277209
Ballia - ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत
Sheopur, Uttar Pradesh:स्थानीय थाना क्षेत्र के अधिसिझुवा गाँव में सोमवार को स्कूल से आते समय एक बालक की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गयी. हादसे के बाद परिजन उसे C.H.C सोनबरसा लेकर गये, जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन मृत शव को लेकर रेवती थाना पहुँचे. मृतक के पिता मनमोहन यादव के द्वारा ट्रैक्टर चालक पंकज यादव के विरुद्ध नामजद तहरीर दी . बहराल पुलिस FIR दर्ज करते हुये ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले ली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हजारीबाग: 20 नवंबर से मेयर लीग क्रिकेट 2026 में सात नगर निगम टीमें भिड़ेंगी
Hazaribagh, Jharkhand:खेल के क्षेत्र में हजारीबाग को नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा के सौजन्य से ‘मेयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 20 नवंबर से संजय सिंह स्टेडियम, हजारीबाग में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड के सात नगर निगम क्षेत्रों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट को लेकर मंगलवार को संजय सिंह स्टेडियम में महापौर अरविंद राणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की प्रेस वार्ता में महापौर अरविंद राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, देवघर, मानगो और आदित्यपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अतिरिक्त एचडीसीए के माध्यम से हजारीबाग प्रशासन की टीम भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी, जिसके कप्तान हजारीबाग के उपायुक्त होंगे। टूर्नामेंट में मेयर अरविंद राणा, मेयर संजीव सिंह, मेयर रवि कुमार रावत, मेयर प्रमिला मेहरा, मेयर संजय सरदार, मेयर सुधा गुप्ता और मेयर रोशनी खलखो के नाम से टीमें मैदान में उतरेंगी0
0
Report
धौलपुर: मतगणना के बाद हंगामा, समर्थकों ने काउंटिंग रूम हमला किया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:3 वोट से हारे तो काउंटिंग रूम में मचाया हंगामा राजाखेड़ा की नागर ग्राम पंचायत में सोमवार रात मतगणना के दौरान बवाल हो गया सरपंच पद पर रजनी को 723 और अ annेश को 720 वोट मिले हार के बाद अ annेश ने रिकाउंटिंग की मांग की। दोबारा गिनती में भी वही नतीजा रहा नतीजे से नाराज अ annesh के 40 से 50 समर्थक मतगणना कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए पोलिंग-पार्टी और पुलिसकर्मियों पर हमला हमले में रिटर्निंग ऑफिसर एसआई और कॉन्स्टेबल सहित 5 लोग घायल हो गए बाइट रिटर्निंग ऑफिसर0
0
Report
धनबाद में सांसद की बेटी की शादी पर कांग्रेस-भाजपा की सियासी जंग
Dhanbad, Jharkhand:एंकर बिहार के मोकामा में छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी की शादी के बारे में खबर एक तरफ जहां देशभर में चर्चा का विषय बनी है, वहीं कोयलांचल में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. शादी की भव्य तैयारियों और 40 हजार निमंत्रण कार्ड छपवाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने 30 करोड़ रुपये के DMFT फंड से 7 किलोमीटर सड़क निर्माण पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के घर जबरन तोड़े गए और सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया. वहीं बाघमारा पहुंचे हजारीबाग और बड़कागांव के भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे ओछी राजनीति करार दिया. भाजपा विधायकों का कहना है कि विकास कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यानी एक बेटी की शादी अब धनबाद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव का मुद्दा बन गई है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं. चर्चा है कि समारोह के लिए करीब 40 हजार निमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं. लेकिन शादी की तैयारियों के बीच अब DMFT फंड से सड़क निर्माण और गरीबों के घर तोड़े जाने का मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि 30 करोड़ रुपये के DMFT फंड से करीब 7 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है. सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के नाम पर गरीब परिवारों के घर आनन-फानन में तोड़ दिए गए. उन्होंने सवाल उठाया कि विकास का काम जरूर होना चाहिए, लेकिन क्या इसकी कीमत गरीबों को अपना आशियाना गंवाकर चुकानी पड़ेगी? संतोष सिंह ने जिला प्रशासन पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया और DMFT फंड के इस्तेमाल को लेकर जवाब मांगा. कांग्रेस के आरोपों के बाद अब भाजपा भी मैदान में उतर गई है. बाघमारा पहुंचे हजारीबाग और बड़कागांव के भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. कांग्रेस दिनोंदिन समाप्त होती जा रही है और अब बेटी की शादी को भी राजनीति का मुद्दा बना रही है. भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस बार-बार बाघमारा में चुनाव क्यों हार रही है? वहीं बाघमारा पहुंचे बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों को ओछी राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि विकास का काम कहीं भी हो, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उसका समर्थन करना चाहिए. भाजपा विधायक ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि शादी जैसे पारिवारिक आयोजन को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है. फिलहाल सांसद की बेटी की शादी की तैयारियां अपनी रफ्तार से जारी हैं, लेकिन शादी को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस DMFT फंड और गरीबों के टूटे आशियाने पर जवाब मांग रही है, तो भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा बता रही है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन DMFT फंड से हुए सड़क निर्माण और प्रभावित परिवारों के मामले में स्थिति स्पष्ट करेगा, या फिर शाही शादी का यह मुद्दा आने वाले दिनों में भी धनबाद की राजनीति को गरमाता रहेगा?0
