277209
Ballia - समाजसेवी दयानंद यादव ने आग से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री प्रदान की
Khirodharpur, Uttar Pradesh:रेवती-बलिया , स्थानीय थाना क्षेत्र के लमुही गाँव के बिंद बस्ती में मंगलवार की रात आग लगने से पाँच परिवारों की झोपड़ी जलकर नष्ट हो गयी. जिसमें घरेलु समान सहित लाखों का नुकसान हो गया .गाँव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया. तब तक सब कुछ जल चुका था . सूचना मिलने पर शनिवार शाम वार्ड नंबर-07 के जिलापंचायत पद प्रत्याशी दयानंद यादव मौके पर पहुँचकर पीड़ितों को दैनिक जरूरत के समान उपलब्ध कराये ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 4 गिरफ्तार, 9 चोरी मOTORसाइकिलें बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर के पुलिस टीम ने रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा कमरे में छापेमारी कर चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश, ईश्वरचंद, बंटी शर्मा उर्फ बोबी और कुंदन सिंह के रूप में हुई है, जो हापुड़ और बुलंदशहर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमरोहा के गजरौला, रहरा, आदमपुर और हसनपुर समेत कई क्षेत्रों से वाहन चोरी कर फर्जी तरीके से सस्ते दामों में बेचते थे। चारों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
सावन शुरू, प्रयागराज में सुरक्षा कड़ी, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Prayagraj, Uttar Pradesh:कल से शुरू होगा सावन का महीना, संगम नगरी के शिवालय, घाटों और कांवड़ मार्गों पर तैयारियां पूरी, भोल े के भक्तों की सुरक्षा के लिए किए गए हैं ख़ास इंतजाम, सड़क से लेकर आसमान और जल में भी रहेगा सुरक्षा का पहरा, शिवालयों में पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी, कांवड़ मार्गों पर पुलिस और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी, घाटों पर जल पुलिस के अलावा सिविल पुलिस भी रहेगी भ्रमणशील। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आराधना का पर्व पवित्र 'सावन' की शुरुआत कल यानी 30 जुलाई से हो रही है। देश भर के प्रसिद्ध शिवालयों और नदियों के पवित्र तटों पर भोले के भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। सावन मास में संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। सावन मास में शिवालयों के साथ प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर कावड़ियों का हुजूम उमड़ता है। हर दिन यहां से हजारों की संख्या में कावड़िए गंगा जल लेकर शिव धामों के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में भोले के भक्तों की भक्ति और आराधना में कोई खलल न पड़े। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों की सुरक्षा में जहां पुलिसकर्मियों को लगाया गया है तो वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी शिवालयों की हर गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही कांवड़ मार्गों और घाटों पर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा रहने वाला है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी घाटों पर नजर रखी जाएगी। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में सावन मास को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। उन्होंने साफ किया है कि भोले के भक्तों की आराधना में कोई व्यवधान न हो इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। घाटों से लेकर शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के साथ टी 3 ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। संवेदनशील चौक और चौराहों पर ख़ास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। टीटी... मनीष शांडिल्य, डीसीपी सिटी- प्रयागराज0
0
Report
आकाश आनंद से मायावती का गेमचेंज: दलित युवाओं की साख पर दांव
Fatehpur, Uttar Pradesh:पंकज के लिए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मायावती ने आकाश आनंद पर दांव चल एक तीर से दो निशाने साधे हैं...पहला आकाश आनंद के जरिए मायावती युवाओं को साधने की कोशिश कर रही हैं और दूसरा आकाश के सहारे कहीं न कहीं चंद्रशेखर की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने का प्रयास मायावती करती नजर आ रही हैं...क्योंकि जिस तरह से चंद्रशेखर आजाद का प्रभाव लगातार बढ़ा है...दलित युवाओं के बीच उनकी पकड़ ने मायावती की परेशान बढ़ा दी है... मुद्दा- आकाश आनंद क्या बीएसपी के लिए गेमचेंजर साबित हो पाएंगे0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर जिलाभर आश्रमों में गुरु पूजा और भंडारे का आयोजन
Karauli, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतों के आश्रमों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन, गुरु वंदन, गुरु दीक्षा और सत्संग के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने अपने गुरु का पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न स्थानों पर भंडारे और प्रसादी का वितरण भी किया गया। जिले के संत गोमती दास आश्रम, चैनपुर स्थित ब्रह्मऋषि आश्रम, अतेवा आश्रम, ध्रुवघटा आश्रम, गायत्री परिवार सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संत गोमती दास आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष श्रद्धा के साथ मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में शिष्यों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और समाज में शांति की कामना की। चैनपुर ब्रह्मऋषि आश्रम में महामंडलेश्वर संत भगवान दास के सान्निध्य में गुरु पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। अतेवा आश्रम में संत मौनी बाबा तथा ध्रुवघटा आश्रम में स्वामी हरेंद्रानंद सरस्वती के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। वहीं सपोटरा स्थित गुरु आश्रम में भी श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन और आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। कार्यक्रमों के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसादी का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिलेभर का धार्मिक माहौल भक्तिमय बना रहा और घर-घर में गुरु महिमा के जयकारे गूंजते रहे।0
