277209
बलियाः खरीका में पुलिस-जनता संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sheopur, Uttar Pradesh:रेवती क्षेत्र के खरीका ग्राम सभा के कम्पोजिट विद्यालय पर रविवार को पुलिस-जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएसपी ने गांव की बुजुर्ग महिला राधिका देवी को मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया। SI कीर्ति ने महिलाओं को 1090 से सम्बंधित मुख्य जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया, बीडीओ रेवती, थाना प्रभारी रेवती और प्रधान संघ रेवती उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: गाजीपुर रोड के बड़े नाले में जलभराव की आशंका, मानसून दस्तक
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में मानसून आ चुका है मानसून के दौरान दिल्ली में जल भराव की समस्या अब आम बात हो चुकी है इस बीच सरकार लगातार दावे करती रही है कि मानसून से पहले नालों की सफाई का काम सुचारू रूप से किया जा चुका है इस बीच की मीडिया की टीम ग्राउंड पर पहुंची और दिल्ली सरकार के दावे का रियल्टी चेक किया पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर रोड के साइड में बने बड़े नाले का उपयोग सीवेज वाटर को न्यू अशोक नगर एसपी तक पहुंचाने का काम करता है इस नाले की लंबाई 2 से 3 किलोमीटर है और इसमें छोटे-बड़े एक दर्जन से ज्यादा नल का सिवेश पानी गिरता है कल्याणपुरी के कुछ हिस्से पूरी त्रिलोकपुरी और चिल्ला गांव की लगभग डेढ़ लाख आबादी का सीवेज अपनी इसी नाले में आकर गिरता है बावजूद इसके अभी तक इस नाले की सफाई नहीं कराई गई है इस नाले पर कई जगह है तो कई जगह पेड़ पौधे उगाने के कारण नल का पता ही नहीं चलता जिससे आपके की आशंका भी बनी रहती है यदि आने वाले दिनों में बारिश तेज होती है तब त्रिलोकपुरी और आसपास के इलाकों में घरों में नालियां ओवरफ्लो हो जाएगी जिससे जल भराव की समस्या का सामना आम जनता को करना पड़ सकता है लिहाजा सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द इस नाले की सफाई कर इस समस्या का समाधान कारण ताकि डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी को जल भराव की समस्या से सामना न करना पड़े0
0
Report
सिरसा में 180 मिलीमीटर बारिश, धान व कपास सहित फसलों में लाभ
Sirsa, Haryana:सिरसा। जिला सिरसा में 180 मिलिमीटर बारिश हुई। 21 से 23 जुलाई को सिरसा में बारिश हुई। बारिश से किसानों की फसलों को मिलेगा लाभ। धान, कपास सहित दूसरी फसलों को फायदा मिलेगा。0
0
Report
ताजमहल में बंदरों के हमले से पर्यटक घायल, एंबुलेंस लापरवाही पर भारी आलोचना
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल घूमने आई दक्षिण को Korea की एक महिला पर्यटक पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को संभाला, लेकिन समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल विदेशी पर्यटक इलाज के इंतजार में तड़पती रही। बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बैटरी कार से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने एंबुलेंस चालक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजमहल में बंदरों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आए दिन पर्यटकों पर बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कभी बंदर पर्यटकों से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं तो कभी हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इतना ही नहीं, ताजमहल परिसर में आवारा पशुओं के घूमने के वीडियो भी लगातार सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पाए हैं। नतीजा यह है कि हर दिन हजारों पर्यटक अपनी सुरक्षा को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जौहर यूनिवर्सिटी के विरोध पर लखनऊ के हजरतगंज में अपना जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन
Lucknow, Uttar Pradesh:जौहर यूनिवर्सिटी के विरोध में अपना जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को कथित तौर पर तोड़े जाने की आशंका के विरोध में आज लखनऊ के हजरतगंज में अपना जनता पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की\n\nलखनऊ के हजरतगंज में अपना जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक दुर्भावना के चलते शिक्षा के इस संस्थान को निशाना बना रही है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने इतनी बड़ी यूनिटर्सिटी खुद नहीं बनाई, इसलिए अब उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है।\n\nप्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई या उसे तोड़ने की कोशिश की गई तो रामपुर में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को बचाना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी कीमत पर यूनिवर्सिटी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।\n\nबाइट....स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना जनता पार्टी\n\nमौर्य ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें उनका कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी छात्रों की शिक्षा के लिए बनाई गई है उन्होंने कहा कि यदि भवन निर्माण से जुड़े किसी नक्शे या अन्य प्रक्रिया में कोई कमी है तो उसे नियमों के तहत पूरा कराया जा सकता है, लेकिन यूनिवर्सिटी को तोड़ना समाधान नहीं है उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि ऐसा कोई कदम उठाया गया तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी0
0
Report
राजस्थान में मानसून सक्रिय, कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में जल्द ही मानसून फिर सक्रिय होगा। 29 और 30 जुलाई को विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम का असर 1 से 2 अगस्त तक बना रह सकता है। वहीं, फिलहाल बारिश कमजोर पड़ने और धूप निकलने से कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। जयपुर में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, माउंट आबू में लगातार बारिश से झरने बहने लगे हैं और कोदरा डैम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है।0