0
Report
Advertisement
विदिशा में 15 वर्षीय के साथ गैंगरेप, पुलिस ने युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नाबालिग से गैंगरैप का एक नया मामला आया सामने। बाल दिवस पर विदिशा में तीन मामले सामने आए। 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। नाबालिग को शराब पिलाकर मारपीट भी की गई। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विदिशा की कोतवाली थाना क्षेत्र का यह तीसरा मामला है। मध्यप्रदेश के विदिशा में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में धारा 64(2)(m), 65(1), 70(1), 70(2), 87, 115(2) सहित अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं का उल्लेख है। मामला की जांच निरीक्षक आनंद राज द्वारा की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।0
0
Report
सतना नगर निगम टैक्स न चुकाने वालों पर सीलिंग-कुर्की की कार्रवाई करेगा
Satna, Madhya Pradesh:सतना नगर निगम के खजाने को भरने के लिए निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सख्त कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने संपत्ति कर की समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि टैक्स जमा न करने वालों पर अब सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई होगी। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि बकायादारों की सूची में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार पर 70 लाख और एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी पर भी 20 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया के 89 व्यापारियों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि ये व्यापारी अदालत की शरण ले चुके हैं, पर उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली। महापौर ने कहा कि अदालत का जो फैसला होगा उन्हें मंजूर होगा। उधर कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है, अगर महापौर पर बकाया था तो उनको चुनाव लड़ने के पहले NOC किसने दी। सतना शहर के सबसे बड़े बकायादोरों में विट्स कॉलेज और एकता दाल मिल पर एक-एक करोड़, क्राइस्ट ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 82 लाख और सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर 60 लाख रुपये बकाया है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को बड़े बकायादारों से फोन पर सीधे संपर्क कर राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र में 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 6,000 लोगों के नोटिस जारी किया जा चुका है। इन पर कुल 54.83 करोड़ रुपये बकाया है। उनमें से 100 बड़े बकायादारों के खिलाफ सीलिंग और कुर्की के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
स्वच्छता में देशभर में नंबर‑वन उज्जैन: मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को सम्मान, 5 हजार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। स्वच्छता के मामले में उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री से इस तरह सम्मान पाकर सफाई मित्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बनाने का श्रेय यहां के सफाई मित्रों की मेहनत और लगन को जाता है। ये कर्मचारी हर दिन शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करते हैं। इनके योगदान के बिना यह उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं था। सफाई मित्रों की मेहनत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सफाई मित्र को 5 हजार रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के साथ सहभोज भी किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में मोहन यादव की रामकथा में उपस्थिति से गौपालन और किसानों की दशा सुधरेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:सांदीपनि आश्रम के सामने मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे CM मोहन यादव, कथा का किया श्रवण मोरारी बापू बोले- मुख्यमंत्री मोहन यादव सहज हैं, धर्मसभा में उनका आना शुभ संकेत उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में सांदीपनि आश्रम के सामने आयोजित मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए। यहां उन्होंने मोरारी बापू के मुखारविंद से रामकथा का श्रवण किया। यह कथा मोरारी बापू की भारत स्वास्तिक यात्रा के दौरान आयोजित की जा रही है। कथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को जोड़ने और लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का माध्यम है। सनातन धर्म को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गौपालन का विशेष महत्व है। हमारी सरकार भी गौपालन को बढ़ावा देने और गौशालाओं के निर्माण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौपालन से दूध उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि मोहन यादव सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। बापू ने कहा कि जब किसी राज्य का राजा स्वयं धर्मसभा में पहुंचता है तो इसे शुभ संकेत माना जाना चाहिए।0
