बलिया में मिले मानव अंग,एसपी ने दी प्रतिक्रिया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के सिकंदरपुर अंतर्गत दियारे में मानव के हाथ-पैर जैसे अंग मिलने की सूचना है. थाना प्रभारी सिकंदरपुर को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरीद थाना सिकंदरपुर के दियर में कुछ मानव अंग हाथ और पैर पड़े हुए हैं, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर फोर्स लेकर मौके पर गए तो देखा कि कुछ मानव अंग हाथ और पैर पड़े हुए थे, तत्काल फील्ड युनिट को बुलाया गया. मौके का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया है. एसपी ने कहा इसकी पूरी जानकारी की जा रही है,जांच चल रही है. आसपास के क्षेत्र में भी देखा जा रहा है कि कहीं कोई और मानव अंग तो नहीं है फिलहाल मामले की जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
