Ballia- वांछित अभियुक्त ने थाने पर आकर किया आत्मसमर्पण
Akolhi, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री तस्करी बनाने वालों पर कार्यवाही करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में सफलता मिली है। थाना मनियर पर पूर्व में पंजीकृत मुo अo संo 257/24 का वांछित अभियुक्त संतोष कुमार द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेकर स्थानीय थाना द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