0
Report
गाजियाबाद पुलिस ने 164 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख रुपये कीमत की बरामदगी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये कीमत का 164 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध शाखा और मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की तस्करी में इस्तेमाल होने वाला आयशर कैंटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पूछताछ में उड़ीसा और विशाखापट्टनम से गांजा लाकर एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। दरअसल, 16 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद अपराध शाखा और मुरादनगर पुलिस ने काकड़ा पुलिया से सोंदा पुल नहर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आयशर कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 164 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से प्रवीण त्यागी और अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले आठ महीनों से गांजे की तस्करी में सक्रिय थे। इससे पहले हरियाणा की अवैध शराब की तस्करी भी करते थे। आरोपियों के मुताबिक उड़ीसा और विशाखापट्टनम से गांजा लाकर एनसीआर और पश्चिमी यूपी में सप्लाई किया जाता था। अक्टूबर में भी करीब 100 किलोग्राम गांजे की खेप लाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक तस्करी के इस नेटवर्क में अरविंद उर्फ भूरा समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर में रौजा मंडी में प्रभारी मंत्री का औचक निरीक्षण, धान खरीद की हकीकत परखी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रौजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और सीधे किसानों से संवाद कर भुगतान व खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थापित सभी 220 क्रय केंद्र सक्रिय हैं और 3.20 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,340 किसानों से 23,774.409 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। रौजा मंडी में कुल 19 केंद्र संचालित हैं। किसानों ने मंत्री को बताया कि शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन की कुछ दिक्कतें थीं, जो अब दूर हो गई हैं और पीएफएमएस (PFMS) के जरिए समय पर भुगतान मिल रहा है। व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में कोई परेशानी न हो और किसी भी हाल में 'डिस्ट्रेस सेल' (औने-पौने दाम पर बिक्री) की स्थिति न बनने पाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और मंडी सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राज ठाकरे के बयान पर राहुल कुमार बोले- बिहारी मजदूरों का सम्मान नहीं समझौता
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के विवादित बयान ने बिहार की सियासत में आग लगा दी है। ठाकरे के बयान पर अब जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने तीखा और करारा पलटवार किया है। विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे पर धर्म के नाम पर sस्ती राजनीति करने और बिहारियों के प्रति तुच्छ मानसिकता رکھنے का आरोप लगाया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर बिहारी कामगार महाराष्ट्र छोड़ दें, तो नागपुर से लेकर मुंबई तक की पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। राजद विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छठ पूजा किसी एक वर्ग या धर्म का नहीं, बल्कि हर एक बिहारी की आत्मा और भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। इस तरह का बयान देने वालों को धर्म के नाम पर राजनीति करनी है और उनके मन में बिहारियों के प्रति तुच्छ भावना रहती है। लेकिन वे यह नहीं जानते कि बिहारी अगर महाराष्ट्र को छोड़ दें, तो पूरे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था डाउन हो जाएगी। मशीन लगाकर बहुत काम हो सकता है, लेकिन जो काम बिहारी वहां कर रहे हैं, वह किसी मशीन से नहीं हो सकता। विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे को कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब बिहारी मजदूर बिहार आ गए थे, तो नागपुर से मुंबई तक की अर्थव्यवस्था बैठ गई थी और स्पेशल प्लेन से मजदूरों को बुलाया गया था। वे पहले मराठी मानुष और वहां के उद्योगपतियों से बात करें, फिर ऐसा बयान दें। अगर हमारी सरकार होती, तो हम मजदूर भाइयों से आग्रह करते कि सरकार आपको बैठाकर खिलाएगी, आप 3 महीने बाहर मत जाइए। तब ये लोग घुटने पर आकर आरजू-विनती कर ले जाते। बिहारियों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।0
0
Report
जोधपुर महिला बाग स्कूल के कमरे में आग, फायर ब्रिगेड पहुंची
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर महिला बाग स्कूल के कमरे में लगी आग ,घंटाघर के पीछे स्थित है महिला बाग स्कूल,आग के कारणों का नहीं चला पता ,फायर ब्रिगेड को दी गई है सूचना ,आसपास के लोगों में मचा हड़कंप0
0
Report
संभल में DM की कार्रवाई: 7 गांवों में सरकारी जमीन–तालाबों की अवैध कब्जे निरस्त
