277303
मदरसा दारुलउलूम सरकारे आसी में संविधान दिवस समारोह मनाया गया
Bagara, Uttar Pradesh:मदरसा दारुल ओलूम सरकार आसी सिकन्दरपुर बलिया के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संविधान दिवस ससमारोह मनाया गया मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मदरसे के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह ने छात्र/छात्राओं को बताया कि हमारे देश में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन सन 1949 में भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था हमारे संविधान को बनाने में 2 वर्ष11 माह 18 दिन का समय लगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर हार्डवेयर व्यवसायी गोलीकांड: पुलिस ने ड्रोन से तीन आरोपी समेत महिला गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही चौक पर गुरुवार की शाम अपराधियों के द्वारा हार्डवेयर व्यवसाई सुभाष ठाकुर को गोली मारी गई थी. मामле की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पानापुर करियात थाने की पुलिस के साथ-साथ डीएसपी वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी भी मौके पर पहुंच गई और जब तक पूरे मामले की जांच की जा रही थी. इसी बीच ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी मौके पर पहुंच गए और अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया तो भाग रहे अपराधी घने जंगल में छुप गए. पुलिस ने नाकेबंदी कर उस घने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो अंधेरा होने के कारण जब पुलिस को सर्च ऑपरेशन में परेशानी आई तो पुलिस ने ड्रोन ऑपरेशन शुरू किया. घटना के बाद जारी सर्च ऑपरेशन के बाद एक महिला सहित तीन आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.0
0
Report
लातेहार के गुरतुर गांव में 65 वर्षीय केशव राम की टांगी से हत्या, महिला गिरफ्तार
Latehar, Jharkhand:Latehar जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे 65 वर्षीय केशव राम की टांगी से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला सुनीता कुमारी को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे सुकुल राम का आरोप है कि हमले के दौरान मौजूद 10-20 ग्रामीणों ने उनके पिता को बचाने की कोशिश नहीं की। केशव के मुताबिक, उनके पिता ओझागुनी का काम करते थे और गांव में पहले एक मीटिंग में एक लाख की डील भी हुई थी। उनका दावा है कि पिता तालाब से लगभग एक किलोमीटर तक भागे, लेकिन घर में घुसने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के भतीजे उमेश राम ने हत्या में रोशन भुईया, नेपाली गंजू, दसरथ गंजू और कई लोग शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाचा ढोल-बाजा बजाने का काम करते थे और पैसे के लेन-देन या साजिश के तहत हत्या हुई। उमेश ने प्रशासन से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोप pie द्वारा लगाए गए पुराने रंजिश के आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。0
0
Report
उज्जैन में ट्रैफिक राहत के लिए एलिवेटेड ब्रिज: मिट्टी परीक्षण से डिज़ाइन तय
Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह ने दी जानकारी, हरी फाटक, नीलगंगा और निकास क्षेत्र से भी होगा कनेक्शन, एजेंसी का चयन पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य। उज्जैन में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज परियोजना पर काम तेज हो गया है। परियोजना के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है और अब सॉइल इन्वेस्टिगेशन यानी मिट्टी परीक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया है। मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही ब्रिज के पिलरों की क्षमता और पूरी डिजाइन तय की जाएगी। संभागायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि यह एलिवेटेड ब्रिज आगर रोड से इंदौर गेट तक बनेगा और इसकी कनेक्टिविटी हरी फाटक व नीलगंगा क्षेत्र से भी होगी। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल आगर रोड और इंदौर गेट क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एलिवेटेड ब्रिज की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल निर्माण से पहले सॉइल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में अलग-अलग स्थानों की मिट्टी की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि जमीन कितनी भार क्षमता सहन कर सकती है और पिलरों की नींव किस तरह तैयार की जाए। मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट भोपाल भेजी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद विशेषज्ञ यह तय करेंगे कि किस स्थान पर कितने लोड वाले पिलर बनाए जाएंगे और उसी के आधार पर एलिवेटेड ब्रिज की अंतिम डिजाइन तैयार होगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे निर्माण कार्य तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित और मजबूत होगा। संभागायुक्त आशीष सिंह के मुताबिक, प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज आगर रोड से इंदौर गेट तक जाएगा। इसकी एक भुजा हरी फाटक, दूसरी नीलगगंगा चौराहे की ओर जुड़ेगी, जबकि एक निकास मार्ग भी बनाया जाएगा। उनका कहना है कि यदि नीचे की सड़क को चौड़ा किया जाता तो बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और विस्थापन की जरूरत पड़ती। ऐसे में एलिवेटेड ब्रिज शहर के लिए अधिक व्यावहारिक समाधान साबित होगा। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है। बाइट – संभागायुक्त आशीष सिंह0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ ट्रैफिक पायलट स्कीम से जाम राहत, दुबे चौराहे पर नया व्यवस्था
