277202
बलियाः पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Akolhi, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झां और क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में सहतवार पुलिस टीम के उo निo साहब यादव ने अभियुक्त सूरज कुमार निवासी बडसरी बांसडीह बलिया उम्र 19 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
1 जनवरी 2026 से DA बढ़ोतरी: सरकारी सेवकों को 5% फायदा, राजनीति गरम
Patna, Bihar:राज सरकार ने सरकारी सेवकों के 1 जनवरी 2026 से 5% की वृद्धि डी ए में कर दिया है वहीं जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार ने नारा दिया था न्याय के साथ विकास करने का वही आज नारा सम्राट चौधरी के सरकार में साकार होता हुआ दिख रहा है जिस तरह से सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को कैबिनेट के माध्यम से DA बढ़ाया गया है यह स्वागत योग फैसला है जिनको भी जरूरत जरूरत होती है उनके हिसाब से सरकार उनका ध्यान रखती है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता ने कहा सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों और राज्य के सभी लोग के लिए चिंतित रहती है इसी का यह परिणाम है की राज प्रगति के राह पर है। जो लोग खास करके विपक्ष के लोगों को कोई जानकारी नहीं रहता है जब सरकार आम लोगों को अच्छे दिशा में ले जाने का प्रयास करती है तब इन लोगों को दिक्कत होता है。 वही राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा अच्छी बात है महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। लेकिन जो बकाया राशि है वह राशि भुगतान करें सरकार जो पेंशन देना है लोगों को वह राशि करें सरकार。 सरकार लोन लेने के लिए कटोरा लेकर वर्ल्ड बैंक और आरबीआई के गेट के बाहर खड़ा है। आंगनबाड़ी सेविका और रसोईया का भुगतान नहीं किया जा रहा है。 बिहार के खजाने की हालत चिंता जनक है。 बिहार में हर व्यक्ति के ऊपर 27000 का कर्ज है जो बच्चा जन्म लेता है उसे पर भी 27000 का कर्ज हो जाता है。 सरकार के पास पैसा नहीं है सिर्फ सरकार पास पहलवानी, रीलबाजी, लफाजी शिर्फ तीन काम ही बच गया है सरकार के पास। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा सरकार का खजाना पूरी तरीके से खाली है लोगों का बकाया हुआ पेंशन दे दे सरकार जो सैलरी है उसे भी दे दे। सरकार का खजाना पूरी तरीके से खाली हो चुका है。0
0
Report
बकानी स्कूल में शराबी शिक्षक ने बच्चों के साथ मारपीट की, मामला दर्ज
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी ब्लॉक के करल गांव सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक हेमंत कुमार सेन द्वारा शराब पीकर बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिक्षक अधिकतर समय शराब पीकर स्कूल आते हैं, आज भी वहीं नशे में उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट कर स्कूल में हंगामा मचा दिया। घटना की जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या भगवती मीणा व अन्य स्टाफ ने बकानी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शिक्षक को पकड़कर बकानी थाने लायी। शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
मुरैना सीवर फेल: बच्चे की शिकायत से सिस्टम की पोल खुली
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना – मुरैना सीवर प्रोजेक्ट फेल: बच्चे की शिकायत ने खोली सिस्टम की पोल मुरैना शहर की सबसे महत्वाकांक्षी सीवर परियोजना इस समय पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। खास बात यह है कि इस परेशानी का असर बच्चों तक पर पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर एक छोटा बच्चा आज जनसुनवाई में पहुंचा। उसने अधिकारियों को बताया कि उसकी गली में सीवर की वजह से गंदगी फैली हुई है और निकलने में बहुत दिक्कत होती है। बच्चे ने यह भी कहा कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। हैरानी की बात तब हुई जब बच्चा अपने साथ टॉफियां लेकर जन सुनवाई में निगम अधिकारीयौ पास पहुंचा और बोला—अगर कार्रवाई नहीं कर सकते, तो “कुछ ले-देकर” ही काम कर दो। बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी चौंक गए। इसके बाद अधिकारियों ने बच्चे को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या जल्द ही हल की जाएगी। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि एक मासूम बच्चे ने सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया। उसने दिखा दिया कि किस तरह लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण आम लोग परेशान हैं। अब देखना होगा कि इस शिकायत के बाद प्रशासन कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी-भजनलाल शर्मा की पहल से मंत्रियों में दिखी असरदार बदलाव
Jaipur, Rajasthan:पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की पहल का मंत्रियों पर भी असर दिखने लगा है. प्रतापगढ़ के लिए ट्रेन और बस से सफर करने का एलान किया है. राजस्व मंत्री ने ज़ी मीडिया से कहा कि पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा का मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इस वक्त दुनियाभर की परिस्थितियों के मद्देनजर पीएम मोदी का आह्वान देश की जनता को ईंधन बचाने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा की पहल को सबके लिए अनुकरणीय करार दिया.0