0
Report
बाड़मेर–मुनाबाव रेलवे ओवरब्रिज आंशिक चालू, जाम और असुविधा जारी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर–मुनाबाव मार्ग पर करीब चार वर्षों से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब भी अधूरा है। इसका एक हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन दूसरा हिस्सा निर्माणाधीन है। ऐसे में लोगों को आधी राहत मिली है, जबकि परेशानियां अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। बाड़मेर–मुनाबाव मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। लगभग तीन से चार वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक परियोजना पूरी नहीं हो सकी। हाल ही में एक तरफ का हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा अब भी अधूरा है। ऐसे में एक ही हिस्से से दोनो तरफ का ट्रैफिक गुजर रहा है। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। निर्माण सामग्री और अधूरे एप्रोच रोड के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सामरिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मुनाबाव बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन, स्थानीय यातायात और मालवाहक ट्रकों की बड़ी संख्या इसी मार्ग से गुजरती है। ऐसे में अधूरी परियोजना का असर आमजन के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। फिलहाल लोगों को आधी राहत जरूर मिली है, लेकिन जब तक ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा भी पूरा होकर शुरू नहीं हो जाता, तब तक जाम और असुविधा की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। अब क्षेत्रवासियों की मांग है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द पूरा किया जाए。0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में गौ माता के सम्मान के लिए रैली; ज्ञापन देकर सरकार से सुरक्षा मांग
डीडवाना जिले में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और सुरक्षा-संवर्धन की मांगों को लेकर चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत वीर तेजाजी मंदिर से कलेक्टर तक विशाल पैदल रैली निकाली गई। इस दौरान संत समाज, गौ-भक्तों और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। वीर तेजाजी मंदिर में 'विजय मंत्र जाप' व गौ-पूजन के बाद आयोजित सभा को संत सुदर्शन दास महाराज, माधव दास और रामस्वरूप दास महाराज ने संबोधित किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बाहर रोके जाने पर संतों ने चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद संतों के प्रतिनिधिमंडल ने 1.61 लाख हस्ताक्षरों से युक्त पेनड्राइव और स्मरण पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा。0
0
Report
सीकर में गौ-सम्मान अभियान का दूसरा चरण: राष्ट्रमाता दर्जा और गौहत्या पर रोक की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में गौ-सम्मान अभियान का दूसरा चरण, साधु संतों के सानिध्य में गौ भक्तों ने शहर के रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकाली गौ-सम्मान रैली गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग, 5.60 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन, गौ-सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत आज सोमवार को सीकर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शहर के रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक को गौ सम्मान आव्हान रैली निकालकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अभियान के तहत सीकर जिले से करीब 5 लाख 60 हजार हस्ताक्षर कर मांग पत्र सौंपे गए। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, केंद्र में गौ मंत्रालय की स्थापना, चारा नीति बनाने और गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। फतेहपुर बुद्धगिरी मंदिर के महंत दिनेश गिरी जी महाराज ने कहा कि यह अभियान पूरे देश के 780 जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए गए थे, जबकि अब जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि Government उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को अगले चरण में सभी राज्यों की राजधानियों तक ले जाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर के संत और गौभक्त गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्पित हैं। पालवास स्थित करणी माता मंदिर के महंत चंद्रमादास जी महाराज ने कहा कि सीकर हमेशा से संतों और गौभक्तों की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को भी सीकर ने बड़ा संदेश दिया था और अब दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के माध्यम से देश की जनता की भावना प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से उठ रही इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज अब गौ रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं शिव मठ गड़ौदा धाम के महावीरजति जी महाराज ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि इस चरण के बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो राज्य स्तर पर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत शांति बनाए रखना जानते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन को और व्यापक रूप भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्तों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर नारे लगाए तथा सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। 1.बाइट - दिनेशगिरी महाराज (लाल वस्त्र पहने) महंत बुद्धगिरी मंडी मंदिर, फतेहपुर। 2.बाइट - चंद्रमा दास महाराज (पीले वस्त्र पहने) मंहत, करणी माता मंदिर एवं गौशाला, पालवास। 3.बाइट - महावीर जती महाराज (भगवा वस्त्र पहने) मंहत शिवमठ, गाडोदा धाम।0
0
Report
राजस्थान के मुख्यमंत्री से बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, गीतांजलि पुस्तक भेंट
