277209
Ballia - तापमान में गिरावट, पारा 10°C के नीचे लुढ़का
Reoti, Uttar Pradesh:सुबह शनिवार को रास्ते पर गिने चुने लोग ही ठंड से निकले, ठंड के इस मौसम में तापमान में गिरावट से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है.खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस ठंड के मौसम में बहुत मुश्किल हो रही है.उनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते है, जिससे वो और भी ज्यादा परेशान हो जाते है.इस ठंड में लोगों के साथ-साथ पशु भी परेशान है.शाशन-प्रशासन द्वारा रास्ते में अलाव की व्यवस्था कहीं नहीं की गयी l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जहाजपुर में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस एक्शन: 5 लोग हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा जहाजपुर अवैध बजरी परिवहन करते दो टैक्टर ट्रॉली और एक अल्टो कार जब्त। पांच युवक हिरासत में लिए गए। जहाजपुर में अवैध बजरी परिवहन पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक रेवडमल मौर्य ने बड़ी कार्रवाई की। खजूरी कस्बे के समीप बांकरा रोड पर अवैध बजरी परिवहन कर रहे दो टैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए, बजरी से भरी टैक्टर ट्रॉली को एस्कॉर्ट कर रही एक अल्टो कार भी जब्त की गई। अल्टो कार में सवार तीन युवक, तथा दोनों टैक्टर चालकों सहित पांच लोगों को डिटेन किया गया। बजरी से भरे टैक्टर ट्रॉली और अल्टो कार को शक्करगढ़ थाने में खड़ा करवाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी गई। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बजरी माफियाओं पर रोक लगाने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी सूरत में बजरी माफियाओं को बक्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
AICC बुलावे पर आपात बैठक: दीपक बैज, सचिन पायलट व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदिरा भवन में
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- एआईसीसी ने बुलाया आपात बैठक. कल नई दिल्ली के इंद्रा भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक. बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और प्रभारियों को एआईसीसी से बुलावा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल. मीनाक्षी नटराजन मामला और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर बैठक. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे बैठक.....0
0
Report
बदायूं: मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं: ब्रेकिंग मोबाइल टावर पर चढ़ा एक युवक, टावर पर चढ़ने के बाद किया हाई वोल्टेज ड्रामा सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची युवक को समझाकर नीचे उतारा युवक का आरोप छोटे भाई ने की थी मारपीट, न्याय न मिलने के कारण टावर पर चढ़ा बिल्सी पुलिस ने 1 घंटे बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा ग्रामीणों का कहना युवक मानसिक रूप से बीमार है बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा गुसाई स्थित एक मोबाइल टावर का मामला0
0
Report
Advertisement
ओवरब्रिज निर्माण के लिए 300 दुकानों पर खतरा, दुकानदारों ने विधायक से लगाई गुहार.
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,शेरपुर रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के चलते करीब 300 दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है। सेतु निगम विभाग द्वारा दुकानों पर लाल निशान लगाए जाने के बाद दुकानदारों ने विधायक को पत्र लिखकर मदद की मांग की है।6 जून 2026 को सेतु निगम के कर्मचारियों ने शेरपुर रोड फाटक के आसपास नाप-जोख की थी। 7 जून को खबर छपी कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए नाप शुरू हो गई है। इस दौरान 50-60 साल पुरानी दुकानों और घरों पर लाल निशान लगाकर हटाने की सूचना दी गई।दुकानदारों का कहना है कि उनकी 10-12 फीट की दुकानें अब निर्माण की जद में आ जाएंगी। दोनों तरफ करीब 300 दुकानें हैं जो परिवारों के पालन-पोषण का एकमात्र जरिया हैं। दुकानें टूटीं तो आय का कोई साधन नहीं बचेगा। पत्र में दुकानदारों ने बरेली के कुतुबखाना चौराहे का उदाहरण दिया जहां आधी चौड़ी सड़क पर बिना तोड़फोड़ के ओवरब्रिज बनाया गया। उनका सुझाव है कि शेरपुर फाटक पर अंडरपास बनाया जाए या ओवरब्रिज टांडा रेलवे फाटक पर शिफ्ट किया जाए। टांडा फाटक पर ओवरब्रिज ज्यादा जरूरी बताया गया है।शेरपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के समस्त दुकानदारों ने 10 जून 2026 को विधायक, 129-विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर को पत्र सौंपा। उन्होंने परिवारों की रोजी-रोटी को देखते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने और दुकानें बचाने की गुहार लगाई है।0
0
Report
रांची में सीपी सिंह के बयान पर राजनीति गरम: अराजकता और धरना जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी विधायक सीपी सिंह का बयान कांग्रेस के कुछ तथा कथित गुंडे और चारो मंत्री विधानसभा पोर्टिको में धरना दे रहे थे, जो चारों मंत्री नेतृत्व कर रहे थे इन पर एफआईआर दर्ज करे विधानसभा ऑथराइटी, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए, विधानसभा में अराजकता फैला रहे थे0