0
Report
मुंगेर में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर प्रतिमा पर काला पेंट के मामले में गिरफ्तारी
Munger, Bihar:बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक गिरफ्तार। मुंगेर : मंगलवार को जमालपुर थाना क्षेत्र गेट नंबर 6 के पास जमालपुर वर्कशॉप स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा काला पेंट पोतने का मामला सामने आया था ,पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य को एकत्रित कर जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और पूछ ताछ की तो मामला सामने आया। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की पकड़े गए व्यक्ति का नाम आनंद कुमार है और जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गुरद्वारा रोड का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति के हाथो में काले पेंट का निशान पाये गए है। पूछ ताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया की बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर उन्हें पंसद नहीं है इसलिए ऐसा किया। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बाइट :अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ0
0
Report
मैनपुरी-बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का करहल में भव्य स्वागत"चारों सीटों पर कमल खिलेगा"का दावा
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव आज करहल पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया,इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा के गढ़ मैनपुरी को लेकर बड़ा दावा किया है। करहल में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।"भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के नारों के बीच राजेश यादव का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जनता अब सपा की परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुकी है और बीजेपी की विकास नीति के साथ है। उन्होंने दावा किया कि करहल में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह है उससे साफ है कि इस बार मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी के ईशांत ने इंग्लिश चैनल में इतिहास रचा, बालवीर पुरस्कार के लिए चयन
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी का बेटा देश का गौरव चरखी दादरी के गांव मांकावास के बेटे ईशांत का प्रधानमंत्री बालवीर पुरस्कार के लिए चयन इंग्लिश चैनल फतह कर रचा इतिहास, लंदन से फ्रांस तक 39 किलोमीटर की तैराकी 11 घंटे में पूरी ईशांत सिंह ने बताया कि श्रीलंका में में भी 29 किलोमीटर 8 घंटे में फतेह हासिल की है पुरस्कार के लिए चयन पर ईशांत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया ईशांत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर, गांव और प्रदेश का बढ़ाया मान, अब मिलेगा देश के सर्वोच्च बाल सम्मान में स्थान।0
0
Report
मंगलपुर पुल मरम्मत के चलते बेतिया-गोपालगंज मार्ग पर यातायात बंद
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बेतिया से गोपालगंज को जोड़ने वाली मंगलपुर पुल पर आवागमन पर रोक लगा दी गई है 30 जुलाई से अगले आदेश तक आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा बेतिया एसडीएम विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। मंगलपुर पुल की मरम्मति कार्य को लेकर आवागमन पर रोक लगाई गई है। 30 जुलाई सुबह पांच बजे से अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है गोपालगंज जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का जिला प्रशासन ने अपील की है।गोपालगंज जाने के लिए अरेराज मार्ग से आवागमन करने का जिला प्रशासन ने सलाह दी है। नौतन प्रखंड के मच्छरगांवा चौक से यातायात को जगदीशपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। जिल प्रशासन ने आमजनों से अपील की है मंगलপুর पुल पर मरम्मती कार्य को लेकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे।पुल पर मरम्मती कार्य पूर्ण होने पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा इसकी सूचना जिला प्रशासन दे देगी।0
0
Report
रांची में नूतन कुमारी से मिलीं ग्रामीण मंत्री, पेपर लीक पर कांग्रेस का साथ
Ranchi, Jharkhand:राज्य की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना । नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान ना सिर्फ पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई , बल्कि वो पैलेट गन का भी निशाना बनीं । पेपर लीक मामले में देश भर के युवाओं की एकजुटता की बदौलत एक बड़ी जीत मिली है , पर अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नूतन कुमारी की जुबानी प्रदर्शन के क्रम में पुलिस के द्वारा लड़कियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली । मंत्री ने कहा है कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया । 152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है । युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार आगे भी मुँह तोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा । देश के छात्र - नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है । इस मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और पार्टी के दूसरे साथी मौजूद थे ।0
0
Report
Advertisement
कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, झारखंड में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित एवं गैर-जिम्मेदाराना बयान के विरोध में आज झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन कर उनके बयान की कड़ी निंदा की। महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि कंगना रनौत लगातार ऐसे बयान देती रही हैं जो समाज में वैमनस्य फैलाने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम करते हैं। उनका बयान न केवल आपत्तिजनक है बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द के भी विरुद्ध है। महिला कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कंगना रनौत जैसे नेताओं के भड़काऊ बयानों पर मौन रहकर उनकी मानसिकता का समर्थन कर रही है। भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ऐसे बयानों से स्वयं को अलग मानती है या उनका समर्थन करती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कंगना रनौत अपने विवादित बयान के लिए देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगें। साथ ही भाजपा नेतृत्व भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे और ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर रोक लगाए। महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी किसी भी विभाजनकारी एवं समाज विरोधी सोच का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं और सभी ने एक स्वर में कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।0
0
Report
बागपत पुलिस के श्वान इंट्रोफोर्ड का निधन, राजकीय सम्मान के साथ विदाई
Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत पुलिस श्वान दल का भरोसेमंद सदस्य और कई चर्चित आपराधिक मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाला लेब्राडोर नस्ल का श्वान इंट्रोफोर्ड (मेल) लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गया। वर्ष 2019 से बागपत पुलिस की सेवा में तैनात इंट्रोफोर्ड ने हत्या, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों की जांच में अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग दिए। उसके निधन पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जहां पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बागपत पुलिस के अनुसार, इंट्रोफोर्ड काफी समय से बीमार था। पहले उसका उपचार जिला पशु चिकित्सालय, बागपत में कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और 28 जुलाई 2026 को उसने अंतिम सांस ली। निधन के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में निर्धारित स्थान पर सम्मान के साथ इंट्रोफोर्ड को दफनाया गया।0
0
Report
घिरोर इलाके में चालक ने अधेड़ के ऊपर से कार निकाल दी; CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:ये मामला घिरोर इलाके का है...आरोप है कि कार चालक ने जानबूझकर अधेड़ के ऊपर से कार निकाल दी....पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में महिला सुरक्षा संकल्प का सफल समापन: छात्राओं से DIG राशि डोगरा बातचीत
Barmer, Rajasthan:पहले पैदल मार्च, फिर छात्राओं से सीधा संवाद... बाड़मेर में महिला सुरक्षा अभियान का प्रभावी समापन DIG राशि डोगरा बोलीं , चुप्पी नहीं, शिकायत ही अपराध पर सबसे बड़ा प्रहार बाड़मेर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस के राज्यव्यापी अभियान "महिला सुरक्षा संकल्प , सेफ्टी एंड डिग्निटी फॉर एवरी वुमन" का बुधवार को बाड़मेर में प्रभावी समापन हुआ। दिनभर चले कार्यक्रमों में सुबह कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में जागरूकता पैदल मार्च निकाला, जबकि दोपहर बाद भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम पूरे अभियान का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें अपराध शाखा जयपुर की उप महानिरीक्षक (DIG) राशि डोगरा ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें कानून, अधिकार और आत्मविश्वास की ताकत से परिचित कराया। राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कॉलेजों और विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। डीआईजी राशि डोगरा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या हिंसा की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समय पर दर्ज कराई गई शिकायत न केवल पीड़ित को न्याय दिलाती है, बल्कि अपराधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाती है। संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, महिला बीट अधिकारी व्यवस्था, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और पुलिस की अन्य सहायता सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल, सुझाव और अनुभव साझा किए। पुलिस अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक मामले में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी। इससे पहले सुबह 9 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से महिला पुलिसकर्मियों और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के नेतृत्व में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली थाने तक पहुंचे इस मार्च के दौरान आमजन को महिला सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। महिला सुरक्षा, गरिमा और सम्मान को लेकर 1 जुलाई से 29 जुलाई तक चलाए गए इस राज्यव्यापी अभियान का बाड़मेर में टाउन हॉल संवाद कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की सोच और सहभागिता से जुड़ा अभियान है। पुलिस और छात्राओं के बीच हुए इस खुले संवाद ने विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक और मुखर बनने की प्रेरणा भी दी। बाइट: IPS राशि डोगरा , DIG0
0
Report
बुलंदशहर ब्रेकिंग: नाले में डूबी चारु कश्यप की बरामदगी के लिए रेस्क्यू जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बुलंदशहर नाले में डूबी मासूम छात्रा चारु कश्यप के घर परिजनों से मिलने पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया परिजनों को किया अस्वस्थ,बच्ची की बरामदगी के लिए लगातार चलाया जा रहा रेस्क्यू काली नदी पर पहुँच जिला पंचायत अध्यक्ष ने रेस्क्यू टीम से भी वार्ता कर रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी। बोली जिला पंचायत अध्यक्ष- मैं एक माँ हू,माँ का दर्द समझ सकती हूँ भगवान से प्रार्थना है जल्द बच्ची मिल जाये,0
0
Report
जेनज़ बाइट: डीएनए के लिए नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी
Noida, Uttar Pradesh:Genz बाइट for डीएनए0
0
Report
Advertisement
