icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277211
SATYENDRA SINGHSATYENDRA SINGHFollow9 Jan 2025, 10:40 am

बलियाः बांसडीह क्षेत्र के डूहीमुसी गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग कनेक्शन काटने का लगाया आरोप

Baleur, Uttar Pradesh:

बांसडीह तहसील क्षेत्र के डूहीमुसी गांव में विद्युत विभाग के कर्मचारी के द्वारा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में बांसडीह कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में बिजली विभाग केे द्वारा बिजली बिल जमा और बाकी समेत सभी उपभोक्ताओं का  बिजली कनेक्शन काटा गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों खंभे से लेकर घर के अंदर तक का तार काटकर अपने साथ ले गए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक्स सील, नकली दवाओं का पर्दाफाश

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का कहर जारी है और प्रशासन ने तीन क्लीनिक सील कर दिए हैं। तमाम दावों के बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों से गलत इलाज के कारण लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। फुटेरा क्षेत्र के घुराटा गांव में दो दिन पहले हुई मौत के मामले ने सबको हिला दिया, जिसके बाद प्रशासन ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। फुटेरा में प्रशासनिक टीम ने बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक सील की, और टीम ने अन्य क्लीनिक्स पर भी छापा मारा और दो और अवैध रूप से संचालित डाक्टरों के अस्पतालों को सील किया गया है। जांच में पाया गया कि इन क्लीनिक्स के लिए ना लायसेंस लिया गया, न ही सूचना चिकित्सा विभाग को दी गई। मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों के पास डिग्री भी नहीं हैं, फिर भी वे इन इलाकों में बेधड़क इलाज कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में दवाएं भी जब्त की गईं, जिनमें नकली और प्रतिबंधित दवाएं भी हैं। जब्त दवाओं की और क्लीनिक्स की जांच जारी है।
0
0
Report

रायपुर पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, तीन दिन का दौरा शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज पहुंचेंगे रायपुर प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत रायपुर पहुंचते ही राजीव भवन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में होंगे शामिल 28 सितंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्षों, संगठन-विभाग प्रमुखों और कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर और चर्चा 29 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों, अनुशासन समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शाम को कोर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में होंगे शामिल तीन दिवसीय दौरे में संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर करेंगे चर्चा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

208 साल की परंपरा: पाण्डेय परिवार की पुतरियो मेले में धर्म और कला का संगम

Sagar, Madhya Pradesh:208 वर्ष पुरानी मूर्तियों चित्रकला के माध्यम से होता जनजागरण, अनोखी हैं यह प्रदर्शनी। सागर जिले की रहली तहसील के एक छोटे से गाँव काछी पिपरिया में लगभग दो सौ आठ साल पुरानी परम्परा आज भी कायम है। भाद्रपद की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष गाँव में मेला लगता है जिसे पुतरियो के मेले के नाम से जाना जाता है। प्राचीन काल में यहाँ के पाण्डेय family द्वारा प्रारम्भ की गई मूर्तियो की झांकी की परम्परा चौथी पीढ़ी तक बरकरार है। पुराने समय में शिक्षा की कमी व संसाधनों के आभाव में धर्मजागरण मूर्तिकला एवं चित्रकला के माध्यम से झांकियो के द्वारा किया जाता था। लगभग 208 वर्ष पहले स्व. दर्गाप्रसाद पाण्डेय ने काछी पिपरिया गाँव में पुतरियो के मेले की शुरुवात की थी; वे मूर्तिकला एवं चित्रकला में पारंगत थे, उन्होंने लगभग एक हजार मूर्तियो का निर्माण कर अपने निवास को संग्रहालय बना दिया और कृष्ण लीलाओं की झांकियाँ सजाकर धर्मजागरण का कार्य शुरू किया। बाद में उनके पुत्र स्व. बैजनाथ प्रसाद पाण्डेय ने मेले को आगे बढ़ाया, तीसरी पीढ़ी के जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने पूर्वजो की परम्परा को संजोकर आज तक इसे बनाए रखा। चौथी पीढ़ी भी पूरी समर्पण के साथ इस कार्य में भागीदारी कर रही है। पाण्डेय परिवार के द्वारा चार पीढ़ियों से झांकियो के माध्यम से धर्मजागरण के साथ व्यसनमुक्ति और गौ पालन का संदेश देने का पुण्य कार्य उनके अपने खर्चे और मेहनत से किया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी मेले के प्रति लोगों का आकर्षण कायम है और पाण्डेय परिवार इसे आने वाली पीढ़ियों तक जारी रखने का इरादा रखता है।
0
0
Report

छतरपुर नगरपालिका सामने शराबियों के तांडव से शहर में उठा सवाल, पुलिस क्या करेगी?

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नगर पालिका के ठीक सामने शराबियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में राह चलते लोगों से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। एक युवक बेल्ट निकालकर लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसे चला रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी घटना नगर पालिका के सामने हुई, जो शहर का व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

सुसनेर उपचुनाव में विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज; बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में सियासी घमासान

