Ballia - विश्व हिंदू परिषद ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई 27 भारतियों की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के टीडी काॅलेज चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका. विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि हमारे 27 सैलानियों के बदले 2700 आतंकवादियों के सिर चाहिए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मंगल देव ने सरकार के सामने पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाही करने की मांग की है, कहा केवल कड़ी निंदा से काम नही चलेगा। विश्व हिंदू परिषद ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन की नारेबाजी की और इस घटना की कड़ी निंदा किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|