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लागू की जा रही नई पहल, paving पर pilot scheme, pड़ाव दुबे चौराहे पर लागू की जा रही पायलट स्कीम, pड़ाव दुबे चौड़ाई पर 3 दिन तक चलेगी पायलट स्कीम की रिहर्सल, गांधी पार्क बस स्टैंड से अचल ताल जाने वाले यातायात को मीनाक्षी पुल से होकर लेना पड़ेगा यू टर्न, पड़ाव दुबे से रामघाट रोड राजे वाले यातायात को गांधी पार्क बस स्टैंड से होकर लेना पड़ेगा यू टर्न, मीनाक्षी पुल से निकलने वाले यातायात को सीधे गांधी पार्क चौराहे से किया जाएगा डाइवर्ट, पड़ाव दुबे चौराहे पर लगने वाले जाम से मिलेगी महानगर वासियों को निजात, एसपी यातायात प्रवीण कुमार के द्वारा दी गई जानकारी, अलीगढ़ के जिलाधिकारी के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान0
0
Report
औरैया:डीएम ब्रजेश कुमार ने जीता जनपदवासियों का दिल,दिव्यांग बेटी को दी साइकिल
Haidarpur, Uttar Pradesh:औरैया:संवेदनशील डीएम ब्रजेश कुमार ने जीता जनपद का दिल, जनसुनवाई में दिव्यांग बेटी को तुरंत दिलाई ट्राई साइकिल *जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बेटी बिना ट्राई साइकिल के डीएम कार्यालय पहुंची।* *बेटी की स्थिति देख जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार का पिघला दिल।* *डीएम ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।* *मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर दिव्यांग बेटी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।* *जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है* *ट्राई साइकिल मिलने पर बेटी दीपिका और उसके परिजनों ने जिलाधिकारी का जताया आभार।* बताया जा रहा है कि अजीतमल तहसील क्षेत्र के नमिले का पुरवा निवासी दिव्यांग बेटी दीपिका पुत्री जितेंद्र जनसुनवाई में आई थी उसके पास ट्राई साइकिल के बात पूछने पर बताया कि उसे इस योजना का लाभ नहीं मिला,जिसपर जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर साइकिल मुहैया करने के दिशा निर्देश दिया।इसके बाद जिलाधिकारी ने दिव्यांग दीपिका का ट्राई साइकिल सौंपी।ट्राइसाइकिल पा कर दीपिका के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उसने डीएम को धन्यवाद दिया... *डीएम ने कहा कि पात्र दिव्यांगजन को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।* *जिलाधिकारी के मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की जनपद भर में हो रही है सराहना।* *लोगों ने इस पहल को मानवता, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसेवा की मिसाल बताया।*0
0
Report
कोटा में पुजारी हत्या पर वैष्णव ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
Kota, Rajasthan:कोटा जिले के देवली मांझी इलाके में पुजारी बजरंग लाल वैष्णव को प्रताड़ित करने एवं उसकी भूमि पर कब्जा कर लेने के चलते हुई उसकी मौत पर वैष्णव ब्राह्मण समाज के लोगो का मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर लगातार प्रदर्शन देखा जा रहा है। पुजारी संघ के भुवनेश कुमार ने बताया कि मृतक पुजारी ने 15 दिन पहले देवली मांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पर आरोप है कि उसकी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते गुरुवार को पुजारी बजरंगलाल को ग्राम वासियों द्वारा धमकी दी गई और वह कोटा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने आ रहा था कि रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। पूरा पुजारी समाज इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है साथ ही परिवार को जिला प्रशासन 10 लख रुपए मुआवजा दे और पुलिस अधिकारी को निलंबित किया जाए; जब तक प्रशासन बात नहीं सुनता पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।0
0
Report
Advertisement
इटावा-कोटा अयाना में इंद्र देव की पूजा, बारिश न होने से फसल बुवाई प्रभावित
Kota, Rajasthan:इटावा कोटा अयाना में रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए महिलाओं ने देवी-देवताओं की पूजा. क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नहीं हो रही फसलों की बुवाई. रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए जूलस निकाला गया. अयाना सहित क्षेत्र में मौसम का बदला हुआ मिजाज. बादली आती है लेकिन बिना बरसे ही लौट जाती है.0
0
Report
32 संस्थाओं के साथ एमओयू: किसानों के लिए निजी सहयोग से जैविक खेती का विस्तार