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नुक्कड़ सभा में विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस विकास के लिए पैसा कहां से लाएगी। वीओ- सुसनेर में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के कार्यक्रम में रैपर को बुलाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए रैपर बुलाया गया, खूब डांस और कॉमेडी हुई... लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी, कांग्रेस अपने नेता को ही खड़ा कर देती।विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। वीओ- इसके बाद विजयवर्गीय ने सुसनेर के कांग्रेस विधायक पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विधायक उनके पास काम लेकर आते हैं और वे कभी 'ना' नहीं करते, बल्कि उन्हें 'कड़क-मीठी चाय' पिलाते हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर उनके पास विकास कार्यों के कागज लेकर आएगा, तो वे सभी कागज रख लेंगे और उसे एक बॉक्स देकर सुसनेर जाकर खोलने को कहेंगे। और यहीं विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में चुनावी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप जीतकर आएगा तो विकास के कागज तुरंत मंजूर होंगे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर बॉक्स खोलेगा तो उसमें घंटी मिलेगी विजयवर्गीय ने जनता से सवाल किया— “अब आप देख लो कि आपको विकास करना है या घंटी बजवाना है。” उद्धबोधन - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री वीओ- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बीजेपी से प्रदीप सोनी और कांग्रेस से विष्णु पाटीदार मैदान में हैं। मतदान 29 सितंबर को होना है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती: रेप आरोपी ने दरोगा की पिस्तौल छीनकर चार राउंड फायरिंग की

Shravasti, Uttar Pradesh:कथित घटनाक्रम: यूपी के श्रावस्ती जिले में रेप के आरोपी ने पुलिस को चौंका दिया, जब बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र का है। दरअसल, चार दिन पहले भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दस साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद पुलिस व एसओजी टीम ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ उसकी निशानदेही पर वारदात से जुड़े कपड़े बरामद करने पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर दरोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी भिनगा पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। वहीं, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

Mainpuri: Sitapur गाँव में दीवार गिरने से चाचा-भतीजा समेत दो की मौत, तीन घायल

Noida, Uttar Pradesh:Mainpuri (Uttar Pradesh): Wall Collapses In Sitapur Village, Uncle And Nephew DEAD, Three Seriously Injured. थाना दन्नाहार क्षेत्र के सीतापुर ग्राम में एक मकान जिसका छप्पर उसके घर वाले ठीक कर रहे थे क्योंकि भारी बारिश का मौसम है कल से ही. उसी छप्पर को ठीक करने के दौरान एक पुरानी दीवार जो कि कमजोर स्थिति में थी उसके गिर जाने से घर के पांच लोगों को इंजरी हुई है. जैसे ही यह सूचना प्राप्त हुई थाना दन्नाहार की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां पर पुलिस द्वारा सभी अथक प्रयास करते हुए और आसपास के लोगों द्वारा सभी जो इंजर्ड लोग थे उसको निकाल लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

वीकेंड पर स्पेशल चेकिंग: तीन सवारी, बिना हेलमेट और टिंटेड ग्लास वालों पर कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार कहते हैं, "...हम ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाते हैं... हमारे अभियान में उन गाड़ियों को टारगेट किया गया जिनमें गैर-कानूनी तरीके से टिंटेड ग्लास या काली फिल्म लगी थी, जो गलत दिशा में गाड़ी चला रहे थे, गलत तरीके से पार्किंग कर रहे थे, बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे और जिन पर तीन लोग सवार थे। यह खास पिकेट एक सामान्य एनफोर्समेंट पॉइंट है। हमने इसे इसलिए लगाया है क्योंकि वीकेंड है, और इस समय अक्सर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हैं या मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर चलते हैं। ऐसे नियमों के उल्लंघन से जानलेवा दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। हमारा मकसद ऐसी घटनाओं को रोकना है। हम चाहते हैं कि लोग सुरक्षित घर पहुंचें, भले ही इसमें थोड़ा ज़्यादा समय लगे, और वे ट्रैफिक नियमों को समझें और उनका पालन करें."
0
0
Report

दिल्ली-उत्तर भारत में मॉनसून वापसी के बाद मौसम बदला, क्या होगा आगे

Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5°N/72.5°E, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°N/67.8°E से होकर गुज़र रही है।• उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ा है। आज, 26 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) यह दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में 26.0°N अक्षांश और 81.3°E देशांतर के पास केंद्रित था। यह फ़ुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) से लगभग 30 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से 50 किमी पूर्व, कानपुर (उत्तर प्रदेश) से 100 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से 100 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और खीरी (उत्तर प्रदेश) से 220 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके अगले 12 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमज़ोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है। • मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फेरिक) की पश्चिमी हवाओं में 'ट्रफ' के रूप में मौजूद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ), जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 78°E देशांतर के साथ 26°N अक्षांश के उत्तर की ओर बढ़ रहा है। Weather Report • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दिल्ली से 23 सितंबर 2026 को वापसी कर ली है, जबकि इसकी सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर (1971-2019) थी। 2025 में, यह 24 सितंबर 2025 को दिल्ली से वापस चला गया। • 1961 के बाद से, मॉनसून की सबसे जल्दी वापसी 1982 में हुई थी, जब यह दिल्ली से 3 सितंबर को वापस चला गया था और सबसे देर से वापसी 2013 में हुई थी, जब यह 17 अक्टूबर को वापस गया था। • इस साल, मॉनसून ने दिल्ली में 2 जुलाई, 2026 को दस्तक दी, जबकि इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 27 जून (1961-2019) थी। • 23 सितंबर तक, 1 जून 2026 से दिल्ली (सफदरजंग) में 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 629.7 मिमी होती है। असल बारिश सामान्य बारिश से 16% ज़्यादा है, जो 'सामान्य बारिश' की श्रेणी में आती है (अंतर 19% से -19% तक)। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19-23°C और अधिकतम तापमान 28-29°C के बीच रहा। • कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य से बहुत कम (-5.1°C या उससे कम) रहा। • दिल्ली में उत्तर-पूर्वी हवाएं 20-25 किमी/घंटा की गति से चलीं, और दिन के समय पालम में हवा की गति झोंकों के साथ 30-33 किमी/घंटा तक पहुंच गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top