खेजूरी थाना अंतर्गत जनूवान गांव में एचटी तार के चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। जैसे ही खबर गांव में पहुंची हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जनूवाँन गांव निवासी जावेद शेख (20) पुत्र जुबैर शेख शुक्रवार की सुबह अपने घर से बकरी चलाने के लिए निकला था। पता नहीं कब वह बकरी चराते वक्त खेत से गुजर रहा एचटी तार के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शाम को एक कंपाइन ड्राइवर की नजर उस पर पड़ी तो वह शोर गुल किया। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर जावेद की मौत से आक्रोशित गांव वालों ने बलिया-सोनौली राज्य मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया।

Ballia - एचटी तार के चपेट में आने से युवक की मृत्यु
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जखनिया में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व 'द सनशाइन चिल्ड्रेन स्कूल' के प्रबंधक विपिन सिंह और सपा के बूथ अध्यक्ष जितेंद्र यादव के बीच वर्षों पुराना जमीन और आरटीआई विवाद अब तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। मामला उस वक्त और गरमा गया जब 3 जून की शाम दोनों नेताओं के बीच फोन पर कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। सपा नेता जितेंद्र यादव का आरोप है कि फोन कॉल के बाद भाजपा नेता ने उनके घर चढ़कर देख लेने की भी धमकी दी। गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि विपिन सिंह को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
जखनिया में गुरुवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 'संविधान बचाओ सम्मेलन' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक नींव है, जिसे बीजेपी बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी।
सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नई ऊर्जा और जोश भरा गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जामुड़िया थाना में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को खोए हुए मोबाइल और ठगी की गई रकम लौटाकर बड़ी राहत दी गई। थाना सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने 109 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। साथ ही साइबर सेल की मदद से ₹13,84,377 की ठगी की गई रकम बरामद कर संबंधित लोगों को चेक के रूप में लौटाई गई। मोबाइल और पैसे वापस पाने वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जो पर्यावरण के प्रति थाना की जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। इस मौके पर डीसी सेंट्रल धुर्बो दास (IPS), एसीपी सेंट्रल विमान कुमार मिर्धा, थाना प्रभारी सोमेन्द्र नाथ ठाकुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैतूल जिले के एससी-एसटी विशेष न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुराने आपराधिक मामले में समझौते के लिए पहुंचे फरियादी पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। घटना के अनुसार, 2009 में शेख इस्माइल ने विक्रांत पारस्परे पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। यह मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को दोनों पक्षों को समझौते के लिए कोर्ट में बुलाया गया था। लेकिन समझौते की जगह आरोपी शेख इस्माइल ने अचानक ईंट से विक्रांत पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
बकरीद पर्व को देखते हुए गुरुवार रात 8 बजे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शाहाबाद नगर में पैदल मार्च किया। CO मिश्रा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय के साथ नगर के प्रमुख स्थानों – बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, सिनेमा मार्ग और सदर बाजार आदि – पर पैदल भ्रमण पर निकले। उन्होंने तिराहों और चौराहों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान बाइक सवारों में हलचल और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव के पास गुरुवार रात एक हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी दिनेश (40 वर्ष) और रघुवीर (35 वर्ष) पाली थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुर्तजा नगर के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए घायलों को शाहजहांपुर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घिरोर थाना क्षेत्र के बलपुरा गांव से एक विधवा महिला ने दबंगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और खेत में सिंचाई करने से रोकते हैं। महिला ने बताया कि उसके पूर्वजों का ट्यूबवेल है, जो उसके देवरों के बीच साझा है। दोनों देवर अपने-अपने खेत की सिंचाई करते हैं। लेकिन जब वह अपने खेत की सिंचाई करने जाती हैं तो दबंग लोग सिंचाई नहीं करने देते और अक्सर झगड़ा, गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं।महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उन्हें और उनके बेटे को सुरक्षा दी जाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मधुबन थाना क्षेत्र के सरायमेवागिरी गांव में गुरुवार दोपहर एक दुखद घटना हुई, जहां 22 वर्षीय विवाहिता संजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, संजू की शादी इसी साल 16 फरवरी को मयंक मौर्य से हुई थी। गुरुवार को जब उसके पति मयंक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब अंदर झांक कर देखा तो संजू दुपट्टे से पंखे के हुक से लटकी हुई थी। मयंक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।