Jaipur, Rajasthan:राज्य में अब किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। निजी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटीज और राष्ट्रीय संस्थानों के साथ कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से एमओयू साइन किए गए। इन समझौतों से किसानों की उपज बढ़ाने और आय बढ़ोतरी के प्रयास होंगे। आज के समझौतों से कृषि क्षेत्र में नई साझेदारी का आगाज हुआ है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने 32 प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समझौते हस्ताक्षरित किए हैं। प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल कृषि एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह बड़ी पहल की गई है। पंत कृषि भवन में 32 संस्थाओं के साथ एमओयू साइन किए गए। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल की पहल पर किसानों के हित में यह समझौते किए गए हैं। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने राज्य में कृषि क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटियों, अनुसंधान एवं शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं एवं एग्रीटेक कंपनियों के साथ यह समझौते किए हैं। बड़ी बात यह है कि यह सभी समझौते गैर वित्त पोषित हैं। यानी कि इन संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया जाएगा। सम्बोधन में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा, भूजल स्तर में गिरावट, मृदा की उर्वरता में कमी, उत्पादन लागत में वृद्धि एवं प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव जैसी गंभीर चुनौतियां किसानों के सामने हैं। इन चुनौतियों का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। सरकार के साथ अनुसंधान संस्थानों, कृषि विशेषज्ञों, नागरिक समाज संगठनों के सहयोग से किसानों के हित के लिए कार्य किए जा सकते हैं। इन संस्थानों के साथ हुए एमओयू - नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर मार्केटिंग, सेवा मंदिर, प्रदान संस्था - सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस, अर्पण सेवा संस्थान - फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, जन चेतना संस्थान - GVNML दूदू, ढूंढाड़ धरोहर, वाग्धारा बांसवाड़ा, - CEEW जयपुर, मंजरी उदयपुर, सृजन संस्था, बृज फाउंडेशन - उन्नति, IBTADA, गोयल ग्रामीण विकास संस्थान, RNFC - IORA इकोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर - कृिमांशी टेक्नोलॉजीज जोधपुर, टिक्की एग्रो सॉल्युशंस जयपुर - किसान ट्रीट एग्रीटेक इंडिया हनुमानगढ़, सेलेस्टियल उदयपुर - मेवा बाजार जयपुर, एग्राे वाहिनी अलवर, अर्थी टेल्स दिल्ली - वेल्ट्रियोनेक्स स्मार्ट क्रिएशन्स कोटा, नर्चरिंग तत्वाज एग्रोकेयर उदयपुर - वर्डेन्ट ऑटोबोट्स जयपुर संस्थाओं के साथ किए गए समझौते हर 3 माह में की जाएगी प्रगति समीक्षा कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि संस्थाएं अपनी विशेषज्ञता, तकनीकी क्षमता, अनुभव एवं संसाधनों के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगी। इससे विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक व्यापक स्तर पर किसानों तक पहुंचेगा तथा कृषि विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। समारोह में उद्यानिकी विभाग की आयुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि इन समझौतों के जरिए कार्य करने की हर 3 माह में समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि संस्थाओं के सहयोग से farmers के हित में कार्य किए जाएं। इससे आधुनिक तकनीकों के तेजी से प्रसार होगा। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल ने भी इस पहल की सराहना की है। यह है एमओयूज का उद्देश्य - राज्य में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती को बढ़ावा देना - जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली, मृदा एवं जल संरक्षण पर जोर - कृषि विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार करना - डिजिटल कृषि, कृषि में एआई को बढ़ावा देना - किसानों का प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास करने पर जोर - महिला एवं युवा किसानों का सशक्तिकरण तथा कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना - खेती की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने - प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा किसानों की आय में बढ़ोतरी है उद्देश्य0
0
Report
जहानाबाद में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानों के सामान जब्त
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके का है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभावियान के दौरान जैसे ही नगर परिषद की टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची, अवैध दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग आनन-फानन में अपनी-अपनी दुकानों का सामान समेटते नजर आए। इस दौरान सड़क और नालों के किनारे अवैध रूप से बनाए गए दर्जनों शेड, दुकानों और अन्य अस्थायी ढांचों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने सख्त लहजा अपनाते हुए कई दुकानों के सामान भी ज़ब्त कर लिए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि शहर के नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण न केवल जलनिकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी, बल्कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों को सफाई कार्य करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने साफ किया कि इस अभियान की शुरुआत काको मोड़ से की गई है और इसे लगातार स्टेशन रोड की ओर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों और लोगों को कई बार खुद से अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी और नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद जब लोगों ने स्वेच्छा से सड़कों और नालों को मुक्त नहीं किया, तब जाकर प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सड़कों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है, वहीं नगर परिषद ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों को कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