0
Report
मुंबई के मेयर दफ्तर और BSE को बम से उड़ाने की धमकी, जांच अभी जारी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के मेयर दफ्तर को बम से उडाने की मिली धमकी.. धमकी में लिखा गया कि दोपहर 1:11 पर बीएमसी दफ्तर में मौजूद मेयर के ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा.. यह धमकी भरा मेल बीएमसी कार्यालय में भेजा गया है.. बीएमसी दफ्तर में ब्लास्ट के साथ-साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE की बिल्डिंग को भी बम से उड़ने की मिली है धमकी.. जाँच के बाद कुछ नहीं मिला0
0
Report
Advertisement
इटावा के नगला बँधा में ट्रांसफार्मर आग से विद्युत आपूर्ति ठप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला बँधा गाँव में बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे भीषण गर्मी के कारण आग विकराल हो गई और ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है और इसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं।0
0
Report
मथुरा के वृंदावन हादसे का लाइव वीडियो सामने, मलवे में श्रद्धालु चीखते रहे
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--वृंदावन हादसे का लाइव वीडियो आया सामने... कई मिनट तक मलवे के नीचे दबे पड़े श्रद्धालु... मलवा गिरने के डर मौके पर मौजूद लोग श्रद्धालुओं को उड़ाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए...0
0
Report
चलती कार में अचानक आग, चार लोग सुरक्षित बाहर निकले; बड़ा हादसा टल गया
Jaunpur, Uttar Pradesh:चलती कार बनी आग का गोला, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; चार लोगों की जान बची जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर कमालपुर गांव के समीप एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार चार लोग मधुपुर गांव से वापस लौट रहे थे। रास्ते में véhicule में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन समय रहते सभी सवारों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
Advertisement
राज्यसभा चुनाव से पहले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, बीजेपी पारदर्शिता का दावा
Jaipur, Rajasthan:मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच के दौरान रद्द कर दिया गया। कांग्रेस इस को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए इसे राजनीतिक sाजिश करार दे रही है। इसको लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमों और कानून के तहत संचालित होती है। यदि किसी उम्मीदवार ने नामांकन में तथ्य छिपाए हैं तो चुनाव आयोग और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कमियों को छिपाने के लिए अनावश्यक आरोप लगा रही है, जबकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप है।0
0
Report
जयपुर में प्राकृतिक खेती पर राज्यस्तरीय कार्यशाला, किसानों की आय और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jaipur, Rajasthan:प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 12 जून से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, गुजरात के राज्यपाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा, पहला सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगा। कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना और खेती की लागत कम करना है। उन्होंने कहा कि यूरिया और पेस्टीसाइड के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है तथा इसके दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेश में मॉडल गांव भी विकसित किए जाएंगे।0
0
Report
सचिन पायलट का सकरघटा दौरा: प्रतिमा अनावरण के साथ किसान सम्मेलन का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:हिण्डौन सिटी। एआईसीसी महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे सकरघटा गांव, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा का किया अनावरण, मासलपुर के सकरघटा गांव में विधिवत रूप से किया मूर्ति का अनावरण, कुछ देर बाद पायलट किसान सम्मेलन को भी करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, पूर्व विधायक रमेश मीणा, पूर्व विधायक लाखन सिंह, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव भी हैं मौजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पायलट का क्षेत्र में जगह-जगह किया स्वागत-सत्कार, हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ सभा स्थल पर है मौजूद0
0
Report
Advertisement
मोदी के 12 साल: देश के सबसे लंबे प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड
Dhanbad, Jharkhand:देश में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल तक सत्ता संभालने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल किया है। केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के 12 साल भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है। नेहरू ने पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4398 दिन प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। 26 जून 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ नरेंद्र मोदी ने ली थी। 10 जून 2026 को 4399 दिन पूरा करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित पीएम बनने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी ने बनाया है। प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल और केंद्र में भाजपा के 12 साल पूरा होने को लेकर भाजपा में उत्साह है। ढुलू महतो ने झरिया स्थित श्याम मन्दिर में पूरे विधि विधान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ दीर्घायु और देश के विकास प्रगति की कामना किया। वही सांसद ढुलू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि देश की जनता का विश्वास लगातार उनके प्रति बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों, निर्णयों और विकासोन्मुखी सोच के माध्यम से देशवासियों का भरोसा जीता है और यही कारण है कि उन्हें लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें ताकि वे लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री में देश के लिए दिन-रात काम करने की अद्भुत क्षमता और समर्पण है तथा ईश्वर उन्हें और अधिक शक्ति प्रदान करें यही उनकी कामना है. ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों के समर्थन और लोकतांत्रिक जनादेश के आधार पर प्रधानमंत्री बने हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता उनके कार्यों और नीतियों से संतुष्ट है। आने वाले समय में भी जनता का यह विश्वास और मजबूत होगा। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय की राजनीतिक परिस्थितियां और ऐतिहासिक घटनाएं अलग थीं जिनका उल्लेख इतिहास में दर्ज है। वहीं वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता का प्रत्यक्ष और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है。0
0
Report
झारखंड HC के आदेश पर जमताड़ा नगर भवन खाली, स्कूल प्रबंधन को सौंपा गया
Jamtara, Jharkhand:झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जामताड़ा जिला प्रशासन ने जे.बी.सी. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में स्थित पुराने नगर भवन को खाली कराकर स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हैंड ओवर-टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी की गई। यह कार्रवाई झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित रीना कुमारी बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य मामले में पारित आदेश के आलोक में की गई। कोर्ट को बताया गया था कि नगर पंचायत के लिए नया टाउन हॉल बन चुका है और नगर पंचायत वहीं से संचालित हो रही है। इसके बाद न्यायालय ने स्कूल परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया था। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी की निगरानी में नगर भवन को खाली कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा भवन में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर स्कूल प्रबंधन को विधिवत सुपुर्द किया गया। स्कूल प्रबंध ने भी जिला प्रशासन से कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए परिसर वापस दिलाने की मांग की थी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब स्कूल को अपने पूरे परिसर का उपयोग करने का रास्ता साफ हो गया है। बाइट - एबी माइले टुडू, प्रधानाध्यापक बाइट - अवेश्वर मुर्मू, अंचल अधिकारी जामताड़ा (काला कमीज)0
0
Report
बूंदी वन विभाग ने क्यूआर कोड से पौधों का ऑनलाइन वितरण शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में वन विभाग ने पौधों के वितरण में पारदर्शिता और डिजिटल सुविधा बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। अब आमजन क्यूআর कोड स्कैन कर अपनी पसंद के पौधे ऑनलाइन खरीद सकेंगे। जिले की विविध नर्सरियों में इस वर्ष करीब 15 लाख 88 हजार पौधे तैयार किए गए हैं, जिनका वितरण जल्द शुरू होगा। वन विभाग द्वारा बूंदी, हिण्डोली, नैनवां, केशवरायपाटन और डाबी क्षेत्र की नर्सरियों में नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अर्जुन, शीशम, कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के 15.88 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। विभाग ने पौधों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की है। इच्छुक नागरिक नर्सरी में लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध पौधों की जानकारी देख सकेंगे, अपनी पसंद के पौधे चुनकर यूपीआई या नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकेंगे। भुगतान के बाद प्राप्त ट्रांजेक्शन आईडी नर्सरी प्रभारी को दिखाकर पौधे प्राप्त किए जा सकेंगे। वन विभाग के अनुसार पौधों की कीमत उनकी प्रजाति और ऊंचाई के अनुसार 5 रुपये से 75 रुपये तक निर्धारित की गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
