277202
बलियाः अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध के चलाये गये अभियान में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Akolhi, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन पर जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना बांसडीह पुलिस को मिली सफलता। बांसडीह पुलिस टीम ने अभियुक्त दिलीप राम पुत्र स्व0 गुप्तेश्वर राम सा0 अहिरौली पाण्डेय थाना मनियर बलिया की तलाश कर रही थी। पुलिस अभियुक्त को नरायनपुर तिराहा के पास से समय 14.20 बजे पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साकरिया में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इंस्टाग्राम रील सुर्खियों में
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा सांचौर की घटना: साकरिया गांव, सरवाणा थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर हाथ में रस्सी और कपड़ा दिखाया, फिर पेड़ से फंदा लगाकर जान दी. पुलिस ने शव नीचे उतारा. साकरिया निवासी दलाराम के रूप में युवक की पहचान हुई. पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है.0
0
Report
काशीपुर में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर बड़ी छापेमारी, गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर, ऊधम सिंह नगर आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर के संदेह ग्राम मुकुन्दपुर के कोसी नदी के किनारे स्थित बस्ती में छापेमारी की गई जिस दौरान राजेंद्र सिंह s/o स्व॰ जगतार सिंह नामक एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब की पैकेजिंग एवं बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से लगभग 350 ली. अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस प्रकरण में 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच प्रारम्भ कर दी गई है। इस कार्यवाही में क्षेत्र-03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में समस्त काशीपुर का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा ब
Bamhnawa, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। रेउसा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप अवस्थी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पावर हाउस का घेराव करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार चार दिनों से बिजली न आने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश हैंडपंप और पानी की मोटरें बिजली पर निर्भर हैं। रातभर लोग अंधेरे और उमस में जागने को मजबूर हैं। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
प्रेम प्रसंग चले लाठी डंडे जबरदस्ती करना चाहता था शादी
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... प्रेम प्रसंग में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चली लाठियां प्रेमी पक्ष पर युवती के परिजनों को बेरहमी से पीटने का आरोप दबंग रिश्तेदारों को बुलाकर की गई मारपीट, कई लोग घायल एक युवक को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बीते कल भी दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया था कोई एक्शन पुलिस लापरवाही के चलते हुई घटना--आरोप तरकुलवा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल समय रहते कार्रवाई होती तो टल सकती थी घटना प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के बताए जा रहे निवासी तरकुलवा पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला0
0
Report
हरदोई: बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद; पुलिस पर पथराव
Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर हरदोई से है...जहाँ बुधवार रात भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया...मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.... जिलाधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित की जा रही थी और समझाने के बावजूद लोग नहीं माने...फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है...0
0
Report
रामनगर में ईद पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार मातम में
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में ईद के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक से अपनी ससुराल आ रहे युवक की नेशनल हाईवे 309 पर कार से टक्कर हो गई, जिसमें युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ईद की खुशियां मातम में बदल गई हैं। गुरुवार को ईद के पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार निवासी 32 वर्षीय फईम अपनी बाइक से रामनगर स्थित ग्राम किशनपुर कानिया में अपनी ससुराल आ रहा था. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नेशनल हाईवे 309 पर पीरुमदारा के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक की भिड़ंत एक अज्ञात कार से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फईम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि फईम ईद का त्योहार मनाने और अपने परिजनों से मिलने रामनगर आ रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है۔0
