221711
झांसी में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भव्य विदाई दी
Nagra, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर नगरा हाट मैदान से गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन के साथ गणपति जी को नम आंखों से विदाई दी। रैली नगरा बाजार होते हुए नदी में विसर्जन के लिए ले जाई गई। यात्रा में सभी पुरुष और महिलाएं शामिल हुए और भक्ति गाने बजते रहे। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने गुलाल भी डाला। "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के नारे लगाते हुए यात्रा संपन्न हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर बालापुर आश्रम विद्यालय में मना वन महोत्सव, रोपे गए पौधे
Pachperwa, Uttar Pradesh:आज दिनांक 03/07/2026 को वन महोत्सव सप्ताह (1-7 जुलाई) के अंतर्गत आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री हरीश मिश्रा, विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी, रेंजर अमरजीत प्रसाद एवं वन विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों के नाम, उपयोग व महत्व की जानकारी भी दी गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, लकड़ी और शुद्ध वातावरण देते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की शपथ ली0
0
Report
भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न
Upani, Chhattisgarh:भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न सक्ती, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री मेघाराम साहू,रामावतार अग्रवाल , प्रीतम सिंह गबेल , निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,श्रीमति संयोगिता सिंह जूदेव ,डॉ खिलावन साहू ,सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया। समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भूमिपूजन के भव्य कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी पीताम्बर पटेल, भुवनभाष्कर यादव, गोपी सिंह ठाकुर, कैलाश साहू रंजीत अजगल्ले, उपाध्यक्ष नेतराम चंद्र, महामंत्री दीपक अग्रवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, प्रमोद गबेल,भूपेंद्र शंकर पटेल,कवि वर्मा,आलोक पटेल,एवं जिला के समस्त पदाधिकारी ,जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष गण उपाध्यक्ष,एवं महामंत्री गण , जिलापंचायत, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरपालिका,नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षदगण,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री मेघाराम साहू,रामावतार अग्रवाल , प्रीतम सिंह गबेल , निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष कृ0
0
Report
सड़क की माँग को लेकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का हल्लाबोल प्रदर्शन,आजादी के बाद से पक्की सड़क न नसीब
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर:-सड़क की माँग को लेकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का हल्ला बोल प्रदर्शन, गाँव से पैदल कीचड़ भरी सड़क से गुजर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीण, जिला प्रशासनिक अधिकारियों के सामने लगाये योगी और मोदी मुर्दाबाद के नारे, आजादी के बाद से पक्की सड़क न नसीब होने पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी फूटा गुस्सा, पक्की सड़क न बनने से विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की दी धमकी ! सैकड़ो की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे ग्रामीणों को प्रशासन समझाने में जुटा, कलेक्ट्रेट परिषद में ग्रामीणों और पुलिस के बीच भी हुई झड़प ! जिला मुख्यालय के ब्रम्हा डेरा से चंदूपुर गाँव को जोड़ने वाली सड़क का मामला।0
0
Report
Advertisement
जम्मू के कृत्रिम झील पर शिकारा और वोटिंग से अमरनाथ यात्री खुश
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू तवी में श्री अमरनाथ यात्रियों को मिल रही शिकारे में सेर की सुविधा, जिला प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के दौरान र River फ्रंट पर बोटिंग की रखी है सुविधा। अमरनाथ यात्रा के मद्दे नजर जम्मू में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और जम्मू के टूरिज्म से रूबरू करवाने के लिए जिला प्रशासन जम्मू ने जम्मू की कृत्रिम झील पर शिकारा राइड और वोटिंग की सुविधा मोहिया करवाई。 वही वोटिंग करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि जम्मू में इस तरह की सुविधा मिली जिसे लेने के लिए पहले उन्हें कश्मीर जाना पड़ता था हालांकि जम्मू का वेदर थोड़ा गर्म है उसे मुताबिक शाम के समय वोटिंग करना ज्यादा आरामदायक साबित हो रहा है लेकिन अमरनाथ यात्री जो की रजिस्ट्रेशन के लिए र Riv er फ्रंट पर आ रहे हैं उनके लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र यह वोटिंग सुविधा इस समय बनी हुई है。 वही र Riv er फ्रंट पर पुहंचे नगर निगम आयुक्त डॉ दिव्यांश यादव ने श्रद्धालुओं से कहा कि वह बढ़-चढ़कर जम्मू के पर्यटन को देखें और यहां पर जो सुविधा प्रशासन उन्हें दे रहा है उसका लुक उठाएं उन्होंने कहा कि तभी नदी बहुत महत्वपूर्ण है और आज के समय जो कृत्रिम झील बनाई गई है इसमें साउंड एंड लाइट शो वोटिंग और तभी आरती भी की जा रही है साफ तौर पर मंशा यही है कि अमरनाथ यात्री खुश हो अच्छी यादें लेकर यहां से जाए और उनकी अमरनाथ यात्रा बहुत यादगार हो इसी प्रयास में प्रशासन इस तरह की तैयारी में लगा हुआ है।0