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने की शिष्टाचार भेंट जयपुर, 27 जुलाई। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध ‘गीतांजलि‘ पुस्तक भी भेंट की。0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतरवाने के आरोप, जीतू पटवारी का बड़ा दावा
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतारने का आरोप, जीतू पटवारी बोले—पार्टी नहीं, सरकार लड़ रही चुनाव मनोज गोस्वामी, दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दतिया का उपचुनाव भाजपा नहीं बल्कि पूरी सरकार लड़ रही है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दतिया की धरती पर ₹50 करोड़ उतारे गए हैं। वहीं पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि “भ्रष्टाचार का पैसा भ्रष्टाचार में ही जाता है।” उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसे का दुरुपयोग अपराध है और इस तरह का पैसा गरीब जनता तक पहुँचने के बजाय बीच में ही भाजपा नेताओं के पास चला जाता है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि 28 जुलाई से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इधर सोमवार शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग बैनर-पोस्टरों से सजाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। बाइट — डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री0
0
Report
सanchi me bike hazard me 27 varshiya Rishi Acharya ki maut
Vidisha, Madhya Pradesh:सांची निवासी 27 वर्षीय ऋषि राज आचार्य विदिशा में रहने वाले अपने बड़े पापा के घर से वापस सांची जा रहे थे। इसी दौरान सांची में एक मोटरसाइकिल से उनकी भिंडत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिवार सदस्य उन्हें विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया0
0
Report
पीएम मोदी ने नरसिंहपुर के अमृत सरोवर से जल संरक्षण की प्रेरणा दी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात में मध्यप्रदेश के कृषि प्रधान नरसिंहपुर जिले की तारीफ की है । उन्होंने "कैच द रेन" अभियान के तहत वर्षा जल की एक एक बूंद को सहेजने के लिए संकल्पित होने की बात कहते हुए नरसिंहपुर जिले के अमृत सरोवर तालाबों को सहेजने की मुहिम की तारीफ की... नरसिंहपुर में वर्षा जल संग्रहण के इन प्रयासों को बेहद खूबसूरत मुहिम की शानदार तस्वीर सामने आई... जिले में करीब ऐसे 63 अमृत सरोवर हैं जो पानी की एक एक बूँद को सहेजकर भूजल स्तर को मजबूती दे रहे हैं... नर्मदा के किनारे होने के चलते कभी जलसंकट न देखने वाले जिले में बोर वेल के चलते जमकर खनन हुआ है ऐसे में भू जल स्तर लगातार घटा है... कुछ आदिवासी अंचल के ग्राम ग्रीष्मकाल में जरूर हमेशा जल संकट का सामना पथरीली जमीन होने के चलते करते रहे हैं... ऐसे में जिले के आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत लिघारी के जेरा गांव में नरसिंहपुर प्रशासन ने अमृत सरोवर तालाब की वो इबारत लिखी की अब यहां की पथरीली जमीन पर खेती भी आसान हो गई है.. जिले के छह ब्लाकों में 63 अमृत सरोवर तालाब 6 से 7 लाख घनमीटर पानी को सहेजकर जल संकट से लड़ने में जनसमुदाय के योगदान और प्रशासन की सकारात्मक सोच की कहानी बयान कर रहे हैं । बाइट - गजेंद्र नागेश, अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ( चेक शर्ट ,ऑफिस बैकग्राउंड ) बाइट - योगेश पुष्प,परियोजना अधिकारी,जिला पंचायत,नरसिंहपुर (स्काई ब्लू शर्ट) बाइट - श्याम बाई,महिला किसान,जेरा गांव बाइट - ग्रामीण युवक0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़ दुर्ग पर स्वच्छता अभियान: धरोहर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए सामाजिक संगठन एकल अभियान ने 'हमारी धरोहर, हमारा अभिमान' अभियान के तहत चित्तौड़ दुर्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं ने विजय स्तंभ, जौहर स्थल, गोमुख और आसपास के मंदिर परिसर से प्लास्टिक, कचरा तथा गाजर घास हटाकर श्रमदान किया। पर्यटकों को गुलाब भेंट कर दुर्ग को स्वच्छ रखने की अपील की गई। पुरातत्व विभाग ने अभियान की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।0
0
Report
झालावाड़ में गौ-रक्षण अभियान: राष्ट्रमाता के दर्जे और बूचड़खाने बंदी की मांग
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत को गौ सेवकों सहित संत समाज ने मिनी सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा अवैध बूचड़खानों को बंद करने और चारागाह भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। अभियान के तहत आज सुबह शहर के एक निजी होटल परिसर में सभी गौ सेवक व संत समाज एकत्रित हुआ। जहां अपनी मांगों को लेकर बैठे सनातनियों ने पहले संकीर्तन किया। जिसके बाद सभी पैदल मार्च निकालते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक लाख 1 हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संत समाज व सनातनी धर्मावलम्बियों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही गौ सेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश व देश के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद किया जाए तथा चारागाह भूमियों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्ज को हटवाकर गौ माता के लिए मुक्त कराया जाए।0
0
Report
जालौन के कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप,
Orai, Uttar Pradesh:चतेला–कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप, महिलाओं को डंडे लेकर सड़क पर उतरना पड़ा कदौरा (जालौन)। कदौरा–चतेला मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब आसपास के गांवों के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जाम से परेशान महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करना पड़ रहा है। चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि कदौरा से चतेला की लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जहां कदौरा से कानपुर की लगभग 100 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं इस छोटे से मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। छोटे बच्चे, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग,0
0
Report
Advertisement