0
Report
Advertisement
ओंकारेश्वर में नहाते समय 17 वर्षीय युवक डूबा, SDRF रेस्क्यू जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा। तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में नर्मदा नदी में नहाते समय 17 वर्षीय एक युवक डूब गया। घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। रेस्क्यू में लगी एसडीआरएफ की टीम उसे नदी में खोज रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। युवक जयवर्धन टोयला उम्र 17 वर्ष निवासी शक्ति नगर छिंदवाड़ा भोपाल पढ़ाई में पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के नर्मदा स्नान एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर पहुंचा था। ब्रहमपुरी घाट पर नहाते समय पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। मांधाता थाना इंचार्ज अनोख सिंधिया ने बताया कि घाट पर स्नान कर रहे लोगों और ड्यूटी पुलिस जवान के मना करने के बाद भी वह चेतावनी सीमा से आगे स्नान कर रहा था। गहरे पानी में जाने से यह दर्दनाक घटना। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, ओकारेश्वर पुलिस मौके पर है और एसडीईआरएफ, होमगार्ड की टीम युवक को रेस्क्यू करने में जुटी है।0
0
Report
उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग, रिहायशी इलाकों तक फैलने का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:इस समय उत्तराखंड में जगह-जगह जंगल धधक रहे हैं... कई जगहों पर ये आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही है... जिससे इंसानों से लेकर वन्यजीवों तक खतरा मंडरा रहा है.0
0
Report
सतना के डाकघर में ताला तोड़ चोरी, आधार केंद्र के उपकरण चुरा ले गए
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मास्टर प्लान गली नंबर 2 स्थित उप डाकघर में बुधवार-गురुवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाश उप डाकघर के चैनल गेट और दरवाजे का ताला तोड़ बदमाश अंदर घुसे। आधार केंद्र रखा मॉनिटर, दो प्रिंटर, मॉनिटर, फिंगर मशीन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह चौकीदार ने चैनल गेट का ताला टूटा देखा तो उप डाकपाल श्रीमती रंजना पांडेय जानकारी दी। वे जब अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची तो आलमारियां खुली हुई थी। आधार केंद्र का सारा सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा चौकीदार से भी पूंछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक में सिद्धारमैया इस्तीफे की अटकलें बढ़ीं: गहलोत नागदा पहुंचे
Ujjain, Madhya Pradesh:कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। अपने साल पूरे होने पर सिद्धारमैया को इस्तीफा देना है और डीके शिवकुमार नए सीएम का पद ग्रहण करेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना इतीफा आज राज्यपाल को तीन बजे सौंपना था। लेकिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बीती रात 11 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल के अचानक उज्जैन के नागदा रवाना हो जाने से इस्ती़े की प्रक्रिया रुक गई है। नागदा के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया था, जिसके चलते राज्यपाल को मुंबई से सीधे नागदा आना पड़ा। घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु नहीं पहुंचने से राज्य की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि राज्यपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका नागदा आना पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा हुआ है। राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। वहीं प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार अनीता गेहलोत की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक का माहौल बना हुआ है। आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देने वाले हैं। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एक बैठक में शिवकुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण समय नहीं मिला है। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे。0
0
Report
सिंहपुर में चंदन चोरी गैंग ने एक रात में कई किसानों के पेड़ काटे