0
Report
आजमगढ़ में वेतन घोटाले में सामाजिक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, 51 लाख रुपये से अधिक के वेतन घोटाले में भेजे गए जेल, शासन की रोक के बावजूद 10 शिक्षकों को जारी किया गया था वेतन। जनपद आजमगढ़ में समाज कल्याण विभाग से जुड़े लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन पर शासन द्वारा वेतन भुगतान पर रोक लगाए जाने के बावजूद 10 अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों को वेतन 51.46 लाख रुपए जारी करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिले के शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा के आधार पर की गई। जांच में पाया गया कि अवैध रूप से नियुक्त सहायक अध्यापकों के वेतन जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। करीब 51,46,780 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में कुल 10 शिक्षकों को वेतन जारी करने की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट भेजी और आगे कार्रवाई की संस्तुति की। 9 मई को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। आज राजेश चौधरी को कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।0
0
Report
यूपी में माफिया का वर्चस्व नहीं: गरीब-व्यापारी की संपत्ति सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:आज उत्तर प्रदेश के अंदर किसी माफिया की हैसियत नहीं है कि वह किसी गरीब, किसी व्यापारी या किसी कमजोर की संपत्ति पर कब्जा कर सके.0
0
Report
Advertisement
जालोर: टोल प्लाजा पर पिस्टल दिखाकर चालक ने टोल चुकाए बिना फरार
Jalore, Rajasthan:जालौर। निकट मांडवला टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक घटना सामने आई,जहां एक वाहन चालक ने टोलकर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और बिना टोल चुकाए वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद टोल नाके पर कार्यरत कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल बन गया। चालक ने अचानक पिस्टल निकालकर टोलकर्मी को धमकाना शुरू कर दिया। हथियार देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। इसी का फायदा उठाकर चालक बिना टोल दिए वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बिशनगढ़ पुलिस ने तीव्रता दिखते हुए पुलिस ने रात में ही बाड़मेर के पास जाते पकड़ लिया । टोल मैनेजर के द्वारा थाने में मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है0
0
Report
चार साल पुराने अपहरण-गैंगरेप केस: रामगढ़ पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़/अलवर 4 साल पुराने अपहरण व गैंगरेप केस में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अलवर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने चार साल पुराने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो इनामी स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और बुधवार दोपहर बाद उन्हें अलवर स्थित पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंक रघुवंशी और वृत्ताधिकारी पिन्टू कुमार के निर्देशन में रामगढ़ थाने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में आरोप था कि आरोपी बोलेरो गाड़ी में युवती को जबरन ले गए। जांच के दौरान मामला सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से जुड़ा पाया गया。 इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे थाना रामगढ़ की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस पुत्र रुजदार और शेर खान उर्फ शेरा पुत्र इब्रा निवासी रायबका, थाना सदर अलवर के रूप में हुई है।0
0
Report
टोंक में भीषण गर्मी के बीच पानी छिड़काव से लोगों को मिली राहत
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आमजन का हाल बेहाल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद और नगर पालिकाओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं आमजन के लिए जगह-जगह पानी की प्याऊ भी लगाई गई हैं ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। डॉक्टरों ने लोगों को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है। गमी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, छाछ और जूस का सहारा ले रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय जनजीवन खासा प्रभावित नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में भीषण हादसे में प्रधान आरक्षक मोनिका साहू की मौत, बेटियाँ घायल
