जिसे सुनकर रावण विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। विभीषण प्रभु राम के चरणों में शरणागत हो जाता है, जिसका प्रभु राजतिलक करते हैं। लंका पर चढ़ाई करने के लिए भगवान राम समुद्र से मार्ग देने के लिए विनय करते हैं। तीन दिन बीत जाने पर भी समुद्र रास्ता नहीं देता है तो राम क्रोध में आकर अपने धनुष पर बाण का संधान करते हैं, जिससे व्यथित होकर समुद्र सामने आकर सेतु निर्माण हेतु नल नील के बारे में राम को बताता है, जिनके माध्यम से सेतु का निर्माण होता है। भगवान राम द्वारा वहाँ पर रामेश्वरम की स्थापना की जाती है। समुद्र के उस पार पहुँचकर अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा जाता है। अंगद रावण को समझाने की कोशिश करते हैं, जिसे सुनकर रावण उन्हें मारने का आदेश देता है। रावण के आदेश को सुनकर अंगद को क्रोध आ जाता है वे पृथ्वी पर अपने पैर जमा कर रावण से कहते हैं कि, अगर तुम्हारे दल में कोई योद्धा मेरा पैर पृथ्वी से हटा देगा तो मैं राम की तरफ से तुम्हें वचन देता हूँ कि सीता को राम हार जायेंगे और उनके बिना ही अयोध्या लौट जायेंगे। यह सुनकर उसके सभी योद्धा अंगद का पैर उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंगद का पैर कोई भी हटा नहीं पाता। रावण खुद अंगद का पैर उठाने आता है, तब अंगद कहते हैं कि अरे अधर्मी मेरे पैर पकड़ने से तेरा कुछ नहीं होगा, जा राम के पैर पकड़ जिससे तेरा कल्याण हो। रावण के पुत्र मेघनाद और वानर सेना के बीच भीषण घमासान युद्ध होता है, लक्ष्मण के बाणों से आहत मेघनाद माया युद्ध करते हुए वीरघातिनी नाम शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण के ऊपर कर देता है, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। हनुमान लक्ष्मण को उठाकर लाते हैं जहाँ राम लक्ष्मण को अपनी गोद में रखकर आर्त-विलाप करते हैं। वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी, राधाकृष्ण मिश्र, उपमहानिरीक्षक कारागार, वाराणसी परिक्षेत्र राजेश श्रीवास्तव व दिल्ली से आये आचार्य मथुर दास महाराज सहित बाहर से आये सभी अतिथिगण बड़े ही भावपूर्वक इस दृश्य को देख रहे थे। विभीषण के बताने पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। सुषेण के कहने पर महाबली हनुमान धवलागिरी पर संजीवनी नामक औषधि लेने पवन वेग से उड़कर जाते हैं। रावण जब यह समाचार सुनता है तो कालनेमि राक्षस के द्वारा हनुमान का मार्ग अवरुद्ध कराता है, जिसे मारकर हनुमान धवलागिरी पर पहुँच जाते हैं। वहाँ संजीवनी बूटी का न पहचान पाने के कारण हनुमान पूरा पर्वत ही उखाड़कर आकाश मार्ग उड़ते हुए नन्दी ग्राम के ऊपर से होते हुए आते हैं। नन्दीग्राम में भरतलाल को यह शंका होती है कि, कोई निशाचर आकाश मार्ग से जा रहा है, वे अपने बाण से हनुमान को नीचे गिरा देते हैं। राम-राम कहते हुए हनुमान जमीन पर गिर पड़ते हैं, राम नाम कान में पड़ते ही भरतलाल उनकी ओर दौड़ते हैं। हनुमान के द्वारा सारा वृत्तांत सुनकर भरत कहते हैं कि मेरे बाण पर चढ़ जाओ मैं यथाशीघ्र तुम्हें राम के पास भेज दूँगा। संजीवनी बूटी के द्वारा लक्ष्मण की मूर्छा दूर की जाती है। इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा उपमहानिरीक्षक कारागार स्टेज पर आमंत्रित किया0
0
Report
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा 20 अक्टूबर से उज्जैन से होगी शुरू。 यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जाएगी。 यात्रा शुरू होने से पहले आज उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह。 दिग्विजय सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले रथ का अवलोकन कर पूजा अर्चना की。 इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंदा चोरी और बोर्ड चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो。0
0
Report
Advertisement