जून 2026 पेंशन 1.24 लाख लाभार्थियों के खातों में DBT से ट्रांसफर
Munger, Bihar:सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.24 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी गई जून माह की पेंशन। मुंगेर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जून 2026 की पेंशन राशि के लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरण को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय पेंशन अंतरण समारोह का सीधा प्रसारण जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर की उपस्थिति में देखा गया।जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कुल 1,24,879 लाभार्थियों के बैंक खातों में जून 2026 की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 63,306, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 28,817, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 11,942, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7,006 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,100 तथा बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 12,708 लाभार्थी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को 1,100 रुपये प्रतिमाह की दर से जून 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। इस मद में कुल 18 करोड़ 10 लाख 62 हजार 600 रुपये डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजे गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन, उपनिदेशक सामाजिक सुरक्षा, मुंगेर प्रमंडल कुमार सत्यकाम, वरीय उप समाहर्ता कुमारी पुष्पा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित थे।0
0
Report
आमदार के भाई और सहयोगी ने युवक की बेदम मारहाण; सीसीटीवी में रिकॉर्ड
Shirdi, Maharashtra:आमदाराच्या भावाची तरूणाला मारहाण... अकोले तालुक्यातील राजूर येथील धक्कादायक प्रकार... आमदार किरण लहामटे यांचे बंधू आणी स्विय सहाय्यक मुकूंद लहामटे याने तरूणाला केली बेदम मारहाण... राजूर बाजारपेठेत फिल्मीस्टाईल मारहाण... किरकोळ कारणावरून मारहाण केल्याची माहिती... घटना सिसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद...0
0
Report
बोकारो में एक्सपायरी शराब मामले पर उत्पाद विभाग ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू की
Ranchi, Jharkhand:बोकारो में एक्सपायरी शराब मिलने के मामले में उत्पाद विभाग ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीपो प्रबंधक अरविंद कुमार और लेखापाल से स्पष्टीकरण मांगते हुए दोनों का स्थानांतरण कर दिया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त ने अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की और अमित गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित शराब दुकान संचालक से जवाब-तलब किया गया है, जबकि सप्लाई करने वाली कंपनी से भी स्पष्टण मांगकर उसका भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्सपायरी शराब के मामले में उत्पाद विभाग का एक्शन साफ संकेत है कि लापरवाही करने वालों पर अब सख्ती होगी। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
चाइना का वाटरफॉल: पर्यटन जगत में नया आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:चाइना का वाटरफॉल0
0
Report
पनियरा क्षेत्र के गांगी बाजार में आलोक हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ
Satguru, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज।क्षेत्र के गांगी बाजार में शुक्रवार को आलोक हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। अस्पताल के डायरेक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यहां सभी प्रकार के मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। अस्पताल में हड्डी रोग, हृदय एवं छाती रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा न्यूरो विभाग सहित विभिन्न रोगों का इलाज उपलब्ध रहेगा। सभी मरीजों का उपचार अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा। इसके अलावा, मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को अस्पताल लाने और उपचार के बाद सुरक्षित घर पहुंचाने में सहायता मिलेगी।0
0
Report
भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा; विधायक बैठक से बाहर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल का मास्टर प्लान कब तक! भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा नाराज होकर कांग्रेस विधायक बैठक से बाहर निकले BJP विधायक बोले-स्मार्ट सिटी ने भोपाल का नाश कर दिया स्मार्ट सिटी के कार्यों पर विधायक सबनानी ने उठाए सवाल0
0
Report
Advertisement