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बैतूल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोनिका साहू जो कोर्ट मुंशी के पद पर तैनात थीं, आज अपनी दो बेटियों के साथ कार से मुलताई-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर सफर कर रहीं थीं. खेरवानी गांव के पास एक लोडिंग वाहन को साइड देने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में कार चला रही प्रधान आरक्षक मोनिका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियाँ दिव्या और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घायलों को नागपुर रेफर किया जा रहा है. मोनिका साहू अपने गांव दुनावा से वापस बैतूल लौट रही थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है; हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.0
0
Report
बकानी में पेड़ पर लटका शव, विष्णु माली की संदिग्ध मौत जांच में
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के गरवाडा के जंगल में एक व्यक्ति का करीब 15 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने जब पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो इसकी सूचना बकानी पुलिस को दी। बकानी थाना प्रभारी रामेश्वर मीणा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर बकानी मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चरवाहों के बताए अनुसार जंगल में मृतक की बाइक खड़ी हुई दिखाई दी, जिस के पास ही पेड़ पर शव लटक रहा था। युवक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर 32 वर्षीय विष्णु पुत्र रतनलाल माली निवासी रेपला के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि युवक मजदूर का काम करता था। 2 महीने पहले वह गांव आया था। एक महीने पहले उससे मोबाइल पर आखिरी बार संपर्क हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा: 111 करोड़ के विकास कार्यों को तेज़ गति
Alwar, Rajasthan:अलवर 15 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा, 111 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार अलवर। 15 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआरएम रवि जैन बुधवार को अलवर पहुंचे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। अलवर रेलवे स्टेशन पर करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें अत्याधुनिक एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज, दोनों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। रेलवे द्वारा इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दौरे के दौरान इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। निरीक्षण के समय रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी भी डीआरएम के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसी दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी अलवर दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित प्रदेश स्तर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।0
0
Report
Advertisement
टोंक के घास पशु हाट बाजार विवाद: युवक ने मारपीट और जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया
Tonk, Rajasthan:टोंक घास पशु हाट बाजार में विवाद, युवक ने मारपीट व जानलेवा हमले का मामला कराया दर्ज घास पंचायत क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से संचालित हो रही पशु हाट बाजार और बकरा मंडी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित निलेश राजोरा ने सदर थाना में रिपोर्ट देकर कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने 2 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। बताया जा रहा है कि घास पंचायत में पिछले करीब 5 साल से पशु हाट बाजार और बकरा मंडी संचालित हो रही है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
बसवा मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:बसवा मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर बसवा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के चाचा के बेटे मनीष सैनी ने बताया कि बांदीकुई निवासी पप्पूलाल सैनी अपने साथी पिंटू सैनी के साथ बाइक से बसवा से काम कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहां डॉक्टरों ने पप्पूलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस राजगढ़ अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
NGT ने अवैध रोपवे निर्माण पर संज्ञान लिया, वन विभाग से जवाब तलब
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जी मीडिया की खबर का बड़ा असर, अवैध रोपवे निर्माण पर NGT ने लिया संज्ञान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक से पूछा कडे सवाल, धारा 34A के अंतर्गत कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसका स्पष्टीकरण दे राजस्थान का वन विभाग, रोपवे की आड में प्लास्टिक पैक सामान की बिक्री, फिश स्पा,जिपलाइन,रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था, फर्म रोक इनोवेशन ने रोपवे में किया था स्थाई निर्माण, वन मंत्री की नाराजगी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, खोले के hanuman मंदिर रोपवे में हुई थी अनियमितता, रोपवे के लिए 0.8735 हेक्टेयर भूमि को डायवर्टेड किया, लेकिन इससे ज्यादा वन क्षेत्र उपयोग में लिया गया0
0
Report
Advertisement