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकर परिहारन टोला में चंदन चोरों ने एक ही रात में कई किसानों और ग्रामीणों के घरों के पीछे लगे चंदन के पेड़ों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में नाराजगी का माहौल है। पीड़ित ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सिंहपुर थाने में दर्ज कराई है। फरियादी प्रभाकर सिंह परिहार पिता मंगलेश्वर सिंह परिहार 49 वर्ष निवासी ग्राम टीकर परिहारन टोला ने अन्य ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करते हैं। बुधवार-गुरुवार की रात करीब 2 बजे तक वह अपनी मूंग की फसल की तकाई कर रहे थे, जिसके बाद सो गए। सुबह करीब 5 बजे उठने पर देखा कि उनके घर के पीछे लगा चंदन का पेड़ गायब था। कुछ देर बाद गांव में जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह चोरी सिर्फ उनके यहां नहीं हुई, बल्कि गांव के कई अन्य लोगों के चंदन के पेड़ भी काटकर चोरी कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र सिंह का 1, शिवेन्द्र सिंह का 1, शिवम सिंह के 2, मनोज सिंह के 2, अरविन्द सिंह का 1, सुखेन्द्र सिंह का 1, सुरेन्द्र सिंह का 1, विनोद सिंह के 2 तथा विवेक सिंह का 1 चंदन का पेड़ अज्ञात चोर काटकर ले गए। चंदन की कीमत काफी अधिक होने के कारण संगठित गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। सिंहपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
अयोध्या में पुरुषोत्तम मास महोत्सव शुरू, विश्व शांति के लिए कल्याणकारी आयोजन
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज से शुरू हुआ पुरुषोत्तम मास महोत्सव जिसमे देश ही नही बल्कि विदेशों से श्रद्धालु कथा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुँच रहे है।कार्यक्रम के मुख्य यजमान नवीन माहेश्वरी ने बताया कि विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि और जनकल्याण की कामना के लिए बड़ा भक्तमाल की बगिया में श्री झालरिया मठ की ओर से आज 28 मई से 3 जून तक श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन किया गया।धार्मिक महोत्सव में 225 कुंडीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, 108 श्रीमद्भागवत पाठ, श्री कल्याणोत्सव, सहस्र कलशाभिषेक और लक्षार्चना महोत्सव समेत कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।महोत्सव का आयोजन जगद्गुरु झालरिया पीठाधिपति घनश्यामाचार्य के सानिध्य में किया जा रहा है। साथ ही कहा कि वर्तमान समय में देश और दुनिया में चल रहे युद्ध व अशांति के माहौल को देखते हुए यह आयोजन विश्व शांति की भावना के साथ किया जा रहा है। महोत्सव में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से मारवाड़ी समाज के श्रद्धालु शामिल हों रहे है।बताया गया कि पुरुषोत्तम मास महोत्सव की यह परंपरा करीब 300 वर्षों से चली आ रही है। इससे पहले तिरुपति, बद्रीनाथ और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों पर भी इसका आयोजन हो चुका है। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरी है। शहर में हुए विकास कार्यों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के काली जी की मंदिर में लगा आग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ चौक बड़ी काली जी मंदिर परिसर के पास लगी आग शॉर्ट सर्किट से प्रसाद की दुकान जलकर खाक आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.0
0
Report
वाराणसी जिले के जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल बने; बीजेपी ने यूपी में बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पांच जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है。 जारी सूची के अनुसार काशी क्षेत्र के वाराणसी जिले की कमान अब राम सकल पटेल को सौंपी गई है。0
0
Report
जामनेर में राष्ट्रवादी शरद पवार गट का ट्रैक्टर मोर्चा, रास्ता रोको से भारी जाम
Jalgaon, Maharashtra:जामनेर मध्ये राष्ट्रवादी शरद पवार गटाचे वतीने ट्रॅक्टर मोर्चा काढत रास्ता रोको आंदोलन.. कार्यकर्ते पदाधिकारी रस्त्यावर बसून तसेच ट्रॅक्टर आडवे लावून रास्ता रोको आंदोलन करत वाहतूक रोखून धरण्यात आली. कर्जमाफी करावी, शेतमालाला भाव द्यावा शेतकऱ्यांसाठी डिझेल राखीव ठेवावे यासह विविध मागण्यांसाठी शरद पवार गट आक्रमक.. जामनेर मधील मुख्य चौकात तिन्ही बाजूची वाहतूक रोखत राष्ट्रवादी शरद गटाच्या वतीने आंदोलन. तब्बल एक तास रस्त्यावरील तिन्ही बाजूची वाहतूक रोखून धरल्याने वाहनांच्या मोठ्या रांगा लागल्या होत्या. जामनेर मधील पाचोरा रोडवरून तहसील कार्यालयापर्यंत राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने भव्य ट्रॅक्टर मोर्चा काढण्यात आला यादरम्यान रस्ता रोको आंदोलन करण्यात आले. शेतकरीांच्या वेगवेगळ्या मागण्यांचे फलक हातात घेऊन ट्रॅक्टर घेत शेतकरी आंदोलनात सहभागी झाले होते, सरकारच्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी यावेळी करण्यात आली. शेतकरी डिझेलचा काळाबाजार करत आहेत, असं म्हणणाऱ्या गिरीश महाजनांनी शेतकऱ्यांचे माफी मागावी. कर्जमाफीचा आश्वासन, खतांचे भाव वाढले डिझेल संदर्भातल्या अडचणी असे बेशरम धंदे सरकारने बंद करावे या शब्दात सरकारवर जोरदार टीका पदाधिकाऱ्यांनी केली.0
0
Report
Advertisement