0
Report
मंत्री ने ठेकेदार पर नाराजगी जताई, नाला परियोजना में देरी की वजह क्या?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ठेकेदार पर एमपी के खेल मंत्री हुए नाराज ठेकेदार को एफआईआर कराने की दी चेतावनी मंत्री विश्वास सारंग ठेकेदार पर हुए नाराज चार साल पहले नाला निर्माण के लिए पैसा किया सेंशन पर अब तक काम नहीं हुआ शुरू स्थानीय लोगों ने मंत्री के निरीक्षण के दौरान की शिकायत तब मंत्री को लगी जानकारी मंत्री बोले अधिकारियों ने राशि सेंशन के बाद भी नहीं किया काम इसीलिए होना पड़ा नाराज0
0
Report
चंदन नगर के डिलीवरी बॉय ने आर्थिक तंगी से जहर खाकर आत्महत्या कर ली
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय और रैपिडो कैप्टन ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखन कोटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लखन लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घर का खर्च चलाने के लिए उसने क्रेडिट कार्ड का सहारा लिया था, लेकिन समय के साथ उसका कर्ज बढ़ता गया। कर्ज चुकाने के लिए वह दिन-रात डिलीवरी बॉय और रैपिडो कैप्टन के रूप में काम कर रहा था, फिर भी सीमित आय और बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक संकट से बाहर नहीं निकल सका। यह बताया गया है कि आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के बीच उसने जहर खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पटना के कोतवाली परिसर में शुक्रवार की नमाज़ पर रोक, मस्जिद ही अदा होगी
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी पटना की तारीख़ी कोतवाली जामा मस्जिद में जुमा की नमाज़ को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। कोतवाली थाना इंतज़ामिया ने अब थाना परिसर में जुमा की नमाज़ अदा करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला पुलिस प्रशासन, मस्जिद इंतज़ामिया और स्थानीय लोगों की आपसी रज़ामंदी के बाद लिया गया है। दरअसल, हर जुमा बड़ी तादाद में नमाज़ी कोतवाली जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करने के लिए पहुंचते हैं। मस्जिद में जगह कम पड़ने की सूरत में कुछ नमाज़ी कोतवाली थाना कैंपस में भी सफ़ बिछाकर नमाज़ अदा किया करते थे। कई बरसों से यह सिलसिला चलता आ रहा था, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जुमा के दिन थाना परिसर में बड़ी तादाद में फरियादी, पीड़ित और मुकदमों के सिलसिले में आने वाले लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे में नमाज़ के दौरान थाना परिसर में आवाजाही प्रभावित होती है और पुलिस के रोज़मर्रा के कामकाज के साथ-साथ फरियादियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं तमाम हालात को मद्देनज़र रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक यह किसी मज़हबी रस्म या इबादत पर पाबंदी नहीं, बल्कि सिर्फ थाना परिसर के इस्तेमाल को लेकर लिया गया इंतज़ामी फैसला है। नमाज़ी पहले की तरह जामा मस्जिद में नमाज़ अदा करेंगे, लेकिन थाना कैंपस में नमाज़ की इजाज़त नहीं होगी। बताया जा रहा है कि इस मसले पर पुलिस प्रशासन, मस्जिद इंतज़ामिया और संबंधित अफ़राद के बीच कई दौर की गुफ़्तगू हुई, जिसके बाद आपसी इत्तेफ़ाक़-ए-राय से यह फैसला अमल में लाया गया। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का मकसद कानून-ओ-निज़ाम को बेहतर बनाए रखना, थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की सहूलियत यक़ीनी करना और पुलिस के कामकाज को बिना किसी रुकावट के जारी रखना है। फिलहाल प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि जुमा के दिन कोतवाली थाना परिसर में किसी भी सूरत में नमाज़ अदा नहीं की जाएगी। वहीं, मस्जिद इंतज़ामिया से भी अपील की गई है कि नमाज़ियों को इस फैसले से आगाह किया जाए, ताकि अमन-ओ-अमान कायम रहे और किसी तरह की अफ़रातफ़री की नौबत पैदा न हो。0
0
Report