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सरकारी जमीन और तालाबों पर अवैध कब्जों पर अंकुश के लिए प्रशासन का भू माफियाओ को बड़ा झटका ... सरकारी तालाब.. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों पर रोक के लिए DM अंकित खण्डेलवाल की बड़ी कार्रवाई... तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियाँ निरस्त। तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में दर्ज करने के आदेश। शेर खां सराय - 18 करोड़ घुंघावली - 4 करोड़, 1.246 हेक्टेयर तालाब भूमि बहाल । मालपुर उर्फ मल्लूपुरा - 3 करोड़, 2.4410 हेक्टेयर भूमि तालाब में दर्ज हौज भदेसराय - 1.20 करोड़, बंजर श्रेणी बहाल । गुमसानी - 1 करोड़, ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त महदूमपुर - 60 लाख, भूमि राज्य सरकार में.nihiT Amavati कुतुबपुर - 30 लाख, तालाब व खलिहान भूमि संरक्षित। अवैध कब्जों के खिलाफ DM की कार्यवाही लगातार जारी । DM अंकित खंडेलवाल की कार्यवाही से भू माफियाओ में हडकम्प मचा ।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा-नागपुर के चोर गिरोह के 21 मामलों का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर का अन्तर्राज्यीय चोर छिंदवाड़ा से गिरफ्तार , नागपुर और छिंदवाड़ा में 21 अपराधों में शामिल छिंदवाड़ा में देहात पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोपी परसू उर्फ पारस उर्फ परसराम सूर्यवंशी को फोकट नगर से गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में उसने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया. पुलिस ने 4 मामलों में उसके कब्जे से 1 लाख 37 हजार 700 रुपए का सामान बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी और मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं. उसके अन्य साथी अभी फरार हैं. पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति से जुड़े अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे इसी अभियान के तहत 16 नवंबर को देहात पुलिस को सूचना मिली कि परसू उर्फ पारस फोकट नगर में घूम रहा है. थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम बनाई. टीम ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने देहात परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की सिल्ली, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े और 900 रुपए नकद बरामद किए. इनकी कुल कीमत 1 लाख 37 हजार 700 रुपए बताई गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर नागपुर में 5 और छिंदवाड़ा जिले में पहले से 16 अपराध दर्ज हैं. इनमें देहात थाने में 9, कुंडीपुरा में 3, कोतवाली, परासिया, मोहखेड़ और रावनवाड़ा में एक-एक अपराध दर्ज है. आरोपी परसराम पिता सुभाष सूर्यवंशी छोटा मिशन स्कूल के पास बड़कुही, थाना चांदामेटा का रहने वाला है। वह फिलहाल बालाजी धाम, फोकट नगर में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदातों में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं. उनकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं.आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है.0
0
Report
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बवासीर आदि के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर चला
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के शैल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बवासीर, भगंदर और फिशर के उपचार के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 35 मरीजों का पंजीकरण कर जांच और उपचार किया। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष मरीज की क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति से शल्य चिकित्सा की गई। मरीजों को निशुल्क दवाएं और आयुर्वेदिक उपचार भी दिया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में आयोजित शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में दो महिला और छह पुरुष विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित 35 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सभी मरीजों को निशुल्क परीक्षण, परामर्श, ब्लड जांच और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा दी गई। दो मरीजों की क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति से शल्य चिकित्सा की गई, जबकि अन्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए फॉलोअप में रखा गया।0
0
Report
हनुमानगढ़ के 32 स्कूलों में पीएमश्री आकलन के लिए एफआई प्रशिक्षण शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को पीएमश्री विद्यार्थी आकलन के लिए एफआई प्रशिक्षण 2026-27 हुआ। इसमें जिले के 32 चुने हुए स्कूलों में 19 और 20 नवंबर को होने वाले आकलन की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। एमटी रामावतार और जगदीश नेहरा ने करीब 128 एफआई को प्रशिक्षण दिया। आरएससीईआरटी के निर्देश पर जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों और 16 अन्य स्कूलों को आकलन के लिए चुना गया है। दोनों श्रेणियों के स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन कर तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। हर स्कूल में कक्षा 2, 3 और 5 के अधिकतम 10 विद्यार्थियों का आकलन प्रस्तावित है। आकलन के लिए 19 नवंबर को हर स्कूल में तीन एफआई और 20 नवंबर को एक एफआई नियुक्त किया जाएगा। आरएससीईआरटी के निर्देश पर प्रश्न बुकलेट, टीचर बुकलेट और शाला ऑब्जर्वेशन से जुड़ी सामग्री डाइट को मिल चुकी है। यह सामग्री 18 नवंबर को संबंधित स्कूलों में बांटी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