त्रिनेत्र AI मॉडेल से उज्जैन सुरक्षित और राजस्व बढ़ा, अखिल भारतीय योजना शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन स्मार्ट सिटी के "त्रिनेत्र" प्रोजेक्ट को स्वर्ण पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन का एआई मॉडल अब अखिल भारतीय स्तर पर लागू होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन का "त्रिनेत्र" मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, भारत सरकार और उज्जैन के "त्रिनेत्र" प्रोजेक्ट को अखिल भारतीय स्तर पर लागू करने के लिये शीघ्र ही एक एमओयू होगा。 सुरक्षा के AI मॉडल त्रिनेत्र से सुरक्षा, तुरंत आपात सहायता और सुगम दर्शन ने श्रद्धालुओं में विश्वास पैदा किया , जिससे सालाना श्रद्धालु 1.5 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025 में 8 करोड़ से भी अधिक हो गए, रोज़ का आगमन 20-30 हज़ार से बढ़कर 2 लाख से भी अधिक हो गया, और त्योहारों पर 8 से 10 लाख तक पहुँच गया। त्रिनेत्र से होने वाले सुगम प्रबंधन से मंदिर का राजस्व 46 करोड़ से बढ़ कर 280 करोड़ तक पहुँच गया है। त्रिनेत्र न केवल प्रत्यक्ष अपितु परोक्ष रूप से भी मंदिर के राजस्व वृद्धि में योगदान दे रहा है। 8 से 10 लाख की भीड़ वाले त्योहार भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। श्रावण 2025 में 1.5 से 2 करोड़ श्रद्धालु बिना किसी अनहोनी के दर्शन कर लौटे। पिछले 45 दिनों में स्मार्ट चेहरा पहचान प्रणाली से 552 लापता व्यक्ति अपने परिवारों से मिल गए — भीड़ में खोए बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएं मात्र 25 से 40 मिनट में अपनों तक पहुँच गए। 53 खोयी हुई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाई गईं, 10 चोरी की घटनाओं में मौके पर ही चोर पकड़े गए और सामान बरामद हुआ, और 7 पुलिस मामलों में TRINETRA की वीडियो से पुख्ता सबूत मिले। भारी भीड़ के बीच भी दर्शन का समय मात्र 15 से 20 मिनट प्रति श्रद्धालु हो गया है — क्योंकि भीड़ का पहले से अनुमान लगाकर कतारों को व्यवस्थित किया जाने लगा है। त्रिनेत्र मॉडल से अब स्मार्ट कैमरों और तत्काल भीड़ चेतावनी प्रणाली से भीड़ की हर हलचल पहले से देखी जा सकती है, जिससे क्राउड मैनेजमेंट आसान हुआ है। त्रिनेत्र AI मॉडल से मंदिर को हर साल लगभग 8 करोड़ 60 लाख रुपये की बचत हो रही है — निगरानी के लिए 150 अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता कम हुई है। साथ ही त्योहारों पर तैनात होने वाले अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता भी कम हुई है। इस से 5 करोड़ 25 लाख के निवेश की भरपाई मात्र 7 महीनों में हो गई, और 5 वर्षों में लगभग 43 करोड़ रुपये की बचत होगी। अब स्मार्ट गिनती प्रणाली से श्रद्धालुओं की गिनती आसान हो गई है। 450 से अधिक स्मार्ट कैमरे एक साथ दस अलग-अलग निगरानी कार्य करते हैं , भीड़ की गिनती, चेहरा पहचानना, संदिग्ध हरकत भांपना, कैमरे से छेड़छाड़ पकड़ना, अनजान वस्तु देखना आदि जिससे संचालन कक्ष के कर्मचारियों पर बोझ घटा और खतरे को पहचानने की क्षमता मैनुअल 15 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई। यातायात और पार्किंग की व्यवस्था स्मार्ट हो गई — पर्यटक वाहन, ई-रिक्शा, विशेष वाहन अलग-अलग पहचाने जाते हैं, जिससे मंदिर क्षेत्र में जाम कम हुआ और विशेष दर्शन के आवागमन का रास्ता सुगम हुआ.0
0
Report
सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विज़न 2047 पर महत्वपूर्ण बैठक
Chandigarh, Chandigarh:सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विज़न 2047 पर महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा विजन 2047 के एक्शन प्लान पर हो रही है चर्चा कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभाग की योजनाओं पर हो रहा है मंथन अगले 5 वर्षों में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को करना होगा प्रेरित- मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती और कृषि की आधुनिक तकनीक के लिए किसानों की हर कदम पर करेगी सहायता- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को मंजूरी दे दी; याचिकाएं खारिज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और शालाओं के युक्तियुक्तकरण की नीति पर हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। इस नीति को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ सहित प्रदेशभर के शिक्षकों की सभी 24 से अधिक याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस बिभू दत्त गुरु की सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा, कि शिक्षकों का स्कूलों में तर्कहीन या असमान वितरण सुधारने के लिए सरकार का यह कदम जनहित में है।\nबता दें, प्रदेश के ग्रामीण और अंदरूनी क्षेत्रों के शिक्षक विहीन या एकल-शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी है।इसलिए 16,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का युक्तियुक्तकरण किया गया है।इस प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य की कुल 10463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है।इनमें मुख्य रूप से एक ही परिसर में संचालित हो रहे 10297 स्कूल शामिल हैं। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी।कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा, ट्रांसफर और पोस्टिंग पूरी तरह से सरकार के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र का हिस्सा हैं और किसी भी सरकारी कर्मचारी को एक ही जगह जमे रहने का कोई संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ सहित प्रदेशभर के शिक्षकों की सभी 24 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया।0
0
Report
मुरैना के कोचिंग संस्थानों में मानक उल्लंघन: शिक्षा विभाग ने एक्शन शुरू किया
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही कोचिंग संस्थाओं पर आखिरकार शिक्षा विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। लखनऊ में कोचिंग हादसे के बाद जी न्यूज ने मुरैना की कई कोचिंग संस्थाओं की जमीनी हकीकत उजागर की थी। अब उसी के बाद शिक्षा विभाग की टीम शहर में निरीक्षण के लिए पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान नियमों का उल्लंघन करते मिले। देखिए ये रिपोर्ट.. मुरैना शहर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि करीब 80 प्रतिशत कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित पाए गए, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर थी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई संस्थानों में क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय तक उपलब्ध नहीं थे। वहीं अग्नि सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिला। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी। बाइट: बी एस इंदौलिया जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में शुरू हुई यह कार्रवाई उन कोचिंग संचालकों के लिए साफ संदेश है, जो नियमों को नजरअंदाज कर छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग की यह कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित रहती है या फिर नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कदम भी उठाए जाते हैं।0
0
Report
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर-स्टाफ ने किया बड़ा विरोध
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काम किया बंद, मेडिकल के बाहर विरोध कर रहे हैं डॉक्टर्स और स्टाफ. सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में डॉक्टर्स और स्टाफ ने काम बंद कर दिया है और पिछले एक घंटे से ये लोग मेडिकल के बाहर सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इन लोगों की नाराजगी का कारण कल रात एक मरीज और उसके साथ आए लोगों द्वारा लेडी डाक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी करना है। लेडी डाक्टर के मुताबिक देर रात एक पेशेंट उनके वार्ड में आया था जो शराब के नशे में था उसने उनके साथ बेड टच किया अश्लिलता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, इन लोगों ने अपना रसूक दिखाते हुए नेताओं के नाम की धमकियां भी दी। पीड़ित डाक्टर के मुताबिक रात में ही पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं आई और बमुश्किल मेडिकल कालेज के सुरक्षा कर्मियों ने बदसलुकी करने वाले लोगों को भगाया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग के साथ सुरक्षा देने की मांग पर प्रदर्शनकारी डटे हुए है वहीं काम बंद होने से मेडिकल कालेज में आ रहे मरीजों और पहले से एडमिट मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
जिला कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का दौरा, आवासीय योजनाओं पर निर्देश
Kota, Rajasthan:KOTA जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने समाज कल्याण विभाग के ऑफिस का किया दौरा, समाज कल्याण विभाग संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया ने किया कलेक्टर का स्वागत, घुमंतू एवं अर्धघुमंतु समुदाय को आवासीय योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर दिए निर्देश, धूमंतु समुदाय से जुड़े पदाधिकारियों से करे संपर्क, दिव्यांग प्रमाण पत्र में गति को लेकर दिए निर्देश, दिव्यांग पेंशन के लिए नोडल ऑफिसर की हो नियुक्ति, 31जुलाई तक छात्रावास में बच्चों को मिले एडमशन, विभाग की कार्ययोजनाओं की ली जानकारी,0
0
Report
जालौन में ट्रेन से युवक की दर्दनाक मौत, शव की पहचान अभी नहीं
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करते समय ट्रैन की चपेट में आने से हुआ हादसा, मृतक युवक की अभी तक नहीं हो सकी है शिनाख्त, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र की घटना。0
0
Report
एमबीएस अस्पताल के नए अधीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह ने पदभार ग्रहण किया
Kota, Rajasthan:एमबीएस अस्पताल अधीक्षक पद पर डॉक्टर राकेश सिंह ने पदभार किया ग्रहण,डॉ धर्मराज मीणा ने किया चार्ज हैंडओवर,डॉक्टर्स ने किया स्वागत कोटा एमबीएस अस्पताल के नए अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने गुरुवार दोपहर 1 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद पर डॉक्टर धर्मराज मीणा कार्यरत थे। अब उनके स्थान पर इनकी नियुक्ति हुई है। इस मौके पर पूर्व अधीक्षक डॉक्टर धर्मराज मीणा सहित मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी नरेंद्र नागर डॉक्टर राजेश सामर डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी सहित अन्य डॉक्टरसहित अन्य चिकित्सक रहे मौजूद थे डॉ राकेश सिंह के पिताजी डॉ रामपाल भी रहे चुके एमबीएस अस्पताल अधीक्षक रह चुके है。0
0
Report
Advertisement
